Home Blog Page 1958

सिवनी : ट्रक के पीछे घुसी बस,1 मृत 21 घायल | Accident News

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय से नागपुर की ओर जाने वाले मार्ग में लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम मोहगांव में बस- ट्रक भिडंत में यात्री बस चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा बस में सवार 21 लोगों को जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया है।

कुरई थाना प्रभारी गनपत सिंह उईके ने बताया कि नागपुर रोड पर ग्राम मोहगांव में आज सुबह 6 बजे सिवनी से नागपुर की ओर जा रही विजयंत ट्रवल्स की बस एक ट्रक के पीछे जा घुसी।

इस घटना में बस चालक राधेश्याम पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष रीवा निवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में 21 बस यात्री भी घायल हुए है।

जिला चिकित्सालय सिवनी की पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 21 या़ि़त्रयों ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिसमें से गंभीर स्थिति को देखते हुए 3 यात्रियों को नागपुर रिफर किया गया है।

MPPSC 2020 : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिये नि:शुल्क कोचिंग, यहाँ करे Apply

MPPSC 2020 : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिये नि:शुल्क कोचिंग, 5 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे उम्मीदवार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन-पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसकी पूर्ण जानकारी अंत में दी गयी है ।

संचालक, राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र (पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण) ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश के लिये पिछड़ा वर्ग के लिये 80 और अल्पसंख्यक वर्ग के लिये 20, कुल 100 सीट उपलब्ध है। उम्मीदवारों का चयन स्नातक स्तर पर प्राप्त अंक के आधार पर संकायवार मेरिट बनाकर किया जायेगा।

प्रशिक्षण माह फरवरी से 6 माह की अवधि अथवा परीक्षा तिथि (जो पहले हो) तक होगा। पूर्णत: नि:शुल्क प्रशिक्षण में भोपाल से बाहर के प्रशिक्षणार्थियों को नियमानुसार छात्रावास में स्थान की उपलब्धता आदि सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षणार्थियों को 350 रुपये मासिक दर से शिष्यवृत्ति दी जाएगी।

आवेदन-पत्र कार्यालय संचालक, पिछड़ा वर्ग, राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र, पुलिस रेडियो मुख्यालय के सामने, भदभदा रोड़, भोपाल-462003 के पते पर 5 फरवरी तक कार्यालयीन समय में पहुँचना आवश्यक है।

आवेदन-पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट www.bcwelfare.mp.nic.in पर उपलब्ध है। फ डफ सदफ इस वेबसाइट की लिंक में क्लिक करके आप सारी जानकरी और आवेदन का प्रारूप पपा सकते है

ऑफिसियल वेबसाइटक्लिक करें
Job Alerts Whatsapp ग्रुप से जुड़ेक्लिक करें

श्रीलंका में बनेगा भव्य सीता माता मंदिर : सीएम कमलनाथ ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा योजना बनाने के निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि श्रीलंका में भव्य सीता माता मंदिर (Sita Mata Mandir) का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश और श्रीलंका के अधिकारियों की एक समिति बनायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि मंदिर निर्माण और साँची में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए शीघ्र ही योजना बनाएं और उसका क्रियान्वयन करें। श्री कमल नाथ आज मंत्रालय में जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा के नेतृत्व में पहुँचे महाबौद्धी सोसायटी के प्रतिनिधि-मंडल के साथ हुई बैठक में चर्चा कर रहे थे। बैठक में महाबौद्धी सोसायटी अध्यक्ष श्री बनागला उपतिसा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि श्रीलंका में सीता मंदिर के भव्य निर्माण के लिए शीघ्र ही एक समिति बनाएं, जिसमें मध्यप्रदेश एवं श्रीलंका सरकार के अधिकारियों के साथ महाबौद्धी सोसायटी के सदस्य भी शामिल हों। यह समिति मंदिर निर्माण के कार्यों पर सतत् निगरानी रखेगी, जिससे समय सीमा में मंदिर का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि मंदिर के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाए और इसके लिये इसी वित्तीय वर्ष में आवश्यक धन राशि भी उपलब्ध करवाई जाए, जिससे मंदिर का निर्माण शीघ्र हो सके।

मुख्यमंत्री ने साँची में बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के लिए आवश्यक भूमि आवंटित करने के साथ ही यहाँ पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही कार्य-योजना बनायी जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाबोद्धी सोसायटी के अध्यक्ष तथा जापान और अन्य देशों की कई कंपनियों और अन्य संस्थाओं ने साँची में विभिन्न संरचनाओं के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है।

जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने हाल ही में श्रीलंका यात्रा के दौरान सीता मंदिर के निर्माण के संबंध में वहाँ की सरकार से हुई चर्चा की जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि अगर बेहतर वायु सेवाएँ उपलब्ध हों, तो श्रीलंका सहित बौद्ध धर्म को मानने वाले अन्य देशों में रह रहे श्रद्धालुओं को साँची आने में सुविधा होगी। इसी तरह, मध्यप्रदेश के लोगों को भी सीता मंदिर के दर्शन करने में आसानी होगी।

मुख्यमंत्री को इस मौके पर महाबौद्धी सोसायटी श्रीलंका के अध्यक्ष श्री बनागला उपतिसा ने बौद्ध की प्रतिमा, बौद्ध ग्रंथ एवं स्व-लिखित पुस्तक भेंट की। मंत्री श्री शर्मा ने भी श्रीलंका यात्रा के दौरान प्राप्त उपहार मुख्यमंत्री को भेंट किये।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा अध्यात्म श्री मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Keywords : Madhya Pradesh News In Hindi, Kamal Nath Government, Kamal Nath, MP CM, Sita Mata Temple Construction,

सिवनी : कल से बीपीएल में ओपन वर्ग के मुकाबले

सिवनी- भैरोगंज प्रीमयर लीग के मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर ने बताया कि
आज दिनांक 27 जनवरी को BPL 3 के 4 मुकाबले वेटरन्स के खेले गए
पहला मैच वकील 11 और GSC के मध्य खेला गया टॉस जीतकर GSC में पहले बल्लेबाजी कर 139 रानो का लक्ष्य दिया जिसके पीछा करते हुए वकील 11मात्र 28 रन में ढेर हो गई ।इस मैच का मैन ऑफ द मैच बंटी सेंगर 72 रन को दिया गया।इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में श्री करतार सिंग बघेल जी और श्री बालगोविन्द जी उपस्थित थे।

दूसरा मैच बाबा 11 और GSC के मध्य खेला गया जिसमें बाबा 11 के बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाये और GSC के गेंदबाजो ने मात्र 63 रनों का लक्ष्य बनाने दिया, इस मैच को 4 विकेट से GSC ने जीत हासिल की और इस मैच के मैंन ऑफ़ द मैच कन्हिया 3 विकेट रहे।

तीसरा मैच नाईट राइडर ने टॉस जीतकर हेल्थ 11 को क्षेत्र राक्चड के लिए आमंत्रित किया 121 रनों का स्कोर खड़ा किया और हेल्थ 11 अनिल जयसवाल की टीम मात्र 60 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच का मैंन ऑफ़ द मैच उत्तम बने जिन्होंने उत्तम बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों की पारी खेली ।

आज का अंतिम और चौथा मैच राजपुताना रेजिमेंट और पेंथर क्लब के मध्य खेला गया, पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना के धाकड़ बल्लेबाज जीतेन्द्र ने तूफानी पारी खेलते हुए 74 रन ठोके मात्र 31 बोल पर।
ओर लक्ष्य दिया 138 रनों का। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेंथर मात्र 60 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में मैंन ऑफ़ द मैच जितेंद्र ने अपने नाम किया।

भैरोगंज प्रीमयर लीग 3 के अध्यक्ष एड श्री राज गोस्वामी ने जानकारी दी की कल दिनांक 28 जनवरी से BPL 3 में ओपन वर्ग के महामुकाबले खेले जाएंगे पहला मैच सीवनी बॉयज V/S यंग हीरो छपारा और दूसरा मैच बरघाट V/S लॉयन लखनादौन और तीसरा मुकाबला पहले मैच के विजेता और दुसरे मैच के विजेता के मध्य खेला जाएगा वही वेटरन्स वर्ग के पहला मैच बाबा11 v/s वकील 11 के बीच खेला जाएगा।

सिवनी : कलेक्टर एवं एस.पी. को किया गया सम्मानित

सिवनी : अधिवक्ता मित्र मण्डल सिवनी द्वारा जिले में संगठित माफिया पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं अतिक्रमण हटाओं मुहिम के जिला प्रशासन द्वारा बेहतर क्रियांवयन के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर एडव्होकेट पंकज शर्मा, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, योगेश व्यवहार, राकेश बघेल एवं अरविंद ब्रम्हभट्ट की उपस्थिति रही ।

सिवनी : बीपीएल परिवार ने मनाया वरिष्ठ पत्रकार लिमटी खरे का जन्मोत्सव

सिवनी : जिले के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मानीय श्री लिमटी खरे जी एवं अभिषेक गोस्वामी, और अभिषेक अग्रवाल जी का जन्मदिन आज पी जी कॉलेज ग्राउंड मे, भैरोगंज प्रीमीयर लीग समिती सिवनी द्वारा मनाया गया .

लिम्टी खरे जी का स्वागत पुष्पहारो से किया गया जिसके बाद केक काटकर जन्मोत्सव एवं उन्हें समिति द्वारा बधाईयॉ दी जाकर उज्जवल भवीष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई , वही BPL प्रीमियर लीग में आदरणीय खरे जी के करकमलो से आज का मेन ऑफ दा मैच का पुरष्कार भी वितरण किया गया

सिवनी : शतचंडी यज्ञ में पहुचे आचार्य महामंडेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी

pragyananad ji

सिवनी, : जिले के ग्राम संगई, नरेला एवं भोगाखेड़ा के प्रतिष्ठित बघेल परिवार द्वारा मॉ बैनगंगा स्थली ग्राम संगई में परम् श्रृद्धेय अंनत विभूषित द्विपीठाधीश्वर जगत् गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज जी के शुभ आर्शीवाद से पूज्य पाद् गुरूदेव ब्र.निर्माण बाबा श्री अयोध्यादास जी महाराज उदासीन की परम कृपा से एवं हमारे पूर्वजो के पुण्य प्रताप से 25 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक शत्चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ग्राम संगई में पूज्य शंकराचार्य जी महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य पंड़ित हितेन्द्र शास्त्री जी के आचार्यत्व सानिध्य में काशी के वैदिक विद्वानों द्वारा सम्पन्न हुआ।

शतचंडी यज्ञ में पधारे निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज का आगमन 26 जनवरी को हुआ। इस अवसर पर शतचंडी यज्ञ के आयोजक बघेल परिवार द्वारा महामंडलेश्वर एवं पूज्य शंकराचार्य जी महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य पंड़ित हितेन्द्र शास्त्री जी का पादुका पूजन कर भव्य स्वागत किया गया, तत्पश्चात शतचंडी यज्ञ में वैदिक मंत्रो के साथ अग्नी मंथन किया गया, प्रज्ञानंद महाराज जी ने भागवत कथा पर व्यापक प्रकाश डाला।

आयोजित शत्चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के प्रचार प्रसार प्रभारी श्री ब्रजेशसिंह(लल्लू) बघेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि ग्राम संगई में यज्ञ के प्रथम दिन 25 जनवरी 2020 को पूज्य शंकराचार्य जी महाराज जी के शिष्य पंड़ित हितेन्द्र शास्त्री जी एवं कथा वाचक काशी के वैदिक विद्वानों की उपस्थिती में मंगल कलश यात्रा निकालकर, मॉ शत्चंडी व श्रीमद् भागवत पुराण के पूजन अर्चना कर समस्त देवी देवताओं का आव्हान कर वैदिक मंत्रोपच्चारण के साथ मंडप में प्रवेश कर भागवत् महात्म कथा का प्रारंभ हुआ। मॉ राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी एवं श्रीमद् भागवत पुराण के मंगल कलश शोभा यात्रा में संगई, सिवनी एवं आस पास के अन्य ग्रामों से हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित होकर भागवत कथा एवं शोभा यात्रा में भाग लिया।

आयोजन समिती के प्रचार प्रसार प्रमुख श्री ब्रजेशसिंह बघेल ने आगे बताया कि कथा के दूसरे दिन 26 जनवरी को आचार्य महामंडेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज का आगमन हुआ, उनके द्वारा भागवत यज्ञ के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला। श्री बघेल ने बताया कि दिनांक 28 जनवरी को भागवत कथा एवं भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव प्रसंग पर कथा प्रवचन होंगे तथा रात्रि 7 बजे सुप्रसिद्ध देवी गायिका (भजन सम्राज्ञी) श्रीमती संजो बघेल जी द्वारा मॉ देवी के भजनो की प्रस्तुती की जावेगी।

भागवत कथा के प्रचार प्रसार प्रभारी श्री ब्रजेशसिंह बघेल ने बताया कि दिनांक 29 जनवरी को द्वारकापीठ प्रभारी विद्वतवरेण्य पूज्य स्वामी सदानंद जी महाराज का आगमन होगा और धर्मपरायण जनमानस को अपने आर्शीवचनों से कृतार्थ करेंगे। दिनांक 30 जनवरी को रूकमणी विवाह उत्सव प्रसंग पर प्रवचन होगा। दिनांक 31 जनवरी को सुदामा चरित्र कथा एवं शेष कथा पर प्रवचन के साथ ही मॉ शतचंडी यज्ञ एवं भागवत कथा की पूर्णाहुति, महाप्रसाद के साथ यज्ञ का समापन्न होगा।

आयोजन समिती ने समस्त धर्म प्रेमी एवं श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि ग्राम संगई में आयोजित शतचंडी यज्ञ एवं भागवत कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ एवं गुरूजनों का आर्शीवाद प्राप्त करने हेतु आप सपरिवार सादर आमंत्रित है।

सिवनी : 28 जनवरी भजन गायिका सँजो बघेल का संगई में आगमन

सिवनी-शतचंडी यज्ञ एवं भागवत कथा समिती के प्रचार प्रसार प्रभारी श्री ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल ने बताया कि मॉ बैनगंगा स्थली ग्राम संगई में परम् श्रृद्धेय अंनत विभूषित द्विपीठाधीश्वर जगत् गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती महाराज जी के शुभ आर्शीवाद से पूज्य पाद् गुरूदेव ब्र.निर्माण बाबा श्री अयोध्यादास जी महाराज उदासीन की परम कृपा से एवं हमारे पूर्वजो के पुण्य प्रताप से 25 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक शत्चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।

दिनांक 28 जनवरी को भागवत कथा में सुप्रसिद्ध देवी गायिका (भजन सम्राज्ञी) श्रीमती संजो बघेल जी द्वारा मॉ देवी के भजनो की प्रस्तुती की जावेगी।

        आयोजन समिती ने सभी धर्म प्रेमी एवं श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि इस भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचकर सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती संजो बघेल की देवी भजनो का श्रवण कर धर्म लाभ उठाये।

सिवनी : नगर के अतिक्रमण मुक्त हुए स्‍थानों पर जनउपयोगी विभिन्‍न कार्य प्रारंभ

सिवनी : विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही उपरांत नगर के अतिक्रमण मुक्त हुए जगहों पर कार्य प्रारंभ हो चुका है.

इस परिपेक्ष में अतिक्रमण मुक्त हुई पीजी कॉलेज से नगर पालिका सीमा तक के 7 मीटर चौड़े डामरीकरण रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसका निर्माण कार्य लगभग 15 से 20 दिनों में हो जाएगा।

अतिक्रमण मुक्त हुई सोमवारी चौक मे भव्य चौराहे का निर्माण कार्य करने की प्रक्रिया गतिशील है। वर्षों से प्रतीक्षारत दल सागर के पास शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। दल सागर के चारों तरफ सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है।

सिवनी : मानवता को शर्मसार करने वाली खबर कांपती ठंड में मिली 3 माह की लावारिस बच्ची, सड़क में अकेला छोड़ गए माँ बाप

लावारिस बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी में कराया गया भर्ती

केवलारी (रवि चक्रवर्ती ) : बच्ची के मां बाप के बारे में पता करने में जुटी केवलारी पुलिस, एक और कल दिनांक 26/01/2020 दिन रविवार को देशवासी गणतंत्र दिवस के जश्न पर डूबे थे एवं देशभर में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था ,वही सिवनी जिले के केवलारी थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम अहरवाड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई

जहां पर इस कड़कड़ाती शर्द रात में 10:00 बजे लगभग 3 माह की एक लावारिस बच्ची के मिलने की खबर सामने आई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई | उल्लेखनीय होगा कि कल रात केवलारी के समीपस्थ ग्राम अहरवाडा से ग्राम कोटवार का फोन 100 डायल को आया कि किसी ने एक 3 माह की बच्ची को सड़क किनारे लावारिश हालात में छोड़ गया है,

जानकारी प्राप्त होते ही 100 डायल के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बच्ची को सुरक्षित केवलारी अस्पताल लेकर आ गए,बच्ची के साथ मे एक बेग भी मिला है जिसमे बच्ची के पहनने के और ठंड के कपड़े भी रखे हुए है। फिलहाल मासूम बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और केवलारी पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों की खोज खबर लेने की कोसिस की जा रही है।