ट्राला में घुसी कार -एक की मौत

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

सिवनी-राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमाँक-7 पर बण्डोल थाना क्षेत्र में स्थित अलोनिया टोल नाका के समीप ट्राला से कार की टक्कर हो जाने के कारण कार में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। इसी दुर्घटना में कार सवार दो अन्य घायल हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नयी बस्ती कटनी निवासी प्रकाश (45) पिता लालचंद पंजवानी अपने पिता लालचंद पंजवानी (65) का उपचार कराने अपने भाई राजेश (40) पिता लालचंद पंजवानी के साथ कार में सवार होकर मंगलवार की सुबह लगभग 05 बजे कटनी से नागपुर जाने के लिये रवाना हुये थे।

उनका वाहन जैसे ही सुबह लगभग साढ़े 09 बजे बण्डोल थाना के अलोनिया टोल नाके के समीप पहुँचा, वैसे ही एक ट्राले से वह टकरा गया। इस दुर्घटना के चलते कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ पर प्रकाश को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक के शव का पंचनामा बनाकर, पीएम के उपरांत मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *