Homeसिवनीलखनादौन पुलिस की गिरफ्त में आये दो गांजा तस्कर् |Lakhnadon News

लखनादौन पुलिस की गिरफ्त में आये दो गांजा तस्कर् |Lakhnadon News

Date:

सिवनी : जिला पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दिनांक 05.09.2019 को थाना प्रभारी निरीक्षक एम डी नागोतिया द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित की गई .

प्राप्त जानकारी के अनुसार गठित हुई पहली टीम में स्वयं थाना प्रभारी एम डी नागोतिया हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक 169 सुरेश सोनी आरक्षक 45 अजय बरमैया आरक्षक 198 अनिल लोखंडे को लेकर मुखबिर की सूचना पर चौथा मील nh7 मार्ग ग्राम पुरवा माल थाना लखनादौन से आरोपी महेश दीक्षित पिता लोचन दीक्षित निवासी ग्राम पहाड़ी धन ककडी थाना धूमा के कब्जे से 5 किलो ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया गया ।

वही दूसरी टीम में सहायक उप निरीक्षक एफ एल उईके प्रधान आरक्षक 73 सदाराम बघेल आरक्षक 134 अमित रघुवंशी आरक्षक 103 राघवेंद्र राजपूत आरक्षक 138 दशरथ धुर्वे आरक्षक 196 राहुल कुशवाहा ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नंन्हूलाल कुशवाहा पिता मेंहगू लाल कुशवाहा उम्र 49 वर्ष निवासी काछी मोहल्ला आदेगांव थाना आदेगांव के कब्जे से हनुमान मंदिर के पास नरसिंहपुर बाईपास रोड लखनादौन में 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया.

उक्त दोनों आरोपी गणों के विरूद्ध धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related