Pre Monsoon in MP: मप्र के इन 12 जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश, INDORE में 24 मई तक होगी बूंदाबांदी

Date:

Pre Monsoon in MP: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भीषण गर्मी से राहत लोगों को नौतपा यानी 25 मई से पहले ही नसीब हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में राजधानी भोपाल समेत मध्य प्रदेश के 12 जिलों में बारिश के जबरदस्त आसार बने हुए हैं, मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ शहरों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इसके साथ ही प्रदेश के इंदौर में 24 मई तक हल्की बारिश हो सकती है।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी की छुट्‌टी नौतपा (25 मई) से पहले

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यानी 22 मई से ही पश्चिमी विक्षोभ “पाकिस्तान से आ रही हवाएं” शुरू हो गया है, इस पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी।

Pre Monsoon in MP: सोमवार से प्रदेशभर में प्री मानसून की हल्की बारिश शुरू

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 23 मई से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्री मानसून की हल्की बारिश शुरू हो जाएगी।

Pre Monsoon in MP: अगले 24 घंटे में इन शहरों में होगी बारिश

भोपाल, रीवा, सागर, चंबल, जबलपुर, कटनी, उमरिया, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में सोमवार की शाम तक हल्के बादल के साथ साथ गरज-चमक होगी और इसी समय यानी अगले 24 घंटे में हल्की बौछारें प्री मानसून का मजा देने के साथ ही तापमान में गिरावट लाएंगी ।

तीन से चार दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश

तीन से चार दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में भिंड, श्योपुर कलां, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, गुना, कटनी, पन्ना, उमरिया, बालाघाट, रीवा, सतना, सीधी, दमोह, शहडोल, सागर, अमरकंटक और बांधवगढ़ में हल्की बारिश हुई है।

MP में 15 जून तक मानसून की एंट्री

मानसून के केरल तट तक 27-28 मई तक पहुंचने की संभावना है। इस स्थिति में यह मध्यप्रदेश में 13 से 15 जून के बीच आ जाएगा। 20 जून तक पूरे प्रदेश में एक्टिव हो सकता है। इस बार इंदौर-उज्जैन में सामान्य और भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल और जबलपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...