Homeसिवनीसिवनी जिले का अनोखा विद्यालय, यहाँ टॉपर्स को मिलती है चांदी की...

सिवनी जिले का अनोखा विद्यालय, यहाँ टॉपर्स को मिलती है चांदी की चैन और पायल

Date:

सिवनी,खबर सत्ता : जिले के धनौरा विकासखंड के माध्यमिक शाला बोरिया में पदस्थ शिक्षक श्री ए.जी. खान हैं, जिन्होंने बच्चों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर हर छात्र छात्रा में उत्साह दिया है साथ ही ग्रामीणों की सोच में परिवर्तन किया है । शिक्षक श्री खान अपने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ विद्यार्थियों सर्वांगीण विकास के लिए सतत रूप से कार्य कर रहे हैं।

शिक्षक श्री ए.जी. खान बताते हैं कि 25 वर्ष पूर्व में जब मेरी पदस्थापना माध्यमिक शाला बोरिया में हुई थी, तब यहाँ न ही रोड थी और न बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह । लोगों में बच्चों की शिक्षा के प्रति कोई रूचि नहीं थी साथ ही उस समय स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या भी बहुत कम थी । जिसमे लड़कियों की संख्या न के बराबर थी। तब मेरे एवं सहयोगी शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों से सतत संवाद स्थापित कर उनके घर तक पैठ बनाकर शिक्षा की ऐसी अलख जलाई गई ।

आज माध्यमिक शाला की दर्ज संख्या 178 हो गई है। विद्यालय की औसत उपस्थिति 85 प्रतिशत है।ड्राप आउट्स की संख्या शून्य है। मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप में भी शाला के विद्यार्थी ले लाभ ले रहे हैं। विद्यालय के अधिकांश बच्चे मूलभूत दक्षताओं में दक्ष हैं। जिसके चलते ग्राम का कोई भी बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ने नही जाता है।

श्री खान बताते है कि शिक्षा के इस महायज्ञ में ग्राम पंचायत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर में टॉपर्स लड़कियों को चांदी की पायल और लड़कों को चांदी की चेन देकर प्रौत्साहित किया जाता है। इसी तरह विगत 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की परफॉर्मेंस से खुश होकर स्थानीय सरपंच और जनपद सदस्य द्वारा 55 इंच की एंड्रॉइड टीवी विद्यालय को प्रदान करने की घोषणा की है।

साथ ही बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव को बढ़ाने के उददेश्य से विकासखंड धनौरा के शासकीय शिक्षकों द्वारा पिछले 5 वर्षों से “चलो अच्छा पढाएं, स्कूल बचाएं” नाम से अनोखा आंदोलन चलाया जा रहा है । जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों और उनमे कार्यरत शिक्षकों की विश्वसनीयता और शाख की पुनर्स्थापना अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नवाचारों से करना है। जिसमें माध्यमिक शाला बोरिया ”चलो अच्छा पढाएं, स्कूल बचाएं मुहिम” में अग्रज की भूमिका निभा रहा है। इस विद्यालय की प्रगति में प्रधानपाठक श्री रामकुमार साहू, शिक्षक श्री राकेश डहेरिया एवं शिक्षक श्री जेहर सिंह भलावी भी अपना बहुमूल्य योगदान छात्रहित में दे रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...