Homeसिवनीपी ओ पी से बनी मूर्तियों पर लगा प्रतिबंध

पी ओ पी से बनी मूर्तियों पर लगा प्रतिबंध

Date:

सिवनी -जिला कलेक्टर गोपाल चंद डाड की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, अपर कलेक्टर श्रीमति रानी बाटड, अनुविभागीय अधिकारी सिवनी हर्ष सिंह सहित विभिन्न धर्मों के धर्मावलंबियों व शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।

आने वाले प्रमुख त्यौहार ईद, रक्षा बंधन, जन्माष्ट्मी को शांति सौहार्द्र व आपसी भाईचारे से मनाये जाने हेतु आयोजित बैठक में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इस दौरान चर्चा की गयी। कलेक्टर श्री डाड द्वारा ईद त्यौहार को लेकर मुख्य् नगर पालिका अधिकारी को सभी मस्जिदों में साफ – सफाई, पेयजल के साथ विद्युत व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी धर्मावलम्बियों से अपील की गयी है कि वे अपने त्यौहारों को शांति से मनाते हुए जिले की गौरवशाली परंपरानुसार आपसी सौहार्द्र व शांति से संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहायोग करेंगे।

जन्माष्टमी व अन्य त्यौहारों में पीओपी से बनी मूर्तियों के उपयोग को लेकर कलेक्टर श्री डाड द्वारा सभी से कहा गया है कि जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के हित में ऐसी मूर्तियों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है जिसके लिये भविष्य में दुकानों पर छापेमारी कर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी धर्मावलम्बियों से अपील की है कि वे आमजनों को पीओपी की मूर्ति से पर्यावरण को होने वाले नुकसानों की जानकारी देते हुए इसे उपयोग न करने की सलाह दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related