Homeसिवनीसिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व में मिला तेंदुए का शव, आज हुआ पोस्टमार्टम;...

सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व में मिला तेंदुए का शव, आज हुआ पोस्टमार्टम; जल्द आएगी रिपोर्ट

Seoni: Leopard's body found in Pench Tiger Reserve, post-mortem done today; report will come soon

Date:

सिवनी । जिले के पेंच टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र घाटकोहका (बफर) की बीट उत्तर मुरैर के कक्ष क्रमांक 399 में आठ वर्षीय वयस्क नर तेंदुए का शव बुधवार की देर रात्रि मिला है जिसका पोस्टमार्टम गुरूवार की सुबह हुआ

पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक अधर गुप्ता ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार देर रात्रि पेंच प्रबंधन के अमले को गश्ती के दौरान आठ वर्षीय एक नर व्यस्क तेंदुआ परिक्षेत्र घाटकोहका (बफर) की बीट उत्तर मुरैर के कक्ष क्रमांक 399 में उम्र लगभग 8 वर्ष मृत अवस्था में देखा गया, जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी।

घटना स्थल का मौका निरीक्षण डॉग स्क्वाड द्वारा कराया गया एवं मेटल डिटेक्टर द्वारा मृत नर तेंदुआ का परीक्षण किया गया।

रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम गुरूवार की सुबह मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक अशोक कुमार मिश्रा, उपसंचालक अधर गुप्ता, सहायक वन संरक्षक बी.पी. तिवारी, डॉ. अखिलेश मिश्रा, वन्यप्राणी चिकित्सक परिक्षेत्र अधिकारी घाटकोहका, सरपंच घाटकोहका की उपस्थिति में कराया गया।

उन्होंने बताया गया कि पोस्टमार्टम के दौरान प्रथम दृष्टया विश्लेषण पर निमोदिया या हार्ट फेल्युर से तेंदुए की मृत्यु संभावित पाई गई। मृत नर तेंदुआ के विसरा का संग्रहण प्रयोगशाला अन्वेषण के लिए किया गया। मृत नर तेंदुएं के समस्त अंग जैसे दांत, नाखून, बाल आदि सुरक्षित मिले। सम्पूर्ण कार्यवाही एन.टी.सी.ए. की एस.ओ.पी. अनुसार की गयी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related