Homeसिवनीसिवनी / में बनेगा Lake View Shopping Mall : वीडियो देखे

सिवनी / में बनेगा Lake View Shopping Mall : वीडियो देखे

नगर पालिका सिवनी द्वारा आम जनों की सुविधा एवं नगर के विकास के लिए थोक सब्जी मंडी (नगर पालिका परिषद कार्यालय के पीछे ) की भूमि खाली कराई गई थी । जिससें शहर में ट्रैफिक समस्या में कमी आयी है तथा आम जनों की सुविधा बढ़ी है।

Date:

सिवनी में बन रहा Lake View Shopping Mall का प्रस्तावित डिजाईन का वीडियो खबर के अंत में है जरूर देखे

सिवनी : लेक व्यू शॉपिंग मॉल सिवनी : नगर के विकास के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा उपरोक्त भूमि में Lake View Shopping Complex प्रस्तावित किया गया हैं।

प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स के भूतल पर लगभग 16×16 फीट की 10 दुकाने, 13 14 फीट की 4 एवं 27×16 फीट की 2 दुकाने बनाया जाना प्रस्तावित है । इसी तरह प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर लगभग 16×16 फीट की 9 दुकानें ,16×21 फीट की 1 दुकान ,13×14 फीट की 2 दुकानें एवं 27×16 फीट की 2 दुकाने कुल 48 दुकान बनाया जाना प्रस्तावित हैं।

इसके अतिरिक्त बैंकों,कमर्शियल एक्टिविटी के साथ ही बर्थडे पार्टी हेतु भी बैंक्विट हॉल रखा गया है । प्रस्तावित शॉपिंग कॉन्पलेक्स में लिफ्ट का प्रावधान भी रखा गया है।

इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की अधिक विस्तृत ड्राइंग डिजाइन हेतु नगर पालिका परिषद सिवनी के सहायक यंत्री श्री शैलेंद्र सिंह कौरव से कार्यालयीन समय में संपर्क कर संपूर्ण प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा नगरपालिका प्रशासन बनने के उपरांत से ही नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए नगरपालिका की आय बढ़ाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशन में जिले में ऐसी ही व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर आय में बढ़ोत्तरी कर नगरीय क्षेत्र के विकास कार्य किये जा रहे है। इस प्रोजेक्ट से नगरपालिका को लगभग 15 करोड़ की आय होने की संभावना है।

जिले के व्यापारी एवं नगरवासियों से इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट में दुकान खरीद कर अपने व्यापार को बढ़ावा देते हुए नगर के विकास में सहभागी बनने की अपील की गई है। प्रस्तावित दुकानों का आवंटन शासन के नियमानुसार टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related