Home Blog Page 2014

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये जिले के पटवारी

सिवनी । विगत 28 सितंबर को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा व खेल मंत्री जीतू पटवारी द्वारा सभी पटवारियों को 100 फीसदी रिश्वत लेने वाला बयान आरोपित किया गया था।

विगत 30 सितंबर को मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा सभी तहसील स्तरों पर प्रर्दशन कर 2 अक्टूबर तक बयान पर माफी मांगने के लिये ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन जब संबंधित मंत्री द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो आज 3 अक्टूबर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिवनी जिले की सभी तहसीलों में कार्यरत पटवारियों ने अपना बस्ता जमा करवाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ कर दी है।

ज्ञात रहे कि इन दिनों भारी वर्षा से मकानों एवं फसलों को हुई नुकसानी का सर्वे कार्य जारी है, ऐसे में पटवारियों की हड़ताल से आपदाग्रस्त गरीब व्यक्तियों पर असर पडऩा तय है।

किसानों ने किया सदबुद्धि यज्ञ । KEOLARI NEWS

सिवनी : जिले के विकासखण्ड केवलारी में 27/9/2019 से चल रहे किसान आंदोलन मै सरकार द्वारा किसानो की मांगे नही मानी गई जिससे किसानो को दोनो ही सरकारो से आज दिनांक तक निराशा ही हाथ लगी है.

ज्ञातत्व हो कि किसानो ने आज 1 अक्टूबर को धरना स्थल पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का छायाचित्र स्थापित कर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया.

जिसमे किसानों द्वारा आहुति डाली गई एवं ईश्वर से प्रार्थना की गई की देश एवं प्रदेश कि दोनों सरकारों को परमपिता परमात्मा सद्बुद्धि दें एवं वह किसान विरोधी फैसला ना लेकर किसान हितेषी फैसला ले।

फांसी लगाकर आत्महत्या!

सिवनी । अपनी बीमारी से तंग आकर एक अधेड़ के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी। मामला धूमा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि धूमा क्षेत्र निवासी चम्मा लाल (50) पिता बखेड़ी लाल यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहा था। सोमवार 30 सितंबर को जब चम्मा लाल के परिजन खेत गये हुए थे तभी चम्मा लाल ने सूना घर पाकर फांसी का फंदा तैयार किया और फिर उस पर लटककर आत्महत्या कर ली।

चम्मा लाल के परिजन जब घर लौटे तब उन्होंने चम्मा लाल को फांसी पर लटकते हुए पाया जिसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्ट मार्टम के लिये भिजवा दिया। पीएम के उपरांत शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि चम्मा लाल ने अपनी बीमारी से तंग आकर ही आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। पुलिस ने अपनी जाँच आरंभ कर दी है।

परमानन्द जायसवाल को 2 साल की सजा

सिवनी । शासकीय कार्य में बाधा डालने के कारण आरोपी को दो साल की सजा सुनायी गयी है।

अभियोजन कार्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज सैयाम ने बताया कि 17 नवंबर 2011 को उप वन मण्डल अधिकारी जी.के. बरकड़े को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खवासा में एक निर्माणाधीन मकान के तलघर में अवैध रूप से सागौन की लकड़ियों की चौखट रखी हुई है।

इस पर उनके द्वारा अधीनस्थ अमले जिसमें परिक्षेत्र अधिकारी पी.सी. दुबे तथा एन.के. बिसेन के साथ मौके पर जाकर कार्यवाही की जा रही थी। कार्यवाही में तत्कालीन एसडीएम एवं खनिज अधिकारी भी शामिल थे। कार्यवाही में मौके से 14 नग सागौन की चौखटे की जप्ति की जा रही थी कि तभी आरोपी परमानंद जायसवाल मौके पर आये और उनके द्वारा उप वन मण्डल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों के साथ गाली गलौच की जाकर धक्का मुक्की की गयी। आरोपी ने कार्यवाही कर रहे स्टॉफ को देख लेने की धमकी भी दी गयी।

इसकी रिपोर्ट थाना कुरई में लिखायी गयी थी। जिस पर पुलिस द्वारा आरेापी परमानंद जायसवाल के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली गलौच करने व धमकी देने की धाराओ के अंतर्गत मामला कायम कर विवेचना पूर्ण करने के पश्चात माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्घ्तुत किया गया था।

इसकी सुनवायी माननीय श्रीमति आशिता श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी), सिवनी की न्यायालय में की गयी। शासन की ओर से उप संचालक अभियोजन रमेश उईके के द्वारा गवाहों और सबूतों को पेश किया गया। सबूतों और गवाहों के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आारोपी परमानंद जायसवाल को पिता स्व.जियालाल जायसवाल निवासी विवेकानंद वार्ड कटंगी रोड सिवनी को धारा 353 भादवि में 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित करने की सजा सुनायी गयी है।

महिला के साथ दुष्कृत्य करने वाला उप सरपंच आरोपी गिरफ्तार

0

सिवनी : थाना कान्हीवाडा क्षेत्र के कामता ग्राम के एक 40 वर्षीय आदिवासी महिला ने रिपोर्ट लिखाई कि गांव का अमित चन्द्रवंशी पिता नन्दलाल चन्द्रवंशी उम्र 32 साल उप सरपंच ग्राम कामता थाना कान्हीवाड़ा का रहने वाला ने जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ दि0 13/8/19 के शाम 4.00 बजे से दिनांक 29/9/19 के 11.30 बजे के बीच तीन बार जबरन गलत काम (बलात्कार किया है) दिनांक 29/09/19 को 11.30 बजे घर में अकेली थी पति बस्ती मे गये थे उसी समय अमित चन्द्रवंशी मेरे घर में घुसा आया और अन्दर से दरवाजा बंद करने लगा.

तब मै पीछे के दरवाजा मे भागकर पडोस मे काका ससूर की बहू को एवं पति को बताई और पति के साथ थाना रिपोर्ट करने आई की रिपोर्ट पर उप निरीक्षक श्रोति शर्मा व्दारा आरोपी के विरुध्द अपराध क्र. 287/19 धारा -342, 450, 376, 376(2)(n) 506, भा0 द0 वि0 3(1)(w)(1), 3(2)(v)sc/st act का कायम किया गया.

अपराध कायमी के बाद तत्काल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा सहायक उप निरीक्षक सुरेश राय आरक्षक अंकित चौरसिया ,आरक्षक पारस तुरकर की टीम बनाकर आरोपी अमित चन्द्रवंशी पिता नन्दलाल चन्द्रवंशी उम्र 32 साल उप सरपंच ग्राम कामता को अपराध कायमी के 2-3 घंटे के अन्दर ही गिरफ्तार

किया गया आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक सुरेश राय आरक्षक अंकित चौरमिया ,आरक्षक पारस तुरकर की भुमीका रही।

2 अक्टूबर को काग्रेस कमेटी निकालेगी प्रभात फेरी

0

सिवनी : पूज्य बापू महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यछ कमलनाथ के निर्देशानुसार दिनांक 02/10/19 दिन बुधवार को प्रातः 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से प्रभात फेरी निकली जाएगी.

प्रभात फेरी छिंदवाड़ा चौक से फ़िल्टर चौक होते हुई ललमटिया रोड से बेला सिंधी चौक,दादू धर्मशाला होते हुई एल आई बी चौक,पानी की टंकी घसियारी मोहल्ला चौक होते हुए गांधी चौक शुक्रवारी सभा स्थल पंहुचेगी, जहाँ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया है.

समस्त कांग्रेस जन समय पर उपस्थित होने का कष्ट करें। निवेदन है कि जंहा तक हो सके सफ़ेद वस्त्र पहन कर प्रभात फेरी में सम्मिलित होनें का प्रयास करें ,उपरोक्त जानकारी जिला काग्रेस कमेटी के अध्यछ राजकुंमार खुराना ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है।

दलसागर तालाब के सौन्दर्यीकर्ण हेतु हुआ भूमिपूजन

0
dalsagar seoni
dalsagar seoni

सिवनी : भैरोगंज के दुर्गा विसर्जन घाट पर आज जीर्णोद्धार कार्य का आज 30 अक्टूबर को भूमिपूजन किया गया.

मालुम हो विगत कुछ माह से जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा दलसागर तालाब को पर्यटन हेतु बेहतर करने के साथ ही इसे अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु वीभन्न निर्देश दिए थे,इसके साथ ही नगर के समाज सेवी,धार्मिक सघटनों दवारा भी इस तालाब को प्रदूष्ण मुक्त करने के लिये प्रयास किये जा रहे थे।

आज 3 घाटों के जिर्णोउद्धार एवं खाली जगह में पेवर ब्लाक एवं फेसिंग कार्य हेतु भी भूमिपूजन किया गया। उक्त कार्य भारी बारिश के चलते रुका हुआ था, इस भूमिपूजन कार्यक्रम में पीडब्लूडी सभापति अवधेश पिंकी त्रिवेदी, वार्ड पार्षद योजना समिति सदस्य संतोष नानू पंजवानी जी, राजस्व सभापति अभिषेक दुबे, पार्षद दिलीप गोस्वामी संतोष नगपुरे, रंजीत यादव, अविनेश बंटी भांगरे, गोलू उइके, करम सिंग बघेल, कुलदीप अग्रवाल, बाबू मिश्रा, हरीश सदाफल समेत भैरोगंज के नागरिक उपस्थित थे। नपा की ओर से इंजीनियर संतोष तिवारी ने उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया।

IRCTC : ट्रेन के ऑनलाइन टिकट रिफंड के बदल गए नियम : ध्यान से पढ़ें | IRCTC TICKET CANCELLATION NEW UPDATE

0

भोपाल। IRCTC ने यात्रियों पर नए नियम लाद दिये है । 17 सितम्बर से IRCTC ने चुपके से एक नया नियम लागू कर दिया। इसके बाद जितने भी लोगों ने ऑनलाइन टिकट रद्द किए, कईयों का रिफंड नहीं आया। वो परेशान हो रहे हैं। नए नियम के मुताबिक ऑनलाइन रिजर्वेशन करने या कराने वाले यात्री को टिकट रद्द करने पर उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आने लगा है। जब आप OTP दर्ज करेंगे तभी रिफंड आएगा। पहले टिकट रद्द करते ही रिफंड सीधे खाते में आ जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

हजारों यात्रियों का रिफंड फंस गया

IRCTC ने नए नियम को 17 सितम्बर से लागू कर दिया है, लेकिन इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई, जिससे सैकड़ों यात्रियों का ऑनलाइन रिजर्वेशन का रिफंड फंस गया है। दरअसल, ऑनलाइन रिजर्वेशन के दौरान सही मोबाइल नंबर दर्ज न करने या फिर दूसरे का मोबाइल नंबर डालने से ओटीपी की जानकारी ही यात्रियों को नहीं लग रही है। वहीं कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें यात्रियों ने अपना मोबाइल नंबर तो दर्ज किया, लेकिन उसमें ओटीपी ही नहीं आया।

यह है नियम

  • – नए नियम में ऑनलाइन टिकट लेते वक्त यात्री को अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • – दर्ज मोबाइल नंबर पर आईआरसीटीसी, ओटीपी और टिकट संबंधित जानकारी भेजेगा।
  • – टिकट, एप की मदद से ली गई हो या फिर एजेंट से दोनों में ही रिफंड नियम एक ही होंगे।
  • – रिफंड लेते वक्त यात्री के दर्ज मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना होगा।
  • – इसके बाद ही रिफंड की प्रक्रिया स्वीकृत होगी और संबंधित खाते में शेष राशि आएगी।

2 दिवसीय डांडिया-गरबा प्रतियोगिता का आयोजन | SEONI GARVA

0

सिवनी : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी डांडिया-गरबा उत्सव समिति गांधी चौक शुक्रवारी बाजार सिवनी द्वारा दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में समिति के अध्यक्ष अतुलचंद मालू ने बताया कि आम जनों के निरंतर मिल रहे सहयोग से डांडिया व गरबा प्रतियोगिता का आयोजन 17वें वर्ष में 2 अक्टूबर व 3 अक्टूबर 2019 को होने जा रहा है, यह प्रतियोगिता दोनों दिवसों में शाम के समय 7 बजे से गांधी चौक शुक्रवारी बाजार सिवनी में रखी गई है। इस वर्ष प्रतियोगिता के अध्यक्ष अतुलचंद मालू, महामंत्री जिला कांगे्रस कमेटी सिवनी होंगे।

जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में के.के. ज्वेलर्स नेहरू रोड सिवनी द्वारा प्रथम पुरूस्कार 21 हजार रूपये, संतोष नगपुरे द्वारा द्वितीय पुरूस्कार 15 हजार रूपये, यूनिवर्सल कम्प्यूटर कॉलेज सिवनी द्वारा तृतीय पुरूस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे। इस डांडिया-गरबा प्रतियोगिता में विशेष सहयोगी लायन्स क्लब मोगली सिवनी है।

ज्ञात रहे कि इस वर्ष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरूस्कार आभूषण ज्वेलर्स सुजीत नाहाटा, धरम ज्वेलर्स धीरज भूरा, ओम इंटरप्राईजेस एवं सांई फर्नीचर्स पापे चौरसिया एवं पाखी स्वीट्स एंड नमकीन उत्तम कॉम्पलैक्स द्वारा दिये जा रहे हैं।

कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक संतोष अग्रवाल होटल बाहुबली, प्रकाशचंद नाहाटा, वासुदेव खत्री, संजय भारद्वाज, मनसूखा भैया, ललित अग्रवाल एवं अभिषेक मालू होंगे, जबकि आयोजन समिति में कमलेश बागड़, आनंद शर्मा, अभय निगम, अतुल जैन, आशीष अग्रवाल आशु, अनिल पटवा, आशु जैन, अजय सोनी, विपिन शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, रामूलाल शर्मा, नट्टू ठाकुर, प्रशांत भारद्वाज, मनीष सोनी, सोनू गुप्ता, शैलू साहू एवं श्रीमति कविता शर्मा होंगे।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार 2 एवं 3 अक्टूबर को प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से विभिन्न गरबा-डांडिया समूह अपनी प्रस्तुति देंगे, जहां महिलाओं के बैठक के लिये विशेष व्यवस्था भी की गई है, सभी धर्मप्रेमियों से समिति ने आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिये निर्धारित समय से पूर्व अपना स्थान ग्रहण कर लें।

SEONI की युवती के साथ BHOPAL में दुष्कर्म : पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज

0
rape seoni news

भोपाल। जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रंमाक 7 पर स्थित ग्राम पंचायत छपारा जिला सिवनी की रहने वाली एक युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर भोपाल में 2 लोगों ने दुष्कर्म किया लेकिन भोपाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की. केवलारी थाने में मामला दर्ज किया गया. जीआरपी इटारसी ने 3 आरापियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया.

पर्स चोरी होने पर सफाई कर्मचारी ने मदद की थी , ग्वालियर भेजा

GRP के ASI श्रीलाल पडरिया के अनुसार 11 सितंबर को सिवनी छपारा की एक युवती अपनी अंकसूची में रीचैकिंग कराने भोपाल जा रही थी. जबलपुर से इटारसी के बीच उसका पर्स और मोबाइल चोरी हो गया था. इटारसी स्टेशन पर उसे परेशान हाल देखकर सफाई कर्मचारी अनुराग निवासी बारह बंगला ने पूछताछ की तो उसने सारी जानकारी अनुराग को दी. अनुराग ने उसे कहा कि वह भोपाल तक छोड़ देगा. अनुराग उसे हबीबगंज ले गया, यहां उसके पर्स और मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करायी. वहां युवती ने ग्वालियर में अपनी बहन के यहां जाने को कहा तो अनुराग ने टिकट लेकर उसे ग्वालियर भेज दिया.

HABIBGANJ स्टेशन के सफाई कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

ग्वालिर में बहन नहीं मिली तो युवती 14 सितंबर को वापस हबीबगंज आ गयी. यहां रेलवे स्टेशन पर उसे अवधेश नामक सफाई कर्मी मिला और उसने उसे स्टेशन से करीब ढाई किलोमीटर दूर झाडियों में ले जाकर पहली बार दुष्कर्म किया और वापस रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया. युवती यहां से भोपाल स्टेशन आ गयी. भोपाल में उसे पुन: अनुराग मिला. उसने वापस आने का कारण पूछा तो युवती ने बताया कि उसकी बहन उसे नहीं मिली है. अनुराग ने उसे घर वापस भेजने को कहा तो युवती ने मना कर दिया.

अनुराग ने फिर मदद की और दिलाए नए कपड़े

अनुराग ने उसे संदीप बडगूजर पिता दुलीचंद नामक युवक के यहां द्वारकानगर भोपाल ले गया. उसके कपड़े गंदे हो गये थे तो उसे नये कपड़े भी दिलाये. यहां वह तीन दिन रही. वह घर जाने को तैयार नहीं हुई तो दोनों ने उसे अपनी मुंहबोली बहन मंजू पति सुनील मिश्रा नामक महिला के यहां छोड़ा जो भोपाल में डे केयर सेंटर में काम करती थी और मंडीदीप में रहती थी.

BAGSEWANIYA पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, घर भेज दिया 

मंजू मिश्रा के यहां राजकुमार मिश्रा नामक युवक रहता था. राजकुमार ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. उसने जब मंजू मिश्रा को यह बात बतायी तो उसने अनसुनी करके कह दिया यह सब तो चलता रहता है. इधर राजकुमार के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया तो युवती थाना बागसेवनिया पहुंची और आपबीती सुनाई तो उसके परिजनों को बुलाकर युवती को सुपुर्द कर दिया।.

इटारसी जीआरपी ने गिरफ्तारी की

परिजन उसे केवलारी ले गये जहां युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. वहां से डायरी हबीबगंज गई और हबीबगंज से इटारसी जीआरपी आयी. जीआरपी ने मामले में अनुराग, संदीप और मंजू मिश्रा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में 10 अक्टूबर तक भेज दिया है. मामले में अभी राजकुमार और अवधेश की गिरफ्तारी होना शेष है.