Home Blog Page 2016

वन विभाग की टीम ने पकड़ी 03 फीट लंबी नागिन

0

सिवनी । बारिश के दिनों में विषधरों के निकलने का सिलसिला जारी है। वन विभाग के दल को विषधर की जानकारी मिलने पर उन्हें पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ा गया।

सिवनी शहर के महामाया वार्ड स्थित महामाया मंदिर के पीछे बनी जलावर्धन योजना की टंकी के नीचे वाले टैंक में 03 फीट लंबी नागिन गिरने से अफरा तफरी मच गयी। तत्पश्चात नगर पालिका के पीडब्ल्यूडी शाखा के बसंत चौहान को इसकी सूचना मिलते ही उन्हांेने तुरंत उक्त स्थल पर पहुँचकर वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी।

इसके उपरांत बिना देरी किये वन विभाग की टीम उक्त स्थल पर पहुँची एवं 03 फीट जहरीली नागिन को पकड़ लिया गया। उक्त नागिन को पकड़ने में वन विभाग के मुकेश तिवारी एवं उनकी टीम के साथ ही साथ नगर पालिका के हरीश पराते, कपिल सोनी अजय अवस्थी, तनवीर, धनंजय कनौजिया द्वारा सहयोग किया। नागिन को सुरक्षित स्थान पर वन विभाग की टीम के द्वारा छोड़ दिया गया है।

कॉलेज परिसर से पकड़ा रसेल वाइपर

0

छपारा । नगर के लाल माटी क्षेत्र स्थित एक निजि कॉलेज के प्रांगण में रसेल वाइपर सांप निकला। इससे कॉलेज में हड़कंप मच गयी।

कॉलेज प्रबंधक ने सांप की सूचना वन परिक्षेत्र कार्यालय छपारा को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम में वन रक्षक निरंजन मर्सकोले मनीष चौधरी, चौकीदार सहयोगी नैनसुख यादव पहुँचे जिन्होंने खतरनाक रसेल वाइपर सांप को रेस्क्यू कर पकड़ा। इसे जंगल में ले जाकर छोड़ा गया है।

रेंजर माधव राव उइके ने कहा कि यदि एक मकान में सांप दिखते हैं तो तत्काल कार्यालय में आकर सूचना दें जिन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ा जायेगा। बीते एक साल में 200 से ज्यादा सांप वन परिक्षेत्र छपारा की रेस्क्यू टीम ने पकड़े हैं। घरों व खेत खलिहान से पकड़े गये जहरीले सांपों को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया है। जंगल के पास व हरियाली वाले आबादी क्षेत्रों के घरों में सांप ज्यादा पहुँचते हैं।

बारिश के मौसम में सांप अपनी सुरक्षा के लिये घरों की तरफ रुख करते हैं। कारण यह है कि उनको सर्दी से बचने के लिये थोड़े गर्म वातावरण की जरूरत होती है। सर्प विशेषज्ञ के अनुसार रसेल (पर्रामन) जहरीला सांप होता है। इसके काटने से खून की नसिकाएं जगह – जगह पंक्चर हो जाती है। सबसे पहले इसका असर नाजूक अंगों किडनी, हार्ट व फेफड़े की खून की नलियों पर पड़ता है।

दामाद के साथ छोटे ससुर ने की थी मारपीट : न्यायालय से मिला दंड

0

दामाद के साथ मारपीट करने वाले छोटे ससुर को हुई सजा

सिवनी : सिवनी जिले के थाना बरघाट का यह मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि प्रार्थी झामरलाल मरकाम पिता मंगल उम्र 35 वर्ष निवासी रामपूरी थाना कान्‍हीवाडा, दिंनाक 23-04-2012 को उसके खेत में लगे पलास के झाड से लाख निकाल रहा था तब उसका छोटा ससुर आरेापी कलीराम ऊर्फ घोंडा आडमाचें उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम गुरजई थाना/तहसील बरघाट वहा पर आ गए और वह भी कुल्‍हाडी से लाख निकालने लगा.

तब प्रार्थी ने अपने छोटे ससुर कलीराम ऊर्फ घोंडा से बोला कि वह मेरे हिस्‍से की लाख को मत निकालो तो आरोपी कलीराम ऊर्फ घोंडा ने उसे गंदी गालिया दिया उसके बाद फिर वह घर आ गया। आरेापी कलीराम ऊर्फ घोंडा प्रार्थी के घर आया और कहा कि मुझ से लडाई क्‍यों किया, तो झामरलाल ने बोला कि वह अपने हिस्‍से कि लाख निकालूगा तो आरेापी कलीराम ऊर्फ घोंडा ने कहा कि तुम नही निकाल सकते कह कर प्रार्थी झामरलाल को छोटी वाली कुल्‍हाडी से सिर में मारा जिससे खून निकला , बीच-बचाव उसकी पत्‍नी भगवती, एंव उसकी साली ने किया।

पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपियों के विरूद्ध चालान पेश किया गया। जिसकी सुनवाई माननीय कु0 स्‍नेहा सिंह,, न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी की न्‍यायालय मे की गई, जिसमे शासन की ओर से श्रीमति शीतल सरयाम, सहायक जिला अभियेाजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई, जिस पर माननीय न्‍यायालय द्वारा आरेापी घोंडा ऊर्फ कजीराम को धारा 324 में 1000 रूपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया।

सिवनी पुलिस ने पकड़ा चोर गिरोह : 18 लाख 30 हजार का मशरुका बरामद

0

वेयर हाउस , गोदाम और घरो में डालते थे डाका चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सिवनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

seoni news

सिवनी : गोदामों एवं घरों से विगत लंबे समय से थाना लखनवाड़ा, डूंडासिवनी सहित आसपास के ग्रामों में स्थित फार्म हाउस एवं वेयर हाउस से गेहॅूं चोरी, धान चोरी एवं विद्युत मोटर चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन पर जिला स्तर पर गठित एक टीम बनाई गई जिसको जिले में घटित चोरी की वारदातों को रोकने हेतु एवं चोरी गये माल मशरूका तथा अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया.

उक्त टीम द्वारा अपराध में चोरी गये मशरूका एवं आरोपियों की तलाश पतारसी के दौरान थाना लखनवाड़ा के ग्राम करीरात निवासी दुर्गेश ठाकुर जाति किरार को संदेह के आधार पर थाना तलब किया गया, पूछताछ पर दुर्गेश किरार ने पुलिस को चैकाने वाली जानकारियां दी। पुलिस टीम ने दुर्गेश किरार के द्वारा ग्राम जमुनिया निवासी सत्तू उर्फ सतेन्द्र बघेल, ग्राम संगई निवासी मौला उर्फ अर्जुन बघेल, लखनवाड़ा निवासी लादेन उर्फ अभिषेक बघेल एवं कारीरात निवासी दीपक साहू के साथ मिलकर फार्म हाउस एवं वेयर हाउसों से गेहूॅ चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया.

पुलिस द्वारा आरोपियों को तलाश करने हेतु उनके निवास स्थान पर दबिश दी गयी। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर पूछताछ किया। पुलिस टीम ने प्रत्येक आरोपी से पृथक-पृथक पूछताछ करने के दौरान उन्होंने बताया कि दीपक साहू ( जो वर्तमान में अमरवाड़ा जेंल में बंद है।) निवासी कारीरात के साथ मिलकर सतेन्द्र बघेल निवासी जमुनिया एवं दुर्गेश किरार निवासी कारीरात ने दिनांक 30/04/2019 की रात करीब 11ः30 बजे ग्राम हिवरा थाना कोतवाली सिवनी से एक नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर मय ट्राली के चोरी करना बताया.

उक्त ट्रेक्टर चोरी करने के बाद तीनों आरोपियों ने ग्राम लखनवाड़ा निवासी अभिषेक बघेल एंव संगई निवासी अर्जुन बघेल को साथ लेकर संगई से कारीरात के बीच स्थित अमरोदिया फार्म हाउस से ट्रेक्टर में एक ट्राॅली गेहूूॅ चोरी से भरकर एवं एक विद्युत मोटर चोरी कर ग्राम कारीरात के वेयरहाउस में बाहर की ओर खाली किये एवं विद्युत मोटर पंप दीपक साहू ने अपने साथ घर ले गया । यह गेंहूं आरोपियों के बताये अनुसार दीपक साहू के द्वारा बेची गई है जिससे पूछताछ होना बाकी है । इसके बाद दूसरी बार उसी ट्रेक्टर से पुनः अमरोदिया वेयर हाउस से 1 ट्राली गेंहूं चोरी कर राहीवाड़ा लेकर गये एंव पूर्व से परिचित राहीवाड़ा निवासी सरला बाई बघेल के घर पर ले जाकर खाली किया ।

अन्य आरोपियों ने बताया कि सरला बाई से दीपक साहू ने उधारी के रूपये लिये थे जिनके बदले में गेहूॅं देना बताये हैं । चोरी की घटना में उपयोग किये गये सोनालिका ट्रेक्टर को इनके द्वारा ग्राम सोनाडोंगरी एवं खामखरेली मार्ग पर सूने स्थान में छोड़कर आना बताये ।

जागेश्वर बघेल निवासी जैतपुर कला का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी22एए 9093 जो जमुनिया में खड़ा था उसे आरोपियों के द्वारा चोरी कर एक अन्य घटना ग्राम लखनवाड़ा पिंडरई मार्ग पर दुलारी बाई के खेत पर स्थित मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा लगभग 35 क्विंटल गेंहूं को चोरी कर आरोपी अभिषेक बघेल के द्वारा अपने परिचित ग्राम सरगापुर निवासी सतेन्द्र सनोडिया की खलिहान में खाली किया जिसे दूसरे दिन अभिषेक बघेल ने अपने स्वयं के ट्रेक्टर से सिवनी में ले जाकर बेचा जिसे आरोपियों के बताये अनुसार जप्त किया गया । उक्त घटना में दुर्गेष किरार, दीपक साहू, अर्जुन बघेल, अभिषेक बघेल, सतेन्द्र बघेल सहित एक अपचारी भी शामिल था जो जागेश्वर बघेल का रिश्ते में भतीजा लगता है।

एक अन्य घटना में आरोपी दुर्गेश किरार, अभिषेक बघेल एवं अर्जुन बघेल ने दीपक साहू के साथ मिलकर जैतपुर से जमुनिया मार्ग पर स्थित अग्रवाल फार्म हाउस का ताला तोड़कर 10 बोरी गेहॅू चोरी कर दीपक साहू के कारीरात निवासी रिश्तेदार विनय साहू के आटो क्रमांक-एमपी22आर0383 में भरकर सिवनी ले जाकर आसू बघेल की गल्ला दुकान में बेचना बताये। आरोपियों के बताये स्थान से कुल 10 बोरियों में भरा 06 क्विटल गेहूॅ बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-
01. दुर्गेश पिता परमानंद ठाकुर जाति किरार आयु 25 वर्ष निवासी कारीरात थाना लखनवाड़ा
02. अर्जुन उर्फ मौला पिता राजेन्द्र बघेल आयु 23 वर्ष निवासी ग्राम संगई थाना लखनवाड़ा
03. अभिषेक उर्फ लादेन पिता रामनाथ बघेल आयु 23 वर्ष लखनवाड़ा
04. सतेन्द्र उर्फ सत्तु पिता गोपाल बघेल आयु 19 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया थाना लखनवाड़ा
05. विनय पिता चेतराम साहू उम्र 31 साल निवासी ग्राम कारीरात थाना लखनवाड़ा जिला सिवनी ।
06. अपचारी बालक एक।
07. दीपक पिता हजारी साहू पूर्व से अमरवाड़ा जेेल में बंद होने से गिफ्तारी एंव बरामदगी शेष है।

जप्ती मशरूका –
01. 75 क्विटल गेहूॅ कीमती 1,50,000 रूपये
02. घटना में प्रयुक्त चोरी का ट्रेक्टर सोनालिका कंपनी का क्रमांक-एमपी 22/ एए /5129 मय ट्राली के कीमत – 5,50,000 रूपये ।
03. घटना में प्रयुक्त चोरी ट्रेक्टर जाॅन डियर कंपनी का क्रमांक-एमपी22/एए/9093 मय ट्राली के कीमत 5,20,000 रूपये
04. घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर सोनालिका कंपनी का क्रमांक-एमपी22/एबी/0607 मय ट्राली के कीमत 5,30,000 रूपये
05. घटना में प्रयुक्त आॅटो बजाज कंपनी का क्रमंाक-एमपी22/आर/0383 कीमत लगभग 80,000 रूपये
कुल जप्त मशरूका लगभग 18,30,000.00 रूपये की बरामदगी की जा चुकी है।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों से अन्य मामलों मे पूछताछ जारी है एवं आरोपी दीपक साहू से मशरूका बरामद किया जाना शेष है।

प्रकरण में अहम भूमिकाः- थाना प्रभारी डूण्डासिवनी निरीक्षक अमितविलास दाणी, थाना प्रभारी लखनवाड़ा उपनिरीक्षक प्रसन्न शर्मा, सउनि पी0एल0देशमुख, टी0एस0सैयाम, प्रआर योगेश राजपूत, प्रआर देवेन्द्र जायसवाल, प्रआर0 कुंदन वाडीवा थाना लखनवाड़ा, आरक्षक अभिराज, अमर उइके, परवेज, अरूण झरे, संतोष उइके, सुन्दर श्याम तिवारी, अजय बघेल, राजेश माथरे एवं मनोज सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा उक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है ।

केवलारी मुख्यालय में आरंभ हुआ किसानों का आंदोलन

0

सिवनी। दलगत राजनीति से ऊपर होकर एकजुट हुये क्षेत्रीय किसानों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर 12 बजे केवलारी चांदनी चौक में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन आरंभ कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मक्का एवं सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी, अतिवृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा, गेहूं उपार्जन की बोनस राशि, ऋण माफी योजना को पूर्णत: लागू करना एवं आगामी रबी सीजन में सिंचाई कार्य हेतु किसानों को कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाने की मांग किसान कर रहे है।

आगामी 2 अक्टूबर तक उक्त मांगेे पूर्ण नहीं हुई तो किसान जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना पक्ष जिला प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

लखनादौन : घंसौर के पास तिन्दुआ गांव में एयरटेल के टावर पर हक्कू पटैल उम्र 24 वर्ष ने आज फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है ।

घटना स्थल पर पुलिस का अमला पहुच चूका था, हालकि अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नही चल सका है।

सिवनी मे टोस्ट फैक्ट्री पर पड़ा छापा

0

सिवनी -आज जिला।कलेक्टर के मार्गदर्शन में आशीर्वाद बेकरी गंज एरिया का सिवनी संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया संयुक्त दल में नायब तहसीलदार महोदय नगरपालिका दल एवं पुलिस बल के साथ परिसर में निर्माण हो रहे खाद्य पदार्थ अमृत गोल्ड टोस्ट एवं टोस्ट निर्माण में प्रयुक्त होने वाले मैदा का नमूना लिया गया । टोस्ट के लगभग 2000 पैकेट जप्त किए गए हैं ।

टीम में नायब तहसीलदार श्री रविंद्र पारधी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवशेष अग्रवाल श्रीमती सोनू तिवारी श्री पंकज घाघरे श्रीमती शारदा विनोदिया नगर पालिका स्वच्छता निरीक्षक श्री के के रजक नगरपालिका के अन्य कर्मचारी गण एवं पुलिस दल उपस्थित थे।

सिवनी जिला मध्यप्रदेश में अव्वल : प्रधानमंत्री आवास निर्माण में प्रथम स्थान पर सिवनी

0

सिवनी : दिनांक 25 सितंबर 2019 की स्थिति में सिवनी जिले में 1081 प्रधानमंत्री आवास निर्मित हो चुके हैं जिसके कारण सिवनी जिला प्रदेश में आवास निर्माण में प्रथम स्थान पर है ।

शासन की मंशा के अनुरूप हितग्राहियों को सुव्यवस्थित एवं समय पर लाभान्वित कराए जाने हेतु जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु तय रणनीति अनुसार ठोस प्रयास कर परिणाम मूलक कार्यवाही के लिए जिले के ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत के सचिव एवं सरपंच, विकास खंड समन्वयक, पीसीओ, उपयंत्री, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को बहुत-बहुत बधाई ।

मैं आशा करता हूं कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीम कड़ी मेहनत और तयशुदा रणनीति के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु प्राप्त लक्ष्य को नियत समयावधि में पूर्ण कराकर जिले को गौरवान्वित करेगी ।

हमारा प्रयास है कि हम नियत समय सीमा अगले 2 माह के भीतर 9980 प्रधानमंत्री आवास निर्माण पूर्ण कर सिवनी जिले को न केवल प्रदेश में प्रथम स्थान पर रखेंगे बल्कि देश में सर्वाधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण कर जिले का नाम रोशन कर हितग्राहियों को लाभान्वित कराकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का समुचित प्रयास करेंगे ।

सिवनी कलेक्टर ने व्यापारियों से माँगा सहयोग : सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करें बंद

0

व्यापारियों को पत्र लिखकर जिलाधिकारी ने माँगा सहयोग

सिवनी । सिंगल यूज प्लास्टिक विशेषकर कैरी बैग का उपयोग बंद करने के लिये जिलाधिकारी प्रवीण सिंह ने सर्व व्यापारी संघ के अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा को पत्र लिखकर अपील की है।

प्लास्टिक (कैरी बैग) का उपयोग बंद करने के लिये जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सर्व व्यापारी संगठन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि प्लास्टिक का उपयोग जीव – जंतुओं के स्वास्थ्य एवं प्रकृति के लिये हानिकारक है। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग एवं प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले भविष्यगामी नुकसानों से निपटने के लिये प्लास्टिक को उपयोग में न लिये जाने हेतु स्वयं निश्चय करें तथा परिवार, परिचितों, अधीनस्थों एवं आस पड़ौस को भी प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है।

अपने पत्र में जिलाधिकारी ने कहा है कि सब मिलकर सिवनी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिये अपने – अपने स्तर से जन जागरूकता लाने में सहभागी बनें, सिवनी को प्लास्टिक मुक्त बनायें, इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं। इसे जन आंदोलन का रूप देने के समुचित प्रयास करें।

सर्व व्यापारी संघ सिवनी की सक्रिय सहभागिता से ही प्लास्टिक की खरीदी – बिक्री पर लगाम लगेगी। जिले के नागरिकगण एवं व्यापारियों में प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिये जागृति अवश्य आयेगी। कलेक्टर का पत्र मिलने के बाद सर्व व्यवसायी व्यापारी संघ के अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने ग्राहक एवं व्यापारियों से प्लास्टिक (कैरी बैग) का उपयोग नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि ग्राहक घर से बाज़ार जाते समय थैला लेकर निकलें। पर्यावरण को बचाने के लिये प्लाटिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करना आवश्यक है।

P.G. College Seoni में अनियमितता की हुई शिकायत

0

सिवनी । सी.एम. हेल्पलाईन में शिकायतकर्त्ता ने शिकायत दर्ज करायी है कि कोतवाली थाना सिवनी में प्रथम सूचना रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है।

शिकायतकर्त्ता शंकर माखीजा ने 24 सितंबर को सी.एम.हेल्प लाईन में शिकायत दर्ज करायी कि उनके द्वारा कोतवाली थाने में आवेदन दिये दो माह से अधिक समय हो गया है किन्तु उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। उनके द्वारा पीजी कॉलेज में अनियमितता करने वाले सनोडिया, एस.पी.सिंग, अनिल कुमार दीक्षित, डी.पी.ग्वालवंशी, सतीश कुमार चिले के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है और पुलिस द्वारा कॉलेज के मामले को दबाया जा रहा है। उन्होंने सी.एम.हेल्प लाईन से उनकी शिकायत का निराकरण कर दोषियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की माँग की गयी है।