Home Blog Page 1975

सिवनी SPL : बॉयज क्लब और शाईनिंग स्टार पहुचे सेमीफाइनल में

  • SPL के चलते मिशन स्कूल में जारी है क्रिकेट रोमांच
  • छक्के चौकों पर हो रही है खिलाड़ियों पर उपहारों की बरसात

सिवनी : सिवनी जिले की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रिमियर लीग अपने पूरे शबाब पर है गत वर्ष की तरह इस सीजन में भी सिवनी की जनता SPL का भरपूर आंनद उठा रही है सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले मैचों से ही दर्शकों का ग्राउंड में पहुचने का सिलसिला शुरू हो जाता है ओर शाम तक बरकार रहता है प्रतियोगिता में प्रतिदिन 4 मैच खेले जा रहे है

संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ ने बताया कि लीग मुकाबले में एक पूल से अपने दो दो मैच जीतकर बॉयज औऱ शाइनिंग स्टार ने बढ़त बना ली है और सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है वही एसएससी ओर देव क्लब सुपर 4 की दौड़ से बाहर
हो चुकी है।

मिशन स्कूल में आयोजित होने वाली spl चैम्पियन शिप में आज का पहला वेर्टन्स वर्ग का मैच गजानंद स्पोर्ट्स सेंटर बनाम पैंथर क्लब के मध्य खेला गया जिसमें गजानन स्पोर्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 74 रन बना पाई गजानंद की ओर से बंटू तिवारी ने 35 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर क्लब 10 ओवरों मैं 59 रन बना पाए इस मैच के मैन ऑफ द मैच कप्तान हिटलर रहे।

आज का दूसरा मैच देव वर्सेस शाइनिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें शाइनिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइनिंग स्टार ने 10 ओवरों में मात्र 106 रन बनाए साइनिंग की ओर से शिवम सिम्मी ने शानदार 69 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवक्लब 10 ओवरों में मात्र 103 रन बना पाई देव क्लब की ओर से अक्षय ने 70 रन बनाए शाइनिंग की ओर से राजा ने एक विकेट झटका इस मैच के मैन ऑफ द मैच सिम्मी रहे।

आज का दूसरा मैच एसएससी बनाम शाइनिंग स्टार के मध्य खेला गया एससीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में एसएससी की टीम ने मात्र 64 रन बना पाई शाईनिंग स्टार की ओर से मोनू मुजम्मिल ने 3 विकेट झटके पीछा करने उतरी शाइनिंग स्टार 5 ओवरों में यह मैच जीत गई शाइनिंग स्टार की ओर से अंकित ने 50 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।।

आज का अंतिम मैच पटेल 11 बनाम डीएससी के मध्य खेला गया पटेल 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 94 रन बनाए पटेल की ओर से भानु ने शानदार 33 रन बनाए डीएससी की ओर से शैलेश ने 3 विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएससी की टीम 6 ओवरों में मैच जीत गई डीएससी की ओर से अभिषेक बारापात्रे ने 39 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने।।

आयोजन सचिव अभिषेक दुबे ने बताया कि 30 दिसम्बर को वेर्टन्स वर्ग के 4 मुकाबले होंगे जिसमे वेर्टन्स वर्ग में GSC बनाम सिंघम तो वही ओपन वर्ग में बाबा 11,नेशनल स्पोर्ट्स ,पटेल 11 एवं डीएससी आमने सामने भिड़ेंगी।

SPL अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने प्रतियोगिता को भव्य बनाने वाली सीवनी की जनता और क्रिकेट प्रेमी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।।

सिवनी के सफाई कर्मी सुपरमैन से कम नहीं – सिवनी कलेक्टर

सिवनी-आम जनता को भी यह जान लेना चाहिए कि ये सफाई कर्मचारी ही वास्तविक सुपरमैन है जो चाहे कड़-कड़ाती ठंड हो, चिल-चिलाती धूप हो या तर-बतर करती बारिश के मौसम में भी अपने काम को शिद्दत से करते हैं ।

नागरिकों को भी सफाई बनाए रखने में संपूर्ण योगदान देना चाहिए । सफाई कर्मचारियों के द्वारा सफाई किए जाने के उपरांत निकले किसी भी तरह के कचरे को सड़क, नाली, खाली प्लाटों में डालकर गंदगी फैलाकर आरोप-प्रत्यारोप की बजाए अपने-अपने घर, दुकान एवं संस्थान में डस्टबिन रखकर उसमें कचरा एकत्रित करना चाहिए एवं नगर पालिका के कचरा संग्रहित करने वाला वाहन आने पर डस्टबिन में संग्रहित कचरे को डालना चाहिए ।

29 दिसंबर 2019 को संजय वार्ड एवं विवेकानंद वार्ड में संचालित अभियान में नगर पालिका सिवनी के सभी सफाई जमादार एवं सफाई संरक्षकों द्वारा उपस्थित रहकर स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने हेतु उक्त वार्डों की सफाई एवं आवश्यक मरम्मत के काम किये गये

अभियान के कार्यों का मेरे निरीक्षण दौरान श्री श्यामबीर IAS सहायक कलेक्टर, श्री मनोज श्रीवास्तव CMO सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, सभी सफाई जमादार एवं सफाई संरक्षकों से कार्यों के संबंध में चर्चा कर समझाइश दी गई है कि सफाई संरक्षक व्यवस्थित रूप से मन लगाकर सौंपे गए कार्यों को समय सीमा में संपादित करें ।

सफाई जमादार अपने वार्ड़ो में सफाई एवं अन्य कार्यों की निगरानी करें एवं आम नागरिक भी सफाई में सहयोग करें । इस तरह हम सब मिलकर सिवनी को स्वच्छ एवं सुंदर सिवनी बनाने और भविष्य में भी सिवनी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की कल्पना को साकार कर सकते हैं ।

सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह पहुचे सफाई कर्मचारियों के मध्य

सिवनी : विगत 28 दिसंबर से जिला मुख्यालय में प्रतिदिन चिंहांकित दो वार्डों में वृहद सफाई अभियान नगर पालिका सिवनी के माध्यम से आरंभ किया गया है।

विगत 27 दिसंबर को गांधी एवं शहीद वार्ड में उक्त अभियान चलाया गया, इस दौरान जिस तरह से नपा सिवनी में पदस्थ सफाई विभाग के कर्मचारियों ने कार्य किया, उसे देखते हुये कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच द्वारा सफाई कर्मियों से सीधा संवाद करने हेतु यादव मंगल भवन में एक अनौपचारिक बैठक कर उपस्थित कर्मियों सहित नगर पालिका में पदस्थ अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे उन्हें दिये गये कार्य को स्वप्रेरणा से पूर्ण करने का प्रयास करें ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के दौरान सिवनी को प्रदेश के 10 टॉप जिलों की सूची में शामिल किया जा सके।

चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर निगम आयुक्त रह चुके है ऐसे में वे अच्छी तरह जानते है कि नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मियों को किस तरह की परेशानियों का सामना जमीनी स्तर पर करना पड़ा है, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कर्मी को अपने कत्र्तव्य के संपादन में कोई परेशानी आ रही हो तो वे उनसे सीधा संपर्क करें।

बैठक के अंत में प्रवीण सिंह अढायच एवं सहायक कलेक्टर श्यामवीर सिंह ने सफाई कर्मियों व नपा के अधिकारियों के साथ चाय-नाश्ते का लुफ्त लिया। इस दौरान दोनों ही वार्डों के पार्षद तथा सीएमओ मनोज श्रीवास्तव सभी उपयंत्री एवं सहायक यंत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सिवनी कलेक्टर ने सफाई कर्मियों को दिया 500 रु ईनाम

सिवनी : सिवनी जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह सिवनी को सफाई में अब्बल लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं जहां एक और सिवनी को अतिक्रमण मुक्त किया गया है वही दूसरे चरण में शिवनी की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है इसी चरण में आज से सिबनी नगर पालिका द्वारा जिला कलेक्टर के आदेश से 2वार्डो का विशेष सफाई अभियान शहीद और गांधी वार्ड मेंचलाया गया इस अभियान में जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने उक्त वार्ड में उपस्थित होकर सफाई कार्य देखा

जिस तरह आज इन वार्डो में सफाई हुई है ऐसी सफाई शायद ही कभी हुई हो ।जो कर्मचारी काम मे लापरवाही बरत रहे थे उन्हें फटकार लगाई। जो अच्छा काम कर रहे थे उन्हें 500-500 रुपये इनाम भी दिया। सफाई कर्मचारियों का चेहरा उस समय खिल गया जब कलेक्टर के द्वारा स्वयं कर्मचारियों को पांच ₹500 की राशि से प्रोत्साहित किया गया वैसे तो यह राशि कम है किंतु यह उन कर्मचारियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है

यदि ऐसी तरह की सफाई सभी वार्डो में होती रही तो सिबनी से गंदगी बहुत कम हो जाएगी और फिर सिवनी को सफाई में अब्बल आने से कोई नहीं रोक सकता बस यहां के नागरिकों के जागरूक होने की जरूरत है

सिवनी : राजपूताना पहुची SPL वेर्टन्स चेम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

आज़म और मोनी के दम बॉयज ने देव क्लब और शाइनिंग से जीते मैच

सिवनी प्रिमियर लीग में अपने अपने पूल से क्वालीफायर करके पहुचने वाली 8 टीमो के बीच मुकाबले अब शुरू हो चुके है आज पहले दिन बॉयज क्लब ने अपने दो मैच बड़े संघर्ष के बावजूद जीत लिए ये जीत हासिल करने के लिए बॉयज क्लब के गेंदबाज़ों औऱ बल्ले बाज़ों का काफी संघर्ष करना पड़ा क्योकि बॉयज क्लब के सामने आज देव क्लब औऱ शाइनिंग स्टार जैसी मजबूत टीमे सामने थी जिन टीमो में टैनिस क्रिकेट के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेल रहे थे आज अंतिम 3 बजे के मैच में गत वर्ष की विजेता ओर उप विजेता टीमें आमने सामने थी इस मैच ओर बॉय टीम की शानदार जीत गवाह बने सिवनी प्रिमियर लीग के मंच पर उपस्थित जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रेम तिवारी जी ,सीताराम रोड़ लाइंस के संचालक मोंटू साहू जी ,सिवनी के रंजीत खरे जी (ठेकेदार) अरुण राय औऱ ग्राउण्ड में उपस्तित हज़ारों की संख्या में दर्शक दीर्घा में बैठे क्रिकेट प्रेमी दर्शक जिन्होंने सभी रोमांचक मैचों के लुत्फ उठाया।

आज प्रतियोगिता के 8 वे दिन आज का पहला मैच वेर्टन्स वर्ग में सुबह 9 बजे से जीएससी बनाम राजपूताना के मध्य खेला गया जिसमें जीएससी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में मात्र 76 रन बना पाई जीएससी की ओर से कप्तान संदेश तिव्हन ने 50 रन बनाए और राजपूताना की ओर से श्रीराम ने तीन विकेट झटके का पीछा करने उतरी राजपूताना ने यह मैच विकेट से जीत लिया राजपूताना क्लब की ये तीसरी जीत रही और सेमीफाइनल मुकाबले में पहुचने वाली पहली टीम बनी।
आज का दूसरा मैच देव क्लब बनाम बॉयज क्लब के मध्य खेला गया जिसमें देव के कप्तान अजय ठाकुर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 125 रन बनाए देव की ओर से अमित ने सर्वाधिक 62 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयज क्लब ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया बॉयज की ओर से एबी आजम ने सर्वाधिक 67 रन बनाए

आज का दूसरा मैच एसएससी बनाम देव क्लब के मध्य खेला गया जिसमें देव क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की पहले बल्लेबाजी करते हुए देवक्लब ने 10 ओवरों में 152 रन बनाए देव की और से दीपक ने 64 रन बनाए एसएससी की ओर से अफरोज ने 3 विकेट झटके लक्ष्य हासिल करने उतरी एसएससी की टीम 9 ओवरों में अलाउड हो गई देव की ओर से शुभम ने 3 विकेट झटके

आज का अंतिम मैच बॉयज क्लब शाइनिंग स्टार के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉयज क्लब की टीम ने 10 ओवरों में 138 रन बनाए बॉयज की ओर से आरिफ अली ने शानदार 81 रन बनाए लक्ष्य हासिल करने उतरी शाइनिंग स्टार ने 10 ओवरों में 134 रन बना पाई बॉयज क्लब की ओर से इरफान पटेल ने तीन विकेट झटके इस तरह बॉयज ने मैच जीत लिया।

संयोजक क़ाबिज़ खान ने बताया कि कल पहला मैच GSC औऱ पेंथर के मध्य सुबह 9 बजे खेला जाएगा तो वही ओपन वर्ग में शाईनिंग SSC औऱ देव क्लब अपने तीन मैच आपस मे खेलेंगी।

आयोजन के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर ने सभी नगर और जिले वासियों से प्रतियोगिता का भरपूर आनन्द उठाने की अपील की है।

सिवनी : जनभागीदारी की बैठक सम्पन्न

सिवनी : आज 28 दिसंबर को नेता जी सुभाष चंद्र बोस शा.कन्या महाविद्यालय सिवनी में जनभागीदारी समिति की शिव सनोडिया की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जनभागीदारी अध्यक्ष शिव सनोडिया, संयुक्त कलेक्टर पदेन उपाध्यक्ष श्री सैयाम ,प्राचार्य डॉ अमिता पटेल,एवम जनभागीदारी के नवनियुक्त सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर किया गया।

इसके पश्चात महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा सभी का पुष्प माला से स्वागत किया गया,फिर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अमिता पटेल द्वारा जनभागीदारी मद से स्वीकृति हेतु विभिन्न प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे गए।तत्पश्चात जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री मान कमलनाथ जी एवम उच्च शिक्षा मंत्री माननीय जीतू पटवारी जी ने प्रदेश के सभी महाविद्यालय में उच्च शिक्षा का विकास में जनभागीदारी समिति की महत्वपूर्ण भूमिका स्थापित की है,जिस अपेक्षा के साथ मुझे महाविद्यालय का जनभागीदारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ,वो सारी अपेक्षायें जनभागीदारी सदस्यों और महाविद्यालय के स्टाफ़ के साथ मिलकर जिला प्रशासन के सहयोग से निश्चित तौर पर पूरी होंगी। अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने में हम कोई कमी नही होने देंगे,प्राथमिकता में शिक्षा की गुणवत्ता में समुचित सुधार रखा जावेगा,उसमें कोई भी कोताही नही बरती जाएगी।

शिव सनोडिया ने कहा कि जनभागीदारी का वास्तविक अर्थ हम सिवनी के गणमान्य नागरिकों से सहयोग लेकर पूरा करेंगे,और इस महाविद्यालय के विकास में सिवनी शहर के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बैठक के पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष शिव सनोडिया द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं से चर्चा कर प्राप्त सुझावो की स्वीकृति जनभागीदारी समिति द्वारा दी गई एवम महाविद्यालय की प्राचार्या अमिता पटेल द्वारा जनभागीदारी समिति के समक्ष रखे गए प्रस्तावों की अभिस्वीकृति भी की गई।

nsui के जिलाध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया द्वारा महाविद्यालय को 11000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। बैठक का संचालन जनभागीदारी की संयोजक श्रीमती इंग्ले मैडम द्वारा किया गया।बैठक में जनभागीदारी समिति के पदेन उपाध्यक्ष संयुक्त कलेक्टर श्री जी.पी.सैयाम,जनभागीदारी सदस्य श्री तनवीर अहमद, रत्नेश चौकसे, राकेश बघेल,प्रवेश बाबू भालोटिया,ओम उपाध्याय, चिंतामन धुर्वे,बिजेंद्र करोसिया, अंशुल अवस्थी,भावेश वर्मा,ललिता सराठे , महाविद्यालय के स्टाफ़ डॉ अर्चना चंदेल, खान मैडम,इंग्ले मैडम ,शशिकांत नामदेव, पी डब्लू डी से एस डी ओ साब, अवधिया जी,एवम अन्य शासकीय एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ट्रैक्टर में फंसकर 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

सिवनी : सिवनी जिले थाना कान्हीवाड़ा अंतर्गत ग्राम कामता में खेत में कृषि कार्य कर रहे ट्रैक्टर में लगे रोटरीवेटर में फंसकर 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज दिनांक 28 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे की है मृतक का नाम अभय पिता कीर्ति कुमार चंद्रवंशी, उम्र 11 वर्ष कामता निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Ayushman Card Center In Seoni | सिवनी में यहाँ बनेंगे आयुष्मान कार्ड

यहाँ है श्रमिक कल्याण योजना की पूरी जानकारी, Shramik Kalyaan Yojana

0

नई दिल्ली। श्रमिक कल्याण योजना एक ऐसी योजना है जिसके दायरे में हर वो कर्मचारी आता है जिसका मासिक वेतन 25000 रुपए प्रतिमाह से कम है। उसे केवल 10 रुपए प्रतिमाह यानी 120 रुपए प्रतिवर्ष का प्रीमियम अदा करना होता है। इसके बाद वो श्रमिक कल्याण योजना के सभी लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र हो जाता है। पढ़िए क्या क्या मदद मिलती है श्रमिक कल्याण योजना के तहत। 

पढ़ाई के लिए सहायता 
(1) अगर किसी श्रमिक के लड़के-लड़कियां पहली से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई जारी रखते हैं तो इसके लिए उन्हें स्कूल ड्रेस, किताब-कापियां आदि खरीदने के ​लिए हर साल 3 से 4 हजार रुपये की मदद मिलेगी।
(2) श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना: 9वीं से 10वीं तक लड़कों के लिए 5000, लड़कियों के लिए 7000 रुपये प्रति वर्ष। 11वीं से 12वीं के लड़कों के लिए 5500, लड़कियों के लिए 7750 रुपये। यह सुविधा मेडिकल पढ़ाई तक भी पैसा बढ़ाकर दी जाएगी।
(3) श्रमिकों के बच्चों को खेलकूद (Sports) के लिए: प्रतियोगिता के आधार पर 2000 से 31000 रुपये तक दिया जाएगा।(4) श्रमिकों के बच्चों को कल्चरल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने पर 2000 से 31000 रुपये तक दिया जाएगा।

स्वास्थ्य सुविधाएं
(1) श्रमिकों को चश्मे के लिए 1500 रुपये तक की मदद।
(2) महिला श्रमिकों तथा श्रमिकों की पत्नियों को डिलीवरी पर 10-10 हजार रुपये। दो बार के लिए दिये जाएंगे।
(3) श्रमिकों और उनके आश्रितों को डेंटल केयर व जबड़ा लगवाने के लिए 4 से 10 हजार रुपये तक की मदद।
(4) श्रमिकों की किसी भी दुर्घटना में अपंग हुए श्रमिकों व उनके आश्रितों को कृत्रिम अंगों (Artificial Limbs) के लिए सहायता मिलती है।
(5) बधिर श्रमिकों व उनके बधिर आश्रितों को श्रवण मशीन के लिए 5000 (पांच साल में एक बार)।
(6) दिव्यांग श्रमिकों तथा उनके आश्रितों को तिपहिया साईकिल के लिए 7000 रुपये।
(7) श्रमिकों के दिव्यांग बच्चों को 20,000 से 30,000 रुपये। इसके तहत सर्विस और वेतन की सीमा तय नहीं है।

शादी के लिए सहायता
इस स्कीम के तहत अगर किसी व्यक्ति के 3 बेटियां और दो बेटे 9वीं और 10वीं क्लास में पढ़ाई करते हैं, तो उस श्रमिक को इसके लिए सालाना 31 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। अगर किसी श्रमिक की शादी होती है तो उसे सरकार की तरफ से 51,000 रुपये दिए जाएंगे। यह तीन बेटियों के लिए ही मान्य होगा।

अप्रिय घटना के बाद आश्रित को सहायता
(1) श्रमिक की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर उसकी विधवा या आश्रित को 2,00,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
(2) श्रमिक की कार्य स्थल या बाहर किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दाह संस्कार के लिए 15000 रुपये।
(3) कार्यस्थल पर काम करते वक्त मौत होने पर आश्रित को 5 लाख रुपये की मदद दी जायेगी।(12) श्रमिकों की सेवा के दौरान दुर्घटना या अन्य कारण से दिव्यांग होने पर: 1.5 लाख रुपये तक की मदद

सिवनी में ठंड का कर्फ्यू, 6 डिसे तक गिरा पारा

सिवनी। सिवनी जिले में गुरुवार को बर्फीली हवाएं और कोहरे के साथ हुई न्यूनतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की वजह से सर्दी में इजाफा हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह पारा और गिरेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस सप्ताह लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट आती जा रही है।  आने वाले कुछ समय में सिवनी का जिले में पारा ओए भी कम देखने को मिलेगा .

Ayushman Card Center In Seoni | सिवनी में यहाँ बनेंगे आयुष्मान कार्ड

इस बार नए साल की शुरुआत तक ठंड कई सालों का रिकार्ड तोड़ सकती है। गुरुवार से अचानक बदले मौसम के बाद पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 15.4 डिसे दर्ज किया गया था। वह शुक्रवार को गिरकर 6.2 डिसे पहुंच गया। दिन में खिली धूप के बावजूद लोग कड़ाके की ठंड व शीतलहर से कपकपाते नजर आए। शाम होने के बाद लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने के बावजूद ठंड का एहसास होते रहा। बीते सालों तक न्यूनतम तापमान 5 डिसे तक गिर चुका है। इस बार 5 डिसे से नीचे तापमान आने की संभावना है।

शाम होते ही सड़कें हुई सूनी- शुक्रवार को पारा 6 डिसे तक गिरने से बढ़ी ठंड में दिन में तो लोग तेज धूप के कारण जरूरी कामों के लिए घरों से निकले वहीं शाम होने के बाद शीतलहर के कारण और अधिक ठंड बढ़ने से लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आलम यह रहा कि शाम होने के बाद शहर की मुख्य आवाजाही वाली सड़कें सूनी नजर आईं। बाजार भी आम दिनों की अपेक्षा जल्द ही बंद हो गया। ग्राहकों ने जल्दी ही खरीदारी कर ली।

आग के आसपास बैठे रहे लोग- कड़ाके की ठंड व शीतलहर से जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं नगर पालिका ने अब तक शहर में सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था नहीं की है। शुक्रवार को लोग अपनी सुविधा अनुसार लकड़ी का इंतेजाम कर आग तापते नजर आए। आग जलता देख आसपास के लोग भी आग के पास बैठे देखे गए। वहीं कुछ लोग वाहनों टायर जलाकर आग तापते नजर आए।

गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी – अचानक बढ़ी ठंड से गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। तिब्बतियों के अलावा अन्य गर्म कपड़ों की दुकानों में लोगों की भीड़ देखी गई। ठंड से बचने लोगों ने स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपे व दस्तानों के साथ अन्य गर्म कपड़े खरीदे।

Ayushman Card Center In Seoni . सिवनी में यहाँ बनेंगे आयुष्मान कार्ड

28 से सिवनी SPL के लीग मुकाबले प्रारम्भ ,इमरान और बाला के कलात्मक खेल से एसएससी सुपर 8 में

महाकौशल के सिवनी जिले में क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना नया कीर्तिमान रचने वाली सिवनी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता छठवें दिन अपने पूरे शबाब पर रही छठवें दिन सिवनी प्रीमियर लीग की लीग मुकाबलों में पहुंचने वाली आठवीं टीम सिवनी सिवनी स्पोर्ट्स सेंटर एसएससी बनी इस टीम के खिलाड़ियों ने अपने क्रिकेट के कलात्मक खेल के दम पर सुपरहिट में पहुंची ।

एसएससी ने सिवनी की दो बड़ी नामचीन टीमें साईं 11 और राजेंद्र 11 को शिकस्त देते हुए अपनी जगह लीग मुकाबलों के आठ टीमों में बनाई एसएससी की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और गेंदबाजी के जोहर दिखाने वाले बाला दोनों ही मैचों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित हुए वही इमरान ने भी पहले मुकाबले में अर्ध शतक लगाया और दूसरे मुकाबले में अपनी घातक गेंद बाज़ी से छतीसगढ़ के बल्लेबाज़ों के हौसले परास्त किए।

प्रतियोगिता में आज का वेर्टन्स वर्ग का पहला मैच बॉयज क्लब और फोर विलेज के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बॉयज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए बॉयज की ओर से नफीस ने शानदार 60 रन बनाए और अरविंद सूर्या ने 40 रन बनाए लक्ष्य हासिल करने उतरी पुर विलेज 10 ओवर में मात्र 82 रन बना पाई।

इस मैच में मैन ऑफ द मैच इस नफीस खान रहे आज का दूसरा मैच राजेंद्र इलेवन वर्सेस ड्राइवर के मध्य खेला गया जिसमें जिसमें राजेंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 124 रन बनाए राजेंद्र की ओर से बल्लू टाइगर ने 30 रन बनाए लक्ष्य हासिल करने उतरी ट्राइवल 10 ओवरों में मात्र 114 रन बना पाए ट्राईबल की ओर से नावेद ने 7 रन बनाए राजेंद्र की ओर से चंदू ने दो विकेट झटके आज का तीसरा मैच एसएससी बनाम साईं पासपोर्ट के मध्य खेला गया जिसमें एसएससी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य एसएससी की ओर से इमरान ने 55 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी साईं पास फूटने 56 रन बना पाई एसएससी की ओर से सैफी ने 4 विकेट झटके आज का चौथा मैच एसएससी और राजेंद्र क्लब के मध्य खेला गया जिसमें एसएससी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 152 रन बनाए एसएससी की ओर से बाला ने 50 रन बनाए राजेंद्र की ओर से अभी ने 3 विकेट झटके लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेंद्र ने 10 ओवर में मात्र 112 रन बना पाई राजेंद्र की ओर से बल्लू ने 80 रन बनाए इस मैच के मैन ऑफ द मैच बाला रहे।।

अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सिवनी प्रीमियर लीग के लिख के मुकाबले 28 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं जिसमें 28 दिसंबर को सिवनी की सर्वश्रेष्ठ टीमें सिवनी बॉयज ,शाईनिंग स्टार ,देव क्लब एसएससी अपने अपने अपने मैच खेलेंगी वही वेर्टन्स वर्ग का मुकाबला राजपूताना ओर GSC के मध्य होगा।।