Home Blog Page 1957

सिवनी : स्वस्थ लावारिस बालिका को भेजा जायेगा शिशु गृह, बाल कल्याण समिति ने किया फैसला

सिवनी। विगत दिनों केवलारी थाना अंतर्गत सड़क के किनारे एक तीन माह की बालिका लावारिस हालत में प्राप्त हुई थी, जिसे पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। विगत 28 जनवरी को शासकीय नियमानुसार उक्त बालिका को जिले में संचालित बाल कल्याण समिति को सौंपा गया.

जहाँ समिति की अध्यक्ष सुश्री आरजू विश्वकर्मा, सदस्य डॉ. रामकुमार चतुर्वेदी, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, श्रीमती रागिनी तिवारी एवं सुश्री हेमलता जैन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. रामकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लावारिस मिली मासूम बालिका का स्वास्थ्य ठीक है, जिसे ध्यान में रखते हुये आज एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला चिकित्सालय से उपलब्ध नर्स के साथ बालिका को बाल शिशु गृह सुकलू ढाना छिन्दवाड़ा भेजा जायेगा।

ज्ञात रहे कि बालिका के लावारिस मिलने के बाद अनेक संवेदनशील नागरिकों ने उसे गोद लेकर पालन-पोषण करने की इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिये बाल कल्याण समिति एवं बाल शिशु गृह को नियुक्त किया गया है।

वर्तमान स्थिति में उक्त बालिका को शिशु गृह में रखने के बाद एक सार्वजनिक सूचना निकाली जायेगी, जहाँ यदि बालिका का कोई नजदीकी रिश्तेदार समिति से सम्पर्क करता है तो चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बालिका को उसे सौंपा जा सकता है।

उपरोक्त प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यदि 30 दिन पश्चात कोई भी व्यक्ति बालिका का नजदीकी रिश्तेदार होने का दावा नहीं करेगा तो बाल शिशु गृह के माध्यम से नियमानुसार गोद देने की प्रक्रिया पूर्ण करायी जायेगी।

सिवनी : गर्ल्स कॉलेज में होगा गांधी स्तम्भ का लोकार्पण

सिवनी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कन्या महाविद्यालय सिवनी में 30 जनवरी 2020 को गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवम उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री जीतू पटवारी जी द्वारा गाँधी जी की 150 वी जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के सभी शासकीय अशासकीय महाविद्यालय में गांधी स्तम्भ की स्थापना की घोषणा अनुसार गांधी स्तम्भ का लोकार्पण कार्यक्रम स्थानीय विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन,जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जी,जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक जी एवम गाँधी वादी विचारकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अमिता पटेल ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस शा. कन्या महाविद्यालय सिवनी में निर्मित गांधी स्तंभ का लोकार्पण गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवम उच्च शिक्षा मंत्री माननीय जीतू पटवारी जी के द्वारा प्रतीकात्मक रूप से भोपाल में किया जाएगा।

एवम महाविद्यालय स्तर पर गांधी स्तम्भ का लोकार्पण जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया द्वारा जनभागीदारी समिति के सदस्य,नगर के गांधीवादी विचारक, महाविद्यालय का स्टाफ,एवम छात्राओं की उपस्थिति में किया जाना सुनिश्चित है। उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रातः 11 बजे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सामुहिक मौन एवम श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा भोपाल में प्रतीकात्मक रूप से प्रदेश के सभी महाविद्यालयो में नवनिर्मित गांधी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा,जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी महाविद्यालयो में होगा।

सीधे प्रसारण के बाद गांधी जी के जीवन वृत्त पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके पश्चात गांधी तुम्हे नमन विषय पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर गांधी वादी विचारक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना जी,बरघाट के विधायक श्री अर्जुन ककोडिया जी,केवलारी के पूर्व विधायक श्री रजनीश हरवंश सिंह जी,वरिष्ठ कांग्रेसी श्री अशुतोष वर्मा जी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहन चंदेल जी,प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री राजा बघेल जी,प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती नेहा सिंह जी,जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय श्री मो.असलम खान जी,श्री नरेश मरावी जी,जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिलीप बघेल जी,श्री रामायण सिंह सिसोदिया जी,श्री बुलाकी राम सिसोदिया जी,श्री ब्रजेश सिंह बघेल जी ,नगर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री ईमरान पटेल जी,कार्यकारी अध्यक्ष द्वय श्री संतोष पंजवानी जी,श्री बाबा तिवारी जी,सहित नगर के अन्य गाँधी वादी विचारक,जनप्रतिनिधि गण, महाविद्यालय की छात्राये ,स्टाफ की उपस्थिति रहेगी। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया एवम प्राचार्य डॉ अमिता पटेल ने सभी गणमान्य जनो से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

सिवनी : गर्ल्स कॉलेज एवं मठ कन्या स्कूल में हुआ सायकिल ऑन प्रमोशन

सिवनी :आगामी 1 फरवरी दिन शनिवार को बड़े मिशन स्कूल मैदान से प्रात: 8.30 बजे निकलने वाली सिवनी सायकिल ऑन रैली के लिये प्रमोशन का दौर जारी है, जहाँ आयोजन समिति से जुड़े युवा स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में पहँुचकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों व युवक-युवतियों को रैली में शामिल होने के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं।

विगत 28 जनवरी को जिला मुख्यालय में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रमोशन का कार्यक्रम जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिया एवं सदस्य ओम उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ, जहाँ सैकड़ों की संख्या में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने स्लो एवं फास्ट सायकिल प्रतियोगिता में भाग लिया, इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार शिव सनोडिया के सौजन्य से प्रदान किये गये।

वहीं दूसरा प्रमोशन मठ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस दौरान बालिकाओं को सायकिल रैली में आमंत्रित करने के लिये गूंज संस्था एवं महिला पतंजलि योग समिति की कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रही वहीं आयोजन समिति की ओर से आयुष दण्डवते, कपिल पाण्डे एवं चंकी पाण्डे भी शामिल रहे। यहाँ भी विभिन्न तरह की सायकिल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जहाँ विजेताओं को गूंज संस्था की ओर से पुरस्कार वितरित किये गये।

सिवनी : CAA के विरोध में निकली यात्रा, बन्द का रहा आंशिक असर

सिवनी : नागरिक संशोधन कानून को लेकर विरोध और समर्थन का दौर जारी है, जहाँ आज प्रात: 10 बजे से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बहुजन क्रांति मोर्चा ने राष्ट्र व्यापी भारत बंद का आव्हान किया था।

इस दौरान रानी दुर्गावती की प्रतिमा से एक विशाल रैली निकाली गई, जहाँ शामिल युवाओं और आम नागरिकों द्वारा सभी व्यापारियों से सीएए का विरोध करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आव्हान किया।

हालांकि नगर के प्रमुख बाजारों में शुमार बुधवारी, नेहरू रोड, शुक्रवारी, बारापत्थर एवं जीएन रोड में बंद का असर नहीं दिखायी दिया, लेकिन नगर के कुछ क्षेत्रों में दुकानों के शटर अवश्य बंद रहे।

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि आयोजनकर्ताओं को पहले से ही बताया गया था कि वे किसी भी तरह का दबाव व्यापारियों पर प्रतिष्ठान बंद करने के लिये नहीं बनायेंगे और आज पर्याप्त सुरक्षा बलों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली गई।

जिले में इस दौरान किसी भी तरह की कोई घटना सामने नहीं आयी है वहीं बस सेवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
ज्ञात रहे कि आगामी 30 जनवरी को संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा नगर पालिका मैदान में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके बाद 31 जनवरी को इसी मैदान से एक रैली निकाली जायेगी जो कलेक्ट्रेट पहँुचकर ज्ञापन सौंपेगी।

M.S. Dhoni : 31 जनवरी तक रहेंगे कान्हा नेशनल पार्क में

Mahendra Singh Dhoni भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज Mahendra Singh Dhoni कान्हा नेशनल पार्क की सैर करने पहुंचे हैं। Mahendra Singh Dhoni कान्हा के मुक्की गेट के समीप स्थित बंजारा ताज रिसोर्ट में ठहरे हैं। वे कान्हा की सैर कब करेंगे यह कार्यक्रम अभी पार्क प्रबंधन तक नहीं पहुंचा है।

प्राइवेट प्लेन से आए Mahendra Singh Dhoni बिरसा हवाई पट्टी से सीधे रिसोर्ट पहुंचे। कान्हा की सैर करने Mahendra Singh Dhoni पहली बार आए हैं। जैसे ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धुरंधर क्रिकेटर के कान्हा आने की खबर लोगों को मिली तो वहां भीड़ जमा हो गई थी। सभी धौनी-धौनी पुकारने लगे, इस पर उन्होंने सबका अभिवादन किया और कुछ लोगों के साथ सेल्फी भी ली।

इसके बाद वे सीधे रिसोर्ट के लिए‍ रवाना हो गए। अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए मशहूर कान्हा की विश्व पर्यटन के नक्शे पर अलग ही पहचान है। जानकारी के मुताबिक Mahendra Singh Dhoni 31 जनवरी तक यहीं रुकेंगे, इस दौरान वे कान्हा की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारेंगे और बाघ को देखने की कोशिश भी करेंगे।

यह पहली बार नहीं है जब कान्हा में कोई बड़ी हस्ती आई हो, इसके पहले भी यहां प्राकृतिक सुंदरता और बाघों को देखने के लिए बड़ी सेलिब्रिटी आते रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों यहां आए पर्यटकों के सामने दो बाघ अपने क्षेत्र को लेकर आपस में लड़ रहे थे, कुछ पर्यटकों ने इसका वीडियो भी बना लिया था, यह उनके लिए बहुत ही रोमांचकारी था। कहा जाता है कि टाइगर स्टेट का दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश में बाघ कान्हा नेशनल पार्क में ही सबसे आसानी से दिख जाते हैं।

MPPSC OBC Reservation : म0प्र0 हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण पर लगाई रोक

भोपाल : MP MPPSC OBC Reservation मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश के जरिए पीएससी (PSC) की भर्तियों में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण (MPPSC OBC Reservation) पर रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने पीएससी की भर्तियों में पूर्व निर्धारित 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) से अधिक लाभ न दिए जाने की शर्त लागू कर दी है। इससे पीएससी (PSC) द्वारा की जा रही 400 से अधिक पदों की नियुक्तियां प्रभावित होंगी।

याचिकाकर्ता आशिता दुबे सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ राधेलाल गुप्ता, आदित्य संघी, जाह्न्वी पंडित व सुयश ठाकुर ने पक्ष रखा। जबकि राज्य शासन की ओर से अधिवक्ता हिमांशु मिश्रा खड़े हुए। पीएससी (PSC) का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह ने रखा, जिन्होंने ओबीसी को 27 की जगह 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) दिए जाने के कोर्ट के रुख के प्रति सहमति जताई।

विज्ञापन 2019 नवंबर में हुआ था जारी

पीएससी (PSC) द्वारा नवंबर 2019 में एक विज्ञापन जारी किया गया। इसके जरिए द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पद विज्ञापित किए गए। जिसके बाद काफी संख्या में आवेदन भरे गए। नियुक्ति प्रक्रिया अंतर्गत साक्षात्कार भी हो चुके हैं। अब अंतिम चयन सूची जारी होना शेष है। इसके बावजूद राज्य शासन की ओर से जवाब पेश करने के स्थान पर बार-बार समय लिया जा रहा था। कोर्ट ने विगत सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से आवश्यक रूप से जवाब पेश किए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही अगली सुनवाई 28 जनवरी को निर्धारित कर दी थी। इसके बावजूद राज्य की ओर से पूर्ववत जवाब नदारद ही रहा। लिहाजा, कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश पारित कर दिया।

ये है पूरा मामला

याचिकाओं के जरिए राज्य शासन द्वारा जारी संशोधन अधिनियम-2019 को कठघरे में रखा गया। इसके जरिए ओबीसी (OBC) के लिए पहले से निर्धारित 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 फीसदी आरक्षण किए जाने का विरोध किया गया। दलील दी गई संशोधन के कारण आरक्षण का कुल प्रतिशत 50 से बढ़कर 63 हो गया है।

इससे पीएससी (PSC) की नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित होगी। ऐसा नहीं होने पाए इसके लिए ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) पूर्ववत लागू किए जाने की व्यवस्था दी जाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के न्यायदृष्टांत के अनुरूप राज्य शासन द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण किसी भी सूरत में नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद मध्य प्रदेश में कुल आरक्षण 50 से अधिक 63 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) बढ़ाने से पूर्व नियमानुसार पिछड़ा वर्ग आयोजन से परामर्श नहीं किया गया।

बिना किसी सर्वेक्षण या फील्ड स्टडी किए ओबीसी रिजर्वेशन बढ़ाए जाने जैसी मनमानी की गई है। इसलिए ओबीसी रिजर्वेशन संबंधी संशोधन असंवैधानिक होने के कारण निरस्त किए जाने योग्य है।

केवलारी : राम कथा का सुंदर वाचन कर रही पूज्य प्राची देवी

सिवनी : केवलारी (रवि चक्रवती) समीपस्थ ग्राम मलारी के खेरमाई प्रांगण में 23 जनवरी से शुरु होकर 31 जनवरी तक चलने वाली श्री राम कथा में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य प्राची देवी के द्वारा रामचरितमानस और श्री राम प्रसंग का सुंदर और संगीतमय वाचन किया जा रहा है

जिसे सुनने के लिए आस पास के ग्रामो से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली राम कथा में आज कथा वाचिका प्राची देवी द्वारा छटवे दिवस में भगवान श्रीराम के द्वारा अहिल्या को श्राप मुक्त कर उसने उद्धार का वर्णन किया।

भगवान श्रीराम को मुनि विश्वामित्र ने गंगा अवतरण की कथा सुनाई और बताया कि हे राम तुम्हारे कुल में भक्त भगीरथ जैसे तपस्वी हुए जिन्होंने माँ गंगा को पृथ्वी पर के लाने के लिए घोर तपस्या की थी ।

इसके साथ ही श्री राम-सीता विवाह प्रसंग का सुंदर वर्णन करते हुए पूज्य प्राची दीदी ने बताया कि राजा जनक ने प्रण किया था कि जो भी शिवधनुष को तोड़ेगा और भगवान परसुराम के भ्रम को दूर करेगा वैदेही सीता उसे वरण करेंगी।भगवान श्रीराम ने गुरु आज्ञा से शिवधनुष भंग किया और माता सीता से उनका विवाह संपन्न हुआ।

भगवान अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करने के लिए ही अपने अंश सहित अवतार धारण करते है और समाज मे मर्यादा का आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उल्लेखनीय होगा कि पूज्य प्राची देवी के मुखारबिंद से राम कथा का रसपान करने के लिए भ्रामक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सिवनी में 30 जनवरी को होगा भव्य अंर्तराष्ट्रीय दंगल का आयोजन

सिवनी : कौमी एकता दंगल समिति के मुख्य आयोजक मुनमुन राय ने ली प्रेसवार्ता

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीन सिटी एसोशियन के तत्वाधान में कौमी एकता अंर्तराष्ट्रीय दंगल का आयोजन सिवनी की सरजमीन में भव्य रूप से 30 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है

इस संबंध में 28 जनवरी को दोपहर 3 बजे से स्थानीय नटराज होटल में दंगल समिति के मुख्य आयोजक सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष नगपुरे, आयोजन समिति के संयोजक अल्ताफ भाई निर्णायक प्रकाश पहलवान, आसीफ पहलवान ने एक पत्रकार वार्ता ली पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियो के द्वारा जानकारी दी गई कि 30 जनवरी को अंर्तराष्टीय दंगल का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउंड सिवनी में होने जा रहा है

आयोजित होने वाले दंगल में मुख्य अतिथी के रूप में मप्र विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे मौजूद रहेगी वही कार्यक्रम में विशेष अतिथी के रूप मे रामकिशोर नाना कांवरे परसवाड़ा विधायक मौजूद रहेगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुराग चतुरमोहता के द्वारा की जावेगी वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रजनीश सिंह, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, गौरव पारधी, राजा बघेल सहित जिले एवं प्रदेश की जानी मानी हस्तियां प्रमुख रूप से मौजूद रहेगी

पत्रकार वार्ता ले रहे दिनेश राय मुनमुन ने बताया कि दंगल में न केवल देश के बल्कि विदेश के अनेको ख्यातिलब्ध पहलवान जिनमे होडी पहलवान ईरान पोया पहलवान, अम्मार पहलवान ईरान, सीना पहलवान ईरान, हयूमन पहलवान ईरान के साथ दो ओर ईरान के पहलवान मौजूद रहेगें वही हमारे देश के ख्यातिलब्ध पहलवान विजय सोनीपत इंडियन आर्मी से सोनू पहलवान, हरियाणा से सरूप पहलवान, इंडियन आर्मी से संदीप पहलवान, हरियाणा से मनीष पहलवान, रोहित पहलवान वही दिल्ली से रविन्दर पहलवान, पंजाब से कर्मा पहलवान व दानिश पहलवान दिल्ली से शिरकत करेगे

इसके अलावा देश के और भी बडे पहलवान सिवनी में आयोजित भव्य दंगल में अपने दांव पेच दिखायेगें आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष नगपुरे व संयोजक अल्तार्फुरमान ने बताया कि दंगल में कुश्ती के विजेता को 3 लाख रूपये का पहला इनाम दिया जायेगा वही दूसरा ईनाम 2 लाख तीसरा इनाम 1.5 लाख रूपये चौथा इनाम 1 लाख रूपये पांचवा इनाम 1 लाख रूपये वही छंटवा इनाम 50 हजार रूपये सांतवा इनाम 50 हजार रूपये दिया जायेगा।

सिवनी : BPL सीजन 3 के ओपन मुकाबलों का शानदार आगाज

सिवनी : भैरोगंज प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन 3 जोकि स्वर्गीय विनोद राजपूत स्वर्गीय गिरीश अग्रवाल स्वर्गीय जय सनोडिया जी की स्मृति में स्थानीय पीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेली जा रही है जिस में प्रथम मैच बेटर्न्स मुकाबला बाबा 11vs एडवोकेट 11 के मध्य खेला गया जिसमें बाबा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आशीष पाठक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 158 रन का स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए एडवोकेट इलेवन की टीम 64 रन ही बना सकी.

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट रूद्र देव राहंगडाले जी उपस्थित रहे भैरोगंज प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एडवोकेट राज गोस्वामी जी ने सभी खिलाड़ियों का सम्मानीय अतिथि महोदय से परिचय कराया

आयोजन समिति के सचिव शुभम राजपूत ने बताया कि दिन का दूसरा मुकाबला ओपन वर्ग का बॉयज सिवनी एवं छपारा यंग हीरो के बीच खेला गया जिसमे अंपायर की भूमिका में बंटू और मनीष थे जिसमें प्रथम बल्लेबाजी करते हुए यंग हीरो की टीम ने 10 ओवर मैं 96 रन 7 विकेट खो कर बनाए जिसमें लक्ष्य का पीछा करने उतरी बॉयस की टीम की ओर से अशफाक की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बॉयज की टीम 9 ओवर में ही अपने नाम कर लिया

इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर भाजपा के उपाध्यक्ष अजय बाबा पांडे जी उपस्थित थे समिति के मीडिया प्रभारी बंटू ठाकुर द्वारा बताया गया कि दिन का तीसरा मैच बरघाट 11 वर्सेस लखनादौन लायंस के मध्य खेला गया जिसमे टॉस जीतकर लखनादौन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्दय लिया और 80 रनों का स्कोर बरघाट को दिया जिसे 1 ओवर शेष रहते बरघाट ने यह मैच जीता जिसका मेन ऑफ़ द मैच अभिषेक को दिया गया।

आज का अंतिम मुकाबला सीवनी बॉयज और बरघाट के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बॉयज ने पहले बैटिंग कर 104 रन बनाए और बरघाट को हार का रास्ता दिखाया इस मैच का मैन ऑफ द मैच पप्पू को दिया गया।

साथ ही आज सीवनी जिले को पूरे देश में गौरवान्वित करने वाले मध्य प्रदेश के लिए प्रतिनिधित्व करने वाले रणजी प्लेयर अरशद खान ओर एडवोकेट इंडिया टीम के लिए न्यूजीलेंड में प्रदर्शन कर लोटे राजेश सोनकर का BPL परिवार ने मंच पर भव्य स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की सुभकामनाएँ दी।

CTET July Recruitment 2020 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020

CTET July Recruitment 2020 –  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CTET July) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teachers Eligibility Test ) के पद पर CTET July Notification 2020 के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली गयी है, इस भर्ती के लिए योग्य उमीद्वार ही 24 फरवरी 2020 के पहले Online आवेदन कर सकते है. साथ ही जानकारी के लिए आपको CTET July Vacancy 2020 भर्ती के लिए Online Exam संबंधित समस्त जानकारी निचे दिए गए, नोटिफिकेशन में ध्यान के पढ़ लें, नोटीफीकेशन अच्छी तरह पढने के बाद ही आवेदन करें. क्योंकि हम जानते है, कि एक छोटी सी गलती आगे आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है . केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में दी है, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2020 के परीक्षा के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं |

CTET July Bharti 2020

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने का प्रस्ताव है, तथा इस भर्ती योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है | इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type) आयु सीमा (Age Limits) नौकरी का स्थान (Job Location), वेतन (Salary) सम्बंधित अधिक जानकारी जरूर जान लें | आवेदन करने से पहले निचे दिए गए परीक्षा संबंधित नियम एवं विवरण जरूर पढ़ लें | 

CTET July Recruitment 2020

नोट – इस ऑनलाइन भर्ती के लिए मुख्य रूप के निम्न जानकारी जो की आवेदक के लिए बहुत महत्व पूर्ण है ! मुख्य प्रकार से वह आवेदक के लिए अलग-अलग से व्यक्त की गयी है | कृपया इन्हें ध्यान से पड़े |

– भर्ती से संबंधित जानकारियाँ –

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) – इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार के पास 12वीं, स्नातक, बी.एड डिग्री एंड डिप्लोमा होने पर ही मान्यता प्राप्त होगी । अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है | शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है | कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !
पद का नाम (Post Of Name) – केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teachers Eligibility Test )
पदों की संख्या (Number Of Post) – विभिन्न पदों
आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date)  24 जनवरी 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date) – 24 फरवरी 2020
आवेदन मोड (Mode Of Application) – ऑनलाइन (Online)
नौकरी का प्रकार (Job Type)  सरकारी नौकरी (Latast Govt Job)
आयु सीमा (Age Limits) – इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।
परीक्षा शुल्क (Exam Fees)  इस CTET July Notification 2020 (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के लिए आवेदक को Online फ़ीस जो की Single Paper-  अनारक्षित (GEN/OBC) 1000/- रूपये तथा आरक्षित (SC/ST) 500/- रूपये तथा Both Paper- अनारक्षित (GEN/OBC) 1200/- रूपये तथा आरक्षित (SC/ST) 500/- रूपये देना होगा
चयन प्रक्रिया (Selection Process) – इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !
नौकरी का स्थान (Job Location) – पूरा भारत  (New Govt Job)
वेतन (Salary) – इस CTET July Recruitment 2020 (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के आदेश अनुसार ही चयन आवेदक को प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी !
Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

CTET July Online (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply) – इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Senior Resident Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भर्ती 2020 के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

CTET July Notification 2020 – मुख्य लिंक –

ऑनलाइन आवेदनClick Here  
ऑफिसियल नोटिफिकेशनClick Here
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here 
सरकारी भर्ती 2020Click Here 
MP व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2020Click Here