Heartfelt congratulations to Netaji on his successful exit from Honey Trap



जिला- सिवनी जिले के थाना कुरई का यह मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि प्रार्थी हीरा सिंग ग्राम बादलपार में रहता है और मजदूरी करता हैा घटना दिंनाक से करीबन एक माह पहले गांव का घनश्याम पिता नान्हो सिंह रघुवंशी, उम्र 55 वर्ष, निवासी बादलपार खुर्द थाना कुरई, ने उससे 3,000 रूपये(तीन हजार रूपये) उधार मांगे, बोला की उसे गाडी की किस्त पटानी है, तब प्रार्थी ने बोला की पैसे नहीं हैं, उसने सोने के कान के झाले कुरई में गिरवी रखें हैं तू उन्हें तीन हजार रूपये का ब्याज सहित देकर उठा ले और कही गिरवी रखकर अपना काम बना ले ।
तब आरोपी घनश्याम ने चार हजार रूपये जमा कर झाले उठा लिया और जब प्रार्थी झाले मांगने गया बोला कि घनश्याम तेरा पैसा वापिस ले और उसके झाले वापस कर दे, बस इसी बात पर से आरोपी घनश्याम ने प्रार्थी को गालियां देकर थप्पड से मारा तब आरेापी घनश्याम का लडका सतीश पिता घनश्याम रघुवंशी, उम्र 29 वर्ष, निवासी साकिन बादलपार खुर्द थाना कुरई, लाठी से मारने लगा, चिल्लाते एंव गाली देते हुये बोला कि दोबारा झाले मांगने घर आया तो जान से खत्म कर देगा, लाठी की मार से प्रार्थी को बायें हाथ की कलाई दाहिने पैर के घुटने मे चोट आयी है।
पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया। जिसकी सुनवाई माननीय कु0 स्नेहा सिंह,, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी की न्यायालय मे की गई, जिसमे शासन की ओर से श्रीमति शीतल सरयाम, सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा दोनो आरोपियो केा धारा 323 भा0द0वि0 में 500-500 रूपये के अथर्दण्ड से दंडित किया गया।
सिवनी : पिछले तीन साल से लालमाटी में पानी एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 20 सितंबर को किसान आंदोलन किया जाता रहा है।
इस वर्ष भी 20 सितंबर को होना निश्चित कर लिया गया था। परंतु हमारे परिवार में अनहोनी घटना हो जाने से आंदोलन नहीं हो पाया।
किंतु किसानों की समस्याओं को उठाया जाना जरूरी है। इस वर्ष सरकार भी नई बन गयी है। सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाना आवश्यक है। इसलिए 24-9-19 दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाना तय किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से 1 मक्का फसल के नुकसान का सर्वेक्षण, 2 मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी, 3 गेहूं का बोनस, 4 कर्ज माफी, 5 लालमाटी को पानी। इत्यादि किसानों की समस्याओं को लेकर मा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा
किसानों से अनुरोध है कि कल 24 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने अपना योगदान प्रदान करें ऊक्त आशय की जानकारी सरिता घनश्याम सनोडिया (जिला पंचायत सदस्य) मोहगांव दवरा दी गई है।
सिवनी : सिवनी नगर वहरिया रोड बारापत्थर में कुरई तहसीलदार दिलीप हनवत के निर्माणाधीन मकान से लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक छोटा हाँथी वाहन को सिवनी वन अमले ने पकड़ा।
मुखबिर की सूचना मिलने पर सिवनी वन अमले ने बरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर दबिश देकर कार्यवाही की। टीम में सिवनी वन परिक्षेत्र अधिकारी के.के.तिवारी,वन रक्षक रमेश उइके,भानू चौबे,दुगन इनवाती,संजय ,बादल लाल,रवि विश्वकर्मा शामिल रहे।
पकड़ाए गए आरोपी ने बताया कि कटंगी क्षेत्र के ग्राम वीजापुर के पास के जंगल से यह लकड़ी लाई है।

सिवनी (अभिषेक बघेल) किसानों की सुविधा के लिए एमपी किसान एप MP KISAN APP शुरू किया गया है। इस MP KISAN APP से किसान अपनी भूमि /खेत की जानकारी, खसरा, खतौरी एवं नक्शे की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बोई गई फसलों की स्वघोषणा, शासन द्वारा समय-समय पर जारी सलाह आदि तथा आधार नंबर द्वारा खाता नंबर भी लिंक कर सकते हैं। इस एप्प को नीचे दी गई लिंक से DOWNLOAD / INSTALL किया जा सकता है।
सिवनी : जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 16 सितंबर से 16 अक्टूबर 2019 तक विगत वर्ष खरीफ वर्ष में धान उपार्जन हेतु स्थापित 80 उपार्जन केन्द्रों पर प्रातः 8 बजे से सायंकाल 8 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में किया जायेगा।
शासन द्वारा किसानों को सशक्त बनाते हुए डाटा एन्ट्री आपरेटर पर निर्भरता तथा पंजीयन केन्द्रों के दबाव को कम करने के लिये इस वर्ष में पंजीयन के तकनीकी साधनों को विस्तारित किया गया है, जिसके तहत एमपी किसान एप, ई-उपार्जन मोबाईल एप, पब्लिक डोमेन में ई-उपार्जन पोर्टल तथा विगत वर्ष के खरीफ उपार्जन केन्द्रों पर किसान पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, किसान चाहे तो मोबाईल एप्लीकेशन एवं वेब एप्लीकेशन पर स्वंय अपना पंजीयन कर सकते है। किन्तु सिकमी एवं वन पट़टाधारी किसानों का पंजीयन मात्र पंजीयन केन्द्रों पर ही हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि विगत खरीफ एवं रबी विपणन वर्ष में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय करने हेतु पोर्टल पर पंजीयन कराया गया था एवं जिनके द्वारा अपनी मूलभूत जानकारी जैसे किसान का नाम एवं भूमि का खसरा/सर्वे /मोबाईल नम्बर/बैंक खाता में कोई परिवर्तन नहीं किया जाना है, ऐसे किसानों को इस वर्ष खरीफ विपणन वर्ष में पंजीयन दस्तावेज देने की आवश्यकता नही है ।
अपने MOBILE में एमपी किसान एप DOWNLOAD / INSTALL करने के लिए यहां क्लिक करें
लेकिन ऐसे किसानों को गत वर्ष के पंजीयन डाटा के आधार पर समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज विक्रय हेतु पंजीयन कराना आवश्यक होगा। जिसके लिए मोबाइल नंबर, समग्र आईडी नंबर, विगत खरीफ मौसम के किसान पंजीयन कोड दर्ज करना होगा |
यदि किसान को विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नम्बर, बैंक खाता, मोबाईल नंबर में किसी प्रकार के परिवर्तन, संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज प्रमाण स्वरूप पंजीयन केन्द्र पर लाने होंगे, जिनको देखकर पंजीयन में दर्ज डाटा सत्यापित किया जा सके।
अपने MOBILE में एमपी किसान एप DOWNLOAD / INSTALL करने के लिए यहां क्लिक करें
किसान पंजीयन में बैंक खाता में संशोधन एवं नवीन खातों की प्रविष्टि की कार्यवाही OTP आधारित e-authentication प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा। इस वर्ष किसान से उपज के विक्रय की संभावित मात्रा एवं विक्रय की 3 तिथि प्राप्त की जायेगी, जिसे पंजीयन के समय दर्ज किया जायेगा।
शासन द्वारा इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 1815 प्रति क्विंटल, धान ग्रेडः-ए 1835 प्रति क्विंटल ज्वार 2550 प्रति क्विंटल एवं बाजरा का समर्थन मूल्य 2000 प्रति क्विटल घोषित किया गया है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करें।
अपने MOBILE में एमपी किसान एप DOWNLOAD / INSTALL करने के लिए यहां क्लिक करें

सिवनी : शहर के पॉश क्षेत्र माने जाने वाले बारापत्थर की रंगत बदलने वाली है। रात के समय बारापत्थर के कुछ चौराहे उच्च मस्तूल प्रकाश (हाई मास्ट लाईट) से जगमगायेंगे। रविवार को सर्किट हाउस चौराहे और बाहुबली चौराहे पर बने यातायात पुलिस के चबूतरों को नेस्तनाबूत कर यहाँ गड्ढा खोद दिया गया है।
नगर पालिका के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी प्रवीण सिंह के द्वारा नगर पालिका को इस आशय के निर्देश दिये गये थे। इन दोनों चौराहों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यहाँ दुर्घटनाओं की संभावनाएं रात में अधिक रहती थी।
सूत्रों ने बताया कि बाहुबली चौराहे पर कुछ साल पहले एक फव्वारा बनाया गया था। इस फव्वारे का विरोध उस समय लोगों के द्वारा किये जाने के बाद भी भाजपा शासित नगर पालिका परिषद के कानों में जूं नहीं रेंगी। इसके बाद इस फव्वारे को हटाया जाकर यहाँ यातायात पुलिस के खड़े होने के लिये एक चबूतरा बना दिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि रविवार को सर्किट हाऊस चौराहे और बाहुबली चौराहे पर गड्ढे खोदे गये हैं। इन दोनों ही स्थानों पर बस स्टैण्ड की तरह ही हाई मास्ट लाईट की संस्थापना करवायी जा रही है। सूत्रों ने उम्मीद जतायी है कि यह कार्य एक पखवाड़े में पूरा हो जायेगा।
सूत्रों ने कहा कि इसके बाद दोनों ही चौराहों पर दूर-दूर तक दूधिया प्रकाश दिखायी देगा, जिसके चलते आसपास के कम से कम दो से तीन खंबों पर स्ट्रीट लाईट की जरूरत नहीं होगी। सूत्रों की मानें तो इस काम में निलंबित मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के द्वारा आनाकानी की जा रही थी।
सिवनी : मध्यप्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा एक से 10 तक नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों से शैक्षणिक सत्र 2019-20 की अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन भारत सरकार के (एनएसपी) पोर्टल यूआरएल www.scholarships.gov.in पर ऑनलाइन किये जा सकेंगे।
इसका लिंक भारत सरकार की वेबसाइट www.minorityaffairs.gov.in पर भी उपलब्ध है। भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक के तहत मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी एवं जैन समुदाय के छात्र-छात्राएँ पात्र हैं।
योजना में अल्पसंख्यक वर्ग के निर्धन परिवारों के कक्षा पहली से 10वीं तक अध्ययनरत प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चों को शैक्षणिक उत्थान के लिए आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति दी जाती है। विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत आय की मेरिट के आधार पर प्रदेश के लिये कोटा निर्धारित है।