Home Blog Page 2150

यूं चेंज कराएं वोटर आईडी कार्ड पर फोटो

अगर आप ऑनलाइन अपने वोटर आईडी कार्ड पर फोटो चेंज करवाना चाहते हैं पासपोर्ट साइज नई फोटो की सॉफ्ट कॉपी के साथ इन स्टेप्स को फॉलो करें।

1. निर्वाचन आयोग की वेबसाइटhttps://www.nvsp.in/ पर जाएं। 

2. होमपेज पर मौजूद ‘Correction of entries in electoral roll/ मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार’ ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3. अब आपके सामने ‘प्रारूप 8’ शीर्षक से फॉर्म खुलकर आ जाएगा। यदि आप फॉर्म की भाषा बदलना चाहते हैं तो राइट साइड में उसे बदलने का भी ऑप्शन मिलेगा। 

4. इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। जिन जानकारियों के साथ ‘ *‘ बना हो, उन्हें भरना अनिवार्य है। 

5. पांचवे नंबर पर एक बॉक्स होगा, जिसमें आपको ‘फोटो’ बदलने वाले कॉलम पर टिक करना होगा। 

6. अपनी नई फोटो अपलोड करने के बाद ई-मेल अड्रेस तथा मोबाइल नंबर डालें। 

7. फॉर्म भरने की जगह और Captcha Code डालकर फॉर्म सबमिट कर दें। 

8. सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक रेफरेंस नंबर दिखेगा। उसे नोट कर लें। इस नंबर से आप अपने नए वोटर आईडी कार्ड का ऐप्लिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। आपकी ऐप्लिकेशन को प्रोसेस होने और नया आईडी कार्ड जारी होने में करीब 30 दिन का समय लग सकता है। 

नागपुर की ब्रह्मोस यूनिट में ISI का जासूस! ब्रह्मोस की जानकारियां भेज रहा था अमेरिका, पाक

0

Brahmos Missile Nagpur Unit : न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह उस दौरान यूनिट में काम कर रहा था।

महाराष्ट्र के नागपुर शहर स्थित ब्रह्मोस यूनिट में सोमवार (आठ अक्टूबर) को एक संदिग्ध शख्स पकड़ा गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एंटी-टेरर स्क्वॉड (एटीएस) ने यह कार्रवाई की है और आरोप लगाया है कि वह यूनिट में काम के बहाने जासूसी किया करता था। उसकी पहचान निशांत अग्रवाल के रूप में की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी एटीएस ने यह कार्रवाई सुबह की। उस दौरान उसके साथ महाराष्ट्र की एक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी मौजूद थे। अग्रवाल, नागपुर में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की ब्रह्मोस यूनिट में कार्यरत था।

एक्सपर्ट्स की मानें तो उसका इस यूनिट में पाया जाना सुरक्षा इंतजाम में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स में उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एजेंट बताया जा रहा है। दावा है कि उसने आईएसआई के अलावा अमेरिका को कई संवेदनशील सूचनाएं लीक कीं।

संदिग्ध से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। वहीं, नागपुर पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार किया है। सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए शख्स को रविवार रात से ट्रैक किया जा रहा था।

आपको बता दें कि ब्रह्मोस एक मीडियम रेंज की रैमजेट सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल होती है। खास बात है कि इसे जमीन के अलावा पनडुब्बी, पानी के जहाज और विमान (हवाई) से लॉन्च किया जा सकता है। यही नहीं, यह दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल मानी जाती है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम है।

डूंबने से हुई बालक की मौत

जिले के कुरई थाने के ग्राम बादलपार में पानी नहाते समय बच्चे की गई जान चली गई है।

बताया जा रहा है ऊक्त बालक प्रपुल्य सलामे 15वर्ष बादलपार तालाब में नहाने गया था,इसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई है।

पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धूमा उपसरपंच का चुनाव शून्य

धूमा(सिवनी)-जनपद पंचायत लखनादौन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धूमा में वर्ष 2015 में हुये आम चुनाव में वार्ड क्रमांक 15 से डोमन लाल अहिरवार ने चुनाव जीता औऱ उपसरपंच भी बने पर डोमन लाल अहिरवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र एवं घोषणा पत्र में असत्य एवं मिथ्या जानकारी दी गईं थी।घोषणा पत्र में मेरे बिरुद्ध कोई भी आपराधिक मामले लंबित नही है के कालम में निरंक भरा गया था।जबकि डोमन लाल अहिरवार के विरुद्ध 8-5-2012 में इनके ऊपर धारा 420,467,471,506 बी के प्रकरण दर्ज हैं औऱ प्रकरण गतिशील है इसी तरह अतिक्रमण वाले कालम में भी निरंक भरा गया था ।जबकि इनके द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था ।

घोषणा पत्र में गलत जानकारी देने पर धूमा टंकी मोहल्ला निवासी राजेश राठोर के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन न्यायालय में वार्ड क्रमांक 15 का चुनाव शून्य करने की पिटीशन लगाई गई थी।जिस पर अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन के द्वारा साक्ष्यके आधार पर न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत दिनाक 4-2-2017 को वार्ड क्रमांक 15 का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया था।जिस पर डोमन लाल अहिवार के द्वारा उक्त आदेश के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर से स्थगन आदेश लेकर अपील की गई थी।जिस पर माननीय न्यायालय के द्वारा दिनाक 6-4-2017 को स्टे को बैकेट कर दिया औऱ पुनर्विचार करने के आदेश दिये थे।उक्त आदेश के विरुद्ध डोमन लाल अहिरवार के द्वारा डबल बेंच में पुनः अपील की गई थी।

जिसे माननीय उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने दिनाक 7-8-2018 को उक्त अपील को खारिज कर दिया गया जिसके आधार पर अब डोमन लाल अहिरवार न तो वार्ड पंच रहे औऱ न ही उपसरपंच रहेगे।

सांसद प्रतिनिधि पर लगे आरोप

सिवनी- बालाघाट-सिवनी सांसद बोधसिंह भगत द्वारा सांसद आदर्श ग्राम के रूप में नागपुर रोड़ मे इस्थित ग्राम गोपालगज का चयन किया गया था,जहा उनके द्वारा भाजपा नेता को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है,।

विगत दिनों सेकड़ो ग्राम वासियो ने थाना लखनवाड़ा में शिकायत कर बताया कि उनसे एक व्यक्ति ने स्वयं को सांसद प्रतिनधि बताकर कहा कि सांसद बोधसिंह द्वारा 21 पाइप एवं 4 नग नोजल पूर्ण अनुदान में किसानो को बाटे जा रहे है,

जिस पर ग्रामीणों विजेंद्र परते, शिवप्रसाद ,सरदारसिंह,
देवेंद्र राहंगडाले, सुभाष पटले, दिलीप परते सहित 29 किसानों ने ऊक्त व्यक्ति की 500 से 300 रुपये प्रति व्यक्ति राशि द्दे दी।

राशि देने वाले ग्रामीण हरहरपुर,कटगी, चिंचबन्द, छिंदबर्रा, गोपालगज के निवासी है,

आठ माह तक जब ऊक्त व्यक्तियों को पाइप व् नोजल नही मिले तो आवेदकों ने राशि वापिस मांगी लेकिन उन्हें राशि भी नही दी गई।

शिकायत में निवेदन किया गया है कि धोखा धडी करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही की जाये।

क्या कहते हे

शिकायत के आधार पर 5 आवेदकों के बयान ले लिये गये हे,जल्द ही अन्य के बयान लेकर मामले पर अन्तिंम प्रतिवेदन प्रसुत्त करेगे।

देवकरण डेहरिया
तक्कलीन थाना प्रभारी
लखनवाड़ा

राजराजेश्वरी मंदिर में होगी घट स्थापना

सिवनी-श्री माता राजराजेश्वरी मंदिर सिवनी शारदीय नवरात्र की तैयारी जोरों पर मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि नवरात्रि पर्व की तैयारी दुर्गा मंदिर सिवनी में जोरों पर चल रही है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ नवरात्र पर्व मनाया जाएगा.

श्री माता राजेश्वरी मंदिर सिवनी में लगभग 500 कलश की स्थापना की जावेगी साथ ही पूरे 9 दिन मां भगवती का सहस्त्रा अर्चन सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ होगा एवं मां भगवती की सप्तशती का पाठ पूरे 9 दिन किया जाएगा जिन भक्तों को भी इसमें शामिल होना है धर्म लाभ कमाना वह सादर आमंत्रित हैं मां भगवती के कलश स्थापना के लिए जो भी श्रद्धालु कलश स्थापित करना चाहता है वह मंदिर में आकर अपना घट स्थापना की रसीद मनोकामना हेतु कटा सकता है |

अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुचाया है भाजपा ने-सुजीत जैन

सिवनी-भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांत के अनुसार अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे के संकल्प के साथ केन्द्र एवं प्रदेश में
निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी लाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन रात जनता के बीच जा रहे है ओर उनके कल्याण के लिये हर संभव प्रयास किये गये हे इस प्रकार के उद्गार जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुजीतजैन ने बंडोल मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में भाजपा के निर्धारित कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के तहत व्यक्त किये ।

श्री जैन ने सिवनीविधान सभा के बंडोल मंडल मे महाजनसंपर्क अभियान 07 अक्टूबर को ग्राम परासिया से प्रारम्भ किया । इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बघेल, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । आज केे जनसंपर्क के तहत बोरिया झिलमिली गोरखपुर कला में घर घर
मतदाताओ से संपर्क किया गया । गोरखपुर बाजार में समस्त मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा के संकल्प से परिचित कराया गया।

महाजनसंपर्क
अभियान मे बंडोल मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बघेल महामंत्री द्वय टेकराम
बरकड़े संतोष राजपूत मंडल उपाध्यक्ष अशोक बघेल रविशंकर रसिक राजाराम
बंजारा धीरज राय सीताराम सराठे लखन ठाकुर जयसिंह राय राकेश साहू विजय
यादव हियाराम पंचेश्वर वीरेन्द्र डहेरिया नीरज जैन संजय बघेल दिलिप
रावलानी सहितनिष्ठावान कार्यकर्ताओ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

किराना दुकान में बिक रही थी शराब

सिवनी -आज दिनांक 7 अक्टूबर को केवलारी थाना प्रभारी ललित गठरे एवं SI प्रदीप पांडेय ने स्टाफ के साथ ग्राम गंगाटोला में किराना दुकान पर रेड की जिसमे अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की 48 पाव,5000 बियर चार बोतल जप्ती की गयी
आरोपी अलोक दास के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

आवास योजना के मकान में चल रही थी शराब दुकान

सिवनी-जिले की केवलारी तहसील के ग्राम छिंदा में आज आबकारी विभाग द्वारा देशी शराब दुकान को सील कर दिया गया।

दरअसल ऊक्त दुकान प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बनाये गए मकान में शराब ठेकेदार राकेश साहू द्वारा ऊक्त दुकान सचालित हो रही थी

वह भवन हितग्रही श्याम बाई /कोडिलाल को आवंटित था ,चुकी ये कार्य नियंम विरुद्ध था इस लिए शिकायत के आधार पर आज देशी शराब दुकान के खिलाफ कार्यवाही की गई ।