HomeसिवनीDSPL (डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग) वेटरन्स टूर्नमेंट 2020 में बॉयज की शानदार...

DSPL (डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग) वेटरन्स टूर्नमेंट 2020 में बॉयज की शानदार तीसरी जीत

Date:

DSPL (डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग) वेटरन्स टूर्नामेंट 2020 में बॉयज की शानदार तीसरी जीत

क़ाबिज़ सर्वश्रेस्ठ खिलाड़ी DSC और पैन्थर क्लब के तत्वाधान में खेली जा रही जिले के 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके पूर्व खिलाड़ियो की ऐतिहासिक वेटरन्स प्रतियोगिता में आज बॉयज क्लब ने अपनी शानदार तीसरी जीत दर्ज की ।

अपने पूल में टॉप किया इस जीत में बॉयज क्लब के ओपनर बल्लेबाज़ क़ाबिज़ खान की शानदार पारी का विशेष योगदान रहा क़ाबिज़ खान ने विपरीत परिस्थितियों में बल्लेबाज़ी कर महत्पूर्ण 22 रन जोड़े और 1 ओवर में मात्र 3 रन देकर 1 विकेट भी लिया। क़ाबिज़ आज के महत्पूर्ण मैच के मेन ऑफ द मैच घोषित किए गए।

आज का मैच सुबह 9 बजे से राजपुताना रॉयल्स और अपने दोनो शुरुवाती मैच जीत चुकी सिवनी बॉयज सिवनी के मध्य खेला गया बॉयज के कप्तान इरफान पटेल ने टॉस जीतकर राजपुताना के समक्ष 10 ओवर में 93 रन का स्कोर बनाया लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपुताना रॉयल्स 52 रन ही बना पाई और 41 रन से बॉयज ने अपना अंतिम लीग मैच जीता इस मैच के में ऑफ दी मैच रहे शहर के जाने माने पत्रकार और SPL के जनक काबिज खान जिनोहने 22 रन का शानदार पारी अपनी टीम के लिए खेली और एक ओवर में मात्र 3 रन देकर 1 विकेट भी लिया।

आज के इन आयोजनों के बीच सबसे बड़ा लम्हा तब आया जब समीति के मुख्यातिथियो द्वारा शहर के प्रतिष्ठित सदभाव ग्रुप को उनके खेल और स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे कार्यो के लिए मंच से सम्मानित किया गया

आज के दोनो मैच में एम्पायरिंग का भार राजू नेमा, दिनेश हड़प, संदेश जैन, बंटी यादव ने अपने कंधों पर रखा माइक द्वारा अपनी आवाज देकर राजेश नेमा, राजेन्द्र ठाकुर, दीपेश तिवारी डॉ सराठे जी ने आज के इन लम्हो को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की एवं स्कोरिंग का भार सुनील यादव, विक्रांत पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related