Home Blog Page 2160

लाइव वीडियो देखे : मोहर्रम जुलूस के दौरान मकान का गिरा छज्जा कोतवाली टीआई सहित 15 से अधिक लोग घायल -चार गंभीर

कोतवाली टीआई सहित 15 से अधिक लोग घायल -चार गंभीर घायलों को किया गया नागपुर रेफर  

मोहर्रम के जुलूस के दौरान मकान का छज्जा गिरने से कोतवाली टीआई सहित 15 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर के विभिन्न मार्ग से मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान एक मकान के ऊपर खड़े होकर महिलाएं एवं बच्च

मोहर्रम के जुलूस के दौरान मकान का छज्जा गिरने से कोतवाली टीआई सहित 15 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर के विभिन्न मार्ग से मोहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान एक मकान के ऊपर खड़े होकर महिलाएं एवं बच्चे जुलूस देख रहे थे कि तभी अचानक ही मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। जिस कारण छज्जे में खड़ी महिलाएं एवं बच्चे सीधे जमीन में आ गए। वहीं छज्जे के नीचे खड़े कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य लोग भी छज्जे के मलबे के कारण घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बच्चे सहित चार लोगों को नाजुक स्थिति में नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के छोटे ईमाम बाड़ा अकबरी मस्जिद से मोहर्रम का जुलूस निकला था। जुलूस जब रायल चौक होते जा रहा था कि तभी रायल चौक के पास सड़क के दोनों ओर मकान की छत पर खड़े होकर महिलाएं एवं बच्चे जुलूस देख रहे थे। इस बीच एक मकान की छत पर भी महिलाएं एवं बच्चे खड़े होकर जुलूस देख रहे थे कि तभी अचानक ही मकान के छज्जे का एक हिस्सा भर भराकर गिर गया। जिस कारण छज्जे में खड़ी महिलाएं एवं बच्चे सीधे जमीन में आ गिरे। इस दौरान छज्जे के नीचे सुरक्षा की दुष्टि से खड़े कोतवाली थाना प्रभारी समरजित सिंह परिहार सहित अन्य लोगों छज्जे के मलबे में दब गए। जिन्हें तत्काल ही मौके पर मौजूद भीड़ ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर जिला अस्पताल पहुंचने के बाद प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। जिसमें दो बच्चे सहित एक महिला एवं एक पुरूष को गंभीर चोट के कारण नागपुर रेफर कर दिया।

हादसे में ये हुए घायल-

पुलिस के मुताबिक डियूटी कर रहे कोतवाली टीआई समरजित सिंह परिहार, रमाकांत, ईकबाल पिता अब्दुल शरीफ, अकक्षा पिता इकबाल खान, आसिफा बी, रविना, बातून बी, फरिदा, राबिया, साबिया, साफिया, सलीम एवं अफसाना को गंभीरा चोट के कारण जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को रेफर करने के बाद सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भेजा नागपुर-

आग की तरह फैली खबर के बाद सभी घायलों को देखने के लिए तत्काल ही एएसपी कमल मौर्य, एसडीएम अतुल सिंह निगम कमिश्नर इच्छित गढ़पाले सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों से चर्चा के उपरांत चार घायल इकबाल, अकक्षा खान, अससाना और बातून बी को नागपुर रेफर करवाते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई गई।

रोड नहीं तो वोट नहीं ग्रामवासियों ने लिया संकल्प

0

एक अक्टूबर को सुक्तरा में चका जाम

केवलारी-एक तरफ देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास की बातें करते नहीं थक रहे ओर दूसरी तरफ आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीण इलाके के लोग अपनी मूल भूत समस्यों जेसे पानी , बिजली , सड़क इत्यादि से नहीं उबर पाये है। जिम्मेदारों को इन समस्यों से कोई लेना देना नहीं रहा,ऐसा ही एक ताजा मामला केवलारी मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम सुकतरा का सामने आया है जहा पर ग्रामीणों को आवागमन के लिये कीचड़ एवं गड्ढेनुमा रोड को अनेक मुश्किलों से पार करना पड़ता है, जिस वजह से स्थनीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वहाँ पर आये दिन ग्रामीण हादसों का शिकार होते है! उल्लेखनीय होगा की उक्त समस्या से स्थनीय ग्रामीण वर्षों से परेशान चल रहे है,यहां तक कि गंगाटोला के स्कूल में पढ़ने वाले कई बच्चो रोड की दुर्दशा के चलते अपना दाखिला वहाँ से वापस लेने पर मजबूर हुए। ग्रामीणों का कहना है की सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय सांसद फगन सिंह कुलस्ते, विधायक ठाकुर रजनीश सिंह एवं जिले प्रशानिक अधिकरियों से अनेकों बार मांग की जा चुकी है किंतु जिम्मेदारों ने आज तक उनकी इस बहुप्रतीक्षित मांग को नजरअंदाज ही किया है और जनसमस्यों को दरकिनार कर गहरी नींद में सोये हुये नजर आ रहे है, इसी के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है यदि जल्द ही हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिसका ग्रामीणों द्वारा नारा भी दिया है रोड नहीं तो वोट नहीं ओर इस हेतु एक बोर्ड सड़क के मुख्य द्वार पर लगा दिया गया है। जिला कलेक्टर को सौपे गए ज्ञापन में अपनी मांगों के साथ उल्लेख किया गया है सड़क का निर्माण नही किया जाता है तो आगामी विधान सभा चुनावों में सभी ग्रामवासियों के द्वारा मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।अपनी जायज मांगों को पूरा करवाने के उद्द्येश्य से प्रथम चरण में दिनांक 01/10/2018 को सभी ग्रमीणों द्वारा मंडला सिवनी मार्ग पर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।

आपको बता दे ग्रामीणों द्वारा अपने आंदोलन को .लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है एवं आंदोलन को सफल बनाने के लिये क्षेत्रीय लोगों से सहयोग की अपील भी की जा रही जिससे उन्हें क्षेत्रीय लोगों का सहयोग भी मिलता दिखाई दे रहा है !ज्ञातव्य है की उक्त ग्राम सिवनी मंडला मार्ग एवं छिंदवाड़ा रेलवे मार्ग के स्टेशन गंगा टोला से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है उक्त मार्ग के निर्माण हेतु क्षेत्रवासीयो विधायक सांसद मुख्यमंत्री महोदय को भी अनेकों बार आवेदन निवेदन किया गया इसके बावजूद भी आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है ! उल्लेखनीय होगा की प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत विभाग द्वारा ग्राम वासियों की जानकारी के बगैर आवागमन की विरुद्ध विपरीत दिशा में स्थित ग्राम अहरवाडा से जोड़ दिया गया है जिसे ग्राम पंचायत एवं उस पर आश्रित ग्राम जौहरी टोला वासियों को उक्त सड़क से कोई खास बस्ता नहीं होता आपको बता दे की ग्रामवासी अपनी मूलभूत आवश्यकता जेसे शिक्षा , स्वास्थ्य , कृषि कार्य , व्यवसाय, मजदूरी एवं खाद्य सामग्री इत्यादि के लिये केवलारी मूख्लाय की ओर ही प्रस्थान किया करते है ग्राम से केवलारी जाने के लिये ग्राम वासियों को कीचड़ युक्त एवं गढ़ेनुमा रोड से भारी परेशानी के बीच आवागमन करने को मजबूर है,गंगाटोला से इस मार्ग की ओर स्थापित पारधी क्रेसर की वजह से ग्रामवासियों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गयी है।क्रेसर के मालिक द्वारा रोड में ही आफिस बना के रोड को और सकरा कर दिया है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।और उक्त क्रेसर से प्रतिदिन दर्जनो ओवरलोड डम्फर खनिज परिवहन किये जाने के कारण रोड और भी ज्यादा बदहाल हो गयी है,जबकी क्रेसर संचालन की नियमावली के अनुसार ग्रामीणों के उपयोग की जाने वाली सड़क का संधारण क्रेसर मालिक के द्वारा किये जाने का नियम है,परंतु पारधी क्रेसर के मालिक को ग्रामीणों की परेशानी से कोई वास्ता न होकर सिर्फ अपनी कमाई से मतलब राह गया है।उस मार्ग से चलने वाले ग्रामवासियों की परेसानी से वास्ता रखने या उनकी सुनने वाला कोई विकल्प अब ग्रामीणों को नही दिख रहा है। इन सारी परिस्थिति के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते चक्का जाम करने के लिए एवं चुनाव का बहिष्कार करते हुए *रोड नहीं तो वोट नहीं* नारा के बीच दिनांक 1 अक्टूबर 2018 को सिवनी से मंडला राजमार्ग पर चक्काजाम करने का निर्णय किया है ग्रामवासियों द्वारा 1 अक्टूबर 2018 को गंगा टोला चक्का जाम कर आवागमन को प्रभावित किया जाएगा, इसमें जो भी प्रतिकूल परिस्थिति चाहे वह आर्थिक सामाजिक एवं प्रशासनिक होगी तो उक्त समस्त समस्याओं के लिए शासन-प्रशासन की सम्पूर्ण जवाबदेही होगी अब देखना होगा की गहरी नींद में सो रहे कथा कथित जनता के सेवक एवं जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कोई ठोस कदम उठाते है या हमेशा की तरह जन समस्यों को दर किनार कर दिया जाता है !

जानिये क्या शिवराज के एट्रोसिटी एक्ट के बयान के क़ानूनी पहलू

0

एससी एसटी संशोधन कानून के खिलाफ मध्य प्रदेश में चल रहे आंदोलन को थामने के लिए दिये गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान ने एक नयी बहस को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा है कि कानून का दुरुपयोग नही होगा और बिना जांच के गिरफ्तारी नही होगी। सवाल उठता है कि जिस एससी एसटी वर्ग को सुरक्षा और संरक्षण का अहसास कराने के लिए केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला निष्प्रभावी कर पुरानी व्यवस्था बहाल की है कहीं शिवराज का बयान उसे कमजोर करता या कानून की खिलाफत करता तो नहीं दिखता। कानूनविदों की मानें तो बयान में कोई कानूनी खामी नहीं है।

एससी एसटी अत्याचार निरोधक कानून इस वर्ग पर अत्याचार रोकने के लिये कड़े दंड की व्यवस्था करता है। ये संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है जिसमें अग्रिम जमानत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले भी यही कानून था और फैसले के बाद कानून संशोधन कर फिर यही पुरानी व्यवस्था बहाल की गई है। मध्य प्रदेश में संशोधित कानून को लेकर सवर्ण समाज आंदोलित है।

ऐसे में मुख्यमंत्री के बयान का कानूनी विश्लेषण करने पर पता चलता है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसकी कानून इजाजत न देता हो। लेकिन स्थिति को और स्पष्ट करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश एसआर सिंह कहते हैं कि जांच अधिकारी के पास पहले भी गिरफ्तारी का विवेकाधिकार था और अभी भी है। संशोधित कानून ये नहीं कहता कि एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच अधिकारी गिरफ्तारी करने के लिए बाध्य है। अगर उसे लगता है कि एससी एसटी कानून में कोई संज्ञेय अपराध नहीं हुआ तो वह गिरफ्तारी नहीं करेगा कोर्ट में केस बंद करने के लिए फाइनल रिपोर्ट देगा।

यह किसी कानून में नहीं कहा गया है कि तुरंत गिरफ्तार करो। कानून में संज्ञेय अपराध में तुरंत एफआईआर की बात है। एफआईआर के बाद जांच होती है .

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शिवराज ने किया ये सवाल…

0

सिवनी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे. चुरहट में उनके रथ पर पत्थरबाज़ी के संदर्भ में शिवराज ने सीधे कहा, मित्र कमलनाथ सोचें कि कांग्रेस किस दिशा में राजनीति ले जाना चाहती है.चुरहट में जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर पथराव का ज़िक्र किए बिना शिवराज सिंह ने सीधे आरोप लगा कि कांग्रेस पत्थर चलवा रही है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ राजनीति विचारों के आधार पर होती है.

मित्र कमलनाथ सोचें कांग्रेस किस दिशा में राजनीति ले जाना चाहती है. अगर कांग्रेस बदला लेना चाहती है तो मुझसे ले गरीबों से नहीं. सीएम ने कहा कमलनाथ बताएं कि छिंदवाड़ा मॉडल क्या था. कमलनाथ तो दिग्विजय सिंह से मिलकर सरकार चलाते थे.छिंदवाड़ा पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा, इस ज़िले की जनता ने जो प्यार दिया उससे मैं अभिभूत हूं. मैंने मेहनत से जनता के हित में काम किया. मध्य प्रदेश के लोग मेरा परिवार हैं. जनता की तकलीफें देखकर योजना बनायी गयीं. लेकिन कांग्रेस के नेता मुझे सहन नहीं कर पा रहे हैं.

मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए.डंपर ख़रीद में घोटाले की बात की गयी. विशेष न्यायालय में मामला गलत पाया है.हाई कोर्ट ने भी मामला खारिज कर दिया. व्यापम में मुझे ही कटघरे में खड़ा किया गया. मेरे परिवार पर भी आरोप लगाया जिससे मेरी पत्नी व्यथित हुई. शिवराज सिंह ने फिर दोहराया कि SC/ST एक्ट में एमपी में बिना जांच के गिरफ़्तारी नहीं की जाएगा।

कांग्रेसजनों के सम्मान में कन्हैया तिवारी ने दिया इस्तीफा – साथ ही पोस्ट किया video देखे

0

सिवनी- जिले के घंसौर विकासखण्ड में वर्षो से सक्रिय रहे कन्हैया तिवारी ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, आपने कहा कि बड़े ही दुखी मन से आज लगभग पिछले 22 वर्ष से लगातार कांग्रेस पार्टी का हमने पूर्ण जिम्मेदारी के साथ काम करने का हमेशा प्रयास किया परंतु पिछले लगभग 5 साल से विधायक योगेंद्र सिंह बाबा एवं उनके समर्थकों के द्वारा लगातार किसी न किसी रूप में हमारे ऊपर आरोप लगाए गए उसके बाद भी हम संगठन में पूर्ण जिम्मेदारी से बगैर किसी पद प्रतिष्ठा के हमने हमेशा भाजपा एवं अन्य दलों का विरोध किया लेकिन जब संगठन के द्वारा हमारे ऊपर बैठे वरिष्ठजनो के द्वारा अनेक बार अपनी बात को बताया कि विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की क्षेत्र में इस तरह से कार्यप्रणाली चल रही है परंतु आज दिनांक तक किसी के द्वारा हमसे संपर्क करने का प्रयास नहीं किया गया वर्तमान में जिस तरह से मनमाफिक तरीके से जिला कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ कांग्रेसियों की लगातार उपेक्षा उसके विपरीत विधायक योगेंद्र सिंह बाबा का नाम पुनः लखनादौन विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया जो कि मेरी दृष्टि से योगेंद्र सिंह बाबा के द्वारा पिछले 5 साल में कोई ऐसे कार्य नही किये है जिनसे आदिवासी बाहुल्य विस का विकास हुआ हो।

कन्हैया तिवारी ने बताया कि संगठन की दृष्टि से ना ही समाज हित में न हीं क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई कार्य किया गया.

हमने लगातार इसका विरोध किया इसके बाद भी संगठन ने ऐसे असफल विधायक को अवसर दिया उसके विपरीत में संगठन ने आज तक हमारी बात को महत्व नहीं दिया मैं इन्हीं सभी बातों से दुखी होकर के और आज इसी वक्त कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा देता हूं.

श्रद्धांजलि सभा 22 को

0

सिवनी-आगामी 22 सितंबर दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से स्मृति लॉन में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा स्वर्गीय राजेंद्र गुप्त जी (अधिवक्ता) की याद में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा उनके धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक,राजनीतिक ,पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करने तथा उन्हें श्रद्धांजलि देने हेतु एक सादा एवं गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।।

पात्र छात्र छात्राये पोर्टल में दर्शाए जा रहें अपात्र

0

सत्र 2017-18 व  2018-19 में नहीं हुआ साइकिलो का वितरण छात्र छात्राये मजबूर पैदल कई किलोमीटर स्कूल जाने में 

सिवनी// शासकीय माध्य. शाला जाम में अध्यनरत छात्र छात्राये जो रन्वेली के निवासी है उनकी आई.डी. में रन्वेली के स्थान पर मनौरी दर्शाया जा रहा है, जिससे शाशन द्वारा गत वर्षा 2017-18  एवं वर्तमान वर्ष 2018-19 में शाशन द्वारा साईकिल वितरण में अपात्र घोषित हो रहें है, चूँकि मनौरी में माध्यमिक शाळा है जिससे छात्र छात्राये पैदल स्कूल जाने पर मजबूर है जिसमे सत्र 2017-18 में कुल 21 छात्र छात्राये  एवं 2018-19 में कुल 9 छात्र छात्राये योजना का लाभ नहीं ले पा है

श्रीमंत परिवार में शोक

0

सिवनी। श्रीमंत सेठ गोपाल साव पूरन साव दिगंबर जैन परमार्थ ट्रस्ट की संरक्षिका एवं श्रीमंत सेठ स्व. प्रीतम चंद्र जैन की धर्म पत्नि चंद्रकांता देवी शुक्रवार को ब्रम्हलीन हो गईं। आप 86 वर्ष की थीं। आपकी अंतिम यात्रा शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे राम मंदिर के सामने स्थित आपके आवास से कटंगी नाका मोक्षधाम के लिए रवाना होगी।

आप अपने पीछे चार पुत्र श्रीमंत सेठ प्रमोद जैन, प्रदीप जैन, प्रसन्न जैन एवं डॉ. प्रफुल्ल जैन तथा एक पुत्री सहित नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

मध्यप्रदेश की धरती पर कानून का दुरुपयोग नहीं होने देंगे : श्री चौहान

0

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पिछड़ा वर्ग महाकुंभ में समाज-सेवियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सतना में आयोजित राज्य-स्तरीय पिछड़ा वर्ग महाकुंभ में कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर कानून का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। किसी भी वर्ग के व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सबको न्याय मिलेगा। प्रदेश में किसी भी स्थिति में सामाजिक समरसता का वातावरण दूषित नहीं होने दिया जायेगा। श्री चौहान ने पिछड़ा वर्ग के लोगों का आव्हान किया कि समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिये एकजुट होकर कार्य करें।

श्री चौहान ने मध्यप्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं में हर वर्ग के व्यक्ति के हित को ध्यान में रखा गया है। योजनाओं का लाभ सभी वर्गों के लोग प्राप्त कर रहे हैं, किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा, स्व-रोजगार आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि सभी वर्गों के विकास के लिये योजनाओं में प्रावधान किये गये हैं। श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना समाज के सभी वर्गों के गरीब तबके के लिये सुरक्षा कवच है।

सम्मानित हुए समाज सेवी

महाकुंभ में रामजी महाजन पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार वर्ष 2016 से समाज-सेवी सर्वश्री मुन्नासिंह दांगी, विजय घाटोड, मुन्नीलाल यादव, ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा, बृजेश चौहान, मुख्यतार सिंह यादव, हेमलाल महाजन, डॉ. धन सिंह चंदेल, श्रीमती जमुना यादव, श्रीमती राममूर्ति राजपूत, श्रीमती मनीषा चौरसिया, श्रीमती सीमा सेन, श्रीमती प्रेमलता सेनी, श्रीमती ममता विश्वकर्मा और श्रीमती मंजू चौधरी को सम्मानित किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार वर्ष 2016-17 से समाज-सेवी श्री कृष्णगोपाल कश्यप और साबित्रीबाई फुले पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार वर्ष 2016-17 से समाज-सेवी श्रीमती मंजू सराठे को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किये।

राज्य-स्तरीय पिछड़ा वर्ग महाकुंभ में उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव, ऊर्जा मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह और सांसद श्री गणेश सिंह, श्री प्रहलाद पटेल और श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक श्री नारायण त्रिपाठी और श्री शंकरलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाज-सेवी मौजूद थे।

आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ 23 सितंबर को

0

प्रदेश में आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ 23 सितंबर, 2018 को किया जा रहा है। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम मंत्रि-मण्डल के सदस्यों की अध्यक्षता में आयोजित किये जायेंगे। राज्य शासन ने मंत्रि-मण्डल के सदस्यों को कार्यक्रम के लिये आवंटित जिलों की सूची जारी कर दी है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरण शर्मा होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मंत्री श्री जयंत मलैया दमोह, श्री गोपाल भार्गव सागर, डॉ. गौरीशंकर शेजवार रायसेन, डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया, सुश्री कुसुम सिंह महदेले पन्ना, कुंवर विजय शाह खण्डवा, श्री गौरीशंकर बिसेन बालाघाट, श्री रूस्तम सिंह मुरैना, श्री ओमप्रकाश धुर्वे डिण्डोरी, श्री उमाशंकर गुप्ता भोपाल, श्रीमती अर्चना चिटनिस बुरहानपुर, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, श्री पारस चंद्र जैन उज्जैन, श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, श्री अंतर सिंह आर्य बड़वानी, श्री रामपाल सिंह सीहोर, श्रीमती माया सिंह ग्वालियर, श्री भूपेन्द्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सागर, श्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर और श्री नारायण सिंह कुशवाह श्योपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे।

राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी देवास, श्री लाल सिंह आर्य भिण्ड, श्री शरद जैन जबलपुर, श्री सुरेन्द्र पटवा शाजापुर, श्री हर्ष सिंह सतना, श्री संजय पाठक कटनी, श्रीमती ललिता यादव छतरपुर, श्री विश्वास सारंग इंदौर, श्री सूर्यप्रकाश मीणा विदिशा, श्री बालकृष्ण पाटीदार खरगोन और श्री जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।