बिना नंबर की बाईक से गांजा सहित पकड़ाये आरोपी

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

सिवनी । बिना नंबर की बाईक पर सवार होकर जा रहे दो लोगों को जब पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका तब उनके पास 12 किलो गांजा रखा हुआ पाया गया। घंसौर थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने, बिना नंबर की बाईक पर सवार होकर जा रहे आदेगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन निवासी दिनेश रजक (25) और उसके साथी लक्ष्मी प्रसाद करवेती को रोककर उनकी तलाशी ली तब उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी मामले में किंदरई थाना के ग्राम भिलाई निवासी चिन्टू उर्फ बबलू राजपूत के पास से 60 हजार रूपये की जप्ति बनायी गयी है।

पूछताछ मेें आरोपियों ने बताया कि वे अपने ही गाँव के गुड्डू महाराज के लिये काम करते हैं जिसके बाद पुलिस ने गुड्डू महाराज की तलाश भी आरंभ कर दी है। इस मामले में अब तक पुलिस के द्वारा पकड़े गये तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *