Homeज्योतिष और वास्तुरक्षा-बंधन आज: पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा भाई-बहन का...

रक्षा-बंधन आज: पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा भाई-बहन का त्योहार

Date:

बहन-भाई का स्नेह पर्व रक्षाबंधन आज परंपरागत तरीके से उत्साह से मनाया जाएगा। विशेष पुण्य काल सुबह 8.53 से दोपहर 12.05 बजे तक शुभमुहूर्त में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रेशम की डोरी बांधेंगी और उनकी दीर्घायु की कामना करके भाइयों से कोरोना का टीका जरूर लगवाकर सुरक्षा कवच पहनने का संकल्प भी लेंगीं।

हिन्दू धर्म में भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के प्रतीक वाले इस त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। इस बार रक्षाबंधन पर जागरूक भाई-बहनें कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करके यह पर्व मनाएंगे।
हिन्दू धर्म में भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के प्रतीक वाले इस त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। इस बार रक्षाबंधन पर जागरूक भाई-बहनें कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करके यह पर्व मनाएंगे।

खास बात ये रहेगी कि बहनें अपने भाइयों की दीघार्यु के लिए उन्हें कोरोना का टीका जरूर लगवाकर सुरक्षा कवच पहनने के लिए प्रोत्साहित करके उनसे इसका संकल्प रूपी उपहार भी लेंगीं। रक्षाबंधन की तैयारी शनिवार की शाम को पूरी हो गई हैं।

पर्व के मद्देनजर राखियों के जगह-जगह स्टाल लगे रहे। राखी, मिठाई, खिलौने, कपड़ों व गहनों की दुकान पर खरीदारों की ज्यादा भीड़ नजर आई।

इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदी। बाजार में स्टोन, मेटल, चांदी, कार्टून व स्वदेशी राखियां सबसे ज्यादा खरीदी गईं। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक गहमागहमी बनी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related