Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता पूर्व विधायक सहित 19 नामजद और 20 अज्ञात पर आचार...

सपा नेता पूर्व विधायक सहित 19 नामजद और 20 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज – यूपी विधानसभा चुनाव 2022

19 nominated and 20 unknowns including SP leader, former MLA filed a case of violation of code of conduct - UP Assembly Election 2022

Date:

प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल के साथ पूर्व सपा जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल सहित 19 नामजद सहित 20 अज्ञात समर्थकों पर गुरुवार को पट्टी विधानसभा क्षेत्र के कंधई थाने में विधानसभा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

समाजवादी पार्टी नेता पूर्व विधायक पट्टी विधानसभा क्षेत्र में बगैर परमिशन चुनावी सभा कर रहे थे। पूर्व विधायक राम सिंह पटेल ने जनसभा करने की कोई अनुमति प्रशासन से नहीं लिया था।

जब कि निर्वाचन आयोग से 15 जनवरी तक किसी भी चुनावी जनसभा रैली पर रोक लगाई गई है। पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भैया राम पटेल सहित उन्नीस नामजद और बीस अज्ञात पर कोविड गाइडलाइन की धारा और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

कंधई थाना के जोगीपुर इनरिया में सपा की चुनावी सभा में प्रचार सामग्री बांटी गयी।

पुलिस की हिदायत के बावजूद जनसभा की गई थी। सभा का वीडियो वायरल होने के बाद उप निरीक्षक राज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

कंधई कोतवाली के जोगीपुर इनरिया में प्रिंस पटेल के घर के सामने 12 जनवरी को तीन बजे चुनावी जनसभा आयोजित की गई थी। बता दें कि पट्टी विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर रहती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related