Home Blog Page 2158

युवा मोर्चा के पद अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

0

सिवनीजिले में रेत का वैध अवैध कारोबार लंबे समय से जारी है। रेत के कारोबार में कई तरह की अनियमितताओं की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। खासकर केवलारी क्षेत्र में अवैध रेत खनन, ओवरलोड डंपर आदि की खबरें सामने आती रही हैं। ताजा मामला केवलारी क्षेत्र की खुर्सीपार रेत खदान को लेकर है जिसमें लाखों रूपए की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत थाने में की गई है।

रेत के नाम पर गलत अनुबंध केंट थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में फरियादी अभिलेख चौकसे पिता रमेश चौकसे (४३) ने बताया है कि धूमा के बंसत नगर निवासी राहुल शिवहरे नें फर्जी कागजात के जरिए धोखाधड़ी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जबलपुर निवासी अभिलेख ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उनका परिचय लंबे समय से राहुल शिवहरे से था। दिसबंर २०१४ में राहुल शिवहरे ने उसे जानकारी दी कि खुर्सीपार में महिष्मति कंपनी द्वारा उसे रेत खदान ठेके पर पांच वर्षों के लिए मिल गई है। जिसका बयाना सत्तर लाख रुपए दिया जाना है। राहुल ने अभिलेख चौकसे से इस काम में ४५ प्रतिशत हिस्सेदारी देने की बात कहते हुए ३२ लाख रुपए गवाहों के सामने लिए गए। दोनों के बीच २९ जनवरी १५ को नोटरी में अनुबंध भी हुआ। इसके बाद खदान का काम शुरु हुआ जो अभी तक जारी है। बाद में राहुल शिवहरे के द्वारा साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपए के दो चैकों के द्वारा 15 लाख रुपए की राशि दी गई। जब भी फरियादी ने हिसाब किताब करने के लिए कहा तो राहुल ने काम की अधिकता, व्यस्तता और दूसरे बहाने कर इसे टाल दिया। पीडि़त का कहना है कि जब उसने इस संबंध में बार बार बात की तो राहुल ने राइफल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

नहीं है शत प्रतिशत हिस्सेदारी

अभिलेख चौकसे का कहना है कि राहुल शिवहरे के द्वारा कागजात तैयार किए जाने में खदान में शत प्रतिशत की हिस्सेदारी बताई गई थी वह भी असत्य है। राहुल और महिष्मति कंपनी के बीच हुए अनुबंध के अनुुसार राहुल की हिस्सेदारी महज ३७.५ प्रतिशत की है। पीडि़त ने इस मामले में उचित जांच किए जाने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में धारा ४२० और ५०६ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

युवा मोर्चा हे का पद अधिकारी

पीडि़त का कहना है कि चूंकि राहुल शिवहरे भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश कार्य समिति सदस्य है,जिसके कारण वह जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है। पीडि़त ने इस मामले में शीघ्र जांच कर दोषी पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मेडिकल कालेज का भूमि पूजन करने 4 अक्टूबर को शिवराज का सिवनी आगमन

0

सिवनी-जन आश्रीवाद के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता में बताया था कि वे सितम्बर माह में सिवनी में बनने वाले सरकारी मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करने आयेगे।

हालकि पूरा सितंवर माह बीतने को लेकर शिवराज के सिवनी आगमन को लेकर कोई पुष्ट दिनांक सार्वजनिक नही हो पाई थी। लेकिन गत 23 सितंवर से अचानक जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है |

पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 4 अक्टूबर को शिवराज सिंह का सिवनी आगमन होना तय है,इस दौरान वे मेडिकल कालेज के भूमिपूजन के आलवा ग्रामीण अंचलों में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनें मकानों में हितग्रहियों को ग्रह प्रवेश भी कराएंगे।

मालूम हो ग्राम कंडीपार में ऊक्त भूमिपूजन होगा ,पी आई यु दवारा पहले ही कालेज की बायुड्री वाल निर्माण हेतु लगभग 1.5 करोड़ की निविदा प्रकिया भी आरभ कर दी है।

28 सितम्बर को बन्द रहेगा दवा कारोबार

0

सिवनी। ई फार्मेंसी द्वारा ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने 28 सितंबर को दवा दुकानें बंद रख हड़ताल की घोषणा की है। जिला एसोसिएशन के सचिव अरुण राठौर ने बताया कि अगर दवाओं की ऑन लाइन बिक्री की अनुमति दी गई तो यह सभी के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होगा। उन्होने कहा कि ई फार्मेंसी और वेब पोर्टलों द्वारा की जा रही दवाओं की ऑन लाइन बिक्री के कई मामलों में सरकार, विभागों, खाद्य एवं प्रशासन को पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है।

साथ ही दो बार देश व्यापी बंद भी किया जा चुका है। इस मामले में सरकार कोई ठोस निर्णय अभी तक नहीं ले पाई है। इंटरनेट के माध्यम से दवाओं की बिक्री को भारत में किसी भी रूप में संचालित करने की अनुमति देने के नियम बनाने के विरोध में कैमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा हड़ताल की जा रही है। राठौर ने बताया कि यह बंद 27 सितंबर की रात 12 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक रहेगा। दवा व्यवसायियों की इस हड़ताल से मरीजों और उनके परिजनों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कीटनाशक के सेवन से महिला की मौत

0

सिवनी। जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करकोटी में निवास करने वाली एक 24 वर्षीय महिला द्वारा अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया, जिसकी अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही मृत्यु हो गई, बताया जाता है कि उक्त महिला रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ है।

घटना के संबंध में अस्पताल स्थित चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करकोटी निवासी राजेश कटरे की 24 वर्षीय पत्नि चेतना कटरे द्वारा अज्ञात कारणों के चलते एक जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया, जिसे बीती शाम लगभग 6 बजे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपस्थिति चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा आज प्रात: शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराये जाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

0

सिवनी। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम कोहका में आज प्रात: एक 26 वर्षीय युवक का शव घर के पीछे स्थित जानवारों के बांधने वाले कोठे में फांसी पर लटका हुआ मिला। फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है।

डूंडासिवनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोहका निवासी दीपक रामनंदन गहलोद 26 वर्ष द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डूंडासिवनी पुलिस को युवक का शव उसके घर के पीछे बने हुये जानवर बांधने के कोठे में लटका हुआ मिला। पुलिस द्वारा शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मध्यप्रदेश के 4 करोड़ परिवार को मिलेगा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

0

भोपाल- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से व्यक्ति की सारी समस्या का समाधान होगा। प्रत्येक व्यक्ति जो रोगी है, उसके लिए स्वास्थ्य सबसे बड़ी समस्या है। देश को सुखी बनाने के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरोगी काया सबकी जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की गई है। आज से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में 10 करोड़ परिवार आ जाएंगे।  पहले रूपए की कमी के कारण गरीब बड़ी मुश्किल से इलाज करवा पाते थे। अब वो समस्या दूर हो गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य निरामयम योजना के दायरे में देश के 50 करोड़ नागरिक हो जाएंगे। हर वर्ष 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा निश्चित तौर गंभीर बीमारी को भी जड़ से समाप्त करने और निरोगी काया देने में सफल होगा।

ट्रक की टक्कर से युवती की हुई मौत

0

मूर्ति विसर्जन को देख रही दो बहनों को ट्रक ने मारी ठोकर

छपारा- नगर के उत्कृष्ट विद्यालय के पास सड़क के किनारे गणेश विसर्जन  को देख रही थी  अपनी बहन के साथ खड़ी युवती को तेज गति से जबलपुर की ओर बस स्टैंड से जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20  बीएच  1381 ने टक्कर मारी जिससे घायल रीना परते पिता शिवकुमार परते उम्र 18 वर्ष ग्राम सरंडिया निवासी को पैर,पेट और पीठ में गंभीर चोटे आई जिसके कारण युवती के  शरीर से ब्लड  अधिक बहने लगा तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से दो पहिया वाहन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा ले जाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा गंभीर चोट के चलते जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया जिसके बाद वहां से जबलपुर के लिए मेडिकल ले जाते हुए छपारा के पास युवती की मौत हो गई छपारा पुलिस के द्वारा मामला कायम कर ट्रक चालक अनिल पिता प्रेमलाल कटोरी ग्राम निवासी थाना लखनादौन अंतर्गत के विरुद्ध कारवाई छपारा पुलिस के द्वारा की गई।

मध्यप्रदेश: कमलनाथ बोले- गठबंधन पर बसपा से बातचीत हुई, राजभर ने कहा- अफवाह है ये… पढ़े पूरी खबर

0

मध्य प्रदेश- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गठबंधन को लेकर अभी भी कयासों का दौर जारी है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर बसपा से बातचीत जारी है, जबकि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया है।

कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर दिल्ली में बसपा नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। हालांकि यह गठबंधन कब होगा, इसपर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं चाहते कि वोट बिखर जाए और इसका फायदा भाजपा उठा ले।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 22 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। रामअचल राजभर का कहना है कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने अफवाह फैलाई हुई है, क्योंकि बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से ऐसा कोई भी संकेत हमें नहीं मिला है। जल्द ही पार्टी बाकी सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।

मध्य प्रदेश में 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस को कुल 36 फीसदी वोट मिले थे, जबकि बसपा को 6 फीसदी और समाजवादी पार्टी को महज 1 फीसदी वोट ही मिल पाए थे। लेकिन अगर कांग्रेस और बसपा उस समय एक साथ चुनाव लड़ते तो कांग्रेस को 47 सीटें अधिक मिल सकती थीं। बसपा को उस समय 17 सीटों पर 30 हजार और 62 सीटों पर 10 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस जिला इकाई में दिख रहे हैं बागी तेवर

0

सिवनी- जिले में इन दिनों कांग्रेस संगठन में बगावती तेवर अपनाने वाले घंसौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैया तिवारी ने यह आरोप लगाते हुए खलबली मचा दी है कि जब सुभाष यादव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तब सिवनी स्थित मानस भवन में स्वर्गीय सुभाष यादव और ठाकुर हरवंश सिंह की मौजूदगी में राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना ने यह तक कह दिया था कि हम कांग्रेस संगठन में थूकना तक पसंद नहीं करते जिसके बाद पप्पू खुराना को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित भी कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक पखवाड़े से सोशल मीडिया और प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से घंसौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी के द्वारा सिवनी जिले के वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना सहित लखनादौन के वर्तमान विधायक योगेंद्र सिंह उर्फ बाबा के ऊपर गंभीर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में कन्हैया तिवारी ने लखनादौन विधानसभा के घंसौर के जमीन स्तर से जुड़े तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों को संगठन मैं उचित जगह तथा पद दिए ना जाने के विरोध में बगावती तेवर अपनाते हुए कई आरोप और प्रत्यारोप सिवनी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार उर्फ पप्पू खुराना सहित वर्तमान विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के ऊपर लगाते हुए यह भी कह दिया है कि कुछ साल पहले जब स्वर्गीय सुभाष यादव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे तब वे सिवनी में कांग्रेस की एक बड़ी बैठक लेने हेतु मानस भवन आए हुए थे और उस बैठक में प्रदेश के श्री विभागीय मंत्री स्व.ठाकुर हरवंश सिंह थे।

जिले में जारी है मतदाता जागरूकता अभियान 

0

सिवनी – विधानसभा चुनाव-2018 में शत-प्रतिषत मतदान के लिए जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दीवार लेखन, रैली, जागरूकता कार्यक्रम आदि के माध्यम से मतदाताओं को उनके मतदान का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके साथ ही मतदाताओं को चुनाव में पहली बार उपयोग किए जा रहे वीवीपैट तथा ईवीएम के संबंध में भी जानकारी देने के लिए जिले के सभी मतदान केन्द्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रदर्षन किया जा रहा है। ईवीएम तथा वीवीपैट के प्रदर्शन के दौरान मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। ताकि मतदान करने समय मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मतदाताओं को जानकारी दी जा रही है कि ईवीएम का बटन दबाने के बाद वीवीपैट मशीन पर एक पर्ची दिखाई देगी जिसे देखकर मतदाता यह जान सकते हैं कि उन्होंने जिस प्रत्याशी का बटन दबाया है वोट उसी को मिला है। सिवनी जिले में विभिन्न मतदान केन्द्रों में सेक्टर अधिकरी तथा जिले से नियुक्त अधिकारियों द्वारा आज भी स्वीप अभियान चलाया गया।