Home Blog Page 2224

जिले के तीन विद्यार्थी टॉप टेन सूची में

ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थी है सभी

सिवनी – मध्यप्रदेश बोर्ड 10 वीं और 12वीं के नतीजे 14 मई को मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 9 से 9.30 बजे के बीच घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी वे रिजल्ट घोषित होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।

मालूम हो यह लगातार दूसरा मौका है जब 10 वीं और 12 वीं दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी हो रहा है।
ज्ञात हो कि पिछले साल मई के दूसरे सप्ताह यानी 12 मई को नतीजे जारी हो गए थे।
इस वर्ष करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। कक्षा 12वीं के 7, 69, 000 विद्यार्थी और 10वीं के 11, 48,00 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थीं।

जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी. लाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा बोर्ड परीक्षा में क्रमश: कक्षा 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम 14 मई 2018 को घोषित होने जा रहे है। इसके पूर्व ही 11 मई को ही मुझे दूरभाष पर सूचित किया गया है कि हमारे सिवनी जिले से दोनों बोर्ड परीक्षाओं में तीन विद्यार्थी टाप टेन सूची में शामिल हुये है।
स्टेट की टाप टेन सूची में शामिल तीन विद्यार्थी
12वीं कक्षा- दीपज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल केवलारी- छात्रा सुनन्दा पिता सूर्य नारायण ,
10 वीं- हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालगंज की निकिता पिता रामकुमार,10 वीं- मॉडल स्कूल लखनादौन के मोहित पिता गणेश डहेरिया ने अपना स्थान बनाया है।

टाइगर के हमले हुई कृषक की मौत

सिवनी- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाईगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले कंुभपानी बफर जोन के कोनापिडरई बीट में शेर के हमले से एक कृषक केवल नवरेती की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

विभागीय सूत्रों के अनुसार दिनांक 11 मई 2018 की दोपहर 3 बजे लगभग पेंच राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत कंुभपानी बफर जोन के कोनापिडरई बीट में कृषक केवल नवरेती उम्र 45 वर्ष निवासी कोनापिडरई जंगल से लगे अपने खेत में गन्ने की फसल को देखने के लिए गया था तब ही अचानक झांडियों में छिपा टाइगर ने केवल नवरेती के पेट पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे उपचार हेतु छिंदवाड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चैरई में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के बाद डाॅक्टरों द्वारा जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रिफर किया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा था। जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के डाॅक्टरों द्वारा गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे नागपुर रिफर किया गया जहां उसका इलाज जारी था। शुक्रवार और शनिवार की देर रात्रि में केवल नवरेती की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मृतक कृषक का शव नागपुर से गृह ग्राम लाया जा रहा है।

इस घटनाक्रम को लेकर फील्ड डायरेक्टर शुभरंजन सेन, सहायक वनसंरक्षक के.के.गुरूवानी, अनुविभागीय अधिकारी भारती ठाकरे, श्री परते वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंभपानी सहित अन्य अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया जहां ये अधिकारी इस घटनाक्रम को छिपाते हुए नजर आये।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत,कई घायल

सिवनी-घसौर में एक दर्दनाक हादसे में जहां एक शख्स की मौत हो गई वहीं कमसे कम 20 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है

जिले के घंसौर थाना कें ग्राम रूपदौन कुछ लोग अस्थि विसर्जन के लिए बगदरी नर्मदा तट पर जा रहे थे इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई जिसमें एक शख्स जगदीश (42) की मौत हो गई।

नवेद को मिला नगर गौरव अवार्ड

सिवनी- राजनांदगांव के सबसे बड़ी संस्था उदयाचल के 50 साल पूरे हुए इस कार्यक्रम पर नवेद आज़मी को नगरगौरव के अवार्ड से सम्मानित किया गया । वर्तमान में नवेद राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में रहते हैं पर वह सिवनी के मूल्य निवासी हैं।
उबैदुल्ला नवेद आज़मी ऑस्टेओगेनेसिस इम्पफॅक्टर (Osteogenesis disease) नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। जिसमे हड्डी बहुत नाजुक होती हे हल्की सी छिक से भी टूट जाती है। यही वजह है की बाल अवस्था से लेकर किशोर अवश्था तक कई हड्डियां फ्रैक्चर हुए हैं लग भग 250 बार से भी ज्यादा बार। इनकी हाइट 3 फ़ीटऔर वजन 18 किलो है। इसके बावजूद बच्चों को फ्री बेसिक कंप्यूटर जानकारी देते हैं। 6-7 धण्टे बच्चों को निस्वार्थ सेवा करते है ।
नवेद आज़मी को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्दीकी ने नगर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। डॉक्टर बाफना ने नवेद के लिए यह चंद पंक्तियां कहीं
” नगर समाज देश को प्रतिदिन साथ दे रहे
हर पल हर क्षण रोज मौत को मात दे रहे
गौरव तुम नवेद नगर के है अभिनंदन
हिम्मत और हौसलों का है शत शत वंदन”
डॉ बाफना की यह पंक्ति सुनते ही सारा ऑडिटोरियम अभिभूत हो गया ।

भर्ती रैली की व्यवस्था का कलेक्टर ने किया अवलोकन

सिवनी-कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हर्ष सिंह द्वारा सैनिक भर्ती रैली स्थल का आज अवलोकन किया गया। इस दौरान रियायती कैंटीन, फोटोकॉपी एवं इंटरनेट कैफे, भर्ती रैली के अभ्यर्थियों के रुकने के स्थान सहित भर्ती रैली ग्राउंड निरीक्षण किया गया ।
साथ मे सेना भर्ती के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ में उपस्थित रहे।

जुआ फड़ पर पुलिस की कार्यवाही

सिवनी-आज 10 मई रात्रि 07.30 बजे सब्जी बाजार सिवनी में मुखबिर सूचना पर रेड कर (1) हफ़ीज़ पिता याकूब कुरैशी, 34 वर्ष, भगत सिंह वार्ड, सिवनी, (2) आलम पिता खलील खान, 30 वर्ष, बुधवारी सब्जी मंडी, सिवनी, (3) राशिद पिता मोहम्मद जहीर, 22 वर्ष, टिग्गा मोहल्ला, सिवनी, (4) मुन्ना निसार पिता इसराइल निसार, 53 वर्ष, भगत सिंह वार्ड, सिवनी, (5) अंसार पिता इसराइल खान, 54 वर्ष, भगत सिंह वार्ड, सिवनी, (6) मुन्ना उर्फ इसराइल पिता याकूब, 45 वर्ष, गांधी वार्ड, सिवनी को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 552 ताश पत्ती तथा 20,350/- रुपये नकदी जप्त किये गए है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सेना भर्ती रैली में लापरवाही : सहायक अधीक्षक निलंबित

सिवनी- 10 मई मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में चल रही सेना भर्ती में सौंपे गये दायित्वों पर लापरवाही करने के आरोप में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सिवनी में पदस्थ सहायक अधीक्षक कालीचरण बाथम को कलेक्टर गोपाल चंद डाड द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार सेना भर्ती रैली हेतु 9 मई 2018 की शाम को बैठक में अभ्यार्थियों के आवागमन हेतु कार्य आबंटित किया गया था जिसके अनुसार अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिवनी के प्रतिनिधि सहायक अधीक्षक कालीचरण बाथम को अभ्यार्थियों के लिए पर्याप्त वाहन व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया था। सौंपे गये कार्यो को समय अवधि में संपादित नही करने, बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन नहीं करने तथा परिवहन कार्य में अभ्यार्थियों को अत्यंत असुविधा होने के कारण किसी भी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता।

सिवनी कलेक्टर गोपालचंद डाड ने आज 10 मई 2018 की शाम आदेश जारी करते हुए शासकीय कार्य में लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अव्हेलना करने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 9 का उल्लंघन करने पर सहायक अधीक्षक परिवहन विभाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

ASI पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

सिवनी- विगत दिनांक 5 मई को रात करीब 12 बजे के दरमियान पॉलिटेक्निक के पीछे वाली सड़क पर 02 मोटरसाइकिल सवार 05 आरोपियों द्वारा ASI गौरव धुर्वे पर प्राणघातक हमला किये थे।
उक्त घटना में आरोपियों द्वारा गौरव के धुर्वे का samsung मोबाइल भी लूट कर ले गये थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पतासाजी करते हुए दिनांक 09/5/18 को घटना कारित करने वाले 04 आरोपी गण (1) संदीप रामकृष्ण बघेल, 24 वर्ष, जैतपुर कलां, (2) विक्रम @ विक्की पिता राजकिशोर बघेल, 28 वर्ष, सिमरिया, (3) राजपाल गोपाल बघेल, 24 वर्ष, जमुनिया, (4) जयदीप रमेश राजपूत, 29 वर्ष, गाडरवाड़ा (बंडोल) को गिरफ्तार करते हुए लूटा हुआ मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसायकिल को बरामद किया गया है। प्रकरण में संलिप्त 01 आरोपी सीतम पिता सुरेश बघेल, निवासी पुसेरा का अभी गिरफ्तार किया जाना शेष है, जिसकी पतासाजी अभी जारी है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया है।

अज्ञात युवक की मिली लाश: पहुँचे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट

सिवनी- जिले से जबलपुर मार्ग एन एच 7 पर आज दोपहर 11 बजे एक अज्ञात शव मिला है, कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले सिमिरिया वेयर हाउस से 100 मीटर दूरी पर ऊक्त लाश मिलने की जानकारी मिलते ही फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट पहुच गए है।

मिली जानकारी के अनुसार शव को मार कर फेका गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है