Homeसिवनीसिवनी: सड़क दुर्घटना में इंजीनियर देवेंद्र घायल, कार चालक पर मामला दर्ज

सिवनी: सड़क दुर्घटना में इंजीनियर देवेंद्र घायल, कार चालक पर मामला दर्ज

Seoni: Engineer Devendra injured in road accident, case registered against car driver

Date:

सिवनी। प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की मॉनिटरिंग कार्य के तहत एजेश कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय इंजीनियर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

घायल को उपचारार्थ जिला अस्पताल सिवनी भर्ती किया गया जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने लापरवाही पूर्वक कार चालक पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 20 खूंट बरघाट निवासी देवेंद्र टेम्भरे पिता युवराज सिंह (34) अपने घर खूंट बरघाट से नगर पालिका सिवनी जा रहे थे।

शनिवार सुबह लगभग 9.45 बजे वे अपनी बाइक क्रमांक एमएच 49 ए 8894 से जब वे सेलुवा घाटी से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही एक बस और वही बाइक के पीछे से एक कार चालक द्वारा ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया।

इसी दौरान देवेंद्र की बाइक को टक्कर लगा और वह सड़क पर गिर गए। वही कार चालक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से जा टकराया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related