Home Blog Page 2003

VIDEO : भाई ने अपनी बहन की स्मृति में भाई दूज के दिन किया अनूठा कार्य

सिवनी, खबर सत्ता : सनातन धर्म में भाई बहिन के रिश्तो की कहानियां इतिहास के पँन्नो में अंकित है, जिनका उल्लेख समय समय पर होता है , रक्षाबंधन एवं भाई दूज के पर्व भाई बहन के अत्यंत खास एवं विशेष होते है, इस पर्व में भाई अपनी बहन को अनेक उपहार देते है.

कुछ इसी तरह एक अनूठा कार्य एक भाई ने अपनी बहन की स्मृति में किया: सिवनी मुख्यलाय में आज 29 अक्टूबर भाई दूज के पर्व पर भाई ने अपनी बहन की स्मृति में एक अनूठा कार्य किया जहा नगर के युवा प्रवेश राय सरपंच ग्राम पंचायत कलारबांकी द्वारा अपनी स्वर्गीय बहन प्रिया रॉय की स्मृति में नगरपालिका सिवनी के अकबर एवं शास्त्री वार्ड बबरिया मार्ग में मोक्ष धाम का निर्माण स्वयं के व्वय पर करवाया।

आज भाई दूज के अवसर पर ऊक्त शवदाह केन्द्र प्रवेश राय दवारा अपनी बहन स्व.प्रिया राय की स्मृति में आम जनों की सुविधा हेतु लोक अर्पित किया गया है।

वाहन दुर्घटना : 2 की मौत 16 घायल, घायलो में सिवनी निवासी भी शामिल । JABALPUR NEWS

जबलपुर, खबर सत्ता : सिहोरा थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 मनसकरा बाईपास पर मंगलवार दोपहर टवेरा और सफारी के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, वही 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि सफारी सड़क से करीब 10 फुट नीचे जाकर पलट गई।

हासिल जानकारी के मुताबिक सिवनी का सनोडिया परिवार सफारी क्रमांक एमएच 31 इए 5913 से मैहर दर्शन करने गए था। दर्शन करने के बाद दोपहर सभी लोग सिवनी के लिए गाड़ी से लौट रहे थे। कार जैसे ही सिहोरा बाईपास मनसकरा पहुंची वैसे ही कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ आ गई।

जहां से तवेरा क्रमांक एमपी 20 बीए 3871 जो कटनी की ओर जा रही थी से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि सफारी कार से बढ़ने के बाद सड़क से करीब दस फुट नीचे जा गिरी। भिड़ंत के बाद वाहनों में सवार लोगों में चीख- पुकार मच गई। जिसे वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा और तत्काल इसकी सूचना सिहोरा पुलिस को दी।

पुलिस ने निकाला घायलों को, अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल : मौके पर पहुंची पुलिस ने तवेरा और सफारी में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

सभी घायलों को निजी वाहनों से इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भिजवाया गया। घायलों की हालत इतनी गंभीर थी कि अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। आनन-फानन में चार 108 एंबुलेंस और निजी एंबुलेंस जबलपुर रेफर कर दिया गया।

दो कि जबलपुर में मौत, इन घायलों का चल रहा है इलाज : हादसे में तवेरा में सवार जबलपुर मंडी मदार टेकरी के साजिद अंसारी (35 ), रुखसाना अंसारी (40), हसीना बी( 40) , मोहम्मद आमिर अंसारी (25), मोहम्मद दानिश अंसारी (25) मोहम्मद अमीन अंसारी (60) बबलू अंसारी (20) इमरान और अमरीना अंसारी (3) के अलावा सफारी में सवार जगदीश पटेल (75), एरम सनोडिया ( 5), भरत सनोडिया (40), रोशनी सनोडिया (30), अमित सनोडिया (35), मनीषा सनोडिया (30), कार्तिक सनोडिया (5) को गंभीर चोटें आने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल प्रेमवती सनोडिया ( 35), मेर सिंह सनोडिया ( 65) की मौत हो गई।

क्या सोशल मीडिया से छात्रों में अकेलापन और फैशन परस्ती बढ़ रही है ?

लखनादौन: मुख्यालय के विद्यालय वंडर वर्ल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस किया गया जिसमें कक्षा 9 से कक्षा 12 की छात्रों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने , “क्या सोशल मीडिया से छात्रों में अकेलापन और फैशन परस्ती बढ़ रही है ?”,
विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया के परिणाम एवं दुष्परिणाम के बारे में अपनी बात रखी।

प्रतियोगिता इंग्लिश में थी और छात्रों का इंग्लिश में अपने विचार रखना और परिचर्चा संपूर्ण करना अपने आप में शिक्षकों के लिए गर्व का विषय रहा।

छात्रों को अलग अलग ग्रुप में बांटने के लिये 4 हाउस बनाये गए थे ,चारों हाउस के सभी प्रतियोगी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता छात्र यलो हाउस से आशी नेमा, योगेश सोनी, ब्लू हाउस से देवेंद्र राय, माही दुबे ,रेड हाउस से आदित्य दीवान, सेजल अग्रवाल और ग्रीन हाउस से मनस्वी खरे, आदर्श साहू रहे।

प्रतियोगिता में स्कूल के संचालक डॉ संजय जैन, वीथी जैन एवं प्राचार्या मोनिका सैमुअल, अनुराग दीवान, भावना दीवान का मार्गदर्शन एवं समस्त शिक्षक शिक्षिका गण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में बच्चों में उत्साह भी देखा गया।

तमिलनाडु: 3 दिन तक बोरवेल में फंसे दो साल के मासूम सुजीत की मौत

0

तमिलनाडु के तिरुचरापल्‍ली जिले के बोरवेल में तीन दिन से फंसे दो वर्षीय मासूम सुजीत विल्‍सन (Sujith Wilson) को बचाने की कोशिशें नाकाम रहीं.

चेन्‍नई: तमिलनाडु के तिरुचरापल्‍ली जिले के बोरवेल में तीन दिन से फंसे दो वर्षीय मासूम सुजीत विल्‍सन (Sujith Wilson) को बचाने की कोशिशें नाकाम रहीं. एनडीआरएफ की टीम बच्‍चे को निकालकर अस्‍पताल पहुंची लेकिन डॉक्‍टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. हालांकि उसको बचाने की लगातार तीन दिन तक बहुत कोशिशें की गईं लेकिन बोरवेल में उस तक पहुंचने में तीन दिन लग गए. बीती रात अधिकारियों ने कहा था कि बच्‍चे तक पहुंचने में अभी 12 घंटे और लगेंगे लेकिन उसके बाद बोरवेल के अंदर से दुर्गंध आने लगी थी, जिसके बाद बच्‍चे को मृत घोषित कर दिया गया. बाद में बचाव दल को सुजीत की बॉडी मिली जिसे अस्‍पताल ले जाया गया और पोस्‍टमार्टम किया गया.

गौरतलब है कि बच्चा शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे बोरवेल में गिर गया था. वहां से 30 फीट पर वह अटक गया, लेकिन बाद में बच्चा और नीचे चला गया और लगभग 90 फीट पर अटक गया. उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने 26 अप्रैल से बचाव कार्य शुरू किया. शुरुआत में बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के पास गड्ढा खोदने के लिए मशीनों को काम पर लगाया गया, लेकिन इलाका चट्टानी होने के कारण इसे बीच में ही रोक दिया गया. बाद में बचाव दल ने एक विशेष उपकरण ‘बोरवेल रोबोट’ का इस्तेमाल किया, लेकिन वह भी सफल नहीं रहा. कई टीमों ने अपनी-अपनी तकनीकों के साथ बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से सभी असफल रहे.

12 जुआड़ी गिरफ्तार, 26000 जप्त

लखनादौन : थाना लखनादौन अंतर्गत पुलिस की जुआड़ियों पर कार्रवाई जारी है, कहानी रोड स्थित सहसना के समीपस्थ ग्राम भालीवाड़ा में दीपावली की रात जुंआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन और थाना प्रभारी एम डी नागोतिया के मार्गदर्शन पुलिस टीम द्वारा ग्राम भालीवाड़ा एक घर मे दबिश दी गई जहां 12 लोग ताश की 52 पत्तियों से जुंआ खेल रहे थे।

सभी जुआड़ियों के पास से 26000 रु की राशि जप्त की गई और सभी आरोपियों के विरुद्ध जुंआ एक्ट सहित 151 की कार्रवाई प्रस्तावित की गई।

जब सिवनी कलेक्टर पहुँचे दिये खरीदने


सिवनी, खबर सत्ता । दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दीपकों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने मिट्टी से बने दिये खरीद कर स्वादेशी सामानों की खरीदी को प्रोत्साहन दिया ।

जिला कलेक्टर ने जिले वासियों से पुनः अपील है कि इस दीपावली पर्व में मिट्टी के दीपकों का उपयोग करने की अपील की जिससे लघु कुटीर उद्योग में लगे परिवारों की आय में वृद्धि हो और वह भी दीप उत्सव को खुशी और उल्लास से मनाए ।

Diwali 2019: आज 37 साल बाद बन रहा महासंयोग, ये है उत्तम लाभ के लिए चौघड़िया मुहूर्त


दिवाली के दिन सूर्यदेव का दिन, चित्रा नक्षत्र और अमावस्या का लगभग 37 साल बाद बना महासंयोग महालक्ष्मीजी की कृपा बरसाएगा। साथ ही मां काली की आराधना भी फलेगी। कार्तिक मास की चतुर्दशी 27 नवंबर को दिवाली धूमधाम से मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित ब्रह्मदत्त शुक्ला का कहना है कि कार्तिक माह में वर्ष की सबसे अंधेरी रात को दिवाली का मुख्य त्योहार मनाया जाता है। वहीं, पंडित पवन तिवारी का कहना है र्कि ंहदू शास्त्रों के मुताबिक कोई भी पूजा बिना दीपक जलाए पूरी नहीं मानी जाती है।

मां होंगी प्रसन्न
ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रीति अग्निहोत्री का कहना है कि दिवाली के दिन घर की अच्छी तरह से सफाई करें। विशेषकर मुख्य द्वार को बहुत अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद मुख्य द्वार पर हल्दी का जल छिड़कें। भगवान गणेश को दूब-घास और मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प चढ़ाना चाहिए। ये वस्तुएं दोनों देवी-देवता को अत्याधिक प्रिय हैं।
घर के बाहर रंगोली अवश्य बनाएं। रंगोली को शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर जूते और चप्पल बिल्कुल न रखें।
रसोई में झूठे बर्तन बिल्कुल न छोड़ें। दिवाली के दिन घर की रसोई में भी दीपक जलाया जाता है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा का विधान है।

दीपावली मुहूर्त

अमावस्या तिथि: रविवार 27 अक्टूबर को दिन में 11:51 बजे से प्रारंभ होकर सोमवार 28 अक्टूबर को दिन में 09:14 बजे तक।

निर्णय सिन्धु के अनुसार, प्रदोष काल में ही दीपावली मनाई जाती है। ऐसे में प्रदोष काल 27 अक्टूबर को ही है, तो दीपावली रविवार को ही मनेगी।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष काल: शाम 05:19 बजे से 07:53 बजे तक।

खाता पूजन: स्थिर लग्न वृश्चिक, दिन में सुबह 07:59 बजे से लेकर 10:16 तक। कुम्भ स्थिर लग्न दोपहर में 2:09 बजे से 3:40 बजे तक।

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: वृष स्थिर लग्न रात्रि में 6:45 बजे से 8:41 बजे तक।

दिपावली के दिन स्थिर लग्न में माता लक्ष्मी की पूजा करना ज्यादा लाभप्रद होता है।

तांत्रिक पूजा: तांत्रिक पूजा के लिए महानिशीथ काल लगभग देर रात 12:40 से 02:00 बजे तक है।

लक्ष्मी प्रा​र्थना मंत्र

‘नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।’

इंद्र प्रा​र्थना मंत्र

‘ ऐरावतसमारूढो वज्रहस्तो महाबल:।

शतयज्ञाधिपो देवस्तस्मा इन्द्राय ते नम:।।’

कुबेर प्रा​र्थना मंत्र

‘धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।

भवन्त त्वत्प्रसादान्मे धनधान्यादि सम्पद:।।’

लक्ष्मी पूजा की विधि

ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, इस बार दीपावली पर पद्य योग बन रहा है। ऐसे में यदि आप माता लक्ष्मी को 16 सफेद कमल अर्पित करते हैं तो आपको स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। इस दीपावली पर माता लक्ष्मी को शमी पत्र और केसरिया रंग का फूल अवश्य अर्पित करें।

दीपावली की संध्या में स्नानादि करके पूजा स्थल पर चौकी रखें। उस पर लाल और पीला वस्त्र रखकर माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। गणेश जी के दाएं भाग में माता लक्ष्मी को स्थान देना चाहिए। फिर कलश स्थापना करें। इसके बाद माता लक्ष्मी, श्री गणेश, कुबेर और इंद्र को क्रमश: चंदन, अक्षत्, दुर्वा, सुपारी, नारियल, इत्र, गंध, लौंग, मिठाई आदि अर्पित कर, विधिपूर्वक पूजा करें।

माता लक्ष्मी को 16 सफेद कमल, शमी पत्र और केसरिया रंग का फूल अर्पित करें। सफ़ेद बर्फ़ी या किशमिश का भोग लगाएं। वहीं गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। पूजा के दौरान माता लक्ष्मी के महामंत्र या बीज मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

1. श्री लक्ष्मी महामंत्र: “ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।”

2. श्री लक्ष्मी बीज मन्त्र: “ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।”

हवन— सफेद तिल, कमलगट्टा, कटी हुई गरी और गाय के घी को आपस में मिलाकर माता लक्ष्मी का हवन करें।

हवन के बाद कपूर या गाय के घी से गणेश जी की आरतीऔर माता लक्ष्मी का आरती करें। फिर डमरू और सूप बजाकर घर से अलक्ष्मी को बाहर करें। इसके पश्चात बताशे, मिठाइयां, खील और शक्कर के खिलौने प्रसाद स्वरूप सब में बांट दें।

कार्टून : महाराष्ट्र शिव सेना 50-50 ! Cartoon

कार्टून : महाराष्ट्र शिव सेना 50-50 ! Cartoon

कार्टून : बड़ी मंदी है बस 250 मर्सेडीज कार ही बिकी… | Cartoon

कार्टून : बड़ी मंदी है बस 250 मर्सेडीज कार ही बिकी… | Cartoon

कार्टून : शिवसेना ढाई साल के लिए CM पद पर अड़ी | Cartoon

कार्टून : शिवसेना ढाई साल के लिए CM पद पर अड़ी | Cartoon