सिवनी में अवैध चेकपोस्ट, लगातार हो रही है अवैध वसूली: नरेंद्र ठाकुर

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
Avaidh-Vasooli

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी: राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 44 पर स्थित परिवहन विभाग के खवासा चैकपोस्ट में चौपहिया वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है।

इसके अलावा लखनादौन से घंसौर हाइवे पर स्थित बालपुर, सिवनी से कटंगी मार्ग में आमागढ़ तथा सिवनी से छिंदवाड़ा मार्ग पर पीपरडाही में अवैध चैकपोस्ट लगाकर अवैध वसूली किए जाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर गुड्डू ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान लगाए हैं।

परिवहन अधिकारियों द्वारा उक्त स्थानों पर प्राइवेट लड़के रखकर खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है। तैनात गुंडे अधिकारियों द्वारा वसूली के कोई आदेश भी नहीं दिखाते ऐसे में स्पष्ट होता है कि परिवहन अधिकारियों की मर्जी से अवैध वसूली हो रही है।

मीडिया को संबोधित करते हुए गुड्डू ने कहा कि तीन चार साल से परिवहन अधिकारियों ने उच्च स्तरीय सांठगांठ कर लाखों का भ्रष्टाचार मचा रखा है।

उनके द्वारा शिकायत के बाद भी आज तक दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे में जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और सिवनी चैकपोस्ट खवासा के अधिकारियों द्वारा जिले के नागरिकों का शोषण किया जा रहा है जिसे तत्काल रोका जाकर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

Leave a Comment