Homeमध्य प्रदेशMP गिरेगी कमलनाथ सरकार-शिवराज सिंह चौहान ,BJP ने विधायकों को जारी किया...

MP गिरेगी कमलनाथ सरकार-शिवराज सिंह चौहान ,BJP ने विधायकों को जारी किया व्हिप

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश में जारी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है. मध्य प्रदेश विधानसभा (MP VIDHANSABHA) में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने व्हिप जारी कर सभी विधायकों से 16 मार्च को होने वाले फ्लोर टेस्ट के दौरान उपस्थित रहने और पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर मध्य प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे. 

शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह ही भोपाल से दिल्ली पहुंचे. उन्होंने हरियाणा के मानेसर और गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायकों से मुलाकात भी की. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है और हर हाल में गिरेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा फ्लोर टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है.

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुहासे और धूंध के बादल छटते जा रहे हैं, शाम तक बहुत सारे बादल जा चुके होंगे. कमलनाथ सरकार से बगावत करने वाले 22 विधायकों में से सिर्फ 6 का इस्तीफा स्वीकार किए जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष दोनों संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं, दोनों सही निर्णय लेंगे. भाजपा विधायकों के मानेरस और गुरुग्राम में ठहरे होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमारे विधायक पास में ही हैं, 1 घंटे के समय में आ जाएंगे, प्रतीक्षा करिए.’

बेंगलुरु में ठहरे कांग्रेस के 19 बागी विधायकों के बारे में पूछे जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘सिंधिया जी बीजेपी के नेता हैं, उनके समर्थक उनके साथ हैं. 24 घंटे के अंदर सबकुछ सामने आ जाएगा. कांग्रेस चाहे तो सुप्रीम कोर्ट चली जाए. ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट के कई निर्णय आ चुके हैं, कांग्रेस बहुमत खो चुकी है. कांग्रेस के मंत्रियों के प्रति मेरी संवेदना है, अब तो चला चली की बेला है.’

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related