Homeदेशई-श्रम कार्ड बनवाने वाले पहले देख ले ये खबर, कहीं आपके साथ...

ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले पहले देख ले ये खबर, कहीं आपके साथ भी ना हो जाए ये घटना

Date:

अगर आप ई श्रम कार्ड बनवा रहे हैं तो पहले इस खबर को जरूर देख ले। कहीं आपके साथ भी धोखाधड़ी ना हो जाए। दरअसल मध्यप्रदेश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ताजा मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मड़ियादो थाने से आया है, जहां पर आदिवासी लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए।

दरअसल आदिवासी समाज के लोगों को करीब 4 महीने पहले एक स्थानीय निवासी संदीप पटेल ने ई—श्रम कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज मांगे और ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के लाभ के लालच में दस्तावेज दे दिएं लेकिन उन्हें नहीं पता था इनके साथ इस तरह की घटना हो जाएगी।

अब आदिवासी गरीब लोगों से प्राइवेट कंपनी पैसा चुकाने का दबाव बना रही है।

E-SHRAM-CARD
ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले पहले देख ले ये खबर, कहीं आपके साथ भी ना हो जाए ये घटना

पीडितों को फोन कर मांग रहे पैसे

दरअसल मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रहने वाले आदिवासी परिवारों को सरकारी योजना का लालच इतना भारी पड़ जाएगा कभी सोचा नहीं था।

इन्होंने ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए सारे दस्तावेज दे दिए, लेकिन उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है। दरअसल इन आदिवासियों के श्रम कार्ड बन गए हैं, लेकिन अब एक ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी धनी एप से उनके पास लोन चुकाने के लिए लगातार फोन कर रही है।

अब पीड़ित मडियादो पुलिस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उन्हें रोजाना फोन आने की वजह से वहां परेशान कंपनी कह रही है कि जो लोन लिया है उसे चुकाया जाए। जबकि पीड़ितों का कहना है कि 1 भी नहीं लिया है ना ही उनके खाते में पैसे आए हैं।

लोगों के नाम पर खाते से निकाले पैसे

मामला बहुत ही पेचीदा है। इन पीड़ितों के खातों से पैसे निकाले गए है किसी पीड़ित के नाम से 7000 तो किसी के नाम से 25000 निकाल लिए गए हैं। इसके बाद परेशान दर्जनभर आदिवासियों ने शिकायत दर्ज करवाई।

जबकि इलाकों में सैकड़ों लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी हुई है। वहीं मडियादो थाना प्रभारी विक्रम दांगी की माने तो शिकायत पर जांच कर जल्दी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी से 3,941 किसानों को CM मोहन यादव 2.82 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि

विभिन्न विकास कार्यो मुख्यमंत्री डॉ यादव के हस्ते होगा...

जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर से ब्रॉडबैंड में जियो को नई रफ्तार

• 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड में जियो की मजबूत...