Home Blog Page 2200

सर्प दंश से बचाव के लिये ये जरूर देखें

सिवनी-कल सिवनी में हुई सर्प संबंधित घटना को देखते हुए अर्पित मिश्रा ने सभी के लिए you tube में एक नया channel बनाया है यहाँ से आप साँपो के संबंध में सही जानकारी हांसिल कर सकते है साथ ही वन्यप्राणियों को रेस्क्यू करने के तरीके भी देख पाएँगे । ताकि फील्ड में कार्य के दौरान अगर आपका सामना किसी सर्प या वन्यप्राणी से होता है तो आप उन परिस्थितियों में क्या कर सकते है आपको सहायता मिलेगी ।आप अर्पित मिश्रा को फ़ोन न 9752770870 पर भी जानकारी ले सकते है

Arpit Mishra Forest : यूट्यूब चैनल लिंक

https://www.youtube.com/channel/UCbnpVk0bevyJ9C6mR__ZwYA

नेशनल लोक अदालत में जिला सिवनी में 31446932 रूपए का संव्यवहार

सिवनी -आज 14 जुलाई को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय सिवनी, तहसील न्यायालय लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 662 लोग लाभांवित हुए जिनसे 31446932 राशि का संव्यवहार हुआ।

जिला एवं सत्र न्यायाधीष सिवनी डाॅ. एस.के.मिश्र के निर्देशन में सिवनी, लखनादौन एवं घंसौर में आयोजित की गई लोक अदालत में दीवानी एवं दांडिक न्यायालयों की खंडपीठें गठित की गई है। कुल 14 खंडपीठों में समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण 639 रखे गये, जिनमें 14 प्रकरण निराकृत किये गये । धारा 138 चैक बाउन्स के 279 प्रकरण रखे गये, जिनमें 15 प्रकरण निराकृत किये गये, 1306467 रूपये की समझौता राशि का आदेश पारित हुआ। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के 681 प्रकरण रखें गये जिनमें 15 प्रकरण निराकृत हुए एवं 6669766 रूपये राषि का अवार्ड पारित किया गया। अन्य सिविल प्रकरण 260 रखें गये, जिनमें 36 प्रकरणों का निराकरण किया गया, 20272912 रूपये की समझौता राषि का आदेष पारित हुआ। विद्युत अधिनियम के 552 प्रकरण रखें गये, जिनमें 58 प्रकरण निराकृत हुए एवं 435397 रूपये समझौता राषि का आदेष पारित किया गया। पारिवारिक विवाद से संबंधित 105 प्रकरण रखें गये थे, जिनमें 06 प्रकरण निराकृत हुए। इसी प्रकार पूर्व वाद प्रकरणों में बैंक वसूली के 2410 प्रकरण रखें गये, जिनमें 116 प्रकरणों में आपसी समझौतें से 1883041 रूपये की राषि का वसूली आदेष पारित किया गया, विद्युत अधिनियम के पूर्व वाद प्रकरण 2208 रखें गये जिनमें 75 प्रकरण निराकृत हुए एवं 541063 रूपये की समझौता राषि का आदेष पारित हुआ। नगरपालिका से संबंधित जलकर के 624 प्रकरण रखें गये, जिनमें 76 प्रकरण निराकृत हुए एंव 338286 रूपये की जलकर की राषि वसूल की गई। उपरोक्त सभी मामलों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से हुआ।

पकड़ा गया 3 वर्षों से फरार वारंटी

लखनादौन – श्रीमान एस के जैन जेएमएफसी लखनादौन के न्यायालय की आपराधिक प्रकरण क्रमांक 1832 बटे 11 में लगभग 3 वर्ष पूर्व आरोपी बजरंग और बजरंगी पिता शहजाद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी राजेश कंपाउंड नासिर अली चाल दहिसर मुंबई के विरुद्ध धारा 279, 337, 338 भा.द.स. का स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील हेतु थाना प्रभारी श्रीमती सविता कुबरे के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक 73 सदाराम बघेल द्वारा उक्त वारंटी को अथक प्रयास कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

16 जुलाई से आरभ होंगे नेत्र शिविर

सिवनी:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुनके द्वारा पिछले वर्षानुसार इस वर्ष भी 18 दिवसीय un नि:शुल्क नेत्र जांच एवं आपरेशन शिविरों का आयोजन 16 जुलाई से कराया जा रहा है उक्ताशय की जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी मो. जिब्राईल मंसूरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री मंसूरी ने बताया कि विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा आयोजित किए जा रहे 18 दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविरों का आयोजन सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे है जिसमें 16 जुलाई को ग्राम देवरीकलां मे प्रथम शिविर आयोजित कर शिविरों को प्रारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात प्रतिदिन 17 जुलाई को चमारी, 18 गोरखपुर, 19 बीजादेवरी, 20 लकवाह, 23 बखारी, 24 बांकी, 25 बंडोल, 26 बीसावाडी, 27 बलारपुर, 30 जाम, 31 जैतपुर कलां, 01 अगस्त मुंगवानी कलां , 02 मातृधाम, 03 गोपालगंज, 06 ईंदावाडी, 07 खटकर, 08 अगस्त जिला मुख्यालय सिवनी मे नेत्ररोगियों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।

आगे बताया कि उक्त शिविरों में सक्षम भारत संस्था द्वारा दादा वीरेन्द्र पुरी जी आई हास्पिटल तिलवारा घाट जबलपुर के नेत्ररोग विशेषज्ञ डा.पवन स्थापक एवं उनकी टीम के द्वारा जरूरतमंद नेत्र रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण किया जाएगा।

शिविर मे पहुंचने वाले मरीजों को साथ में अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य हैतथा शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9753816653, 9630222238, 9691677971 पर संपर्क किया जा सकता है।

आगे विधायक मीडिया प्जारी विज्ञाप्ति मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने समस्त नागरिक बंधुओं से नि:शुल्क नेत्र शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

यहां खुले आसमान के नीचे होता है अंतिम संस्कार

सिवनी- विकास की योजनाएं किस तरह से ग्रामीण अंचलों में कार्यन्वित हो रही है,इसका उदाहरण देखने के लिये आपको किसी सुदूर अचल में जाने की जरूरत नही है।

मुख्यलाय से नागपुर रोड़ एन एच 7 मार्ग पर स्तिथ ग्राम पँचायत नदौरा के निवासी आज भी खुले आसमान के नीचे अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने पर मजबूर है,आज इसी तरह से ग्राम के सूर्यवंशी परिवार को अपने बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अस्थियी प्लास्टिक का शेड बना कर शव को वर्षा के पानी से बचाव हेतु रखना पड़ा,

रिमझिम बारिस के मध्य किसी तरह मिट्टी तेल का उपयोग कर शव दाह करने में परिजनों को घण्टो मशक्त करनी पड़ी वही अंतिम यात्रा में आए ग्रामीण भी छाते की मदद से स्वयं को वर्षा के पानी से बचाव करते देखे गये।।

जब हमने तहकीकात की तो मालूम चला की मोक्ष धाम के लिये ग्राम पचायत की जमीन पर कुछ दबंगों का कब्जा है ,जिसका सीमांकन करने हेतु ग्राम पंचायत सचिव मंजू बन्देला द्वारा राजस्व विभाग से आवेदन द्दे दिया गया,

लेकिन अतिक्रमण कारी नाल जोख के दौरान नदारत हो जाते हे जिससे भूमि मूक्त नही हो पा रही है।

वही सचिव का कहना है कि उनके पास मोछ धाम हेतु पर्याप्त राशि हे लेकिन भूमि नही होने से शेड सहित मोक्छ धाम नही बनवा सके है।

राजस्व विभाग सिवनी में पदस्थ तहसीलदार प्रभात मिश्रा ने चर्चा के दौरान

बताया कि जल्द ही जमीन का सीमांकन कार्य पूर्ण करवा ग्राम पंचायत को आवंटित की जायेगी ताकि मोक्छ धाम बन सके।

अब ऑनलाइन उपलब्ध होगा रोजगार निर्माण

सिवनी 11 जुलाई 18/ रोजगार और निर्माण अब ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा। जनसम्पर्क विभाग (माध्यम) द्वारा प्रकाशित रोजगार निर्माण अब ई-पेपर के रूप में भी निकाला जा रहा है। इसे जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट www.mpinfo.org पर देखा जा सकेगा। 9 जुलाई से 15 जुलाई के रोजगार और निर्माण का अंक ऑनलाइन उपलब्ध है। गाँव हो या शहर, रोजगार और निर्माण अब एक साथ ऑनलाइन उपलब्ध होगा। युवा अब घर बैठे रोजगार संबंधी जानकारी, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विशेष लेख, सफल प्रतियोगियों के इंटरव्यू, मॉडल टेस्ट पेपर्स और सम-सामयिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बरघाट वि.स. में मचा घमासान…

बरघाट वि.स. में मचा घमासान…

 

सिवनी- मध्यप्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ से छिदवाडा मे मिलने पहुंचे बरघाट विधानसभा मे काग्रेंस पाटी से चुनाव लडने के इच्छुक आदिवासी युवा नेता अनिल मर्सकोले जी, इंका नेता नीरज मिश्रा, किसान काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी व युवक काग्रेंस आईटीसीएल विधानसभा समन्वयक उपेंद्र ठाकुर ने मुलाकात कर तय कर दिया की वो आसानी से अपनी दावेदारी रखने की हिम्मत रखते है।




 

मालुम हो इससे पूर्व ये लग रहा की पिछले विस् चुनाव में प्रधान समाज के कद्दावर नेता अर्जुन काकोड़िया वर्तमान भाजपा विधायक कमल मर्सकोले से अत्यंत नजदीकी मुकालबे में हारे थे। हार के बाद भी अर्जुन निरंतर बरघाट विस् में जन संपर्क बनाए हुए लेकिन अब युवा अनिल मर्सकोले को स्थानीय काग्रेसीयो का समर्थन मिलने से कांग्रेस के लिये इस विस् से प्रत्याशी का चयन करना आसान नही होगा।

क्योंकि जिस केंडिटेट को टिकट नही मिलेगी वो ना केवल पार्टी का नुकसान करेगा ,साथ साथ कार्यकर्ता भी विभक्त हो जाएंगे।

“पुलिस हमारी मित्र और टी आई -हमारा भाई ” और अब सेव टाइगर…..

सेव टाइगर का संदेश देने वाले देश का पहला थाना बना खटिया

मंडला-सिवनी जिले के छपारा थाने में पदस्थ रहे सतीश पटेल ने पुनः एक नया कार्य कर दिखाया है आमतौर पर पुलिस को अपराध नियंत्रण, गश्त, व्ही आई पी ड्यूटी, जुलूस, भाग दौड़ आदि सॆ फुर्सत नहीं मिलती इन परिस्थितयों में यदि पुलिस कुछ रचनात्मक काम करे और वो अद्वितीय हो तो निश्चित रूप सॆ ऐसे कार्यों की सराहना होनी चाहिये। ऐसा ही कुछ हुआ है मंडला जिले के थाना खटिया में, थाना खटिया ” Save Tiger ” का संदेश देने वाला देश का पहला थाना बन गया है, संदेश देने का तरीका भी शानदार है इसके लिए थाना की बाहरी दीवारों पर दीवारों के बराबर विशाल खूबसूरत जीवंत चित्र बनाये गये हैं, इसे पुलिस की पर्यावरण के प्रति जवाबदारी निभाना बताते हुए पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राकेश कुमार सिंह ने इसे रचनात्मक एवं शानदार बताया वहीं कान्हा नेशनल पार्क के फील्ड डाईरेक्टर श्री संजय शुक्ला ने इस कदम को अद्वितीय बताया।

खटिया थाना प्रभारी श्री सतीश पटेल ने बताया कि टाईगर के लिए विश्व- विख्यात कान्हा नेशनल पार्क सॆ लगा थाना खटिया चूँकि मैन रोड पर स्थित हैं जहाँ सॆ लाखों पर्यटक गुजरते हैं ऐसे में पुलिस थाना की इन विशाल पैन्टिग्स के माध्यम सॆ लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रभावी तरीके सॆ जागरूक किया जा सकता है।




आज दिनांक 12-07-2018 को इसका लोकार्पण पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राकेश कुमार सिंह एवं कान्हा नेशनल पार्क के फील्ड डाईरेक्टर श्री संजय शुक्ला के द्वारा किया गया। दोनों अधिकारियों के द्वारा इसरचनात्मक कार्य की प्रशंसा की गई वहीं कान्हा रिसॉर्ट असोसिएशन ने भी इस कार्य को सराहा और दिनांक 20-03-18 की रात कृष्णा रिसॉर्ट मोचा में हुई हाई प्रोफाइल विदेशी- केमरा चोरी को सुलझाने में शानदार कार्य के लिए थाना प्रभारी और उनके स्टाफ को 5000/- नगद और शील्ड सॆ सम्मानित भी किया।

“पुलिस हमारी मित्र और टी आई -हमारा भाई ”

टी आई सतीश पटेल महिला सुरक्षा की दिशा में “पुलिस हमारी मित्र और टी आई -हमारा भाई ” मुहीम के लिए भी सुर्ख़ियों में रहे। कार्यक्रम का संचालन इस कार्य के प्रायोजक श्री नवनीत महेश्वरी ने किया। बहरहाल मध्य प्रदेश के लिए यह गर्व करने का विषय है ।

महिलाओं की सोच और स्थिति में परिवर्तन आया है-राज्यपाल श्रीमती पटेल

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर महिलाओं की सोच, परिस्थिति और कार्यों में परिवर्तन और जागृति आई है। वह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहती हैं। अब महिलाओं को आगे बढ़ने में पूरा सहायोग देना जरूरी है। महिलाओं के विकास और समृद्धि से ही देश का विकास संभव है। राज्यपाल आज यहाँ राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 37वें स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आईं 500 से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों एवं कृषि उत्पादन संगठनों के सदस्यों ने भी अपने अनुभव राज्यपाल को बताये।




राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि महिला शक्ति का भण्डार है। इस शक्ति का देश के हित में उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएँ पहले परिवार के बारे में सोचती हैं और सबके बाद अपना सोचती हैं। अब समय आ गया है कि महिलाएँ परिवार का भला सोचने के साथ-साथ अपने विकास और समृद्धि का भी ध्यान रखें। महिलाएँ अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए परिश्रम करें, प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराये जा रहे बैंक ऋण का भरपूर लाभ उठायें।

                    राज्यपाल ने कहा कि माँ-बाप की जागरूकता का ही परिणाम है कि आज बेटियाँ शिक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर र उच्च पद पर रहकर देश की सेवा कर रही हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों से बच्चों का बाल विवाह नहीं कराने के लिये संकल्पित होने का आग्रह किया।

                   सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि गांधी जी ने गाँवों की तरक्की का जो सपना देखा था, वह आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। आज समाज में महिलाएँ पुरूषों के साथ कँधे से कँधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, ममता और लज्जा की मूर्ति होती है। नारी सम्मान के लिए सरकार को सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करना चाहिए। इस अवसर पर नाबार्ड के क्षेत्रीय मुख्य महा-प्रबंधक श्री एस.के. बंसल ने नाबार्ड की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों और सामग्री का अवलोकन भी किया।

                  समारोह में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीणा, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री पी.के. जेना, भारतीय स्टेट बैंक के उप-महाप्रबंधक श्री एस.के. शुक्ला तथा बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह योजना के लाभार्थी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अरविन्द जैन होंगे नये नगर कोतवाल

सिवनी- पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह द्वारा आज पुनः वीभन्न थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

जहा जबलपुर से आये अरविन्द जैन को कोतवाली सिवनी का प्रभार दिया गया है,वही अब अमित विलास दानी थाना काह्निवाड़ा में अपनी सेवाएं देंगे।

जबकि बरघाट में पदस्थ नारायण कुमरे को कुरई ,संजय भलावी को घँसोर,एवं के एस बघेल कोबरघाट थाने में तुरत प्रभाव से पदस्थ किया गया।

नवागत अरविंद जैन ने आज से कोतवाली सिवनी की कमान संभाल ली है।