Home Blog Page 2013

बारह वर्षीय बालिका के साथ दुराचार !

मार्शल में किया अगुआ, दुराचार के बाद छोड़ा बालाघाट जिले में!

सिवनी । जिले के उगली थानांतर्गत सातवीं कक्षा में अध्ययनरत लगभग बारह साल की एक नाबालिग बालिका के साथ अज्ञात युवक के द्वारा दुराचार किये जाने का आरोप पीड़ित नाबालिग ने लगाया है। नाबालिग को बालाघाट पुलिस ने निर्जन स्थान से बरामद किया था। इस मामले में उगली पुलिस के द्वारा जाँच की जा रही है।

उगली पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालाघाट जिले के चांगूटोला थानांतर्गत एक ग्राम की नाबालिग सिवनी जिले के उगली थानांतर्गत सोनखार क्षेत्र में अपने मामा के घर इसलिये रहकर पढ़ रही थी, क्योंकि उसके माता पिता नागपुर में मजदूरी करते हैं।

सूत्रों का कहना है कि छात्रा के द्वारा पुलिस को जो कहानी बतायी गयी है उसके अनुसार 26 सितंबर को नाबालिग अपने ग्राम से स्कूल गयी थी। आधी छुट्टी के पहले ही उसके द्वारा शिक्षक से तबियत ठीक नहीं होने की बात कही गयी जिसके बाद शिक्षक के द्वारा उसे घर जाने की इजाजत दे दी गयी।

सूत्रों ने बताया कि इसके उपरांत छात्रा वहाँ से अपने घर के लिये रवाना हुई। रास्ते में उसे तबियत ठीक नहीं लगने पर वह रास्ते के किनारे खड़ी हो गयी। इसी बीच एक मार्शल वहाँ से गुजरीजो इस छात्रा को देखकर रूक गयी। मार्शल में बैठे व्यक्ति के द्वारा उस छात्रा से सड़क पर अकारण खड़े होने का कारण पूछा गया।

सूत्रों के अनुसार छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा मार्शल चला रहे युवक से तबियत खराब होने की बात कही गयीजिस पर युवक ने उसे अपनी मार्शल में बैठा लिया गया। इसके बाद वहीं से सोनखार टोला से होकर जाने वाले रास्ते से वह मार्शल को लेकर बस्ती के अंदर से गुजरा।

सूत्रों ने अनुसार इसके उपरांत मार्शल के चालक के द्वारा चिन्दादेही मार्ग पर वाहन रोककर नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार किया गया। इसके बाद मार्शल के चालक के द्वारा नाबालिग को उगली के रास्ते बालाघाट जिले के मऊ के पास छोड़ दिया गया। राहगीरों ने जब अकेली नाबालिग को देखा तो उन्होंने बालाघाट जिले की चांगूटोला पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद नाबालिग के बयान पर बालाघाट पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए प्रकरण को उगली थाने के हवाले कर दिया है। उगली पुलिस के द्वारा नाबालिग से पूछताछ किये जाने पर नाबालिग के द्वारा उसके साथ दुराचार करने वाले युवक के बारे में यही बताया गया है कि वह उस युवक से अपरिचित थी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि युवक टोपी लगाया हुआ था जिस पर स्टार बना हुआ था। इसके अलावा नाबालिग ने यह भी बताया कि युवक के हाथ में कलाई और कोहनी के बीच एक दिल और तीर का गुदना भी गुदा हुआ था। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

इस तरह का मामला संज्ञान में आया है. नाबालिग बता रही है कि वह युवक को पहचानती नहीं है. इस मामले में तफ्तीश जारी है. : श्री पटले, थाना प्रभारी, उगली.

अरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सिवनी: जिले के थाना अरी ग्राम अरी से चोरी गये पिकअप वाहन के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं श्री भगत सिंह धुर्वे एस डी ओ पी बरघाट के मार्ग दर्शन मे चोरी गये पिकअप की तलाश मे गठित टीम के सहयोग से

आरोपी (1)- सचिन नाग पिता नारायण सिंह नाग उम्र 40 साल निवासी पातालेश्वर वार्ड राजेन्द्र कुशवाहा के मकान के पास छिन्दवाडा रेलवे स्टेशन के पास छिन्दवाडा हाल मुकाम मकान न.157 सी टाईप सेक्टर धनवंतरी नगर जबलपुर युनियन बैंक के पास जबलपुर (म.प्र.) (2)- ब्रजेश विश्वकर्मा पिता हरगोविंद विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी पंडित दीनदयाल नगर राममंदिर के पास मकरोनिया थाना मकरोनिया जिला सागर हाल मुकाम उमा बिहार कालोनी मकान न.14 गोविंदपुरा पुलिस स्टेशन गोविंदपुरा भोपाल (म.प्र.) को घटना मे प्रयुक्त वाहन टाटा जेस्ट एम पी 20 टी सी 4604 नम्बर प्लेट, गाडी चोरी करने के लिये रखी चाबी के गुच्छे मोबाईल एवं एक दर्जन से अधिक अलग अलग कंपनियो की सिम जप्त की गई

पूछताछ के दौरान आरोपी सचिन नाग द्वारा सिहोर एवं राजगढ जिले से भी पूर्व मे चोरी के ट्रक खरीदने बेचने के मामले मे जेल में रहना एवं आरोपी ब्रजेश द्वारा जिला सागर में गाडी चोरी करने पर जेल एवं जिला छिन्दवाडा मे वाहन चोरी के मामले मे जेल एवं नागपुर के थाना नंदनवन मे भी चोरी के मामले में जेल में जाना बताया

आरोपी के सम्बन्ध मे अन्य जिलो से तस्दीक की जा रही है तथा आरोपियो का पुलिस रिमांड लेकर अन्य मामलों में पूछताछ एवं तस्दीक की जा रही है।

पटवारियों की हड़ताल से ग्रामीण परेशान

सिवनी । प्रदेश सरकार के मंत्री जीतू पटवारी द्वारा विगत दिनों एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान पटवारियों को 100 प्रतिशत रिश्वत लेने वाला बयान दिया गया था, जिससे नाराज प्रदेश भर के पटवारियों ने तीन समय देकर बयान देने वाले मंत्री से खेद व्यक्त करने के लिए अनुरोध किया था। वहीं दूसरी ओर आज जिले के राजस्व निरीक्षकों ने भी पटवारियों की इस हड़ताल को समर्थन दे दिया है, जिससे अब पूरी तरह से राजस्व विभाग का कामकाज ठप्प हो गया है।

लेकिन मंत्री द्वारा बयान के संबंध में कोई घोषणा नहीं दिये जाने के बाद विगत 3 अक्टूबर से प्रदेश भर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है। प्रदेश पटवारी संघ के आव्हान पर सिवनी जिले के सभी पटवारियो ने राजस्व कार्यों के शासन द्वारा उपलब्ध करवाये गये तहसील कार्यालय में जमा कर हड़ताल आरंभ कर दी है।

तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे लोग
विगत दो दिनों से जारी हड़ताल का असर जिले में हुई अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों एवं मकानों को हुई क्षति के प्रकरण बनाने में पड़ रहा है, जहाँ पटवारी उपलब्ध न होने के कारण पीडि़त किसान तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है, वहीं जिला मुख्यालय सहित अन्य विकासखण्डों में होने वाले जमीनों व मकानों की खरीदी-बिक्री पटवारियों की अनउपलब्धता के चलते बंद पड़े है।

नहीं लिया प्रभार
पटवारियों की हड़ताल के संबंध में संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेन्द्र भगत ने दैनिक सिवनी लोकवाणी से चर्चा करते हुए बताया कि हड़ताल पर गये पटवारियों ने अपना बस्ता तहसील कार्यालय में जमा कर दिया था वहीं दूसरी ओर राजस्व निरीक्षकों पर शासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा था कि वे पटवारियों का प्रभार ले लें, लेकिन इस बात से राजस्व निरीक्षकों ने इंकार कर दिया और कहा कि पटवारी अपना काम स्वयं करेंगे।

सिवनी में देखे कैसे हुआ चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण

सिवनी : भारत की स्पेस एजेसी इसरो दवारा विगत दिनों चंद्र यान का सफल प्रक्षेपण कर सारे विश्व को बता दिया था कि अब भारत इस छेत्र में भी एक बड़ी महाशक्ति बन चुका है,

हालांकि अंतिम दौर में ऊक्त प्रक्षेपण पूर्णतः सफल नही हो पाया फिर भी यह तो तय हो गया कि भारत ने पहले ही प्रयास में काफी हद तक सफलता पा ली है।

इन दिनों सिवनी नगर में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम मची है जहा सेकड़ो पंडालो में माता रांनी के विभन्न रूपो के दर्शन हो रहे वही नगर के उपनगरीय इलाके डूंडा सिवनी में चंद्रयान प्रक्षेपण को जीवंत करती माँ की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है जहा स्पेस शटल में माँ विराजी हे

जबकि समिति द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से यहा दर्शन हेतु आने वाले भक्त जनों को चंद्रयान प्रक्षेपण के बारे में सारी जानकारी भी दी जा रही है।

वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर परिसर को किया सील

सिवनी । जिले भर में खाद्य विक्रेताओं द्वारा व्यापक स्तर पर गड़बड़ी किये जाने की शिकायतें मिल रही हैं। अभी भी खुले में खाद्य सामग्री धड़ल्ले से बिक रही हैं वहीं फल गोदामों में फलों को पकाने, सब्जी को ताजा बनाये रखने के लिये कैमिकल मिलाये जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन सिवनी राजस्व विभाग नगर पालिका सिवनी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही गत दिवस की गयी। टीम ने विभिन्न फल गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फलों को पकाने के लिये किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित रसायन का उपयोग होता हुआ नहीं पाया गया।

निरीक्षण के दौरान आरिफ आसिफ फ्रूड मर्चेंट से खजूर का नमूना लिया गया। साथ ही रानी दुर्गावती वार्ड गंज एरिया स्थित आशीर्वाद बेकरी का निरीक्षण कर अमृत गोल्ड स्पेशल टोस्ट एवं टोस्ट निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले मैदा का नमूना लिया गया।

इसके साथ ही साथ ही अमृत गोल्ड स्पेशल टोस्ट के 2013 पैकेट जिनकी कुल कीमत लगभग 24000 रूपये है को विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति तक नियमानुसार जप्त किया गया। साथ ही परिसर की वैध लाइसेंस न होने के कारण परिसर को शट डाउन किया गया। इलाहाबाद बैंक के पास स्थित अंशिका दूध डेरी से भी दूध के दो नमूने लिये गये हैं।

पुरानी सब्जी मंडी में हाथठेला व्यापारियो को मिलेगी जगह

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सिवनी: सांसद ढाल सिंह बिसेन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन शुक्रवार 4 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें विधायक केवलारी श्री राकेश पाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, श्री राजकुमार खुराना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, सहायक कलेक्टर श्री श्यामबीर सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े पुलिस, यातायात एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में सुगम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु समिति द्वारा सिवनी नगर सहित अन्य स्थानों में लगने वाले जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सम्बंधित विभागीय अधिकारी को दिए। नगरीय यातयात व्यवस्था हेतु प्रभुख रूप से नेहरू चौक, गांधी भवन चौक, सर्किट हाउस चौक एवं छिंदवाड़ा चौक पर अस्थायी प्लास्टिक के तीन लेफ्ट टर्न डिवाइडर लगाने के निर्देश नगरपालिका को दिए गए साथ ही सर्किट हाउस चौक से बाहुबली चौक तक की सड़क को चौड़ी करने के निर्देश दिए। इसी तरह बंद पड़े सिग्नल को लेकर 6 दिन में अनुबंधित फर्म से सुधार कराकर, उनके समय मे सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

गांधी चौक की सड़क के चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य हेतु एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं अन्य सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रमुख रूप से ग्राम सड़को के मुख्य मार्गों से जुड़ने वाले स्थानों पर ब्रेकर एवं संकेतक लगने के निर्देश दिए गए। सांसद श्री ढाल सिंह बिसेन द्वारा अधिकारियों से कहा शहर में बढ़ते यातयात दबाव के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए

जबलपुर, नागपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बायपास के साथ अन्य सड़को से डायवर्ड किया जाए, ताकि शहर में यातायात का दबाव कम हो सके। नगर की सड़कों के आस पास के अतिक्रमण हटाया जाए एवं सड़को में अस्थायी प्लास्टिक अथवा रबर के डिवाडर लगाए जाए। मुख्य मार्गों के ठेलो में लगाई जा रही फल सब्जी की दुकानों को लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी ठेलों को चिन्हांकित कर पुरानी सब्जी मंडी में लगाया जाए। ताकि मार्गो में अन्यत्र लगने वाली दुकानों के कारण आने वाले व्यवधानों से निजाद मिले।

इसी तरह सड़क में बैठे रहने वाले पशुओं के मालिकों को समझाईस देते हुए पशुपालकों द्वारा पशुओं को सड़क पर छोड़ने पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को बसस्टैंड सहित मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये हाये ताकिवाहनों की आवजाही सुगमता से हो सके | इसी तरह सड़कों के किनारे लगने वाली अस्थाई दुकानों के लिए स्थान चिन्हांकित कर अन्यत्र दुकाने लगवाने के निर्देश दिए |

पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा अंतर्गत यातायात नियमों का पालन न करने वाले तथा बिना लाइसेंस एवं बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही विकासखण्ड एवं बड़े क्षेत्रों में लाइसेंस शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए।

देवी माँ के भक्तों ने किया रक्तदान

सिवनी : मानवता, सामाजिक सद्भावना एवं नैतिक मूल्यों के खातिर अगर आप समाज को कुछ देना चाहते हैं तो रक्त दान से बेहतर विकल्प कोई विकल्प नहीं है एक व्यक्ति द्वारा की गयी रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

जिस पर आज श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति महवीर मढिय़ा लूघरवाडा में माता रानी के पंडाल में भक्तों के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि यह पहली बार हो रहा है कि दुर्गाउत्सव समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , जहा आज 4 सितम्बर को कुल 32 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

स्वाईन फ्लू संदिग्ध मरीज की मौत,स्वास्थ्य विभाग बेखबर सिवनी जिले में सामने आया पहला मामला

सिवनी। जिले के एक स्वाईन फ्लू संदिग्ध मरीज की इलाज के दौरान नागपुर में मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प की स्थिति मच गई है। हालाकि,स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी अब तक इससे बेखबर बने हुए है,जिससे कई सवाल भी खड़े हो रहे है।

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम लखनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय रामायण पिता ह्दयराम बघेल का नागपुर के शांता मोहन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने नागपुर के मुथा पैथालॉजी में जांच करवाई,जांच में स्वाईन फ्लू होना बताया जा रहा है। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मरीज रामायण बघेल की 2 अक्टूबर को मौत हो गई.

गाईड लाईन के मुताबिक किया अंतिम संस्कार
उक्त अस्पताल के डॉक्टरों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी प्रावधान के अनुसार ही स्वाईन फ्लू के मरीज की तरह ही मृतक रोगी के शव को सिवनी भिजवाया। 3 अक्टूबर को सुरक्षा के लिए लगाये गये प्लास्टिक सहित शव का अंतिम संस्कार पूरी निगरानी में किया गया। इस दौरान जिले के स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अमला यहां मौजूद नही था।

परीक्षण करने की बात कह रहा विभाग
इस संबंध में जब सीएमएचओ डॉ.के.आर.शाक्य से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि स्वाईन फ्लू से मरीज की मौत होने की ऐसी कोई जांच रिपोर्ट अभी तक उन्हें नही मिली है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जो जानकारी मिली है उस आधार पर हम अपने स्तर पर निरीक्षण और परीक्षण करेंगे इसके बाद ही पुष्टि की जा सकती है कि स्वाईन फ्लू उक्त मृतक मरीज को था या नही।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये जिले के पटवारी

सिवनी । विगत 28 सितंबर को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा व खेल मंत्री जीतू पटवारी द्वारा सभी पटवारियों को 100 फीसदी रिश्वत लेने वाला बयान आरोपित किया गया था।

विगत 30 सितंबर को मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा सभी तहसील स्तरों पर प्रर्दशन कर 2 अक्टूबर तक बयान पर माफी मांगने के लिये ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन जब संबंधित मंत्री द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो आज 3 अक्टूबर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिवनी जिले की सभी तहसीलों में कार्यरत पटवारियों ने अपना बस्ता जमा करवाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ कर दी है।

ज्ञात रहे कि इन दिनों भारी वर्षा से मकानों एवं फसलों को हुई नुकसानी का सर्वे कार्य जारी है, ऐसे में पटवारियों की हड़ताल से आपदाग्रस्त गरीब व्यक्तियों पर असर पडऩा तय है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये जिले के पटवारी

सिवनी । विगत 28 सितंबर को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा व खेल मंत्री जीतू पटवारी द्वारा सभी पटवारियों को 100 फीसदी रिश्वत लेने वाला बयान आरोपित किया गया था।

विगत 30 सितंबर को मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा सभी तहसील स्तरों पर प्रर्दशन कर 2 अक्टूबर तक बयान पर माफी मांगने के लिये ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन जब संबंधित मंत्री द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो आज 3 अक्टूबर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिवनी जिले की सभी तहसीलों में कार्यरत पटवारियों ने अपना बस्ता जमा करवाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल आरंभ कर दी है।

ज्ञात रहे कि इन दिनों भारी वर्षा से मकानों एवं फसलों को हुई नुकसानी का सर्वे कार्य जारी है, ऐसे में पटवारियों की हड़ताल से आपदाग्रस्त गरीब व्यक्तियों पर असर पडऩा तय है।