Home Blog Page 2159

राष्ट्रीय स्कॉलरशिप परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 

0

सिवनी- राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) एवं राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMSS) परीक्षा 2018-19 हेतु विद्यार्थी अब 25 सितम्बर 2018 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2018 निर्धारित थी। पात्र विद्यार्थियों की सुविधा की लिये राज्य शिक्षा केन्द्र की संचालक श्रीमती आईरीन सिंथिया जे.पी. ने उक्ताशय के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए सभी मैदानी अधिकारियों से कहा है कि सभी पात्र विद्यार्थियों से आवेदन लेने की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने दोनों परीक्षाओं के आवेदन के लिये एम.पी. ऑनलाईन के कियोस्क पर विद्यार्थियों को निःशुल्क आवेदन की सुविधा दी है। स्कूल के प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य द्वारा प्रमाणीकृत प्रपत्रों के आधार पर विद्यार्थी एम.पी. ऑनलाईन के अधिकृत कियोस्क से निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षाओं के लिये आवेदन करने में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देना होगी। कतिपय कियोस्क संचालकों द्वारा विद्यार्थियों से आवेदन हेतु शुल्क प्राप्त करने की शिकायत, विद्यार्थी राज्य शिक्षा केन्द्र के पुस्तक भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल स्थित कार्यालय के एनटीएसई कक्ष में कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्याथियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रति वर्ष 12,000/-रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। इस परीक्षा हेतु शासकीय विद्यालयों, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में वर्तमान में कक्षा 8 में नियमित रुप से अध्ययनरत् है।

Video : परमानंद जैसवाल के खिलाफ मामला दर्ज

0

सिवनी-मुख्यालय सिवनी में आज नगर पालिका की भाजपा पार्षद चंद्रकांता महोबिया द्वार कोतवाली थाने में सुचना दी गई उन्हें परमानंद जैसवाल व उनके पुत्र पंकज जेसवाल द्वारा सड़क पर रोककर अभद्र व्यहार व ध्क्का मुक्की की गई है।

शिकायत के आधार पर नगर कोतवाल अरविन्द जैन द्वारा परमानंद जैसवाल व उनके पुत्र पंकज के खिलाफ धारा 341,294,354,व 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मालुम हों कटगी रॉड निर्माण कार्य को लेकर कुछ दिनों से आवेदक व आरोपी के मध्य आरोप प्रत्योरोप का दौर चल रहा था।विवेकानंद वार्ड की भाजपा पार्षद के साथ मामला दर्ज कराने नपा अध्यछ श्रीमती आरती शुक्ला,सी एम ओ नवनीत पांडेय,काग्रेस पार्षद दल के नानू पजवानी,पूर्व नपा उपाध्यछ राजिक अकील,भाजपा पार्षद दल नेता पिंकी त्रिवेदी,अभिषेक दुबे,गप्पू तिवारी एवं नगर भाजपा अध्यछ नरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे।

गणेश प्रतिमाओं का भक्ति-भाव के साथ हुआ विसर्जन

0

सिवनी । सनातन धर्मियों द्वारा विगत 13 सितंबर से गणेश उत्सव पर्व के अवसर पर घरों और अन्य चौक-चौराहों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। गत 22 सितंबर को कई स्थानों पर हवन-पूजन के बाद भंडारा संपन्न हुआ, वहीं आज प्रात: 9 बजे से ही जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किये गये मूर्ति विसर्जन स्थल पर श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

गणपति बप्पा मोरिया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के जय घोष के साथ संगीत की धुन पर थिरकते हुये महिला-पुरूषों और बच्चों ने मठ मंदिर दलसागर तालाब व लखनवाड़ा स्थित वैनगंगा नदी के घाट पर भक्ति-भाव के साथ मूर्तियों का पूजन-अर्चन के पश्चात विसर्जन कर दिया।

इसके अलावा छपारा, लखनादौन, केवलारी एवं बरघाट सहित अन्य तहसीलों में भी नदियों और तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। गणेश उत्सव की समाप्ती के पश्चात 25 सितंबर से पितृ पक्ष आरंभ हो जायेंगे।

सुरक्षा एजेंसी कर रही है कार्य में लापरवाही

0

सिवनी । इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा देर रात्रि कार्य पर तैनात डॉक्टरों को सुरक्षित रखने हेतु प्रबंधन द्वारा आउट सोर्स योजना के माध्यम से एक्स मैन प्रायवेट लिमिटेड को अनुबंधित कर रखा है।

अनुबंध के अनुसार कंपनी को 20 सुरक्षा कर्मियों को कार्य हेतु नियुक्त करना था, लेकिन सिविल सर्जन डॉ. आर.के. श्रीवास्तव एवं अधीक्षक कर्नल अवस्थी के संरक्षण में मात्र 14 कर्मचारी ही 24 घंटे अपनी सेवायें दे रहे हैं।

मालूम हो कि विगत 1 वर्ष से निरंतर मरीजों और डॉक्टरों के मध्य मारपीट की घटनायें सार्वजनिक हो चुकी है, जिनमें से कई मामलें पुलिस विभाग तक भी पहुंचे। बावजूद इसके अनुबंधित एजेंसी को आज तक कोई भी नोटिस अधीक्षक एवं सिविल सर्जन द्वारा जारी नहीं किया जाना स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस महत्वपूर्ण मामले की अनदेखी की जा रही है।

नियम अनुसार चिकित्सालय के मुख्य द्वार सहित अन्य वार्डों में प्रवेश के लिये बनाये गये स्थानों पर सुरक्षा कर्मी 24 घंटे नियुक्त होने चाहिये ताकि किसी भी तरह के आवारा तत्व अस्पताल में प्रवेश ना कर सके, लेकिन देखा गया है कि अधिकांश समय इन महत्वपूर्ण स्थानों से कर्मी नदारद रहे है, जिसका खामियाजा अस्पताल में सेवायें दे रहे पैरामेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों को भुगतना पड़ रहा है।

अनुबंध में स्पष्ट तौर पर निर्देश दिये गये है कि सभी कर्मचारियों को निर्धारित वेश-भूषा के साथ उनका परिचय देने वाली नेम प्लेट स्पष्ट अक्षरों में अंकित होनी चाहिये, लेकिन डे्रस मेें तैनात कर्मचारी बिना नेम प्लेट के ही कार्य करते है, जिससे मरीजों के परिजन किसी तरह की शिकायत होने पर नाम दर्ज आधार पर प्रबंधन के समक्ष अपनी बात नहीं रख पाते।

नही रहे अनवर बेग

0

सिवनी -नई दुनिया समाचार पत्र के प्रेस फोटोग्राफर सलीम बैग के पिता एवं शहर के मशहूर टेलर श्री अनवर बेग (70) का रविवार सुबह दुःख निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से बीमार थे।

शाम 4.30 बजे छोटी मस्जिद चौक बैंक ऑफ इंडिया के बगल में स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा कटंगी रोड कब्रिस्तान रवाना होगी, जहाँ उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

नही रहे अनवर बेग

0

सिवनी -नई दुनिया समाचार पत्र के प्रेस फोटोग्राफर सलीम बैग के पिता एवं शहर के मशहूर टेलर श्री अनवर बेग (70) का रविवार सुबह दुःख निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से बीमार थे।

शाम 4.30 बजे छोटी मस्जिद चौक बैंक ऑफ इंडिया के बगल में स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा कटंगी रोड कब्रिस्तान रवाना होगी, जहाँ उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

तालाब में डूबने से युवक की मौत

0

सिवनी-जिले के बरघाट थाना अंतर्गत आज सुबह लगभग 11 बजे गणेश प्रतिमा का विषर्जन करने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोड़ेगांव निवासी द्वारका पिता खरक सिंह पटले उम्र 18 वर्ष मूर्ति विसजर्जन के दौरान तालाब में डूब गया, समाचार लिखे जाने तक युवक के शव की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन प्रमाणिकरण का नियम सभी दलों व व्यक्तियों पर लागू होगा-गोपाल डाँड़

0

सिवनी- निर्वाचन अवधि के पूर्व भी बिना प्रमाणीकरण के विज्ञापन जारी किया जाना सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना

सिवनी 22 सितम्बर 18/निर्वाचन आयोग ने परिपत्र जारी कर सभी राजनैतिक पार्टियों, अभ्यर्थियों, व्यक्तियों, व्यक्तियों के समूहों, ट्रस्टों आदि को आगाह किया है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनैतिक प्रकृति के विज्ञापनों को जारी करने के पूर्व उनका सक्षम समिति से प्रमाणिकरण आवश्यक है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस आशय के निर्देश न केवल चुनाव अवधि, बल्कि सामान्य समय में भी लागू होते हैं। बिना प्रमाणीकरण के विज्ञापन जारी किए जाना सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान विज्ञापनों का प्रमाणीकरण जिला स्तर पर गठित एमसीएमसी द्वारा किया जाएगा और सामान्य दिनों में कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित केबल नेटवर्क मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा किया जाता है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल चंद डाड ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 अप्रैल 2004 को जारी किए गए आदेश में निर्देशित किया है कि राजनैतिक प्रकृति के विज्ञापन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आने के पूर्व इनका प्री सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। यह अनिवार्यता सभी राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय चैनल्स एवं स्थानीय केबल नेटवर्क पर लागू होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 26 सितम्बर 2007 के आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के विज्ञापन न केवल निर्वाचन के दौरान ही नही बल्कि हमेशा सामान्यत: प्रमाणन के उपरान्त ही दिखाए जा सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोई भी राजनैतिक दल बिना प्रमाणन के विज्ञापन राष्ट्रीय चैनल्स एवं केबल नेटवर्क पर दिखाता है तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना माना जाएगा। कलेक्टर ने सभी इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स एवं केबल नेटवर्क आपरेटर से सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेशों का शब्दश: पालन करने का आग्रह किया है।

प्रदीप पांडे होंगे केवलारी थाना प्रभारी

0

सिवनी- जिला पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह द्वारा गत 20 सितम्बर को आदेश जारी करते हुए केवलारी थाना प्रभारी प्रदीप वाल्मीकि को पुलिस लाइन सिविनी में पदस्थ कर उनके स्थान पर उप निरीक्षक प्रदीप पांडेय को अस्थाई तौर पर केवलारी थाने का प्रभार सोपा गया है।

झमा झम बारिश ने किया प्रदेश को तरबतर

0

भोपाल। अपने आखिरी दौर में मानसून ने वापसी की है और प्रदेश भर में बारिश का सिलिसला जारी है| बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान डे का असर पूरे प्रदेश पर नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम के चलते मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर मेहरबान है।  प्रदेश के खंडवा, इंदौर, बैतूल और पचमढ़ी में जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। खंडवा में सबसे ज्यादा बारिश हुई। वहीं इंदौर में भी जोरदार बारिश हुई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है, और ठण्ड का अहसास होने लगा है। विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के मताबिक बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम एमपी की दक्षिण सीमा में प्रवेश कर चुका है। इसलिए प्रदेश के खंडवा, बैतूल, पचमढी और इंदौर में झमामझम बारिश हो रही है। विभाग के अनुसार इंदौर से 80 किलोमीटर दूर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इससे ग्वालियर और चंबल संभाग सहित अनेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। इसके अलावा उज्जैन, गुना, ग्वालियर, जबलपुर, रायसेन, भोपाल, सिवनी सहित अनेक स्थानों पर वर्षा का क्रम जारी है। राजधानी भोपाल में कल रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री.से दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री से कम था। इसी क्रम में शुक्रवार को पचमढ़ी में 23, ग्वालियर में 13, जबलपुर में 12.2, होशंगाबाद में 5, भोपाल में 1.3, इंदौर में 0.7 मिमी बरसात हुई।

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘डे’ ओडिशा में जमकर तबाही मचाने के बाद अब देश के अलग-अलग हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। डे तूफान की वजह से शनिवार को यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है, आगे भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही ।