Homeमध्य प्रदेशइंदौर: मंत्री सिलावट ने की जनता से अपील-कोरोना मापदंडों का हर हाल...

इंदौर: मंत्री सिलावट ने की जनता से अपील-कोरोना मापदंडों का हर हाल में करें पालन

Indore: Minister Silavat appealed to the public - follow the Corona norms at all costs

Date:

इंदौर । प्रदेश के जल संसाधन तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के सभी नागरिकों से कोरोना से बचाव के सभी मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि इंदौर में कोरोना के मरीज़ों की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में यह संख्या द्विगुणित होने का अनुमान है।

ऐसे में बेहद ज़रूरी हो गया है कि इंदौर का हर नागरिक सतर्क रहे। उन सभी कारणों से बचे जिनके कारण कोरोना का प्रसार होता है।

मंत्री सिलावट ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस विपदा का सामना करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नागरिकों को हर ज़रूरी सुविधाएँ मुहैया कराई जाएंगी। कोरोना से बचाव के लिए सभी चिकित्सीय इन्तजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

खंडवा रोड स्थित राधास्वामी परिसर में माँ अहिल्या कोविड केयर सेंटर सहित सभी तहसीलों और ब्लॉक में भी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं, जिन मरीज़ों के घर में ऑयसोलेशन का इंतज़ाम नहीं है वे यहाँ आकर कोविड केयर सेंटर का पूरा लाभ ले सकते हैं। यहाँ निःशुल्क रूप से दवाइयाँ, आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...