सिवनी/धारनाकला: बरघाट जनपद कै अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नदोरा मे मतदान केन्द्र कृमाक 151 सरपंच प्रत्याशी एव पीठासीन अधिकारी की मिली भगत से मतदान कराने का आरोप सरपच प्रत्याशी के द्वारा ही लगाया गया है
अनुविभागीय अधिकारी बरघाट को दिये गये आवेदन मे आरोप लगाया गया है कि सरपंच प्रत्याशी रविशंकर पजेरिया तथा पीठासीन अधिकारी की मिलीभगत से मतदान केन्द्र 151 मे मतदान सम्पन्न हुआ है तथा सरपच प्रत्याशी रविशंकर को लाभ पहूचाया गया है मतदान के समय का एक वीडियो तेजी से बरघाट छेत्र मे वायरल हो रहा है
जिसमे पीठासीन अधिकारी के साथ बूथ के अन्दर सरपच उम्मीदवार बैठा हुआ नजर आ रहा है तथा सरपच उम्मीदवार का ही समर्थक बूथ के अन्दर मतदाताओ के मत पत्र की जांच करता हुआ नजर आ रहा है कि मतदान किसको किया गया है
उल्लेखनीय है जो उम्मीदवार बूथ के अन्दर वीडियो मे नजर आ रहा सत्रह वोटो से जीत भी उसी की हुई है यहा यह बताना भी लाजिमी है कि ग्राम पंचायत नदोरा मे ही ग्राम डुगरिया जुडा हुआ है दो गावो से बनी पंचायत मे इस तरह के मतदान की खबर से पीठासीन अधिकारी पर साठ गाठ के आरोप लग रहे है 33 सेकड के इस वीडियो मे साफ साफ दिखाई दे रहा है कि बूथ के अन्दर चुनाव आयोग के नियमो के विपरीत मतदान सम्पन्न हो रहा है किन्तु पीठासीन अधिकारी चुप्पी साधे हुऐ नजर आ रहे है
अनुविभागीय अधिकारी को दिये गये आवेदन मे सरपच उम्मीदवार की जीत को अमान्य कर नियमानुसार कार्य वाही की अपेक्षा व्यक्त की गई है तथा वीडियो और फोटो भी अधिकारी को साक्ष्य के रूप मे प्रस्तुत किया गया है अब इस आवेदन पर क्या कार्य वाही की जाती है ये तो आने वाला समय ही बतायेगा

