Homeदेशबैंकों के बाद अब सरकारी बसें भी होगी पायवेट, निजी कंपनी के...

बैंकों के बाद अब सरकारी बसें भी होगी पायवेट, निजी कंपनी के हाथों में सौंपने की तैयारी, जानिए कितना महंगा होगा किराया

After banks, now government buses will also be piloted, preparing to hand over private company, know how expensive the fare will be

Date:

एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा देश की सभी सरकारी बैंकों को निजीकरण हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी और अब दिल्ली में सरकार ने डीटीसी बसों को निजीकरण करने का फैसला कर लिया है। यानी कि अब इन बसों का संचालन प्राइवेट तरीके से किया जाएगा।

इसके लिए एक समिति का गठन भी कर लिया गया है। रिपोर्ट क्लस्टर बसों की तरह परिचालन से लेकर रखरखाव तक की जिम्मेदारी अब इसकी होगी। बता दें कि अगर निजीकरण हाथों में यह बस चली जाती है तो यात्रियों के किराए पर भी असर देखने को मिलेगा।

152 डीटीसी बसों को इस कंपनी के हाथ में सौंपा

दरअसल दिल्ली में इस समय 152 डीटीसी इलेक्ट्रिक बसों की जिम्मेदारी निजीकरण हाथों में सौंपी जा रही है। इसके ट्रायल के तौर पर देखा जा सकता है। जानकारी मिली है कि इसी तर्ज पर एनटीपीसी के पूरे बेड़े का परिचालन प्राइवेट हाथों में होगा।

दिल्ली में डीटीसी के 2 मॉडल पर परिचालन किया जाता है जिसमें 7200 बसें शामिल की गई है जिसमें सरकार की निगरानी में चलने वाली 3812 ऐसी बसें हैं ।वहीं दूसरा क्लस्टर मॉडल है इसमें परिचालन से लेकर रखरखाव तक निजी हाथों में दी गई है यह जिम्मेदारी डिम्पट्स नाम की कंपनी को दी गई है।

वर्कर्स दबाव में सरकार कर रही ये फैसला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीडीसी के अन्य बसों को भी क्लस्टर मॉडल की तर्ज पर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है ।डीटीसी वर्कर यूनिट सेंटर ने इस फैसले पर मीटिंग पर मीटिंग की जा रही है। कामगारों का कहना है कि दिल्ली सरकार को इसको लेकर चेतावनी नोटिस भी भेज दिया जाएगा ।

केजरीवाल सरकार वर्कर्स इकाई के दबाव में आकर बस परिचालन से संबंधित एक कमेटी का गठन कर रही है। वर्करों की मांग है कि इनका कहना है कि आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पार्टी के घोषणापत्र में संविदा कर्मचारी को सुनिश्चित करने के वादे किए गए थे ।इसके चलते अब यह सरकार पूरी तरह से पीछे हट गई है और ऐसे निर्णय ले रही है।

हालांकि अगर ऐसा होता है तो इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों के किराए में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। यानी कि अब तक यह बासें सरकारी किराए पर चलती थी, लेकिन अब प्राइवेट हाथों में जाने के बाद किराया भी अधिक वसूला जाएगा। इससे आम जनता की जेब पर काफी भार भी पड़ सकता है। हालांकि अब देखना यह होगा कि इन बसों के संचालन पर कितना किराया लिया जाता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related