Homeसिवनीसिवनी: बंडोल में अज्ञात लाश मिलने से सनसनी, लाश की फोटो देख...

सिवनी: बंडोल में अज्ञात लाश मिलने से सनसनी, लाश की फोटो देख कांप जाएगी रूह

Seoni: Sensation due to the discovery of an unknown dead body in Bandol, the soul will tremble after seeing the photo of the dead body

Date:

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे स्थित दूध डेयरी के समीपस्थ नाला में सोमवार की शाम 6 बजे लगभग 45 वर्ष आयु के अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

फिलहाल सड़ी गली हालत में शव मिलने से अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं इस मामले में बंडोल थाना प्रभारी पंचमलाल देशमुख ने बताया कि शव लगभग 10 दिन पुराना है।

बंडोल थाने में हाल ही में अभी कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। फिर भी सभी साक्ष्य एकत्रित कर अज्ञात शव की शिनाख्त की कार्यवाही की जाएगी।

शव के दाहिने हाथ में लाल ताबीज, कलाई गले में लाल धागा पहने था। मौके पर बंडोल थाना प्रभारी पी एल देशमुख, एसआई महेश दुबे, एएसआई जसवंत ठाकुर, आरक्षक राजेश, सतीश पाल पहुंचे।

https://twitter.com/khabarsatta/status/1536409580556627968

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related