Homeसिवनीसिवनी /कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से Pench Park आने वाले सैलानियों...

सिवनी /कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से Pench Park आने वाले सैलानियों की होगी निगरानी

Date:

सिवनी /कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से Pench Park आने वाले सैलानियों की होगी निगरानी

सिवनी। पेंच नेशनल पार्क में कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले सैलानियों को भी एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा जाएगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर पार्क के तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक रिसॉर्ट संचालकों की बैठक टुरिया के किपलिंग कोर्ट रिसॉर्ट में ली गई। इसमें रिसॉर्ट संचालकों को कोरोना वायरस से संबंधित बरती जाने वाली सावधानियां व जरुरी जानकारियां दी हैं।

लक्षण दिखें तो दें जानकारी-
जिला अस्पताल में पदस्थ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर एचपी पटेरिया ने बताया है कि बैठक में रिसॉर्ट संचालकों से कहा गया है कि विदेशों से आने वाले सैलानियों में बुखार, सर्दी, खांसी, सांस लेने मे तकलीफ सहित कोरोना वायरस के अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें। साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार से देंगे सूचना- रिसॉर्ट संचालकों को कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों की लिस्ट बनाने के बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को देने कहा गया है। रिसॉर्ट संचालक शनिवार से विदेशी पर्यटकों की सूची बनाएंगे।

रखी जाएगी निगरानी-
डॉ पटेरिया ने बताया कि कोरोना वायरस प्रभावित देशों से आने वाले सैलानियों को भी आइसोलेशन (निगरानी) में रखा जाएगा। इस दौरान इन सैलानियों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया जाएगा। साथ ही ब्लड व अन्य सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने तक सैलानियों को कड़ी निगरानी में रखा जाएगा।

किपलिंग कोर्ट में हुई इस बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एचपी पटेरिया, एसडीएम कामेश्वर चौबे, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...