Homeसिवनीसिवनी: पेड़ में फांसी लगाकर संतोष ने की खुदकुशी

सिवनी: पेड़ में फांसी लगाकर संतोष ने की खुदकुशी

Seoni: Santosh committed suicide by hanging himself in a tree

Date:

सिवनी। अपने स्वास्थ्य को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के पास खेत में लगे पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बरघाट अंतर्गत अंखीवाड़ा आष्टा निवासी संतोष पिता स्वर्गीय कैलाश शरणागत (42) घर के पास स्थित खेत में लगे पलाश के पेड़ पर रात के समय फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।

इससे पहले परिवार के साथ भोजन करने के बाद जब घर के सब लोग सो गए तब संतोष रात में उठा और फांसी के फंदे में झूल गया।

परिजन जब सुबह उठे तो घर के पीछे लगे पलाश के पेड़ पर संतोष को झूलता देखा तो हतप्रभ रह गए। मृतक संतोष का एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related