Home Blog Page 2011

कच्ची शराब : टूटा आबकारी का नज़ला

सिवनी । आबकारी विभाग के अमले ने अलग – अलग स्थानों पर दबिश देकर कच्ची और देशी शराब के मामलों में कार्यवाही की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान एक लाख से अधिक की शराब और लाहन जप्त किया गया। इसमें से 2150 लीटर महुआ लाहन, 95 लीटर महुआ शराब और 18 पाव देशी मदिरा जप्त कर कुल 12 प्रकरण कायम किये गये। सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय सेन ने बताया कि वृत्त दक्षिण के द्वारा ग्राम टिकारी और बटामा के जंगलों में दबिश दी गयी।

यहाँ पर लक्ष्मण पिता तीरसिंग कुमरे निवासी आगरी, संतलाल पिता भीमालाल कुमरे, चैनसिंग पिता सोहन लाल भोई निवासी बटामा, रमेश पिता मानेश्वर बट्टी निवासी टिकारी से दस-दस लीटर महुआ शराब जप्त की गयी। यहाँ से 950 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया गया। दो प्रकरण अज्ञात के खिलाफ कायम किये गये।

यहाँ भी हुई कार्यवाही :
वृत्त उत्तर ने ग्राम बेलगाँव और सेलुआ में दबिश दी। बेलगाँव के तालाब के पास 800 लीटर महुआ लाहन व 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर दो प्रकरण कायम किये गये। ग्राम सेलुआ के नाले में 400 लीटर महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर एक प्रकरण कायम किया गया।

इसी तरह पिण्डरई में रतन लाल व कांती बाई के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। ग्राम खंूूट व बरघाट में दो प्रकरण कायम किये गये जिसमें 15 लीटर महुआ शराब व 18 पाव देसी मदिरा जप्त की गयी। इस कार्यवाही में वृत्त प्रभारी हसन गोहिया आरक्षक किशोर गुप्ता, लेख सिंह टेकाम और विशाल चौबेकर शामिल रहे।

सिवनी में डॉक्टर ने ठगी के पैसो से बनाया बारात घर

सिवनी : ओमती क्षेत्र में रेत गिट्टी सप्लायर को 15 करोड़ की संपत्ति दिखाकर 25 करोड़ एनजीओ से दिलाने का झांसा देकर 07 लाख रुपए की ठगी करने वाले 09 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका मास्टर मांइड होम्योपैथी डॉक्टर ने ठगी कर लिए रुपए अपने सिवनी स्थित बारात घर बनाने में लगा दिए।

आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश का सेवानिवृत पुलिस अधिकारी भी है। शेष आरोपी आगरा, कानपुर, गुजरात, असम के हैं। यह जानकारी एएसपी शहर राजेश त्रिपाठी ने गत दिवस कंट्रोल रुम में दी। मदनमहल गुरुद्वारे के पीछे रहने वाले तनवीर सिंह सलूजा (27) रेत-गिट्टी सप्लाई का काम करता है। गुरुवार को उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर को उसका परिचय अधारताल धनी की कुटिया निवासी होम्योपैथी के डॉ. एचएन ठाकुर से हुआ था।

उसने बताया कि वह एनजीओ को विदेश से फंड दिलाता है। उसने कहा कि अगर वे उन्हें 15 करोड़ की संपत्ति दिखाएंगे तो उनको एनजीओ से 25 करोड़ रुपए दिला देंगे। जिसके झांसे में आकर तनवीर ने एक ट्रस्ट की फाइल मंगवाई और एचएन ठाकुर से बातचीत की। जिसके बाद उसने कंपनी के सदस्यों को बुलाने के लिए 05 लाख रुपए मांगे। साथ ही कहा कि सदस्यों के आने के बाद 02 लाख रुपए और देने होंगे।

तनवीर ने झांसे में आकर 25 सितंबर को डॉक्टर के घर जाकर उसे 05 लाख रुपए दे दिए। 08 अक्टूबर को डॉ ठाकुर ने फोन करके तनवीर को सूचना दी कि एनजीओ के सदस्य स्वयं होटल में रुके हैं। वहां तनवीर पहुंचे तो डॉक्टर अपने साथ उसे होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने कंपनी का सदस्य बताकर रणजीत सिंह तोमर, राजीव देव और अर्जेन्द्र सिंह राठौर से कंपनी के सदस्य बताकर मिलवाया और फिर दो लाख रुपए मांगे।

उसकी बातों में आकर तनवीर ने दो लाख रूपए उसे दे दिए। कंपनी के सदस्यों ने तनवीर से कहा कि कश्यप इलेक्ट्रानिक के नाम पर 10 लाख रुपए की डीडी बना कर देना होगी। तनवीर ने जब राजीव देव से उसका आधार कार्ड की कॉपी मांगी, तो उसने इंकार कर दिया। शंका होने पर तनवीर ने कुछ समय मांगा और नेट पर कंपनी के नाम से सर्च किया, तो उसमें ऐसी कोई कंपनी के बारे में नहीं पता चला।

तनवीर अपने साथी अशोक मिश्रा को लेकर होटल पहुंचा और राजीव देव से मिलवाया। अशोक ने जब राजीव देव से रुपए ट्रांसफर के बारे में पूछा, तो उसने 15 करोड़ की संपत्ति बताकर 25 करोड़ रुपए देने की बात कही। इसके बाद राजीव से उसके कंपनी के सदस्यों के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसकी कंपनी में उसके साथी रणजीत सिंह तोमर, विपिन कुमार, उमेश कुमार वर्मा, अर्जेन्द्र सिंह, प्रताप नारायण गर्ग, आशीष कुमार, बसीरा इब्राहिम हैं। राजीव के अन्य साथी स्वयं होटल के कमरा नंबर 303 और 309 में रुके हुए थे। जिनसे राजीव ने मिलवाया। शंका होने पर तनवीर ने मामले की शिकायत ओमती थाने में की। सूचना पर ओमती सीएसपी शशिकांत शुक्ला, टीआई एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 01 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

डॉक्टर का सिवनी में है बारातघर :
आरोपी डॉ. एचएन ठाकुर ने बताया कि उसकी सिवनी में पैतृक जमीन है। जिसमें वह बारात घर बनवा रहा है। ठगी के 05 लाख रुपए उसने बारात घर में लगा दिए। वहीं जब डॉक्टर के बारे में उसके अधारताल स्थित मकान के पास पुलिस ने पतासाजी की, तो जानकारी मिली कि आरोपी डॉक्टर और भी कोई संदिग्ध काम करता है। जिससे उसके घर में लोगों की भीड़ लगी रहती है। आरोपी से पूछताछ के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Karva Chauth 2019 : करवा चौथ के लिए जरूरी सामान , व्रत से पहले जरूर करे चेक

2
Karva Chauth 2019
Karva Chauth 2019: करवा चौथ (Karva Chauth) का त्‍योहार दीपावली (Diwali) से नौ दिन पहले मनाया जाता है. हिन्‍दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को आता है. वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह त्‍योहार अक्‍टूबर के महीने में आता है. इस बार करवा चौथ 17 अक्‍टूबर 2019 को है. करवा चौथ के व्रत के लिए जरूरी सामानों की लिस्ट…

Karva Chauth 2019: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत (Karva Chauth Vrat) सुहागिन महिलाओं का सबसे खास त्योहार होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर व्रत रखती हैं. कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित वर के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन पूरे विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद करवा चौथ की कथा (Karva Chauth Katha) सुनी जाती है. फिर रात को चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत संपन्न किया होता है. इस खास व्रत के लिए महिलाएं हफ्तों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं. क्या पहनना है और कैसे करवा चौथ के दिन सबसे सुंदर लगना है, आदि की तैयारियों में लगी रहती हैं. लेकिन कपड़ों के अलावा भी करवा चौथ व्रत के लिए जरूरी सामानों का भी खास ध्यान रखा जाता है. आपके पास वक्त की कमी है, इसलिए हमनें यहां करवा चौथ व्रत के लिए जरूरी सामानों की लिस्ट बना दी है.

बता दें, करवा चौथ (Karva Chauth) का त्‍योहार दीपावली (Diwali) से नौ दिन पहले मनाया जाता है. हिन्‍दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को आता है. वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह त्‍योहार अक्‍टूबर के महीने में आता है. इस बार करवा चौथ 17 अक्‍टूबर 2019 को है.

करवा चौथ पूजा थाली की सामग्रियां (karva Chauth Puja Thali)

1. छलनी
2. मिट्टी का टोंटीदार करवा और ढक्कन
3. करवा चौथ की थाली
4. दीपक
5. सिंदूर
6. फूल
7. मेवे
8. फल
9. रूई की बत्ती
10. कांस की तीलियां
11. करवा चौथ कैलेंडर
12. नमकीन मठ्ठियां
13. मीठी मठ्ठियां
14. मिठाई
15. रोली और अक्षत (साबुत चावल) 
16. आटे का दीया
17. फूल
18. धूप या अगरबत्ती
19. चीनी का करवा
20. पानी का तांबा या स्टील का लोटा
21. गंगाजल
22. चंदन और कुमकुम
23. कच्चा दूध, दही रऔ देसी घी
24. शहद और चीनी
25. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
26. लकड़ी का आसन
27. आठ पूरियों की अठावरी और हलवा
28. दक्षिणा

करवाचौथ के लिए 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट ( Karva Chauth 2019 Solah Shringar)

1. सिंदूर
2. मंगलसूत्र
3. बिंदी
4. मेहंदी
5. लाल रंग के कपड़े
6. चूड़ियां
7. बिछिया
8. काजल
9. नथनी
10. कर्णफूल (ईयररिंग्स)
11. पायल
12. मांग टीका
13. तगड़ी या कमरबंद
14. बाजूबंद
15. अंगूठी
16. गजरा

Karwa Chauth 2019 : जानिए करवा चौथ की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत कथा और सरगी का महत्‍व

2

Karwa Chauth or Karva Chauth 2019: करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्‍योहार दीपावली से नौ दिन पहले मनाया जाता है. हिन्‍दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को आता है.

kaewa chouth 2019

नई दिल्‍ली: Karwa Chauth 2019: करवा चौथ (Karwa Chauth or Karva Chauth) के व्रत का हिन्‍दू धर्म में विशेष महत्‍व है. सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत सभी व्रतों में सबसे खास है. इस दिन महिलाएं दिन भर भूखी-प्‍यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. यही नहीं कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित वर के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन पूरे विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद करवा चौथ की कथा (Karwa Chauth Katha) सुनी जाती है. फिर रात के समय चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद ही यह व्रत संपन्‍न होता है. मान्‍यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से अखंड सौभाग्‍य का वरदान मिलता है.

करवा चौथ कब है?
करवा चौथ (Karva Chauth) का त्‍योहार दीपावली से नौ दिन पहले मनाया जाता है. हिन्‍दू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को आता है. वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह त्‍योहार अक्‍टूबर के महीने में आता है. इस बार करवा चौथ 17 अक्‍टूबर 2019 को है.

करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त (Karva Chauth Date and Time)
करवा चौथ की तिथि: 17 अक्‍टूबर 2019
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 17 अक्‍टूबर 2019 (गुरुवार) को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से
चतुर्थी तिथ‍ि समाप्‍त: 18 अक्‍टूबर 2019 को सुबह 07 बजकर 29 मिनट तक
करवा चौथ व्रत का समय: 17 अक्‍टूबर 2019 को सुबह 06 बजकर 27 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक.
कुल अवधि: 13 घंटे 50 मिनट
पूजा का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2019 की शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक.
कुल अवधि: 1 घंटे 16 मिनट.

कैसे मनाते हैं करवा चौथ का त्‍योहार?
करवा चौथ की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो जाती हैं. सुहागिन महिलाएं कपड़े, गहने, श्रृंगार का सामान और पूजा सामग्री खरीदती हैं. करवा चौथ वाले दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं. इसके बाद सुबह हाथ और पैरों पर मेहंदी लगाई जाती है और पूजा की थालियों को सजाया जाता है. व्रत करने वाली आस-पड़ोस की महिलाएं शाम ढलने से पहले किसी मंदिर, घर या बगीचे में इकट्ठा होती हैं. यहां सभी महिलाएं एक साथ करवा चौथ की पूजा करती हैं. इस दौरान गोबर और पीली मिट्टी से पार्वती जी की प्रतिमा स्‍थापित की जाती है. आज कल माता गौरी की पहले से तैयार प्रतिमा को भी रख दिया जाता है. विधि-विधान से पूजा करने के बाद सभी महिलाएं किसी बुजुर्ग महिला से करवा चौथ की कथा सुनती हैं. इस दौरान सभी महिलाएं लाल जोड़े में पूरे सोलह श्रृंगार के साथ पूजा करती हैं. चंद्रमा के उदय पर अर्घ्‍य दिया जाता है और पति की आरती उतारी जाती है. पति के हाथों पानी पीकर महिलाओं के उपवास का समापन हो जाता है.

करवा चौथ की पूजन सामग्री
करवा चौथ के व्रत से एक-दो दिन पहले ही सारी पूजन सामग्री को इकट्ठा करके घर के मंदिर में रख दें. पूजन सामग्री इस प्रकार है- मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्‍कन, पानी का लोटा, गंगाजल, दीपक, रूई, अगरबत्ती, चंदन, कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल, कच्‍चा दूध, दही, देसी घी, शहद, चीनी, हल्‍दी, चावल, मिठाई, चीनी का बूरा, मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ और दक्षिणा के पैसे.

करवा चौथ की पूजा विधि?

  • करवा चौथ वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्‍नान कर लें.
  • अब इस मंत्र का उच्‍चारण करते हुए व्रत का संकल्‍प लें- ”मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये”.
  • सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करें और फिर दिन भर निर्जला व्रत रखें.
  • दीवार पर गेरू से फलक बनाएं और भीगे हुए चावलों को पीसकर घोल तैयार कर लें. इस घोल से फलक पर करवा का चित्र बनाएं. वैसे बाजार में आजकर रेडीमेड फोटो भी मिल जाती हैं. इन्‍हें वर कहा जाता है. चित्रित करने की कला को करवा धरना का जाता है.
  • आठ पूरियों की अठावरी बनाएं. मीठे में हल्‍वा या खीर बनाएं और पकवान भी तैयार करें.
  • अब पीली मिट्टी और गोबर की मदद से माता पार्वती की प्रतिमा बनाएं. अब इस प्रतिमा को लकड़ी के आसान पर बिठाकर मेहंदी, महावर, सिंदूर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी और बिछुआ अर्पित करें.
  • जल से भर हुआ लोट रखें.
  • करवा में गेहूं और ढक्‍कन में शक्‍कर का बूरा भर दें.
  • रोली से करवा पर स्‍वास्तिक बनाएं.
  • अब गौरी-गणेश और चित्रित करवा की पूजा करें.
  • पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए इस मंत्र का उच्‍चारण करें- ”ऊॅ नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥”
  • करवा पर 13 बिंदी रखें और गेहूं या चावल के 13 दाने हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा कहें या सुनें.
  • कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपने सभी बड़ों का आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें.
  • पानी का लोटा और 13 दाने गेहूं के अलग रख लें.
  • चंद्रमा के निकलने के बाद छलनी की ओट से पति को देखें और चन्द्रमा को अर्घ्‍य दें.
  • चंद्रमा को अर्घ्‍य देते वक्‍त पति की लंबी उम्र और जिंदगी भर आपका साथ बना रहे इसकी कामना करें.
  • अब पति को प्रणाम कर उनसे आशीर्वाद लें और उनके हाथ से जल पीएं. अब पति के साथ बैठकर भोजन करें.

करवा चौथ में सरगी
करवा चौथ के दिन सरगी का भी विशेष महत्‍व है. इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं और लड़कियां सूर्योदय से पहले उठकर स्‍नान करने के बाद सरगी खाती हैं. सरगी आमतौर पर सास तैयार करती है. सरगी में सूखे मेवे, नारियल, फल और मिठाई खाई जाती है. अगर सास नहीं है तो घर का कोई बड़ा भी अपनी बहू के लिए सरगी बना सकता है. जो लड़कियां शादी से पहले करवा चौथ का व्रत रख रही हैं उसके ससुराल वाले एक शाम पहले उसे सरगी दे आते हैं. सरगी सुबह सूरज उगने से पहले खाई जाती है ताकि दिन भर ऊर्जा बनी रहे.

करवा चौथ की कथा (Karva Chauth Katha)
पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार एक साहूकार के सात लड़के और एक लड़की थी. सेठानी समेत उसकी बहुओं और बेटी ने करवा चौथ का व्रत रखा था. रात्रि को साहूकार के लड़के भोजन करने लगे तो उन्होंने अपनी बहन से भोजन के लिए कहा. इस पर बहन ने जवाब दिया- “भाई! अभी चांद नहीं निकला है, उसके निकलने पर अर्घ्‍य देकर भोजन करूंगी.” बहन की बात सुनकर भाइयों ने क्या काम किया कि नगर से बाहर जा कर अग्नि जला दी और छलनी ले जाकर उसमें से प्रकाश दिखाते हुए उन्‍होंने बहन से कहा- “बहन! चांद निकल आया है. अर्घ्‍य देकर भोजन कर लो.”

यह सुनकर उसने अपने भाभियों से कहा, “आओ तुम भी चन्द्रमा को अर्घ्‍य दे लो.” परन्तु वे इस कांड को जानती थीं, उन्होंने कहा- “बाई जी! अभी चांद नहीं निकला है, तेरे भाई तेरे से धोखा करते हुए अग्नि का प्रकाश छलनी से दिखा रहे हैं.” भाभियों की बात सुनकर भी उसने कुछ ध्यान न दिया और भाइयों द्वारा दिखाए गए प्रकाश को ही अर्घ्‍य देकर भोजन कर लिया. इस प्रकार व्रत भंग करने से गणेश जी उस पर अप्रस्सन हो गए. इसके बाद उसका पति सख्त बीमार हो गया और जो कुछ घर में था उसकी बीमारी में लग गया.

जब उसने अपने किए हुए दोषों का पता लगा तो उसने पश्चाताप किया गणेश जी की प्राथना करते हुए विधि विधान से पुनः चतुर्थी का व्रत करना आरम्भ कर दिया. श्रद्धानुसार सबका आदर करते हुए सबसे आशीर्वाद ग्रहण करने में ही मन को लगा दिया. इस प्रकार उसकी श्रद्धा भक्ति सहित कर्म को देखकर भगवान गणेश उस पर प्रसन्न हो गए और उसके पति को जीवन दान दे कर उसे आरोग्य करने के पश्चात धन-संपत्ति से युक्त कर दिया. इस प्रकार जो कोई छल-कपट को त्याग कर श्रद्धा-भक्ति से चतुर्थी का व्रत करेंगे उन्‍हें सभी प्रकार का सुख मिलेगा.

अब घर बैठे स्वयं ले सकते हैं विद्युत रीडिंग | MP NEWS

’स्मार्ट बिजली” एप से उपभोक्ताओं को उपलब्ध है ये सुविधा’

सिवनी : मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधाओं को देखते हुए सेल्फ फोटो रीडिंग की सुविधा प्रदान की गई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता स्वयं भी अपने विद्युत खपत की जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

उपभोक्ताओं को सर्वप्रथम गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध स्मार्ट बिजली एप डाउनलोड करना होगा। इसके पश्चात गेस्ट यूजर के तौर पर लॉगिन करें।

ओपन हुई अगली विंडो (पेज) पर मीटर रीडिंग अपलोड फोटो ऑप्शन का चयन करें। इसके पश्चात ओपन हुई अगली विंडो में उपभोक्ताओं को अपने विद्युत कनेक्शन सम्बंधी जानकारी (आईवीआरएस नम्बर) की प्रविष्टि करनी होगी।

इसके पश्चात अगली विंडो में एप के माध्यम से मीटर रीडिंग (जिसमें केडब्ल्यूएच) लिखा रहता है, उसकी फोटो लें तथा रीडिंग की अंको में भी प्रविष्टि कर सबमिट करें।

इस सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपभोक्ता विद्युत खपत की जानकारी भेज सकते हैं। यह सुविधा प्रत्येक माह की 10 से 15 तारीख के मध्य उपलब्ध रहेगी।

सिवनी जिला चिकित्सालय में ICU वार्ड में बढ़ेगी बेड की सँख्या : बनेगा रिकवरी वार्ड

सिवनी जिला चिकित्सालय में ICU वार्ड में बढ़ेगी बेड की सँख्या : बनेगा रिकवरी वार्ड | SEONI NEWS

सिवनी : आज जिला चिकित्सालय सिवनी का जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया । जिला चिकित्सालय में चल रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए ।

जिला चिकित्सालय में ICU में बेड की कमी को देखते हुए इसे 10 बेड करने के निर्देश दिए, साथ ही icu के लिए अत्याधुनिक उपकरणों को क्रय करने के निर्देश दिए।
अस्पताल में मरीजो की संख्या बढ़ने पर कई बार फ्लोर बेड लगाने पड़ते है अतः एक और नये वार्ड के निर्माण कर 25 बेड बढ़ाने के निर्देश दिए।

अस्पताल में बन रही दो मॉड्यूलर और एक सेमी मॉड्यूलर आपरेशन थिएटर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।आपरेशन के बाद मरीज की अच्छी देखभाल के लिए 8 बिस्तर का अत्याधुनिक Recovery रूम बनाने के निर्देश दिए ।

साथ ही बर्न के मरीजो के लिए 12 बेड का Burn Ward बनाने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री के पी लखेरा, सिविल सर्जन डॉ व्ही के नावकर, सशक्तिकरण अधिकारी श्री अभिजीत पचौरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

सिवनी जिले के अनेको निजी स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस

सिवनी जिले के अनेको निजी स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस | SEONI NEWS
सिवनी जिले के अनेको निजी स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस | SEONI NEWS

सिवनी : जिले के अशासकीय विद्यालय द्वारा मनमानी फीस वसूली पाठ- पुस्तकों एवं गणवेश विक्रय जैसे विषयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालको एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की निर्देशन में जिले के 18 अशासकीय विद्यालयों की जांच कराई गई ।

मध्य प्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन )अधिनियम 2017 अंतर्गत की गई जांच में अधिनियम के प्रावधान के विपरीत संस्था की बचत राशि 10% तथा 10% से अधिक बचत राशि होने पर भी सत्र 2018 -19 में मिशन इंग्लिश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी, स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय कुरई ,लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल सिवनी, सरस्वती ज्ञान मंदिर गंगानगर सिवनी तथा सत्र 2019-20 में मिशन इंग्लिश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी, मॉडर्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी, महर्षि विद्या मंदिर सिवनी ,स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय कुरई, लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल सिवनी, अरुणांचल पब्लिक स्कूल सिवनी, आईरिस पब्लिक स्कूल सिवनी, सेंट नार्वट स्कूल केवलारी, सेंट फ्रांसिस ऑफ़ असीसी स्कूल सिवनी द्वारा फीस वृद्धि किया जाना पाया गया।

इसी तरह महर्षि विद्या मंदिर ,उदय पब्लिक स्कूल सिवनी एवम सेंट नार्वट पब्लिक स्कूल केवलारी द्वारा प्रवेश फॉर्म हेतु तथा अरुणांचल पब्लिक स्कूल सिवनी द्वारा टी. सी. हेतु अधिक राशि वसूली की जाने की पुष्टि हुई। साथ ही आईरिस पब्लिक स्कूल सिवनी द्वारा बिना खेल प्रशिक्षक एवमं खेल गतिविधियों के स्पोर्ट्स फीस लिया जाना पाया गया।

सभी सम्बंधित विद्यालय प्रबंधन को नियम विरुद्ध शुल्क वृद्धि तथा अन्य विसंगतियों पर कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण चाहा गया है। डिवाईन करैक्टर स्कूल एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सिवनी द्वारा जांच हेतु मांगे गए अभिलेख उपलब्ध न कराने पर पृथक से नोटिस जारी किया गया है। तय समय मे समाधानकारक उत्तर न देने पर सम्बंधितो पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

धूमा महाकाली का महा दशहरा 13 अक्टूबर को

सिवनी : सार्वजनिक महाकाली महोत्सव समीति धूमा की माता महाकाली का भव्य दशहरा चल समारोह आज शरदपूर्णिमा दिनांक 13 अक्टूबर दिन रविवार को ठीक 12 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात तक चलेगा जिसमें श्रृद्वालुओं द्वारा गली गली चौराह पर भंडार प्रसादी चाय नास्ता इत्यिदि की भरपूर व्यवस्था की गई है जहां पुलिस प्रशासन भी भारी पुलिस बल के साथ व्यवस्थाओं के लिए मुस्तैद रहेगा ।

विशिष्ट अतिथि में क्षेत्रीय विधायक लखनादौन योगेन्द्र सिंह बाबा , सिवनी विधायक दिनेश मुनमुन राय , राकेश पाल केवलारी , अर्जुन ककौडिया बरघाट , पूर्व विधायक शशि ठाकुर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अण्डयाच सिवनी , पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक सिवनी , सहित अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहेगें ।

कार्यक्रमों में स्वराज्य ढोल ताशा पथक –
भंडारा महाराष्ट , मलखम्भ अखाड़ा जबलपुर , सत्ताढाना रमतूला बैंड सागर , दिलैर खालसा गु्रप अखाड़ा पंजाब ,पंचमुखी हनुमान नृत्य महाराष्ट्र, श्याम बाबा बैंड गौदिया महाराष्ट्र ,रामदरबार झांकियां महाराष्ट्र , काली माता की झांकी (जलती हुई खपड़ में नृत्य ) ,झांकियों का जोरदार प्रदर्शन , आदिवासी नृत्यों की अनेकों टीम छत्तीसगढ ,बाना बालों की टीम ,हुन्ड़ी ( मनोकामना की दान पेटी ) , लाईट का प्रदर्शन ,तोप द्वारा फूलों की वर्षा , शेर नृत्य कोलकाता बंगाल ,राजस्थानी नृत्य जयपुर राजस्थान , डी. जे साउन्ड , आतिशवाजी का विशाल प्रदर्शन

इस वृहद कार्यक्रम में शाति बनाये रखते हुए हैरतंगैज कार्यक्रम का लुप्त उठाने के लिए महाकाली महोत्सव समीति के सदस्यों द्वारा समस्त क्षेत्रीय जनों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है ।

माता की चौकी में माता के भंडारे –
1.अनिल , अमित, नीलेश सोनी पोहा वितरण सुबह 07 बजे से (2.5 क्विंटल ) 2. शिवहरे बार्ड द्वारा मसाला चना वितरण दोपहर 12 बजे से (50 के जी) 3.संदीप आदीप शिवहरे , पुडी सब्जी , पुलाब दोपहर 01 बजे से 4. अंकित साहू पोहा वितरण (151 के जी ) 02.00बजे से 5. श्री विद्या मात्र दुर्गोत्सव समीति तिवारी वार्ड हलुआ चना 03 बजे से 6. अम्बेडकर वार्ड दुगोत्सव समीति खीर 03.30 बजे से 7 नवजागृति दुगोत्सव समीति , पुलाव 04.00 बजे से 8 .चंद्रभान श्रीवास्तव और गोविन्द साहू , मसाला पुड़ी , पुलाव , चाकलेट 04.30 9. ब्रजेश शिवहरे , दीपक शिवहरे ,महेन्द्र साहू जी रज्जू साहू , 1100 ली केशर दूध 9. पुराना बस स्टैन्ड दुर्गोत्सव समीति चाय सायं 06 बजे से 10. पवन नामदेव विनय चौकसे 50 किलो की खोबा की जलेबी 06.30 से 11.अभय साहू , सौरभ विश्नोई्र गोलू साहू भजिया 07. बजे से 12. जय शिवहरे , रामभक्त शिवहरे , श्री ओम , सागर शिवहरे 6 क्विंटल मिक्स बेज पुलाव रात्रि 08 बजे से 13. सुनील फ्लावर 101 ली दूध की चाय वितरण 08.30 14. रघुवीर परते , जय उइके अमित वाडिवा 2 क्विंटल का पुलाव 8.30 रात्रि 15. रज्जू गुप्ता पुलाव 8.30 16. जाकिर भाईजान राजा पटैल द्वारा 50 लीटर दूध की चाय और बिस्किट रात्रि09 बजे 17.वटेश्वर महादेव समीति , प्रकाश साहू आलू बंडा 18. विर्सजन स्थल पर अनुपम शिवहरे 400 पैकेट (पुडी सब्जी, पुलाव,आचार) ।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिवनी। जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाम निवासी प्रकाश सिंह पिता लोटन सिंह ठाकुर 38 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस द्वारा आज प्रात: मृतक के शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराये जाने के उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया।

घटना के संबंध में लखनवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जाम निवासी प्रकाश सिंह की 4 लड़कियां होने के कारण वह तनाव में रहने लगा था, जिसके चलते वह शराब पीने का आदि हो गया था। बीते कुछ दिनों पूर्व भी एक-दो बार उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

11 अक्टूबर की रात्रि में भी उसके द्वारा शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नि व बच्चों से वाद-विवाद किया और रस्सी लेकर घर से चला गया। घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में रस्सी का फंद्दा बनाकर उसमें फांसी लगा ली। फंद्दे पर लटका देखकर इसकी सूचना लखनवाड़ा पुलिस को दी। पुलिस द्वारा घटना में मर्ग कायम कर विवेचना प्रांरभ कर दी गई है।