सिवनी- जिला मुख्यालय सिवनी एवं लखनादौन में सचालित उत्कृष्ट विधालय में प्रवेश हेतु विधायर्थी आगामी 18 जनवरी से आन लाइन आवेदन कर सकते है,
नवमी क्लास में प्रवेश हेतु पात्र विधायर्थी mp आन लाइन कियोस्क से आवेदन कर सकते है।
सिवनी- जिला मुख्यालय सिवनी एवं लखनादौन में सचालित उत्कृष्ट विधालय में प्रवेश हेतु विधायर्थी आगामी 18 जनवरी से आन लाइन आवेदन कर सकते है,
नवमी क्लास में प्रवेश हेतु पात्र विधायर्थी mp आन लाइन कियोस्क से आवेदन कर सकते है।
31 जुलाई तक लगी नलकूप खनन पर रोक
सिवनी- मानसून की कम वर्षा को ध्यान में रखकर आगामी 31 जुलाई तक जिले में पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से जिला कलेक्टर सिवनी द्वारा तत्काल प्रभाव से सीवनी को जल अभावग्रस्त घोसित कर दिया है।
16 जनवरी के आदेश अनुसार अब बिना वैध अनुमति के कोई भी व्यक्ति निजी या कृषि कार्य के लिए ट्यूबवेल खनन नही करवा पॉयेगे।
ऊक्त प्रतिबन्ध आज से लागू हो गया है ,जो आगामी 31 जुलाई 2018 तक लागू रहेगा।
बालाघाट– लालबर्रा थाना अंतर्गत कनकी में अपने मायके आई नवविवाहिता का शव पुलिस ने कुएँ से बरामद किया है। बताया जाता है कि मृतिका का किरनापुर थाना अंतर्गत देवगांव का ससुराल है। जो मायकेकनकी आई हुई थी। लालबर्रा पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सिवनी -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक में जिले में रबी विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 15 जनवरी से 15 फरवरी तक किसानों का नवीन पंजीयन निर्धारित उपार्जन केन्द्रों पर किया जायेगा। कृषक जिन्होंने गेहूं उपार्जन के समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने के लिए विगत वर्ष में पंजीयन नहीं कराया है, वे आधार कार्ड, मो.नं., बैंक खाता क्रमांक, समग्र परिवार आई.डी. एवं ऋण पुस्तिका के साथ अपने क्षेत्र के निर्धारित गेहूं उपार्जन केंद्र में पहुंचकर अपना नवीन पंजीयन करा सकते है। विगत वर्ष के पंजीकृत किसान भी उक्त अवधि में अपने डेटा में संशोधन कराकर पंजीयन अपलोड करा सकते है। किसान अपने बोये गये रकबे की प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि 20 फरवरी तक होने वाले पुराने एवं नवीन पंजीयन के सत्यापन कार्य में कोई विसंगति की स्थिति न बने। जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया है कि गेहूं उपार्जन हेतु अपने क्षेत्र के गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर निर्धारित अवधि में अपना अनिवार्य रूप से कराकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।

श्रीमती माया सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। शत-प्रतिशत नगरीय क्षेत्रों में खुले में शौच की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के बाद डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों मे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य निजी जन-भागीदारी के माध्यम से लैण्डफिल साइड एवं प्र-संस्करण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराये जायें। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत क्लस्टर बनाते समय नगरीय निकायों के बीच की दूरी पर विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे एक दिन में ही कचरा मुख्य संग्रहण केन्द्रों तक पहुँच सके। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्रों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण का कार्य अवकाश के दिनों में भी लगातार जारी रखा जाये।
प्रमुख सचिव श्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 पूरे देश के साथ प्रदेश में भी जारी है। प्रथम चरण में 26 निकायों का सर्वेक्षण पूर्ण किया जा चुका है। शेष निकायों में सर्वेक्षण द्वितीय चरण में किया जायेगा। स्वच्छता सर्वे और डोर-टू-डोर कलेक्शन कार्य की नियमित समीक्षा भोपाल-स्तर से की जा रही है। इसके लिये सभी 51 जिलों के लिये एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि निजी जन-भागीदारी आधारित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनांतर्गत 26 क्षेत्रीय इकाइयों में से 6 इकाइयों से विद्युत उत्पादन इकाइयाँ स्थापित की जायेंगी। इनके माध्यम से 65 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शेष 20 इकाइयों से कचरे से जैविक खाद बनाया जाना प्रस्तावित है।
भोपाल -सोमवार, 15 जनवरी 2018 । मध्यप्रदेश को हज- 2018 के लिए कोटा दिया गया है। इसके तहत हज आवेदकों को हज सीटों के वितरण के लिए कुरआ कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री राज्य श्रीमती ललिता यादव के मुख्य आतिथ्य में 16 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे हज हाउस, सिंगारचोली में आयोजित किया जायेगा।
केन्द्रीय हज कमेटी मुम्बई के माध्यम से निर्धारित मापदण्डों के आधार पर 4432 हज सीटों में से आरक्षित श्रेणी -ए (70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग वाले हज आवेदक) की 559 सीटें एवं बिना मेहरम के (45 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग श्रेणी की 4 के ग्रुप की महिला हज आवेदक) की 4 सीटें बिना कुरआ के आवंटित करने के बाद शेष 3 हजार 869 हज सीटों के लिए सामान्य श्रेणी के 19 हजार 373 आवेदकों का कम्प्यूटीकृत कुरआ के माध्यम से चयन किया जाएगा। शेष अचयनित हज आवेदकों की एक प्रतीक्षा सूची कुरआ से बनाई जायेगी जिन्हें हज – 2018 में केन्सिलेशन के विरुद्ध प्राप्त होने वाली सीटें आवंटित की जाएगी।
सिवनी- पुलिस अधिकछ तरुण नायक द्वारा आज जिले के वीभन्न थानों में 3 वर्षो से अधिक वर्षो से पदस्थ 67 आरक्षक व 5 उपनिरीक्षक के तबादले कर दिए है।




सिवनी -कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में CEO-ZP श्री स्वरोचिष सोमवंशी, ADM श्री व्ही.पी. द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी श्री हर्ष सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई श्री कमलेश्वर चौबे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घंसौर श्री आई.जी. खलको साथ-साथ सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।
सी.एम हेल्पलाईन के बिना अटेन्ड किये उच्च लेबल मे प्रेषित प्रकरणों की समीक्षा कर ऐसे 493 लंबित प्रकरणों की संख्या पर नाराजगी व्यक्त की तथा ऊर्जा विभाग, किसान कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा, पंचायती राज एवं राजस्व, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के विभागीय अधिकरियों को संबंधित लापरवाह अधिकारी/कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने जिला अधिकारियो को चेताते हूए कहा कि कोई भी प्रकरण बिना अटेन्ड के दूसरे लेवल मे न जावे। प्रकरण में समुचित कार्यवाही कर फालोअप अनिवार्यत: दर्ज करे। ऐसे लम्बित प्रकरण जिनमें नियमानुसार कार्यवाही करना संभव नही उन्हें फोर्स क्लोज करवाये।
सिवनी- देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण देने वाली जिले की वीर बाला बिंदु कुमरे के बलिदान दिवस पर अनेक आयोजन होंगे,,
मिली जानकारी के अनुसारशहीद वीर बाला बिंदु कुमरे की पुण्यतिथि 16,01,2018के अवसर पर श्रद्धांजलि हेतु कार्यक्रम विभिन्न कार्यक्रम जिले की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा रखे गए है जिसमे दिनांक 16,17 को देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य शिविर ग्राम जावरकाठी में आयोजित होगा
16जनवरी को एक सद्भावना सायकल रैली कान्हीवाड़ा चौक बरघाट से शहीद स्मारक जावरकाठी तक जावेगी
दिनांक18जनवरी को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक समस्त आदिवासी संघठनो द्वारा एकता और सद्भावना रैली निकाली जावेगी इसके अलावा ग्राम जावरकाठी में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन रहेगा दिनांक 18 जनवरी को सुबह11बजे से 5 बजे तक रक्तदान शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरघाट में होगा
शहीद बिंदु कुमरे के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री j n कंसोटिया प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास भोपाल,कार्यक्रम कीअध्यक्षता डॉ प्रकाश बरतुनिया पूर्व सदस्य लोकसेवा आयोग मध्यप्रदेश, विशिष्ट अतिथि बिग्रेडियर सुनील वी गवपाण्डे सेवा निवृत्त भारतीय सेना नागपुर, एस एस कुमरे उप सचिव पी एच ई विभाग मध्यप्रदेश भोपाल डॉ एस एस तोमर प्रमुख वैज्ञानिक lcar आर आर मराठे पुलिस महा निरिक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री रविशंकर डहेरिया पुलिस भारतीय रेल जबलपुर, केप्टन राज द्विवेदी सेवा निवृत्त भरतीय सेना सिरकत करेंगे
सिवनी- जिले के धनोरा थाने को बड़ी कामयाबी मिली है, 4 वाहन चोरों से पुलिस ने 25 दोपहिया वाहन, एवं 2 चौपहिया वाहन सहित पानी की मोटरे, व बैटरीज जब्त किये गए है,
जिला सिवनी थाना धनौरा पुलिस द्वारा 34 व्यक्तियो को किया आनंदित चोरो से कुल 25 दो पहिया वाहन, 2 चार पहिया वाहन, 3 बैटरी, 4 पानी की मोटर बरामद ।
सिवनी जिले में त्यौहारों के समय हो रही चोरी की वारदातों को रोकने एवं चोरी हुये माल की बरामदगी करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी द्वारा सिवनी पुलिस को निर्देषित किया गया था। जिसके तारतम्य में पुलिस द्वारा अपने मुखबिर लगये गये थे। परिणाम स्वरूप दिनांक 14/01/2018 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घटेरी थाना नैनपुर का रहने वाला कन्हैया मरकाम ग्राम पाटन माल में रह रहा है जो चोरी की मोटर साइकल बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 49एमएफ/6691 से पाटन माल से घंसौर के लिये निकला है। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तरूण नायक, श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोपाल खांडेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमती भावना मरावी के निर्देषन में थाना प्रभारी धनौरा उनि सौरभ पटेल ने अपनी टीम प्र0आर0 शफीउल्ला खान रामकिषोर विष्वकर्मा, अरसद खान, आरक्षक चंद्रकुमार चैधरी , गणेष हनवत , प्रतीक बघेल, संतोष मर्सकोले, पुरूषोत्तम ठाकरे, के साथ घ्ेाराबंदी कर कन्हैया पिता शेाभेलाल मरकाम उम्र 22 साल निवासी ग्राम घटेरी थाना नैनपुर हाल ग्राम पाटनमाल थाना धनौरा को पकडा धारा 41(1) जा.फौ./379 भादवि के तहत कन्हैया के पास से चोरी की मोटर साईकिल पल्सर क्रमांक एमपी 49 एमएफ/6691 को जप्त कर कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी द्वारा तीन अलग-अलग टीमो का गठन कर कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तरूण नायक, श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोपाल खांडेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्रीमती भावना मरावी के निर्देषन में तीनो टीमों द्वारा जानकारी आपस में साझा करते हुये तीन अन्य चोरो पप्पू उर्फ असाढूलाल पिता रिक्खीलाल इनवाती उम्र 22 साल निवासी पाटन रैयत, विनोद पिता धनसिंह धुर्वे उम्र 30 साल निवासी ग्राम टाली थाना केवलारी और कमलेष पिता विक्रमसिंह मरावी उम्र 35 साल निवासी ग्राम पाटन रेययत को पकडकर उनसे बारिकी से पूछताछ की गई। कन्हैया मरकाम के बताये अनुसार अलग-अलग स्थानों से कुल 8 मोटर सायकल कीमत करीब 3.28 लाख दो चार पहिया वाहनकीमत करीब 1.8 लाख, 4 पानी मोटर पम्प कीमत करीब 55000/ रूपये ओर 3 बैटरी कीमत करीब 36000/ रूपये बरामद कर जप्त किये गये। पप्पू उर्फ असाढूलाल इनवाती के बताये अनुसार अलग-अलग स्थानों से कुल 5 मोटर सायकल कीमत करीब 1.5 लाख बरामद कर जप्त की गई। विनोद धुर्वे के बताये अनुसार कुल 6 मोटर सायकल कीमत करीब 1.5 लाख बरामद कर जप्त की गई और कमलेष के बताये अनुसार 6 मोटर सायकल कीमत करीब 1.9 लाख बरामद कर जप्त की गई। चारो आरोपियों से कुल 25 दो पहिया वाहन 2 चार पहिया वाहन 4 पानी की मोटर पम्प और 3 बडी बैटरी कुल कीमत 8.99 लाख बरामद कर जप्त किये गये चारों आरोपियों को धारा 41(1) जा.फौ./379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जप्त वाहनों, मोटर और बैटरी के स्वामीयां ने अपना अपना चोरी गया सामान देखकर खुषी जाहिर की। उनके द्वारा आवेदन न्यायालय में लगाने पर न्यायालय के आदेषानुसार उनका सामान उन्है शीघ्र ही मिल जावेगा।