भोपाल- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से व्यक्ति की सारी समस्या का समाधान होगा। प्रत्येक व्यक्ति जो रोगी है, उसके लिए स्वास्थ्य सबसे बड़ी समस्या है। देश को सुखी बनाने के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरोगी काया सबकी जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की गई है। आज से विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में 10 करोड़ परिवार आ जाएंगे। पहले रूपए की कमी के कारण गरीब बड़ी मुश्किल से इलाज करवा पाते थे। अब वो समस्या दूर हो गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य निरामयम योजना के दायरे में देश के 50 करोड़ नागरिक हो जाएंगे। हर वर्ष 5 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा निश्चित तौर गंभीर बीमारी को भी जड़ से समाप्त करने और निरोगी काया देने में सफल होगा।