Home Blog Page 1991

SEONI : ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत

सिवनी,खबर सत्ता : सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खवासा में बुधवार को दोपहर के समय तेज रफ्तार ट्रक द्वारा एक बाईक को अपनी चपेट में ले लेने के कारण उस बाईक सवार की मृत्यु हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे कुरई थाना के ग्राम खवासा में तेज रफ्तार ट्रक क्र्रमाँक यूके 04 सीए 0237 ने बाईक को जबर्दस्त टक्कर मार दीजिससे बाईक सवार की मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान ग्राम टुरिया निवासी प्रेम लाल पिलगेर (42) के रूप में हुई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही करपोस्ट मार्टम करवाकरउसके परिजनों को सौंपने के साथ ही इस मामले को विवेचना में ले लिया है।

UP Police constable Result 2019: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

UP Police result 2019: UP Police constable Result 2019: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम बुधवार देर शाम् घोषित कर दिया। बोर्ड ने 16 नवंबर 2018 को कराई गई लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया है। यदि अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी सफल नहीं होते हैं तो मेरिट के आधार पर अन्य अभ्यर्थियों को भी अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। कुल पदों में से 31360 पद नागरिक पुलिस में सिपाही एवं 18208 पद पीएसी में सिपाही के हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है।

इससे पहले उम्मीदवारों को उम्मीद थी कि रिजल्ट मंगलवार को जारी हो जाएगा। लेकिन यह जारी नहीं हुआ। इससे पहले OMR शीट की क्रॉस चेकिंग का काम चला। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर भर्ती के लिए 27 व 28 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इससे पहले यूपीपीआरपी की बैठक में तमाम विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड चेयरमैन आरके विश्वकर्मा के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

पास उम्मीदवार दिसंबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी जिसमें सफल अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और दौड़ नवंबर/दिसंबर 2019 में पूरी कर ली जाएगी। जनवरी 2020 के पहले हफ्ते में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

कुल 19 लाख से ज्यादा ने दिया था आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) से मिली जानकारी के अनुसार, नागरिक पुलिस में सिपाही के 31360 पदों और पीएसी में सिपाही के 18208 पदों समेत कुल 49568 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें 19,38,643 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे।

सिवनी जिले का अनोखा विद्यालय, यहाँ टॉपर्स को मिलती है चांदी की चैन और पायल

सिवनी,खबर सत्ता : जिले के धनौरा विकासखंड के माध्यमिक शाला बोरिया में पदस्थ शिक्षक श्री ए.जी. खान हैं, जिन्होंने बच्चों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर हर छात्र छात्रा में उत्साह दिया है साथ ही ग्रामीणों की सोच में परिवर्तन किया है । शिक्षक श्री खान अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ विद्यार्थियों सर्वांगीण विकास के लिए सतत रूप से कार्य कर रहे हैं।

शिक्षक श्री ए.जी. खान बताते हैं कि 25 वर्ष पूर्व में जब मेरी पदस्थापना माध्यमिक शाला बोरिया में हुई थी, तब यहाँ न ही रोड थी और न बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह । लोगों में बच्चों की शिक्षा के प्रति कोई रूचि नहीं थी साथ ही उस समय स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या भी बहुत कम थी । जिसमे लड़कियों की संख्या न के बराबर थी। तब मेरे एवं सहयोगी शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों से सतत संवाद स्थापित कर उनके घर तक पैठ बनाकर शिक्षा की ऐसी अलख जलाई गई ।

आज माध्यमिक शाला की दर्ज संख्या 178 हो गई है। विद्यालय की औसत उपस्थिति 85 प्रतिशत है।ड्राप आउट्स की संख्या शून्य है। मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में भी शाला के विद्यार्थी ले लाभ ले रहे हैं। विद्यालय के अधिकांश बच्चे मूलभूत दक्षताओं में दक्ष हैं। जिसके चलते ग्राम का कोई भी बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ने नही जाता है।

श्री खान बताते है कि शिक्षा के इस महायज्ञ में ग्राम पंचायत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर में टॉपर्स लड़कियों को चांदी की पायल और लड़कों को चांदी की चेन देकर प्रौत्साहित किया जाता है। इसी तरह विगत 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की परफॉर्मेंस से खुश होकर स्थानीय सरपंच और जनपद सदस्य द्वारा 55 इंच की एंड्रॉइड टीवी विद्यालय को प्रदान करने की घोषणा की है।

साथ ही बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव को बढ़ाने के उददेश्य से विकासखंड धनौरा के शासकीय शिक्षकों द्वारा पिछले 5 वर्षों से “चलो अच्छा पढाएं, स्कूल बचाएं” नाम से अनोखा आंदोलन चलाया जा रहा है । जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों और उनमे कार्यरत शिक्षकों की विश्वसनीयता और शाख की पुनर्स्थापना अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचारों से करना है। जिसमें माध्यमिक शाला बोरिया ”चलो अच्छा पढाएं, स्कूल बचाएं मुहिम” में अग्रज की भूमिका निभा रहा है। इस विद्यालय की प्रगति में प्रधानपाठक श्री रामकुमार साहू, शिक्षक श्री राकेश डहेरिया एवं शिक्षक श्री जेहर सिंह भलावी भी अपना बहुमूल्य योगदान छात्रहित में दे रहे हैं।

विद्युत संबंधी शिकायतों के लिए अधिकारियों से किया जा सकता है संपर्क

सिवनी,खबर सत्ता : अधीक्षण अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.कं.लिमिटेड सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि सिवनी वृत्त अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं अपने मीटर रीडिंग, बिलिंग, विद्युत प्रदाय, वितरण ट्रांसफॉर्मर, विद्युत कनेक्शन एवं अन्य शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यालय में सम्पर्क करने के साथ ही संबंधित अधिकारी से दूरभाष में सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं ।

वृत्त/संभाग/उपसंभाग/ वितरण केन्द्र के अनुसार अधिकारियों के मोबाइल नं. निम्नानुसार है:- एस.आर.येमदे अधी.अभि.9425805951 सिवनी वृत्त सिवनी एवं लखनादौन संभाग के सभी वितरण केन्द्र, श्री एस.के.दुबे कार्य.अभि. 9425806255 सिवनी संभाग सिवनी संभाग के सभी वितरण केन्द्र, श्री राजेश बेलवंशी कार्य अभि. 9425806273 लखनादौन संभाग लखनादौन संभाग के सभी वितरण केन्द्र, श्री वरूण सारस्वत सहा.अभि. शहर 9425805305 उपसंभाग सिवनी शहर, श्री डी.आर.देशमुख सहा.अभियन्ता 9525806289 उपसंभाग सिवनी शहर, श्री प्रमोद सराठे कनिष्ठ अभियंता 9425806324 उपसंभाग सिवनी शहर, श्री संदीप पवार कनिष्ठ अभियंता 9425805477 उपसंभाग सिवनी शहर, श्री एम.डी फरकरे सहायक अभियंता 9425806256 उपसंभाग सिवनी वितरण, उपसंभाग सिवनी वितरण के सभी वितरण केन्द्र, श्री प्रेरणा हरिनखेडे कनिष्ठ अभियंता 9425806261 सिवनी ग्रा.वितरण केन्द्र सिवनी ग्रामीण वितरण केन्द्र, श्री सरफराज कुरैशी कनिष्ठ अभियंता 9425806264 गोपालगंज वितरण केन्द्, श्री मिथलेश उइके कनिष्ठ अभियंता 9425806263, बादलपार वितरण केन्द्र, श्री राजीव सिंह कनिष्ठ अभियंता 9425806265 कुरई वितरण केन्द्र, श्री एन.के. जैन कनिष्ठ अभियंता अरी वितरण केन्द्र, श्री पी.के. करूले कनिष्ठ अभियंता 9425806271 मुंगवानी वितरण केन्द्र, श्री मुकेश कुमरे कनिष्ठ अभियंता बरघाट वितरण केन्द्र, मुकेश कुमरे कनिष्ठ अभियंता 9425806356 धारना वितरण केन्द्र, श्री एस.के.तिवारी कनिष्ठ अभियंता 9425806262, बंडोल वितरण केन्द्र, श्री पंकज डहेरिया सहायक अभियंता 9425806259, केवलारी उपसंभाग के सभी वितरण केन्द्र, श्री एल.के.ठाकुर कनिष्ठ अभियंता 9425805439 केवलारी वितरण केन्द्र, श्री पंकज वर्मा कनिष्ठ अभियंता 9425806268 उगली/पांडिया छपारा वितरण केन्द्र, श्री के.के.उइके कनिष्ठ अभियंता 9425806267, खैरापलारी वितरण केन्द्र, श्री संजय कोरी कनिष्ठ अभियंता 9425806266 कान्हीवाडा वितरण केन्द्र, श्री कौशल किशोर सहायक अभियंता 9425806275 उपसंभाग लखनादौन के सभी वितरण केन्द्र, श्री एस.के. तिवारी कनिष्ठ अभियंता लखनादौन वितरण केन्द्र, श्री राहुल प्रकाश कनिष्ठ अभियंता 9425806274 धनौरा वितरण केन्द्र, आमोस सिक्का कनिष्ठ अभियंता 9425806277 धूमा वितरण केन्द्र, श्री अमित कुमार सिंह कनिष्ठ अभियंता 9425806278 आदेगांव वितरण केन्द्र, श्री जागेश्वर धुर्वे कनिष्ठ अभियंता 9425806279 घंसौर वितरण केन्द्र, श्री मनोज ठाकरे कनिष्ठ अभियंता 9425806051 केदारपुर वितरण केन्द्र, श्री भगवानदास टेकाम सहायक अभियंता 9425805442 उपसंभाग छपारा के सभी वितरण केन्द्र, श्री शरदेन्दु पांडे कनिष्ठ अभियंता 9425806358 छपारा एक वितरण केन्द्र, श्री योगेन्द्र प्रजापति कनिष्ठ अभियंता 9425806280 छपारा दो वितरण केन्द्र, श्री संजय यादव कनिष्ठ अभियंता 9425806281 गनेशगंज वितरण केन्द्र की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

MPPSC SEATS NEWS 2019: लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई सीटों की संख्या

MPPSC Recruitment 2019,
MPPSC SEATS NEWS | Recruitment 2019

इंदौर। MPSSC 2019 लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई सीटों की संख्या (MPPSC SEATS NEWS) आयु सीमा और आरक्षण विवाद के बीच मध्‍यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) ने राज्यसेवा परीक्षा-2019 / Madhya Pradesh State Service Exam-2019 के लिए निर्धारित सीटों (SEATS) की संख्या बढ़ा दी है। पहले कुल रिक्त पदों की संख्या 330 थी जिसे अब बढ़ाकर 389 कर दिया गया है। 

उल्‍लेखनीय है कि पिछले एक साल से मध्‍यप्रदेश के विद्यार्थी इस परीक्षा Madhya Pradesh State Service Exam-2019 की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही यहां यह बताना प्रासंगिक होगा कि मध्‍यप्रदेश राज्‍य सेवा परीक्षा Madhya Pradesh State Service Exam-2019 के माध्‍यम से मध्‍य प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, जेल अधीक्षक, नायब तहसीलदार आदि प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

हालांकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पिछले दिसंबर में ही मध्‍यप्रदेश राज्यसेवा परीक्षा 2019 Madhya Pradesh State Service Exam-2019 की घोषणा की जानी थी। आयोग Madhya Pradesh Public Service Commission ने कुल 330 पदों के साथ प्रारंभिक विज्ञापन जारी किया गया है। हालांकि आने वाले दिनों में पदों में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही थी और हुआ भी ऐसा ही । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार बढ़ाई गई सीटों में वाणिज्यिक कर अधिकारी की 5, श्रम पदाधिकारी की 5, सहायक श्रम पदाधिकारी की 11, वाणिज्यिक कर निरीक्षक की 20 और सहकारिता निरीक्षक की 18 सीटें बढ़ाई गई हैं।

शासन की ओर से रिक्तियां व पदों की जानकारी पीएससी तक नहीं पहुंचने से विज्ञापन में देरी हो रही थी। प्रारंभिक तौर पर Madhya Pradesh State Service Exam-2019 राज्यसेवा में डिप्टी कलेक्टर के 27 पद, डीएसपी के 22 पदे और नायब तहसीलदार के 71 पद शामिल है। वित्त, स्कूली शिक्षा और जनसंपर्क के अधिकारी स्तर के पद भी राज्यसेवा में शामिल किए गए हैं, हालांकि अब भी कई अन्य विभागों की ओर से पदों की जानकारी पीएससी को नहीं भेजी गई है। माना जा रहा था कि कुछ और विभागों के पद इसमें शामिल हो सकते हैं।

Madhya Pradesh Honey Trap Case : श्वेता स्वप्निल जैन का पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ वीडियो वायरल

Madhya Pradesh Honey Trap Case : वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री द्वारा भाजपा और आरएसएस के नेताओं को लेकर बयानबाजी की जा रही है।

भोपाल। Madhya Pradesh Honey Trap Case हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार आरोपित श्वेता स्वप्निल जैन Shweta Swapnil Jain का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे भाजपा सरकार के एक पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा former minister Laxmikant Sharma के साथ दिखाई दे रही हैं। इसमें शर्मा को भाजपा व आरएसएस के नेताओं के बारे में बयानबाजी करते दिखाया गया है, जो व्यापमं घोटाले से लेकर विधानसभा चुनाव 2013 के चुनाव प्रचार अभियान में उनके भाजपा नेताओं के साथ हुए विवाद का कथित संवाद बताया जा रहा है। वहीं, इस वीडियो को लेकर हनी ट्रैप मामले की जांच करने रही एसआईटी ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।

करीब दो महीने पहले सितंबर में इंदौर नगर निगम के इंजीनियर को ब्लैकमेल करने के मामले में कुछ युवतियां गिरफ्तार हुई थीं, जिनके बयानों के आधार पर भोपाल से श्वेता स्वप्निल जैन, श्वेता विजय जैन और बरखा भटनागर सोनी की गिरफ्तारी हुई थी।

ब्लैकमेलिंग से शुरू हुआ यह मामला दोनों श्वेता व बरखा की गिरफ्तारी से हनी ट्रैप तक पहुंच गया। इस गिरोह के नौकरशाही, नेताओं से अंतरंग संबंधों की वीडियो क्लीपिंग सामने आने से एसआईटी का गठन हुआ और बैंक लॉकर में भी जब पेनड्राइव मिलीं तो मामला और गंभीर हो गया।

सूत्रों का कहना है कि हनी ट्रैप के इस मामले से जुड़े नेताओं और अफसरों में हड़कंप की स्थिति है, क्योंकि करीब एक महीने के अंतराल के बाद सालों पुराना एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें हनी ट्रैप से जुड़ी एक महिला दिखाई दे रही है। यह वीडियो यू-ट्यूब में अपलोड किया गया है, जिसमें पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ श्वेता स्‍वप्निल जैन दिखाई दे रही है।

उसमें जो संवाद सुनाई दे रहा है, उसमें आवाज कथित रूप से लक्ष्मीकांत शर्मा की बताई जा रही है। इसमें वे दो पूर्व मुख्यमंत्री और आरएसएस के कुछ बड़े पदाधिकारियों के नाम लेकर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। जब इस बारे में एसआईटी प्रमुख विशेष पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार से चर्चा की गई तो उन्होंने इस तरह के वीडियो से अनभिज्ञता जाहिर की। इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए जब लक्ष्मीकांत शर्मा से बात करने की कोशिश की गई तो उनके तमाम मोबाइल नंबर बंद मिले।

MPPSC की फीस में यह हुआ बदलाव, सभी को होगा फायदा

इंदौर | मप्र लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा 2019 का विज्ञापन क्रमांक 03/2019 लोक सेवा आयोग द्वारा 14 नवंबर 2019 को आयोग की वेबसाइट mppsc.nic.in पर जारी किया गया था ! इस नोटिफिकेशन में फीस बढ़ा कर बताई गयी थी ! जिसका छात्रों में विरोध किया और सोशल मीडिया पर भी आयोग और वर्तमान मप्र सरकार को कोसा ! परिणाम स्वरूप मध्यम्रदेश लोक सेवा आयोग के अधिकारियो में परामर्श कर फीस को कम कर दिया गया है !

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने Tweet कर फीस कर करने का दिया था आश्वासन

प्रदेश के मुखिया कमलनाथ ने Tweet कर सुचना दी थी कि प्रदेश के उम्मीदवारों के साथ यह धोखा है ! लोक सेवा आयोग से फीस काम करने के सम्बन्ध में चर्चा की जाएगी ! नतीजा यह हुआ कि अगले ही दिन MPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया कि मप्र के मूल निवासी SC, ST, OBC एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 250/- और अनारक्षित एवं दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए फीस 500/- रूपये है |

14 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन में यह थी फीस

मध्यप्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन एवं परीक्षा फीस 750/- रूपये तय की गयी है ! अनारक्षित एवं दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को 1500/- रूपये फीस देना होगा ! दोनों सेवाओं के लिए आरक्षित वर्ग के लिए 1000/- एवं अनारक्षित वर्ग के लिए 2000/- रूपये फीस तय की गयी है |

नये नोटिफिकेशन के अनुसार यह है फीस

राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा में आयोग द्वारा विभिन्न प्रशासनिक पदों की पूर्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है | उपरोक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 20 नवंबर 2019 से 09 दिसंबर 2019 तक www.mppsc.nic.in, www.mppsc.com, www.mppscdemp.com पर जमा कर सकते है ! उक्त परीक्षा में आवेदन तथा परीक्षा निम्नानुसार संसोधित किया गया है |

मध्यप्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC एवं दिव्यांग श्रेणी –  250/- रूपये

अनारक्षित एवं दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए फीस – 500/- रूपये

MPPSC ऑफिसियल नोटिफिकेशन : यहां क्लिक करें

MPPSC सिलेबस :- यहां क्लिक करें

MP बोर्ड परीक्षा में अब 80 नंबर का होगा पेपर, 27 में होंगे पास : MPBSE UPDATE

MPBSE Latest Update News
MPBSE Latest Update News

भोपाल | मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में थ्योरी एवं प्रैक्टिकल के मार्क्स में बदलाव किया है ! अब विद्यार्थियों को 10 वीं में 80 नंबर का पेपर दिया जायेगा और 20 नंबर का प्रैक्टिकल होगा ! ऐसे ही 12 वीं परीक्षा में 70 नंबर का पेपर देना होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा ! अब परीक्षा में विद्यार्थियों को पास होने के लिए केवल 27 अंक की जरुरत है |

अब 80 नंबर का होगा पेपर, 27 में होंगे पास

MPBSE, भोपाल ने सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के प्राचार्यो को इस नए संशोधन का प्रत्र भी दे दिया गया है | इसके तहत अब विद्यार्थियों के ऊपर बोझ कम हो जायेगा ! बोर्ड परीक्षा में 10 वीं के विद्यार्थियों को 100 की जगह 80 नंबर का पेपर देना होगा, 20 नंबर का प्रैक्टिकल होगा !  प्रैक्टिकल हर विषय का होगा !  स्कूल के अपने अधिकार रहेंगे कि किस विद्यार्थी को कितने नंबर देना है |

12 वीं में थ्योरी 70 नंबर और 30 नंबर प्रैक्टिकल के

अभी तक 12 वीं  केवल विज्ञानं, कला, होम साइंस के विद्यार्थियों को 75 नंबर की थ्योरी और 25 नंबर का प्रैक्टिकल दिया जाता था ! अब इस अनुपात को बदलकर 70 नंबर की थ्योरी और 30 नंबर का प्रैक्टिकल कर दिया गया है ! यह व्यवस्था प्राइवेट और रेगुलर दोनों तरह के विद्यार्थियों के लिए रहेगी |

अब कॉमर्स में भी प्रैक्टिकल

10 वीं बाद कॉमर्स विषय लेने वाले विद्यार्थियों को भी प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी ! इसके छात्रों को 20 नंबर मिलेंगे बाकि 80 नंबर की थ्योरी होगी ! हलाकि यह फायदा केवल रेगुलर विद्यार्थियों को ही मिलेगा ! प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्रों को 100 नंबर का पेपर देना होगा |

प्रैक्टिकल के 20 नंबर देने का अधिकार स्कूलों के पास रहेगा

इसमें 20 नंबर का प्रैक्टिकल स्कूल में होगा ! प्रैक्टिकल के नंबर देने का अधिकार स्कूल प्रबंधन के पास रहेगा ! यह 20 नंबर छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क के दिया जायेंगे ! इसके लिए मंडल जांचने के लिए न तो कॉपी मांगेगा और न ही उनकी जाँच कराएगा ! स्कूलों बनाई अंको सूची ही फाइनल सूची होगी | 15 नंबर  एवं 5 अंक नोटबुक रख रखाव के दिए जाने का प्रावधान है | प्राइवेट छात्रों  के लिए  सुविधा नहीं होगी , उन्हें 100 नंबर का पेपर देना होगा |

सिवनी : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 50 लाख रुपए से स्वीकृत हुई सड़क

एक माह पूर्व बनी सीसी रोड पुन: हुई डामरीकृत मामला ग्राम पंचायत छपारा का..

सिवनी,खबर सत्ता : सिवनी जिले के जनपद पंचायत छपारा मुख्यालय में ग्राम पंचायत द्वारा एक माह पूर्व बनाई गई सीमेंटीकृत सड़क का दो दिनों पूर्व पुन: डामरीकरण कर दिया। जानकारी के अनुसार सीमेंटीकृत सड़क का निर्माण इतना घटिया था कि इसे दबाने के लिए यहाँ पदस्थ सीईओ ने ग्राम पंचायत को निर्देश देकर सीमेंटीकृत सड़क के ऊपर डामरीकरण करवा डाला। ज्ञात हो कि सीईओ के निर्देश पर ही उक्त घटिया का निर्माण कार्य छपारा के एक ठेकेदार द्वारा करवाया गया था जो कि मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उक्त सड़क 50 लाख रूपये की स्वीकृत की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छपारा के जैन मोहल्ला में लगभग 50 लाख रूपये की लागत से दशहरा पर्व के पश्चात सीमेंटीकृत सड़क बनाई गई थी। उक्त सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा शिवकुमार शिवहरे नामक छपारा के ही ठेकेदार से बनवायी गई थी, बकायदा उक्त सड़क का निर्माण के उपरांत प्रभारी सीईओ जो कि जनपद के एसडीओ भी है इनकी मिलीभगत से भुगतान भी कर दिया गया।

सूत्र कहते है कि 16 नवंबर को रात्रि में उक्त डामरीकरण का कार्य किया गया है जिस पर जाँच बैठाने के बजाय प्रभारी सीईओ व एसडीओ वीडी चौधरी मामले को दबाने में जुटे हुये है। चर्चाएं यह भी है कि उक्त सड़क के लिए स्वीकृत राशि का बंदरबांट हो चुका है। ग्राम पंचायत द्वारा 52 लाख रूपये की लागत से बनाई गई उक्त सड़क का पुन: डामरीकरण किया जाना अनेक सवालों को जन्म देता है। ग्रामवासियों के अनुसार उक्त सड़क का निर्माण गुणवत्ताहीन किया गया था। घटिया निर्माण कार्य के कारण उक्त सड़क एक माह भी नहीं चली और पुन: उखड़ गई.

सिवनी में जनवरी 2020 तक जारी रहेगा सोशल मीडिया में प्रतिबंधात्मक आदेश

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर यथावत रहेगा प्रतिबंधात्मक आदेश

social-media
social-media

सिवनी,खबर सत्ता : सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर यथावत रहेगा प्रतिबंधात्मक आदेश कलेक्टर एवं जिला जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने दंड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 तहत आदेश जारी कर विभिन्न असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया साइड जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल माध्यमों में व्यक्तियों /व्यक्तियों के समूह के संदर्भ में अशोभनीय भाषा के उपयोग एवं तथ्यों के परे टिप्पणियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

15 नवम्बर 2019 से 10 जनवरी 2020 तक की अवधि के लिए जारी इस आदेश के परिपेक्ष्य में सोशल मीडिया साइट जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक ,टि्वटर ,इंस्टाग्राम एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल माध्यमों में आपत्तिजनक मैसेज, चित्र अथवा चलचित्रों की पोस्ट तथा इनका फॉरवर्ड किया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का उल्लघंन करने पर धारा 188 भारतीय दण्ड विधान के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।