Home Blog Page 2281

गोपालगंज वासियों को सलाम : google की मदद से 4 वर्षों से गुमशुदा महिला को भेजा अपने घर इसलामपुर पश्चिम बंगाल

गोपालगंज गोपालगंज में विगत 4 वर्षों से एक बुजुर्ग महिला जोकि दिमागी रूप से सही नहीं थी वह यहां पर कई दिनों से रह रही थी शुरू में इनका मानसिक संतुलन सही नहीं था परंतु विगत 1 माह पहले से यह गांव के लोगों से अच्छी तरह से बातचीत करना एवं अपना नाम पता बताना चालू कर दिया था इनकी उम्र करीबन 55 साल है अपना नाम मीना मंडल इसलामपुर पश्चिम बंगाल का बताया एवं बताया कि परिवार में उसके दो बच्चे हैं भाई हैं जो कि नेपाल में रहते हैं ग्राम के ही जागरुक लोगों ने Google के माध्यम से पश्चिम बंगाल में इस्लामपुर शहर का वहां के स्थानीय एसडीओपी पुलिस का नंबर लिया एवं WhatsApp के माध्यम से मीणा मंडल की फोटो सेंड की खोजबीन में पता चला कि मीना मंडल वहां से लापता है और इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट इस्लाम पुर थाने में लिखी गई है इस्लामपुर पुलिस ने सहयोग करते हुए इसके परिजनों को आज गोपालगंज पहुंचाया आज गोपालगंज के लोगों ने इन्हें सामूहिक रूप से करीबन ₹15000 चंदा करके दिया ताकि यह अपने घर पहुंच सके इस्लामपुर जो कि यहां से 2000 किलोमीटर दूर है आज मीना मंडल को फूल माला पहनाकर एवं बाजे-गाजे के साथ गांव में जुलूस निकालकर ग्रामीणों ने उल्लास के साथ विदा किया वही परिजनों से मिलकर मीणा मंडल बहुत खुश थी और एवं उसके बेटे एवं भतीजे अपनी मां से मिलकर खुश थे आज सांसद आदर्श ग्राम के ग्रामीणों ने अपने आदर्श नागरिक होने का परिचय दिया जो कि एक प्रशंसनीय कार्य है

बैंको में 3 दिन अवकाश

सिवनी-बैंको का जरुरी काम 25 जनवरी तक निबटा लेवें। अगर चुके तो फिर 29 जनवरी को ही मौका मिलेगा।26 को गणतंत्र-दिवस, 27 को अंतिम शनिवार और 28 जनवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए हजारों विधायर्थी

सिवनी- मेरे दीनदयाल” राष्ट्र चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और,नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के जयंती के अवसर पर अन्तर

राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूरे सिवनी जिले के 24 मंडलो के लगभग 100 परीक्ष केंद्रों में यह प्रतियोगिता संम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में पुरे जिले में 19500 पंजीयन हुए प्रतियोगिता जयदीप चौहान जी के नेतृत्व में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीछा का जिला प्रभारी युवराज सिंह राहंगडाले सिवनी नगर में स्टेडियम ग्राउंड में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई इसमें अतिथि के रूप में केशव भदोरिया जी, राकेश पल जी,नीता पटेरिया जी,नरेश दिवाकर जी,रामप्रसाद डहेरिया,सोमेश कौरव,राहुल पाण्डेय उपस्थित रहे

शिवसेना ने तोड़ा एन डी ए से नाता

0

देहली- आज शिवसेना की राष्ट्रीय कार्य समिति ने देश की सत्ता में काबिज nda गठबंधन से नाता तोड़ने का फ़ैसला लिया है। मालूम हो शिवसेना कई वर्षों से राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा के नेतृत्व वाले एन डी ए का अहम हिस्सा रही है।

आंनदी बेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ

भोपाल- आज प्रातः राज्य भवन में गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने मध्यप्रदेश के 27 वे राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ले ली है।

एन एच 7 मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हुआ ट्रक

सिवनी- नगर से नागपुर मार्ग एन एच 7 पर आज सुबह 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया,

ट्रक पेड़ से जा टकराया जिसमे ड्राइवर,कंडेक्टर गंभीर हो गए जिनका

इलाज जारी है,

ट्रक क्रमांक up-66 t-0786 नागपुर की ओर जा रहा था ,कुरई पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

31 गौवंश सहित 2 चौपहिया वाहन जप्त

बरघाट-कल 23 जनवरी सम्पूर्ण रात्रि बरघाट पुलिस की मुखबिरी पर बरघाट, कान्हीवाड़ा, बंडोल, लखनवाड़ा पुलिस के द्वारा सामूहिक प्रयास कर अवैध गौवंश परिवहन करते ट्रक क्रमांक MP19HA 0772 तथा मारुति आल्टो कार क्रमांक MH19L0268 को पकड़ा गया। ट्रक में 31 गौवंश जप्त किया गया है, उक्त ट्रक चुटका कान्हीवाड़ा के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

23 जनवरी को शपथ लेंगी आनंदीबेन

भोपाल : शिवराज कैबिनेट की बैठक टली,23 जनवरी मंगलवार को होनी थी कैबिनेट बैठक,पर नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह के चलते कैबिनेट बैठक टली, 23 जनवरी को सुबह 10 बजे राजभवन में लेगी आंनदी बेन शपथ लेंगी, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री मौजूद रहेगे।
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को राजभवन में बैठक बुलाई है। जिसमें समय तय हो जाएगा साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की 23 जनवरी को सुबह विशेष विमान से अहमदाबाद से भोपाल पहुंचने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत उनका पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा।

तिरंगा यात्रा 24 जनवरी को : मिशन स्कूल सिवनी से

सिवनी- तेजस्वी संगठन और ओम कला केंद्र सिवनी के तत्वाधान में अमर  गणतंत्र तिरंगा यात्रा का  आयोजन किया जा रहा है।

रैली 24 जनवरी 2018 को

प्रातः 11 बजे

बड़ा मिशन स्कूल सिवनी से आंरभ होगी,जिसका

समापन नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या महाविद्यालय सिवनी में होगा।

नेकी की दीवार पहुची ग्राम मठ्ठा टोला

सिवनी- नगर से मण्डला मार्ग के पास भुरकल खपा समीप स्तिथ मट्ठा टोला में आज 22 जनवरी की सुबह 11 बजे टीम नेकी की दीवार के सदस्य पहुचे।

जागरूक नागरिको से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ निवासरत आदिवासी व अन्य वर्ग अत्यंत ग़रीबी में अपना जीवन व्यतीत कर रहे है,जिनके पास कपड़ो का अभाव है,दलसागर चौपाटी में विगत डेढ़ वर्ष से चल रही नेकी की दीवार के सदस्य जापानी जैन, अनुराग डहेरिया,मनीष जैन व रूपेश कोहरु मट्ठा टोला गए जहाँ उनके द्वारा जरूरत मन्दो को गर्म कपड़े,साड़ी, शर्ट ,पेंट व कम्बल वितरण किया गया है।