पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बना दिया जाए गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष, विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
Vishwas-Sarang

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

भोपाल: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने राजधानी भोपाल (Bhopal) में शुक्रवार को जिला पंचायत (Jila Panchayat Chunav Result) के चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (MP Former CM DIGVIJAY SINGH) पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उन्हें गुंडा कांग्रेस (GUNDA CONGRESS) का अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि कल जिला पंचायत चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम किया है।

मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को ट्वीट पर सोनिया गांधी को लिखा पत्र पोस्ट किया है, साथ ही एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत के चुनाव रोकने के लिए गुंडागर्दी की गई। सैकड़ों की भीड़ जमा कर कानून को हाथ में लेकर काम किया।

दिग्विजय सिंह ने मेरे साथ बदतमीजी की और एसीपी उमेश तिवारी के साथ भी झूमा-झटकी कर मारपीट की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की इससे पहले भी पैरामेडिकल जवान के साथ गुंडागर्दी करने की तस्वीर सामने आई है। दिग्विजय सिंह की गुंडों वाली मानसिकता है, इसलिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बना देना चाहिए।

मंत्री सारंग ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और जिला पंचायत चुनाव के दौरान आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह के आचरण के संबंध में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। कल संपन्न हुए भोपाल जिला पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने अति कर दी।

दिग्विजय सिंह ने असामाजिक तत्वों को साथ लेकर कल जिला पंचायत भोपाल के कार्यालय के सामने भारी आतंक मचाया। उन्होंने न सिर्फ चुने हुए प्रतिनिधियों को चुनाव में भाग लेने रोकने का प्रयास किया, बल्कि पुलिस अधिकारियों के साथ झूमा-झटकी की और मारपीट भी की, जिसकी फोटो संलग्न है।

Digvijay Singh इसके पूर्व भी जवानों के साथ मारपीट कर चुके हैं

भोपाल नगर निगम चुनाव के दौरान भी उन्होंने इस तरह का बर्ताव किया था, जिसके कारण जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह से नकार दिया था। दिग्विजय सिंह लोकतंत्र को इसी तरह से कुचल रहे हैं, क्योंकि वह कभी भी राघोगढ़ और राजगढ़ के चुनाव इमानदारी से नहीं जीते हैं।

हमेशा इसी तरह की गुंडागर्दी कर पोलिंग बूथ को लूट कर चुनाव जीते हैं। अब जनता उनकी इस गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देने लगी है, इसलिए वह लगातार चुनाव हार रहे हैं। दिग्विजय सिंह की गुंडागर्दी वाले आचरण को देखते हुए मेरी आपसे सलाह है कि उन्हें गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भोपाल जिला पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा और विधायक आरिफ मसूद के साथ जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचकर डट गए थे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य को लेकर मतदान स्थल के अंदर भाजपा विधायक और नेताओं के प्रवेश को लेकर दिग्गिविजय सिंह का विवाद हुआ। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव हो गया। जिला पंचायत कार्यालय में अंदर जाने के लिए कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

इस दौरान दिग्विजय सिंह का हाथ एक पुलिस अधिकारी की कॉलर तक जा पहुंचा, इसके बाद उनका कॉलर पकड़ने के वीडियो, फोटो सोशल मीडिया वायरल हो गए। मंत्री सारंग ने पुलिस अधिकारी की कॉलर पकड़े हुए दिग्विजय सिंह की फोटो को सोनिया गांधी को भेजा है।

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment