Homeफैशन/ब्यूटीSkin Care In Winters: सर्दियों में इन 10 तरीकों से करें रूखी...

Skin Care In Winters: सर्दियों में इन 10 तरीकों से करें रूखी और बेजान त्वचा की देखभाल

Date:

Skin Care In Winters तो फिर सर्दियों में कैसे रखें त्वचा का ख्याल? कुछ घरेलू टिप्स के जरिए सर्दियों में आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रख सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care In Winters: त्वचा की देखभाल हर मौसम में ज़रूरी होती है, लेकिन सर्दी के मौसम में त्वचा को ज़्यादा केयर की ज़रूरत पड़ती है। ठंड के मौसम में सर्द और तेज़ हवाओं की वजह से अक्सर त्वचा रूखापन आ जाता है और वह दिखने में बेजान और सूखी लगती है। यह ऐसा मौसम है जब हमारी त्वचा बेहद नाज़ुक हो जाती है। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी त्वचा को खराब कर सकती है। 

तो फिर सर्दियों में कैसे रखें त्वचा का ख्याल? कुछ घरेलू टिप्स के जरिए सर्दियों में आप अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत रख सकते हैं।

सर्दियों में ऐसे करें स्किन की देखभाल

1. सर्दियों में साबुन का प्रयोग जितना हो सके कम करें। त्वचा अगर रूखी है तो ग़लती से भी स्क्रब न करें, क्योंकि इससे त्वचा पर मौजूद पोर्स तो खुल जाएंगे लेकिन रूखापन बढ़ सकता है और पिंपल्स आ सकते हैं। स्क्रब तभी करें अगर स्किन ऑयली है ताकि इससे स्किन का ऑयल कम हो सके।

2. सर्दियों में त्वचा को जानदार और कोमल बनाने के लिए दही और चीनी को मिक्स कर अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।

3. सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए ज़रूरी है कि विटामिन-ई युक्त मॉइश्चराइज़र लगाएं। चेहरे को साफ पानी से धोएं और रोज़ाना रात को और दिन में 3-4 बार अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं।

4. सर्दियां आते ही लोग गरम पानी से नहाने लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ज़्यादा गरम पानी आपकी त्वचा को रूखा कर सकता है।

5. ग्लिसरीन, नींबू और 3-4 बूंद गुलाबजल मिलाकर एक मिश्रण बना लें और इसे एक शीशी में भरकर रख लें। रोज़ाना इस मिश्रण को रात को सोने से पहले चेहरे और शरीर पर लगाएं और सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें।

6. चाहे कोई भी मौसम हो त्वचा का ख्याल रखना है तो इसके लिए सबसे ज़रूरी है कि सेहतमंद और संतुलित खाना खाएं। मौसमी फल और सब्ज़ियां खाएं। सर्दियां हैं तो खूब गाजर, पालक, मेथी, सरसों, नींबू जैसी चीजें खाने में शामिल करें।

7. कई लोगों की स्किन पहले से ही रूखी होती है और सर्दियों में ऐसी स्किन का हाल और बुरा हो जाता है। रूखी स्किन के लिए दूध सबसे बेहतर टॉनिक है। चाहे तो इसे आप किसी फेसपैक में मिलाकर लगा सकते हैं या फिर ऐसे ही दूध को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। करीब एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो दें। रोज़ाना ऐसा करेंगे तो कुछ ही वक्त में फायदा देखेगा।

8. गर्मियों में तो लोग अक्सर सनब्लॉक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन सर्दियों में इसकी ज़रूरत नहीं समझते, जबकि सूरज की किरणें सर्दियों में स्किन को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। अक्सर लोग धूप सेंकते हैं और उसकी वजह से स्किन टैनिंग तो होती ही है वो बेजान भी हो जाती है। इससे बचने के लिए ज़रूरी है कि बाहर बिना सनब्लॉक के न बैठें।

9. सर्दी हो या गर्मी, खूब पानी पीएं ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। पानी पर्याप्त मात्रा में रहेगा तो स्किन डेड नहीं होगी और ग्लो बरकरार रहेगा।

10. स्किन को कोमल और हेल्दी रखना है तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल सिर्फ बालों के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि इससे रोजाना नहाने से एक घंटे पहले शरीर और चेहरे की मालिश करें और फिर नहाएं। स्किन कभी रूखी नहीं होगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...