Homeमध्य प्रदेशइंदौर की इंटरनेशनल डांसर रूपाली के जज्बे को सलाम: एसिड अटैक में...

इंदौर की इंटरनेशनल डांसर रूपाली के जज्बे को सलाम: एसिड अटैक में गंवाई थी आंख, अब तक हुए 8 ऑपरेशन; अब ब्लड सीरम ड्राप टेक्निक से इलाज

Salute to the spirit of Indore's international dancer Rupali: Eye was lost in acid attack, 8 operations done so far; Now treatment with blood serum drop technique

Date:

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आए दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती है जिसमें कई घटनाओं में लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। वहीं कई सिरफिरें लोग किसी की जान तक ले लेते हैं।

ऐसे में 18 सितंबर 2018 बाणगंगा इलाके में एक ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें इंटरनेशनल डांसर रूपाली निरापुरे के ऊपर एक तरफा प्यार में हेयर कटिंग सैलून की दुकान चलाने वाले सोनू ने एसिड अटैक कर दिया था।

इस घटना के बाद रूपाली अपनी एक आंख गंवा चुकी थी। इसकी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आई थी। हालांकि अब रूपाली की आंख का ऑपरेशन हुआ है।

डॉक्टरों ने बनाया है अनोखा सिरम ड्राप

दरअसल हैदराबाद में अपनी आंख गंवाने वाली रूपाली का आठवां ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि 3 साल बाद भी उनकी आंख में एसिड का असर देखा जा रहा है। जिसकी वजह से अब रूपाली की रोशनी नहीं आ रही है।

वहीं डॉक्टरों ने नए प्रयोग के लिए रूपाली का ब्लड को लेकर सिरम ड्राप बनाया है जिसे 1 महीने तक आंख में डालना डॉक्टरों को भी इस बात का विश्वास हो चुका है कि रूपाली की आंख की रोशनी जरूर आएगी और 1 दिन वहां फिर से अपनी दूसरी आंख से भी दुनिया को देख पाएगी।

अब तक आंख के हो चुके 8 ऑपरेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूपाली अपनी आंख 2018 में गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद उनकी नकली आंख लगानी पड़ी है। वहीं उनकी दूसरी आंख का इलाज किया जा रहा है अभी तक 8 ऑपरेशन रूपाली का किया जा चुका है।

कई बार ट्रांसप्लांट भी किए गए है, लेकिन इसका भी कोई खास असर नजर नहीं आया है। वहीं मदनलाल उसे हैदराबाद के एलबी प्रसाद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। 29 अप्रैल को डॉक्टर भूपेश सिंह ने ऑपरेशन किया और 19 मई को सिर्फ चेकअप के लिए बुलाया है

8 लाख रुपये हो चुके है खर्च

रूपाली की आंख के ऑपरेशन में अभी तक 800000 खर्च हो चुके हैं। वहीं परिजन व नेत्र गुरु मदन सोलंकी उनके इलाज में लगने वाले रुपयों की सहायता राशि जुटाने में लगे। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष इंदौर एट का सोसाइटी के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों ने 600000 तक की मदद की है।

वहीं रूपाली महामारी के चलते सांवरिया ग्रुप से जुड़े और उसका संचालन पर प्रभाव भी हुआ। अब खुद का इलाज कराने के लिए वहां इस ग्रुप से जुड़े और डांस शुरू किया है। उन्होंने राधा तो कृष्ण बनकर डांस किया है। कई बार उनके गुरु मदन कृष्ण बनते हैं और वहां राधा 25000 रुपये लोक नृत्य अपनी डांस प्रस्तुति हमें दी जाती है। जिससे वहां अपना इलाज करा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...