Homeमध्य प्रदेशइंदौर: छत्तीसगढ़ की युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, महीनो तक फार्म हाउस...

इंदौर: छत्तीसगढ़ की युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, महीनो तक फार्म हाउस में रखा, नौकर और दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म

Indore: Gang-raped Chhattisgarh girl hostage, kept in farm house for months, raped servant and friends

Date:

इंदौर । इंदौर में छत्तीसगढ़ की एक युवती को प्रताड़ित कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि युवती को एक बिल्डर ने शादी करके यहां फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा और दोस्तों और नौकर के साथ मिलकर उसके साथ लम्बे समय तक प्रताड़ित करते हुए गैंगरेप किया गया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने फार्म हाउस मालिक बिल्डर, उसके तीन दोस्तों और एक नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शेष फरार आरोपित की तलाश जारी है।

पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना मांगलिया इलाके के युवराज फार्म हाउस की है। फार्म हाउस मालिक राजेश विश्वकर्मा बीजाघाट (बेमेतरा, छतीसगढ़) की युवती को लेकर आया था।

युवती ने पुलिस को बताया कि राजेश ने उससे शादी कर फार्म हाउस पर रखा था। फार्म हाउस पर उसके दोस्त अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते-जाते थे। राजेश ने उनसे भी जान-पहचान करा दी थी। फिर सभी ने उसके साथ रेप किया। यह सिलसिला डेढ़ महीने तक चलता रहा।

मेट्रीमोनियल साइट पर जान-पहचान

युवती ने बताया कि राजेश से उसकी जान-पहचान मेट्रीमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी। वह छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल में टीचर थी। 2019 में जीवनसाथी डॉट कॉम पर राजेश विश्वकर्मा का प्रपोजल आया।

इसके बाद 24 अक्टूबर, 2019 में रायपुर के होटल में हमारी शादी हुई। मेरी फैमिली से सारे लोग थे। उसकी फैमिली से कोई नहीं आया। मेरी फैमिली वालों ने ऑब्जेक्शन लिया, पर बात इज्जत की थी। शादी के बाद इंदौर के एक होटल में 4 दिन ठहराया। इसके बाद वह अपने फार्म हाउस ले गया।

युवराज फार्म हाउस में शुरुआती 5 दिन मुझे कमरे में बंद कर रखा गया। कहा गया कि परिवार के लोग शादी से नाराज हैं। शादी के 15 दिन तक राजेश ठीक रहा, इसके बाद उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मेरे पास मोबाइल नहीं था। फार्म हाउस में न्यूड पार्टियां हुआ करती थीं। नौकर निगरानी करते थे।

राजेश मुझे पोर्न मूवी दिखाकर अननैचुरल सेक्स करता था। मना करने पर टॉर्चर करता। फार्म हाउस पर मुझे बिना कपड़ों के रखने लगा। नौकर विपिन को कहकर कपड़े छिपा दिए। इसके बाद विपिन भी मेरे साथ गलत करने लगा था। राजेश सिगरेट से प्राइवेट और बॉडी के दूसरे पार्ट दागता और दांतों से काटता था।

इसके वीडियो भी उसने बना रखे हैं। मैं 16 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ लौट आई। आत्महत्या का मन बना चुकी थी। राजेश ने उसके मर्डर और परिवारवालों को मारने के लिए दो गुंडे घर भेज दिए। बात परिवार पर आई तो हिम्मत जुटाकर शनिवार को इंदौर लौटी और थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित राजेश विश्वकर्मा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। विपिन भदौरिया, विवेक और नौकर अंकेश बघेल की तलाश जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजेश विश्वकर्मा, आनंद सहानी, सिद्दीक को भी आरोपी बनाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, इंदौर गैंगरेप में मुख्य आरोपित राजेश विश्वकर्मा ने विपिन भदौरीया, आनंद सहानी, सिद्दीक को बेमेतरा में पीड़िता को मारने के लिए भेजा था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...