Homeसिवनीसीएम राइज स्कूल की तैयारी देखने भोपाल से सिवनी आए अधिकारी, स्थानांतरण...

सीएम राइज स्कूल की तैयारी देखने भोपाल से सिवनी आए अधिकारी, स्थानांतरण पर अंतरिम रोक!

Officers came from Bhopal to Seoni to see the preparations for CM Rise School, interim ban on transfer!

Date:

सिवनी। सीएम राइज स्कूल की तैयारियों व अन्य जानकारी के लिए भोपाल से सिवनी आए अधिकारी ने मंगलवार को डूंडासिवनी सहित जिले के अन्य स्कूल का निरीक्षण किया।

मंगलवार को लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से सहायक संचालक चंद्रशेखर सोनी सिवनी व केवलारी पहुंचे। उन्होंने सीएम राइज स्कूल के लिए चयनित विद्यालयों का निरीक्षण कर इंतजामों की जानकारी ली।

स्थानांतरण पर अंतरिम रोक

वही जिला मुख्यालय स्थित नेता सुभाष चंद्र बोस स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका ने सीएम राइज स्कूल डुंडासिवनी के लिए आवेदन किया था लेकिन डूंडासिवनी स्कूल न कर उनकी पदस्थापना केवलारी दर्शा दी गई थी जिस पर उक्त शिक्षिका ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कोर्ट से स्टे आर्डर ले आया जिसके चलते शिक्षिका का पुनः केवलारी स्थगित कर नेता सुभाष चंद्र बोस स्कूल में अपने पुराने स्थान पर ही स्थानांतरित कर दिया गया।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सीएम राइज स्कूल योजना के तहत च्वाइस के स्तर पर किए गए स्थानांतरण पर अंतरिम रोक लगा दी है। ज

स्टिस नंदिता दुबे की एकल पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता शिक्षिका का अभी तक रिलीविंग आर्डर नहीं आया है इसलिए आगामी सुनवाई तक वह मूल पदस्थापना में ही बनी रहेगी। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को 1 सप्ताह में जवाब पेश करने कहा है। सिवनी के शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में पदस्थ शिक्षिका रश्मि पांडे ने याचिका दायर कर बताया कि 26 मई 2022 को विभाग द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता थमन खड़का ने बताया कि शासन द्वारा लागू की गई सीएम रईस स्कूल योजना के तहत आवेदन पेश किया था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद याचिकाकर्ता से उनकी च्वाइस भरवाई गई थी।

दलील दी गई कि प्रयास की जरूरत बताते हुए च्वाइस की जगह उन्हें अन्यंत्र केवलारी स्कूल कर दिया गया। कोर्ट को बताया गया कि अभी तक रिलीविंग आर्डर भी नहीं आया है। याचिका में मांग की गई कि याचिकाकर्ता को उनकी च्वाइस की जगह ही स्थानांतरण किया जाए।

सिवनी के डूण्डासिवनी स्कूल पहुंचे सहायक संचालक।

जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत कंडीपार में स्वीकृत 10 एकड़ जमीन एवं वहां किए जाने वाले भवन निर्माण आदि की जानकारी ली। इसके अलावा नवीन शिक्षण सत्र में सीएम राइज स्कूल की कक्षा का आरम्भ किए जाने डूण्डासिवनी के प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, हाइस्कूल भवन में पेयजल, रंगरोगन, बिजली जैसे जरूरी इंतजाम तत्काल कराए जाने के लिए कहा।

इस मौके पर प्रभारी एडीपीसी विपनेश जैन ने बताया कि सिवनी में वर्तमान में भवन की कमी है, ऐसे में इस सत्र में केवल एलकेजी कक्षा आरम्भ किया जा सकेगा। जैसे-जैसे भवन निर्माण होगा, कक्षाएं आरम्भ की जाएंगी। सहायक संचालक ने कहा कि शासन के निर्देश अनुरूप व्यवस्था की जाएं। सीएम राइज को विश्वस्तरीय बनाने के प्रयास हों।

सहायक संचालक ने केवलारी में सीएम राइज के लिए चयनित उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। इस मौके पर प्राचार्य एलआर बछलिया ने उन्हें विद्यालय में लिए गए प्रवेश व वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों के विषय में जानकारी दी।

निरीक्षण करते सहायक संचालक ने अटल टिंकरिंग, केमेस्ट्री फिजिक्स, बायो लैब व कक्षाओं को देखा। विद्यालय में चल रहे रंगरोगन व अन्य आवश्यक कार्यों के विषय में मार्गदर्शन दिया।

सहायक संचालक ने बताया कि विभाग के निर्देश पर प्रारंभिक तैयारी का जायजा लेने सिवनी आए हैं। उन्होंने कहा कि इस शिक्षण सत्र में सीएम राइज की कक्षाएं आरम्भ किए जाने को लेकर राज्य स्तर से ही निर्देश जारी किए जाएंगे।

फिलहाल उन्होंने निरीक्षण कर मौजूदा संसाधनों, कक्षों के हिसाब विद्यार्थियों से प्रवेश के लिए आवेदन बुलाकर लॉटरी सिस्टम से रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related