Home Blog Page 2015

12 घंटे के भीतर कोयला से भरा ट्रक बरामद,आरोपी गिरफ्तार : लगभग 35 लाख का मशरूका बरामद

0

सिवनी : कुमार प्रतीक पुलिस अधीक्षक सिवनी एवं कमलेश खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन एवं अरविंद श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) लखनादौन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक एम.डी.नागोतिया ने हमराह स्टाफ उनि. एन.पी. चौधरी प्रआर. 73 सदाराम बघेल प्र.आर. 169 सुरेश सोनी आर. 123 मोन्टी आर. 45 अजय बरमैया आर. 620 जयप्रकाश उईके आर. 134 अमित रघुवंशी आर. 103 राघवेन्द्र आर. 117 कृष्ण कुमार आर.670 प्रकाश उईके आर. 215 आतिश राहंगडाले को लेकर अलग अलग तीन टीम गठित की गई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना लखनादौन में प्रार्थी/ट्रक चालक सूरज कुमार यादव पिता गनेश प्रसाद यादव उम्र 37 साल नि. भगत सिंह वार्ड सिवनी द्वारा दिनांक 28/09/19 को ट्रक क्रमांक एमएच 40/बीजी 8209 को कोयला से भरा गुप्ता ढाबा गनेशगंज से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिर्पोट पर अपराध क्रमांक 495/19 धारा 379, भादवि. पंजीबद्ध होने पर चोरी गये ट्रक व अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी नाका बंदी कर सघन तलाश कर हम, स्टाफ घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद मुर्तुजा अंसारी पिता मोहम्मद एनूल अंसारी उम्र 21 साल नि. ग्राम डुमरी थाना मुसाहरी जिला मुजफ्फरपुर बिहार को ट्रक सहित पकड़ लिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ करने पर गुप्ता ढाबा गनेशगंज के सामने एनएच 07 रोड से चरा कर लाना बताया जिससे उक्त चुराई हुई संम्पति चोरी गया ट्रक क्रमांक एमएच 40/बीजी 8209 कीमती 35,00,000/-रू. जिसमें भरा कोयला कीमती 3,21,539/-रू. कुल मशरूका 38,21,539/-रू. बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिससे अन्य और अपराधो के बारे में सघन पूछताछ की जा रही है। जिससे और भी अपराधों के खुलासा होने की संभावना है।

जारी है खाद्य विभाग की कार्यवाही

0

सिवनी : कलेक्टर सिवनी के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई लगातार जारी है । इसी क्रम में आज दिनांक 29 सितंबर 2019 को महावीर वार्ड सिवनी स्थित मेसर्स रितेश गुप्ता का निरीक्षण कर नमकीन सेव का नमूना लिया जाकर 120 किलोग्राम नमकीन सेव जब्त किया गया।

साथ ही बंडोल स्थित कैलाश किराना स्टोर्स से घी एवम मिल्क पाउडर के नमूने तथा साहू किराना स्टोर्स राहिवाड़ा से साबूदाना एवं गुड़ के नमूने लिए गए है।

कल दिनांक 28 सितम्बर 2019 को बरसाने डेरी सिवनी से दूध का नमूना, भाग्यलक्ष्मी ट्रेडर्स सिवनी से राजश्री पान मसाला का नमूना, छपारा से दाल, घी एवं मैदा के कुल 03 नमूने तथा घंसौर से दूध, खाद्य तेल, सेवाई एवं जीरा के नमूने लिए गए है।

लिए गए नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया है, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक खाद्य पदार्थों के कुल 215 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 47 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उक्त जांच रिपोर्ट में से 16 नमूने अमानक पाए गए हैं जिनमें अभियोजन की कार्रवाई की जा रही है ।

डूबे युवक की लाश बरामद

0

सिवनी : जिले के बरघाट थाना अंतर्गत कल काचना बाँध के पानी में डूबे युवक की लाश आज मिली है.

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पिता मानसिंग बघेल 20 साल साल्हे कलां निवासी कल 28 सितम्बर 2 बजे पानी मे डूबा था.

जिसे 29 सितम्बर की सुबह 11 बजे सिवनी रेस्क्यू की टीम के गोताखोर ढूंढा, थाना प्रभारी के एस मरावी एसडीओपी भगत सिंह धुर्वे दल के साथ जलाशय में मौजूद रहे.

ज्ञात हो की अभिषेक बोपचे पिता राजेन्द्र बोपचे 15 बर्ष व मृतक दोनो एक कोने से दूसरे कोने मे गांव के लोग जो मछली मार रहे थे उन्हें देखने जा रहे थे तभी अचानक रिपटे में पैर स्लिप हो गया, इस दौरान अविशेक तैर कर वापस आ गया.

सिवनी में भारी बारिश की संभावना : सिवनी कलेक्टर ने की अपील

0

सिवनी : मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना अनुसार 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के मध्य सिवनी जिले में मध्यम भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जिले वासियों से अपील की है कि नदी नालों के छोटे पुल ,पुलिया में पानी की अधिकता होने पर उसे पार करने की कोशिश ना करें साथ ही कही भी डूब की स्थिति निर्मित होने पर उसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं.

कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रशासन द्वारा डूब प्रभावी संवेदनशील क्षेत्रों की सतत रूप से निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए अधीनस्थ अमले को पदस्थ किया गया है। साथ ही ऐसे कृषक जिनकी फसलें क्षतिग्रस्त हुई है उनका त्वरित सर्वे करवाकर नियमानुसार राहत प्रदान करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरसत्ता परिवार आपसे निवेदन करता है कि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक खबर को पहुचाये जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

सिवनी जेल में हुई फलाहार की व्यवस्था

0

सिवनी । शारदेय नवरात्र पर्व आज से आरंभ हो गया है, जहां सनातन धर्मी मातारानी का पूजन करने हेतु 9 दिन का व्रत रखते है.

जिला सिवनी में स्थित जेल नगझर में विभिन्न अपराधों को कारित करने वाले आरोपी और सजायफ्ता कैदी भी अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिये उपवास रखते है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: प्रतिवर्षानुसार राष्ट्रीय बजरंग दल सिवनी इकाई द्वारा जिला जेल पहुंचकर उपवास रखने वाले सनातन धर्मियों के लिये फलहार की व्यवस्था की गई। ज्ञात रहे कि उक्त व्यवस्था 9 दिनों तक निरंतर की जायेगी।

Navratri 2019 : माता की आराधना 9 दिनों में रंगों के हिसाब से करने पर मिलता है विशेष फल

नवरात्री 2019 : घर घर विराजेंगी माँ भगवती

सिवनी : आज रविवार से माँ भगवती, इस शुभ अवसर पर हर घर घट स्थापना होंगी. Navratri 2019 में विशेष योग बनते नज़र आ रहे है, जिसमे माँ की पूजा आराधना विशेष रंगों के हिसाब से करने पर विशेष फल की प्राप्ति भी होगी. साथ ही इस बार Navratri 2019 में घट स्थापना की अवधी भी काफी लंबी होगी. ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग का शुभ संयोग रहेगा।

नवरात्री 2019 में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 9.15 से लेकर 12.20 बजे तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे से 3.15 बजे तक रहेगा। शाम के समय घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 6.15 से 9.45 बजे तक रहेगा।

यह है नवरात्र की पूजा विधि
नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी। कलश स्थापना के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना गया है। किसी बर्तन या जमीन पर मिट्टी की थोड़ी ऊंची वेदी बनाकर जौ को बो दें। अब इस पर कलश की स्थापना करें। कलश में गंगा जल रखें और उसके ऊपर कुल देवी की प्रतिमा या फिर लाल कपड़े में लिपटा नारियल रखें और पूजन करें। पूजा के समय दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

5 सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे: इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन के हैं। नवरात्र के दौरान 5 सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ऐसे में साधकों को सिद्धि प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। इस दौरान सभी शुभ काम शुरू कर सकते हैं।

  • पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर करें मां शैलपुत्री की पूजा
  • रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा होगी। सर्वार्थ सिद्धि, अमृत योग रहेगा। इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।
  • दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। अमृत सिद्धि योग रहेगा। इस दिन हरे रंग का उपयोग करें।
  • तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी। रवि योग रहेगा। किसी भी रंग का उपयोग करें।
  • चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होगी। अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। नारंगी रंग का उपयोग करें।
  • पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होगी। सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग रहेगा। सफेद रंग का उपयोग करें।
  • छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी। रवि योग रहेगा। लाल रंग का पहनें।
  • सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होगी। नीले रंग का उपयोग करें।
  • आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। गुलाबी रंग पहनें।
  • नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग रहेगा। बैंगनी रंग का उपयोग करें।
navratri 2019

गांधी जयंती को त्रिस्तरीय पंचायत राज्य संगठन मनाएगा धिक्कार दिवस । Gandhi Jayanti

0

सिवनी : ग्राम स्वराज के जनक महात्मा गाँधी की जयंती 2 अक्टूबर को समस्त त्रिस्तरीय पंचायत राज्य संगठन धिक्कार दिवस मनाएगा.

उक्त जानकारी देते हुए संगठन के जिला सयोंजक,प्रतापभान सिंह यादव ने बताया की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा परफॉर्मेंस ग्रान्ट की राशि जो जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य/जनपद सदस्य के विकल्प पर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य हेतु दी जाती है.

सरकार द्वारा उक्त राशि का उपयोग अतिवृष्टि और अन्य कार्यों में करने के तानशाही पूर्ण आदेश और पंचायत प्रतिनिधियों से भेदभाव के चलते,एबं पूर्व आदेश के यथाबत पारित कराने के लिए सम्पूर्ण पंच,सरपंच, जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य भोपाल पहुंचकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगें।

केवलारी में चल रहे किसान आंदोलन को व्यापारी संघ ने दिया समर्थन | KEOLARI NEWS

0

केवलारी : विगत 27 सितम्बर से अपनी उपज का उचित मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर केवलारी में अनसन में बैठे आंदोलनरत किसानों को उनकी उचित मांग के संदर्भ में केवलारी व्यापारी संघ ने अपना समर्थन दिया है।

क्षेत्र के किसानों से ही नगर के हर एक व्यापारी का व्यापार जुड़ा है और किसानों के हितों को देखते हुए व्यापारी संघ ने भी उनका हर संघर्ष में साथ दिए जाने का फैसला किया है

किसानों की जायज मांग को पूरा किया जाने की मांग व्यापारी संघ सासन प्रशासन से करता है और किसानों के समर्थन में कल रविवार को अपने प्रतिष्ठान बन्द रख उनके आंदोलन को पूर्णयतः सहयोग की अपील करता है.

तालाब में तब्दील हुआ NH 7 मार्ग : सिवनी कलेक्टर ने दिये निर्देश

0

सिवनी : जिला मुख्यालय से नागपुर जाने वाले ऍन एच् 7 मार्ग पर आज पुनः लंबे जाम की स्थिति बन गई है, दरअसल कल देर रात से आरभ हुई बारिश के बाद सड़क निर्माण कार्य कर रही दिलीप बिल्डिकान दवारा मार्ग निर्माण के लिये बनाये गए वैकलिपक मार्गो पर 2 फिट तक जल भराब हो गया है.

रात्रि में हुई लगातार बारिश से जल भराव होने की वजह से वाहनों के आवागमन पर अत्यधिक असर पड़ा है, कुरई से लेकर ग्राम मोहगांव तक हजारो ट्रक बस सहित अन्य वाहन जाम में फंसे हुए है ।

रात्रि से जल भराव होने की वजह से रात्रि से ही अत्यधिक लम्बे जाम लगने की वजह से कलेक्टर प्रवीन सिंह द्वारा मार्ग में लगे जाम को समाप्त करने के लिये एस डी एम एवं कुरई थाना प्रभारी को निरदेश दिए गये हे।

नाले में बहने से 3 की मौत

0

सिवनी : जिले लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम घंसौर से केदारपुर रोड पर गोकला गांव के नाले में देर रात एक पुलिस के जवान सहित दो लोगों की नाले में बहने से तीनों की मौत हो गई है.

विगत 27 सिंतबर की देर रात तेज वर्षा से नाला उफान पर था, इस दौरान बहे सिपाही निहाल सहारे उम्र 26 वर्ष निवासी बालाघाट किन्दरई थाने में पदस्थ था.

घटना की जानकारी मिलते ही किन्दरई पुलिस मौके पर पहुच गई है, वही नाले से कुछ दुरी पर तीनों ही शव बरामद हो गए है।