Home Blog Page 1992

WhatsApp Hack News : विडियो डाउनलोड करने पर हो सकता है Phone Hack

Whatsapp hack news
Whatsapp hack news from mp4 file

टेक डेस्क, खबर सत्ता : Whatsapp hack news : WhatsApp पर विडियो डाउनलोड करना पड़ सकता है महंगा, हो सकता है आपका Phone Hack व्हाट्सएप पर एक नया Virus की सूचना मिली है जो एक Hackers को फोन हैक करने की अनुमति देता है। ( Whatsapp hack news ) यह एक प्रकार की स्पेशल तौर पर बनाई गई Modified MP4 फाइल है, जो एक तरह का RCE (Remote Control Excecution) यानी किसी और Device से दूर बैठ कर मोबाइल ऑपरेट और DoS यानी डिनायल ऑफ सर्विस साइबर अटैक है। इस बग को काफी खतरनाक क्षेणी में रखा गया है।

यदि आपके पास किसी ने Whatsapp पर कोई MP4 फाइल भेजी है, तो आपको उसे डाउनलोड करने से बचना होगा क्योकि यह एक Virus भी हो सकता है नई जानकारी के मुताबिक, WhatsApp में एक नया बग (WhatsApp Hack/Bug) आया है, जो हैकर्स को इस ऐप के साथ साथ आपके Phone का भी एक्सेस दे सकता है। जिसके चलते जरिए हैकर्स आपके फोन के अंदर ताक-झांक कर सकते हैं और आपकी चैट पर भी नजर रख सकते हैं।

यह एक प्रकार की स्पेशल तौर पर बनाई गई Modified MP4 फाइल है, जो एक तरह का RCE (Remote Control Excecution) यानी किसी और Device से दूर बैठ कर मोबाइल ऑपरेट और DoS यानी डिनायल ऑफ सर्विस साइबर अटैक है। इस बग को काफी खतरनाक क्षेणी में रखा गया है। पहले भी इसरायल की जासूसी कंपनी NSO के द्वारा पेगासस स्पाइवेयर (pegasus virus) के जरिए अपनी वीडियो कॉलिंग सिस्टम से 1,400 व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा चोरी किआ था । इस मामले पर फेसबुक ने कहा था कि बफर ऑवरफ्लो होने की वजह से व्हाट्सएप को MP4 फॉर्मेट वाले वीडियो से डाटा चोरी किया जा सकता है।

इस मामले पर facebook का कहना है की बफर ओवरफ्लो होने की वजह से MP4 फोर्मेट वाले विडियो से डाटा चोरी हो सकता है facebook की रिपोर्ट के मुताबिक यह तकनीकी खामी Android वर्जन 2.19.274 और iOS वर्जन 2.19.100 में पाया गया है। इसके अलावा Enterprise Client वर्जन 2.25.3, Business for Android वर्जन 2.19.104 और Business for iOS वर्जन 2.19.100 भी इससे इफेक्टेड पाए गए हैं। इतना ही नहीं, 2.18.368 और इससे पहले के वर्जन पर चल रहे Windows Phone भी हैकर्स द्वारा अटैक किए जा सकते हैं। हालांकि, व्हाट्सएप ने इस समस्या को ठीक करने के लिए नया सिक्योिटी पैच रिलीज किया है। फिलहाल कंपनी ने इस हैकिंग से जुड़ी अधिक जानकारी को शेयर नहीं किया है।

पेगासस स्नूपिंग मामले के बाद व्हाट्सएप वर्तमान में सुर्खियों में है जहां एक इज़राइल-आधारित स्पाइवेयर निर्माता एनएसओ ग्रुप ने अपने परिष्कृत स्पायवेयर का उपयोग मैसेजिंग ऐप को लक्षित करने और फिर फोन में हैक करने के लिए किया। पेगासस ने व्हाट्सएप के वीडियो कॉलिंग फीचर में एक खामी का इस्तेमाल किया और एक बार डिवाइस पर इंस्टॉल होने के बाद, इसका डिवाइस पर पूरा नियंत्रण होगा, जिसमें इसके फोन कॉल, संदेश और यहां तक कि कैमरा या माइक्रोफ़ोन चालू करने के लिए दूरस्थ रूप से उपयोग किया जा सकता है।

हालांकि, व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि यूजर्स प्रभावित हुए हों। “WhatsApp हमारी सेवा की सुरक्षा में सुधार करने के लिए लगातार काम कर रहा है। बयान में कहा गया है कि हम संभावित मुद्दों पर सार्वजनिक रिपोर्ट बनाते हैं, जिन्हें हमने उद्योग की सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप तय किया है। फिर भी उपयोगकर्ताओं को नवीनतम संस्करण में अपडेट करने की सलाह दी जाती है जहां समस्या को ठीक किया गया है।

इससे बचने के लिया हमारी सलाह है की Whatsapp का New Version Play Store पर जाके अपडेट कर ले . इसके आलावा कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी जहां पर WhatsApp यूजर्स द्वारा iOS और Android प्लेटफॉर्म पर ऐप की वजह से डिवाइस की बैटरी तेजी से खत्म होने की शिकायत की गई थी। यूजर्स का कहना था कि यह समस्या WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने के बाद से आई हैं। वेब बीटा इंफो ने एक ट्वीट में बताया कि iPhone में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन 2.19.112 इंस्टॉल किए जाने के बाद बैकग्राउड में ऐप की एक्टिवीटि पहले से बढ़ गई है जिसके बाद फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है।

MP PCB Recruitment 2019 मध्यप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती 2019

MP PCB Recruitment 2019 मध्यप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड (Madhya Pradesh Pollution Control Board) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer), वैज्ञानिक (Scientist) MP PCB Notification 2019 के 43 पदों के लिए भर्ती हैं ! यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है ! भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकता है ! आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस MP PCB Vacancy 2019 भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं !

ISRO Recruitment 2019 इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी Khabar Satta के इस पोस्ट में दी गयी है | khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com/jobs पर विजिट करें |

MP PCB Recruitment 2019

विभाग का नाम (Name Of Department) – मध्यप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड

पद का नाम (Name of Post) – सहायक अभियंता (Assistant Engineer), वैज्ञानिक (Scientist)

पद संख्या (Number Of Posts) – कुल 43 पद

नौकरी का प्रकार (Job Type) – MP India Job

Educatioal Qualification 

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव  – इस मध्यप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड MP PCB में भर्ती के लिए आवेदक को स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग डिग्री एंड डिप्लोमा होना चाहिए ! अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है, शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें , जो निचे दिया गया है |

Age Limits

आयु सीमा  –  इस Madhya Pradesh Pollution Control Board Recruitment 2019 के लिए कैंडिडेट की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष तक होना चाहिए। कृपया आयु में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Selection Process

चयन प्रक्रिया – इस MP Pollution Control Board Vacancy 2019 के लिए मेरिट लिस्ट (Merit List) के आधार पर चयन होगा ! जो की मध्यप्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी |

Salary

सैलरी  – इस भर्ती में सैलरी नोटिफिकेशन के अनुसार 56,100-1,77,500/- रूपये प्रतिमाह दी जाएगी ! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क  –  इस MP PCB Recruitment 2019 भर्ती के लिए कैंडिडेट को आवेदन का अनारक्षित (GEN/OBC) 1000/- रूपये तथा आरक्षित (SC/ST/PWd) वालो को 800/- रूपये देना होगा।

Job Location

नौकरी करने का स्थान –  भोपाल (MP Job)

MP PCB Notification 2019

आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि (Start Date) – 06 अक्टूबर 2019

आवेदन करने की अंतिम तिथि ( End Date) – 30 नवंबर 2019

आवदेन कैसे करे (How To Apply)- इस MP PCB Recruitment 2019 के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा ! निचे दी गई लिंक के द्वारा आवेदन भरे तथा उपलब्ध माध्यमो से फ़ीस जमा करे | फॉर्म को ऑफलाइन भेजने के लिए अधिसूचना में दिए गये पते पर भेज दे |

MP PCB Vacancy 2019

महत्वपूर्ण लिंक्स 
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती 2019यहां क्लिक करें
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ेंयहां क्लिक करें
एंड्राइड एप्प डाउनलोड करें यहाँ क्लिक कर

महत्वपूर्ण नोटिस –  MP PCB 2019 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेब   साइट पर हमेशा बने रहे |

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि Madhya Pradesh Pollution Control Board Recruitment 2019 में भर्ती निकाली गई है | IPRCL Recruitment 2019 के लिए आवश्यक जानकारी, शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले | क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |

ISRO Recruitment 2019 – भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन भर्ती 2019

भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन भर्ती 2019 – ISRO Recruitment 2019

ISRO Recruitment 2019 भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन ने तकनीशियन बी (Technician B), नक़्शानवीस (Draughtsman) के विभिन्न ISRO Notification 2019 के 90 पदों के लिए भर्ती हैं | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 29 नवंबर 2019 के पहले तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस ISRO Vacancy 2019 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |

ISRO Recruitment 2019 इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी Khabar Satta के इस पोस्ट में दी गयी है | khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com/jobs पर विजिट करें |

ISRO Recruitment 2019

ISRO Recruitment 2019

भर्ती से सम्बंधित जानकारी 

विभाग का नामभारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन
पद का नामतकनीशियन बी (Technician B), नक़्शानवीस (Draughtsman)
पद संख्याकुल 90 पद
नौकरी का प्रकारGovt Job

Educational Qualifications

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव – इस ISRO Vacancy 2019 में आवेदक के पास 10वीं, आईटीआई होना चाहिए ! इसके समकक्ष होने पर भी मान्य रहेगा शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें, जो निचे दिया गया है |

Number Of Posts

पद संख्या – कुल 90 पद (Indian Space Research Organisation)

Age Limits

आयु सीमा  – इस ISRO Recruitment 2019 के लिए कैंडिडेट के लिए आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे । 

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क – इस Indian Space Research Organisation Online Form 2019 के लिए आवेदन का अनारक्षित (GEN/OBC) 100/- रूपये तथा आरक्षित (SC/ST) वालो को कोई शुल्क नहीं देना होगा । फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे |

Selection Process

चयन प्रक्रिया – इस ISRO Notification 2019 के लिए लिखित परीक्षा (Written Test), कौशल परीक्षा (Skill Test) प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Salary

सैलरी – इस भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन भर्ती 2019 में सैलरी नोटिफिकेशन के अनुसार 21,700-69,700/- रूपये प्रतिमाह दी जाएगी ! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Job Location

नौकरी करने का स्थान –  आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र

ISRO Notification 2019

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date)09 नवंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date)29 नवंबर 2019

How To Apply

आवदेन कैसे करे – इस ISRO Bharti 2019 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है | 

ISRO Vacancy 2019

महत्वपूर्ण लिंक्स 
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
दक्षिण मध्य रेलवे भर्ती 2019यहां क्लिक करें
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ेंयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण नोटिस–  ISRO Recruitment 2019 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस Application Fee और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है |

VIDEO : बाघ की आमद से किसान भयभीत

सिवनी,खबर सत्ता : सिवनी जिले से नागपुर मार्ग पर पेच नेशनल पार्क के समीप आज प्रातः 6 बजे ग्राम टूरिया के बसाहटी इलाके में एक बाघ को कुछ लोगों के द्वारा देखा गया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई तब सुबह 7 बजे पेंच रिजर्व का सम्पूर्ण अमला यहाँ पहुंच गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ को स्कूल से लगे तुवर के खेत मे विचरण करते देखा गया । गाँव के समीप पहुंचे टाईगर को देखने ग्रामीणों को भीड़ उमड़ पड़ी है, वहीं अभी भी पेंच के आला अधिकारी मौके पर टाईगर को जंगल की ओर खदेड़ने प्रयासरत है।

कार्यवाही : फिर हुई 4 दुकाने सील ,जारी है अमानक बीज खाद विक्रेताओं पर कार्यवाही

सिवनी,खबर सत्ता : कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में जिले में अमानक स्तर के बीज खाद विक्रेताओं पर की जा रही कार्यवाही की कड़ी में रविवार 17 नवम्बर को भी कृषि विभाग के जांच दल द्वार अमानक आदान विक्रेताओं पर कार्यवाही करते हुए उर्वरक के 09 बीज के 11 तथा दवा के 01 सेम्पल लिए तथा अनियमितता पाये जाने पर 4 दुकानें शील की गई।

जिसमें श्री साई कृषि केंद्र बादलपार कुरई, वी के ट्रेडर्स मुंगवानीकला, मयंक कृषि केंद्र गनेशगंज तथा जयश्री राम कृषि केंद्र गनेशगंज को नियमानुसार संचालित न होने पर सील किया गया है। जिले के किसानों के हित में अमानक बीज खाद पर कार्यवाही सतत रूप से चलाते रहेगी। जिले वासी अमानक बीज खाद के विक्रय की जानकारी होने पर उपसंचालक कृषि विभाग सिवनी से सम्पर्क कर सकते है।

अमानक खाद बीज विक्रेताओ पर प्रशासन की दहाड़ ,1 प्रतिष्ठान पर FIR एवं 8 दुकाने सील

अमानक बीज खाद विक्रेताओं में सतत रूप से जारी प्रशासन की कार्यवाही । 1 प्रतिष्ठान पर एफआईआर एवं 8 दुकाने सील

सिवनी,खबर सत्ता : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में अमानक स्तर बीज खाद विक्रेताओं पर जिले में कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार 16 नवम्बर को जांच दल द्वारा बीज खाद के 14 प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर बीज खाद के नमूने प्राप्त गए है।

इसी तरह कार्यवाही करते हुए बरघाट विकासखण्ड के आस्था कृषि केंद्र पर धान बीज सुपर डुपर के न उगने के कारण बरघाट एफ आई आर दर्ज की गयी है। साथ ही नियम विरुद्ध संचालित एवं दस्तावेज का संधारण न कर रहे 8 दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई है।

जिसमें धनोरा विकासखंड की नियति कृषि केंद्र,नर्मदा कृषि केंद्र, सोनवाने कृषि केंद्र एवं शिखर ट्रेडर्स एवं गोपालगंज में पारधी ट्रेडर्स एवं पारधी किराना दुकान एवं शिवम हेयर सेलून में खाद एवं गेंहू बीज के अवैध भंडारण पाये जाने पर सील किया गया है । साथ ही प्रीति ट्रेडर्स गोपालगंज में 50 बोरी गेंहू बीज के अवैध भंडारण को जप्त कर सील किया गया हैं।

शराब के खेल में ठेकेदारो की मौज

मध्यप्रदेश, खबर सत्ता : सिवनी जिले में बाहरी प्रदेश से आई हुई नकली व सस्ती दारू का वितरण किस तहसील में हो रहा है ? इसकी जानकारी आबकारी विभाग को भी नही है. इसमे आबकारी विभाग क्या कर रहा है ये तो वही जाने.

शराब ठेकेदार अपने निजी स्वार्थ को लेकर सिर्फ और सिर्फ पैसे कमाने की होड़ में लगे हुए है, शराब ठेकेदार अपना मुनाफा कमाने में लगा हुआ है उसको सिवनी जिले की जनता से कोई सरोकार नही है वो स्वस्थ रहे या न रहे उन्हें सिर्फ पैसा कमाना है और जो करोड़ो का ठेका लिया है उसको कई गुना मुनाफे में तब्दील करना है ।

सूत्रों की माने तो बाहरी प्रदेश की यह दारू बहुत ही कम कीमत में मिल जाती है उसका उपयोग एक नंबर की दारू की आड़ में बाजार में बेच दिया जाता है , ये दारू बहुत ही बड़ी तादात में सिवनी आ रही है और इसका उपयोग सिवनी के दारू ठेकेदारो द्वारा निरंतर ही किया जा रहा है ।

ना जाने सिवनी के आबकारी विभाग के अधिकारियों की नींद कब जागेगी जब वह मुनाफाखोर ठेकेदारो के खिलाफ कार्यवाही करेंगे ये अधिकारी सिर्फ और सिर्फ महुआ दहन पर ध्यान देते है इनको दारू की कालाबाजारी से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नही है ?

आबकारी विभाग के द्वारा जिला सिवनी की सभी तहसीलो में शराब की तस्करी और कालाबाजारी की सुद ले तो पर्दे के पीछे बैठे दबंग शराब ठेकेदारो का पर्दाफाश हो सकता है।

सूत्रों की माने तो इस नकली शराब का सेवन करने वालो के स्वास्थ में बुरा असर होता है और ठेकेदारो को बहुत मुनाफा होता है , आबकारी विभाग द्वारा इन बिगड़ैल ठेकेदारो पर लगाम न डालना का मतलब ये समझ जाएं कि इन ठेकेदारो को शह विभाग के कुछ अधिकारियों ने अपने फायदे के लिए छूट दे रखी है ? इसलिए इन दबंग ठेकेदारो के गुर्गे द्वारा ठेके से शराब को गांव गांव पहुचने के कार्य करते रहते है और ठेकेदार की कमाई पर चार चांद लगते रहते है.

चेक बाउंस होने पर 2 साल की जेल, संसद में पारित हुआ बिल

0

इस संशोधन विधेयक में प्रावधान किया गया है कि चेक बाउंस (check bounce) होने की स्थिति में आरोपी की तरफ से पहले ही चेक पर अंकित राशि की 20 फीसदी रकम अदालत में जमा करानी होगी.

अब अगर आपके बैंक खाते में पैसा नहीं है और इसके बावजूद आप चेक जारी करते हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि गुरुवार को संसद से एक ऐसा विधेयक पारित हुआ है जिसमें इस मामले में जुर्माने का प्रावधान है. इस बिल के तहत चेक बाउंस के आरोपी को इसकी राशि का 20 फीसदी हिस्सा अदालत में अंतरिम मुआवजे के तौर पर जमा कराना होगा.

विधेयक में चेक बाउंस मामलों के दोषियों को 2 साल तक की सजा का प्रावधान है. चेक बाउंस होने की स्थिति में चेक प्राप्तकर्ता को और अधिक राहत प्रदान करने वाला ‘परक्राम्य लिखत (संशोधन) विधेयक, 2017 (नेगोशियेबिल इंस्ट्रूमेंट अमेंडमेंट बिल) को आज राज्यसभा में चर्चा के बाद ध्वनिमत से मंजूरी दी गई जबकि यह बिल लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है.

विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि समय-समय पर संबंधित कानून में संशोधन होता रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसा होगा. उन्होंने कहा कि इस संशोधन विधेयक में प्रावधान किया गया है कि चेक बाउंस होने की स्थिति में आरोपी की तरफ से पहले ही चेक पर अंकित राशि की 20 फीसदी रकम अदालत में जमा करानी होगी.

बिल में प्रावधान है कि अगर निचली अदालत में फैसला आरोपी के खिलाफ आता है और वह ऊपरी अदालत में अपील करता है तो उसे फिर से कुल राशि की 20 फीसदी रकम अदालत में जमा करानी होगी. मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस प्रावधान की वजह से चेक बाउंस के मामलों पर अंकुश लगेगा और अदालतों पर चेक बाउंस के मुकदमों का बोझ कम होगा.

बैंको की साख का सवाल

वित्त राज्य मंत्री शुक्ल ने सदन को बताया कि मौजूदा समय में देश भर की निचली अदालतों में चेक बाउंस के करीब 16 लाख मुकदमे चल रहे हैं जबकि 32,000 मामले उच्च अदालतों तक गए हैं. इससे पहले विधेयक पेश करते हुए मंत्री ने कहा था कि चेक प्राप्तकर्ता को राहत देने के मकसद से इस विधेयक में पर्याप्त उपाय किये गये हैं. इससे चेक की विश्वसनीयता और साख बढ़ेगी.

इससे पूर्व विधेयक पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री सहित कई सदस्यों ने मौजूदा विधेयक को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसमें सजा के प्रावधान को 2 से बढ़ाकर 4 साल करने और अंतरिम मुआवजा की राशि को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 से 40 प्रतिशत करने की मांग की ताकि चेक की वित्तीय साख को मजबूत किया जा सके और गलत मंशा से चेक जारी करने वालों पर रोक लगाई जा सके.

सिवनी प्रीमियर लीग दिसंबर में, SPL में रहेंगे एक लाख के नगद पुरस्कार

SPL में सिर्फ सिवनी जिले के क्रिकेट क्लब होंगे शामिल

सिवनी,खबर सत्ता : सिवनी प्रीमियर लीग (Seoni Premier League) टैनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट (SPL) प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिसम्बर माह में आयोजित होने जा रहा है जिसकी शुरुवाती तैयारियां प्रारंभ हो गई है।।

टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक एवं संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता को सफलता मिल रही ये प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में अपने अनोखे फार्मेट के लिए जानी जाती है। जिसमे विशेषकर SPL में भाग लेने वाली टीमें लोकल खिलाड़ियों के साथ पूरे भारत के आमंत्रित खिलाड़ियों को मिलाकर टीम बनाती है जिससे सिवनी जिले के खिलाड़ियों को बाहरी खिलाड़ियों के साथ मिलकर खेलने का अनुभव प्राप्त होता है ।

जिसका सभी क्रिकेट टीमो, खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों को इंतज़ार रहता है। मिशन स्कूल में आयोजित होने वाली सिवनी की एक मात्र भव्य प्रतियोगिता SPL हेतु आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है।प्रतियोगिता का ये तीसरा वर्ष होगा जिसे पहले से भी भव्य बनाने हेतु अलग अलग समितियां बनाकर ज़िम्मेदारी दी जा रही है।

अब्दुल क़ाबिज़ ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता पूर्व नियमो एवं फार्मेट के अनुसार ही आयोजित करने का प्रयास है। प्रतियोगिता शामिल होने वाली प्रत्येक टीम अपने मैच में सिवनी से बाहर जिले के मात्र 4 खिलाड़ी ही खिला सकते है। वही प्रत्येक मैच में सिवनी जिले के बाहर के 4 खिलाड़ियों को टीम कप्तान सुविधा अनुसार चेंज कर सकते है।

एक टीम में खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा 16 रखी गई है।
प्रतियोगिता में 8 टीमो के 3 पूल बनाए जावेंगे प्रत्येक पूल से 2 टॉप टीमें अगले पूल में शामिल की जावेंगी।जैसा कि SPL में पूर्व नियम है कि गत वर्ष फाइनल में पहुचने वाली टीमें सीधे अगले चरण में क्वालीफाई करती है जिसके चलते बॉयज क्लब एवं शाइनिंग स्टार को बाई द्वारा अगले पूल से प्रवेश दिया जावेगा।

प्रतियोगिता के फाइनल जीतने वाली टीम को 50 हज़ार रुपये तो वही उप विजेता टीम को 30 हज़ार रुपये का नगद पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान की जावेंगी।।

प्रतियोगिता में सिर्फ सिवनी जिले के क्लबो को ही प्रवेश दिया जावेगा सिवनी प्रीमियर लीग SPL में प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए समस्त क्लब एवं टीम प्रतियोगिता संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान 8770128062 से संपर्क कर सकते है।।

कक्षा 5 वीं एवं 8 वी की परीक्षायें होंगी बोर्ड पैटर्न में, शिक्षको पर होगी कार्यवाही !

80 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम आने पर शिक्षक पर होगी कार्यवाही

mp board result 2019
mp board 2019

सिवनी,खबर सत्ता : कलेक्टर श्री प्रवीन सिंह द्वारा सत्र 2019-20 में कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं की परीक्षायें बोर्ड पैटर्न पर संचालित किए जाने मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों को समय सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने एवं विषयों में आने वाली कठिनाईयों को दूर करने के लिये छात्र छात्राओं के लिए निदानात्मक कक्षायें संचालित करने के निर्देश दिए है।

माह नवंबर 2019 से जिले के सभी स्कूलों के कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं की कक्षायें प्रति दिवस प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक संचालित की जाऐंगी। जिसमें प्रात: 10 से 11 बजे तक एवं शाम 4 से 5 बजे तक निदानात्मक कक्षायें संचालित की जायेगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी शिक्षकों को प्रत्येक शनिवार विषयों का साप्ताहिक टेस्ट लिए जाने, बच्चों को नियमित रूप से गृहकार्य/ कक्षा कार्य कराते हुए कापियॉ जाँचने तथा गलतियों में गोला लगाकर बच्चे के समक्ष ही गलती का सुधार किए जाने हेतु निर्देशित किया हैं ताकि संबंधित कक्षा के बच्चे बोर्ड परीक्षा के लिये पूर्ण रूप से तैयार हो सके।

इसके साथ ही स्कूलों को साप्ताहिक टेस्ट का रिकार्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी शाला का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत से कम आने पर संबंधित विषय शिक्षक के उत्तरदायित्व का निर्धारण कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की जा सके।