सिवनी । दो मोबाईल चुराने वाला और उससे मोबाईल खरीदने वाले दो शख्स अभी जेल की हवा खा रहे हैं। मामला घंसौर थाना क्षेत्र का है।
घंसौर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ोदामाल
निवासी विनोद नेमा के घर बीती दो सितंबर की रात में दो मोबाईल चार्जिंग में लगे
हुए थे। इन दोनों ही मोबाईल को किसी के द्वारा चुरा लिया गया जिसकी शिकायत पुलिस
में दर्ज करवा दी गयी। जाँच के दौरान थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने शक के आधार
पर तीन युवकों से पूछताछ प्रारंभ की।
बताया जाता है कि पुलिस की पूछताछ के आगे
देवशंकर (22) पिता दुमारी बैगा टूट गया और उसने दोनों मोबाईल की चोरी करना स्वीकार
कर लिया। देवशंकर ने बताया कि उसने चुराये गये मोबाईल को गाँव के ही रामकुमार (26)
पिता संतलाल सिरोठिया और रामू (35) पिता शिवनंदन को बेच दिया है।
इसके बाद पुलिस ने रामकुमार और संतलाल को भी
गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय से तीनों आरोपी विनोद नेमा, रामकुमार
और रामू को जेल भेज दिया गया है।
सिवनी । जिले के दो अलग – अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुईं दो महिलाओं के शव मिल गये हैं। शवों को पोस्ट मार्टम के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि
केवलारी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदनवाड़ा खुर्द निवासी जानकी बाई (45) पति
पूनाराम हर्दिया बीती 22 सितंबर को अपने घर से खेत जाने के लिये निकली थीं।
बकरियों के लिये पत्तियां लाने के लिये खेत की ओर गयीं जानकी बाई उसके बाद वापस
अपने घर नहीं लौटीं।
श्रीमति जानकी बाई के परिजनों ने हर संभव स्थान
पर तलाश किया लेकिन जानकी बाई का कहीं कोई पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि
बुधवार 25 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि जानकी बाई का शव गाँव से लगभग एक
किलो मीटर दूर मक्का के खेत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक
कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्ट मार्टम के लिये भिजवा दिया जिसके बाद शव को उसके
परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एक अन्य मामले के संबंध में पुलिस सूत्रों ने
बताया कि बादलपार क्षेत्र निवासी शेखरवती (45) पति सुखलाल इनवाती, बीती
16 सितंबर से अपने घर से लापता थीं। शेखरवती इनवाती की तलाश उनके परिजनों के
द्वारा हर संभव स्थान पर करवायी गयी लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका जिसके
बाद उनकी गुमशुदा की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी गयी।
बुधवार 25 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि
बादलपार क्षेत्र के एक नाला के समीप स्थित महुआ के पेड़ पर एक महिला का शव लटक रहा
है। मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा शव को फंदे से उतरवाया गया जिसके बाद मृतिका
की शिनाख्त, लापता हुईं श्रीमति शेखरवती के रूप में की गयी।मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से
अस्वस्थ्य चल रहीं थीं जिससे उन्होंने इस बात की संभावना भी जतायी कि अपनी बीमारी
से तंग आकर मृतिका ने फांसी लगा ली होगी। पुलिस ने मामला कायम करते हुए प्रत्येक
पहलुओं पर बारीकी से जाँच करना आरंभ कर दिया है।
सिवनी । डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र के एक कोटवार ने फांसी लगाकर अपने जीवन की इहलीला को विराम दे दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम छिंदबर्री निवासी एवं श्याम कुमार (32) पिता स्व.भागचंद उके ग्राम कोटवार हैं।बताया गया है कि श्याम कुमार ने बीती रात तालाब के समीप स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार 25 सितंबर की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची जिसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पोस्ट मार्टम के लिये भिजवा दिया गया। पीएम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंपने के साथ ही पुलिस ने जाँच आरंभ कर दी है।
सिवनी । सिवनी जिले के अलग अलग स्थानों पर हुईं वाहन दुर्घटनाओं में एक महिला सहित कुल 04 लोग घायल हो गये जिन्हेें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि
कान्हीवाड़ा के समीप एक ढाबा के पास रामटेक निवासी तेजराम (28) पिता ताराचंद और
धरमराज (25) पिता परसराम को घायल अवस्था में पाये जाने पर इन दोनों घायलों को
उपचार के लिये जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया। बताया जाता है कि जिला चिकित्सालय से
उपचार करवाने के उपरांत दोनों घायल युवक नागपुर के लिये रवाना हो गये।
लखनवाड़ा थाना की गोपालगंज चौकी क्षेत्र में भी
एक बुजुर्ग को घायल अवस्था में पाये जाने पर जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया।
राहगीरों के माध्यम से डायल 100 को जानकारी मिली थी कि ग्राम बघराज के समीप एक
बुजुर्ग घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर डायल 100 के आरक्षक शैलेन्द्र
कवरेती और पायलट वीरेन्द्र कुमार उईके मौके पर पहुँचे जिसके बाद उन्होंने वहाँ
घायल पड़े धनौरा थाना के ग्राम बेगरवानी निवासी देवकुमार डहेरिया (60) को जिला
चिकित्सालय में उपचारार्थ दाखिल करवा दिया।
लखनादौन क्षेत्र में घटित एक अन्य सड़क हादसे में
घायल महिला को जिला चिकित्सालय में उपचारार्थ दाखिल करवाया गया है। दुर्घटना के
संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि छपारा के ग्राम बर्रा निवासी कमला (45) पति
अंशराम अपने पुत्र के साथ बाईक पर सवार होकर लखनादौन जा रहीं थीं। रास्ते में बाईक
असंतुलित हो जाने के कारण पीछे बैठीं श्रीमति कमला नीचे गिरकर घायल हो गयीं।
घायल को लखनादौन स्थित स्वास्थ्य केन्द्र
पहुँचाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक ने श्रीमति कमला की अवस्था
को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया जहाँ उनका उपचार किया जा
रहा है।
सिवनी : युवाओं का खून नालियों में नही नाड़ी में बहे और मानव सेवा के लिए यह युवक आगे आयें। इस बात को ध्यान में रखते हुए अग्रसेन महासभा के तत्वाधान में अग्रसेन जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डॉ.सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन में लगभग 90 लोगों ने रक्तदान किया।
उल्लेखनीय है कि अग्रसेन महासभा के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल,सत्यनारायण अग्रवाल,नरेश अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, अनिल खेमूका, प्रकाश अग्रवाल, श्रीमति कोमल खेमूका,उमेश मोदी, शशि मोदी, सुयश मोदी, सीमा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, संतोष अग्रवाल सहित अनेक लोगों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिंदल हॉस्पिटल के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।
सिवनी । दक्षिण सामान्य वनमंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र सिवनी के डूंडलखेड़ा बीट में आज प्रात: लगभग 10 बजे बाघ ने एक नाबालिक युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को विभागीय अधिकारियों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सिवनी लाकर भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी के. के. तिवारी ने बताया कि आज प्रात: कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुटका निवासी आनंद पिता अशोक ठाकरे 17 वर्ष के साथ 8-10 लोग डूंडलखेड़ा बीट में पीहरी बीनने गये हुये थे। प्रात: लगभग 10 बजे जब ये युवक पीहरी बीनन रहे थे, इसी दौरान आनंद पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले से युवक के हाथ व पीठ पर चोट के निशान आये है।
जानकारी मिलते ही विभाग द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को उपचार हेतु कान्हीवाड़ा लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां इसका उपचार जारी है। घटना में घायल युवक आनंद ठाकरे ने बताया कि 8-10 लोगों के साथ जंगल में पीहरी बीन रहा था, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जब साथियों ने हल्ला मचाया, तो बाघ उसे छोड़कर भाग गया।
सिवनी रेंजर के. के. तिवारी ने जानकारी दी कि घटना में घायल युवक को प्रावधान अनुसार पांच सौ रूपये की सहायता राशि मुहैया गरायी गई है तथा जिला अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है।
सिवनी-जिला मुख्यालय के भैरोगंज सिवनी स्थित शक्ति स्वीट के नमकीन कारखाने आज 24 सितम्बर को निरीक्षण किया मौके पर निर्माण कर विक्रय हेतु पैक पैक अवस्था मे रखें नमकीन का नमूना लिया।
शेष स्टॉक लगभग 50 किलोग्राम नमकीन को जप्त किया गया । कार्यवाही के दौरान अवशेष अग्रवाल सोनू तिवारी श्रीमती शारदा विनोदिया पंकज घाघरे शामिल थे।
सिवनी : जिले की लखनादौन तहसील के ग्राम आदेगांव क्षेत्र में आज मंगलवार दिनांक 24 सितम्बर को 5 अलग अलग स्थानों आकाशीय बिजली गिरने की खबर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पाथरकाटी गांव में सुदर्शन तेकाम 17 वर्ष की मौत हो गई है वही उजेराढाना गांव में 1 महिला की मौत 2 घायल हुए है। इसी बीच अन्य एक घटना में ग्राम करपढोल गांव में भारत धुर्वे 35 वर्ष आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुआ है। प्राप्त जानकरी के अनुसार सभी घायलों का लखनादौन स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
केवलॉरी: चुनाव पूर्व कांग्रेस पार्टी ने किसानों का हितैषी होने का ढोंग बखूबी किया और प्रदेश का किसान उनके झांसे में आ गए जिस प्रदेश में कांग्रेस अपने विधायक मोमबत्ती के प्रकाश में ढूंढती थी उसे प्रदेश की बड़ी पार्टी के रूप में चुन कर 114 विधायको को अपना बहुमत प्रदेश के किसानों ने दिया लेकिन इसे किसानों का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार जो कल तक किसान हितैषी थी अब किसानों की छाती में मूंग दल कर उनके खून की प्यासी नजर आ रही है प्रदेश के किसानों को न कर्ज माफी का लाभ मिला और न ही भावन्तर योजना का लाभ मिला , 18 घंटे बिजली देने के वादे भी सिफर है अब तो किसानों की मक्का की फसल समर्थन मूल्य के बाहर है । किसानों के सामने हालात इतने बदत्तर है अतिवृष्टि से फसलें चौपट हो गई है लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपनी झूठी तारीफों के कसीदे पढ़ने में मशगूल है , मजबूरन प्रदेश सरकार के नो महीने में ही किसानों को आंदोलन के रास्ते मे उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है ।
मामला देश के अन्नदाता कहे जाने वाला वर्ग किसानों से जुड़ा हुआ है अक्सर यह देखा गया है कि जो भी पार्टी विपक्ष में रहती है तो वह किसान हितेषी रहती है किंतु सत्ता में आने के बाद ही ना जाने किस वजह से वह किसान विरोधी नीतियों को लागू कर किसानों को तरह-तरह से प्रताड़ित करती नजर आने लगती है प्रदेश के किसान सरकार की इन्हीं किसान विरोधी नीतियों से परेशान होकर सिवनी जिले के किसानो नेे प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम केवलारी एसबीएम महोदय को अपना ज्ञापन सौंपा है एवं किसानों का कहना है यदि सम समय रहते सरकार द्वारा किसानों के हित में फैसले नहीं लिए जाते तो दिनांक 27/09/2019 दिन शुक्रवार को सभी किसान केवलारी चांदनी चौक में एकत्रित होकर तहसील प्रांगण केवलारी तक पैदल मार्च निकालेंगे एवं वहां पर दिनांक 1/10/2019 तक कृतिम हड़ताल करेंगे एवं इसके बाद भी मांग ना माने जाने पर दिनांक 2/10/2019 गांधी जयंती के अवसर पर जिले भर से हजारों की संख्या किसान जिला मुख्यालय की ओर कुच करेंगे एवं जिला कलेक्टर कार्यालय में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे । किसानों का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार एवं राज्य की कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज होकर किसान आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं ।
किसानों ने बताया कि दिनांक 27 सितंबर से 01 अक्टूबर तक केवलारी मुख्यालय में शांतिपूर्ण आंदोलन होगा एवं उक्त सभी मांग ना माने जाने पर दिनांक 02/10/2019 को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर हजारों की संख्या में किसान जिला मुख्यालय सिवनी की ओर कुुच करेगे एवं जिला कलेक्टर कार्यालय में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए सभी किसान तैयारी में जुट गए हैं एवं आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या लाने के लिए प्रयासरत नजर आने लगे हे । आपको बता दें कि जिले के किसानों ने यह निर्णय लिया गया है कि किसान आंदोलन पूर्ण तरह से दलगत रजनिति से परे रहेगा आंदोलन में सभी राजनीतिक दल के किसान भाग लेंगे एवं अपने हक की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे । उल्लेखनीय होगा कि इन दिनों प्रदेश का किसान दोहरी मार झेल रहे है एक तरफ प्रकृतिक आपदा के चलते अतिवृष्टि में किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुंची है तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी का दंश भुगतते नजर आ रहे हैं ।
वक्त है बदलाव के नारे के साथ चुनाव में उतरी कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार के समय अपने आप को सबसे बड़ा किसान हितेषी होने का दंभ भर्ती नजर आती थी जिसके चलते कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश के किसानों से अनेक वादे किए थे जैसे किसानों का 10 दिनों में 200000 रुपये तक का कृषि ऋण माफ कर दिया जाएगा ओर यादि ऐसा न कर पाये तो प्रदेश से का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा,किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम दिया जाएगा,किसानों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी,गेहूं का 160 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा इत्यादि दर्जनों वादे किए थे जिस पर भरोसा करके प्रदेश के किसानों ने 15 वर्षों से प्रदेश की सत्ता में काबिज शिवराज सरकार को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की कमान सौंप दी जिसके परिणाम स्वरूप कमलनाथ जी ने प्रदेश की कमान संभाली एवं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया जिसके बाद प्रतीत होता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कुछ कांग्रेसी नेता किसानों से किये हुये वादे भूल कर किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम तो बहुत दूर की कौड़ी नजर आ रही है बल्कि उल्टा सरकार द्वारा किसान विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं जिसके चलते मक्का एवं सोयाबीन का समर्थन मूल्य सरकार द्वारा निर्धारित तो कर दिया गया किंतु मक्का एवं सोयाबीन को ना ही भावंतर योजना में रखा गया है और ना ही मक्का एवं को सरकार के द्वारा सोसाइटी के माध्यम से खरीदा जा रहा है
जिससे किसानों एवं व्यापार जगत के कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मक्के की खरीदी सरकार द्वारा नहीं की जाती तो किसानों का मक्के का बाजार में भाव सिर्फ 900 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक ही रह पाएगा जिससे पूरे प्रदेश के किसानों को अत्यधिक मात्रा में नुकसान उठाना पड़ेगा एवं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश के किसानों को मक्के की खेती पर बचत के स्थान पर घाटा उठाना पड़ेगा जबकि इस बार किसानों ने अपने खेतों पर मक्का की फसल अत्यधिक मात्रा में लगाई धान एवं अन्य फ़सलो का ओसतन बेहद कम आएगा इसके बाद भी किसान विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि किसानों के मक्के की फसल का ना ही भावंतर योजना से जोड़ा गया है और ना ही उसमें सोसाइटी के माध्यम से सरकार द्वारा खरीदा जाएगा आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में के किसानों में आक्रोश का माहौल है एवं प्रदेश व्यापी एक बड़ा जन आंदोलन कर सड़कों पर उतरने की तैयारी की जा चुकी है किसानों का कहना है कि वह जब तक आंदोलन करेंगे जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगें मान नहीं ली जाती अब देखना होगा कि देश प्रदेश की सरकार किसान हित में फैसला लेती है या किसानों को निराश करती है यह तो समय की गर्त में छिपा है ।
किसानों की यह है प्रमुख मांगे है
किसानों के द्वारा मांग रखी गई है कि मक्का एवं सोयाबीन के उचित दाम मिलना जिसके लिए मक्का एवं सोयाबीन का रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) करवाया जाए एवं प्रदेश सरकार को किसानों की मक्के की फसल को उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदा जाना चाहिए, राज्य की कमलनाथ सरकार द्वारा किसानो से जो गेहूं का 160 रुपये प्रति क्विंटल देने का जो वादा किया गया था उस समय रहते पूरा किया जाए , राज्य की कमलनाथ सरकार ने अपने चुनावी वादे में मध्य प्रदेश के किसानों का 200000 रुपए तक का कृषि ऋण सरकार बनते ही 10 दिनों में माफ करने का वादा किया था अतः उस वादे को पुरा किया जाए एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनाई जा रही अनियमितताएं को दूर किया जाए एवं किसानों को फसल में होने वाले नुकसान पर बीमा क्लेम की राशि दी जाए, कृषि वर्ष 2017 में ओलावृष्टि से रबी फसलों में हुई भारी क्षति का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजन के अंतर्गत बीमा क्लेम की राशि किसानों शीघ्र दिलाई जावे,आगामी रवि सीजन में सिंचाई कार्य हेतु किसानों को कम से कम 18 घंटे आवश्यक वोल्टेज के साथ अनावृत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जावे, ऐसी अनेक समस्याओं को लेकर किसान आंदोलन का रास्ता अपना रहे है ।
सिवनी : जिले के बरघाट के वार्ड नंबर 10 स्थित कुल्हाड़े पान मटेरियल से परिसर में निर्माण हो रहे खाद्य पदार्थ सुपारी कतरन एवं गुटखा के नमूने लिए जाकर 210 किलोग्राम सुपारी एवं लगभग 100 किलोग्राम गुटका को जप्त किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रेता के पास रिटेलर का पंजीयन होने एवं निर्माता का पंजीयन ना होने के कारण तथा अस्वास्थ्य कर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण किए जाने के कारण परिसर को आगामी आदेश तक सील किया गया । ऊक्त कार्यवाही जिला खाध सुरक्षा अधिकारी पंकज घाघरे दवरा की गई है।