Homeटेक्नोलॉजीजाने खोए हुए स्मार्टफोन से डेटा कैसे मिटाएं

जाने खोए हुए स्मार्टफोन से डेटा कैसे मिटाएं

Date:

हर किसी को फोन खोने का डर हमेशा लागा रहता है फिर चाहे वो कोई भी जगह क्यो न हो और सबसे ज़्यादा उसमें सेव डेटा के गलत इस्तेमाल का डर बाना रहता है। पर अब आप इससे छुटकारा पा सकते है। आईये तो जानते है कि खोए हुए फोन से डाटा को कैसे डिलीट कर सकते हैं।

स्मार्टफोन एक ऐसी डिवाइस है जो हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यहां से लोग सिर्फ निजी चैट या कॉलिंग या ब्राउजिंग ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल काम भी कर सकते हैं। यह डिवाइस इतनी अहम है कि अगर यह खो जाए तो हमारा बेहद जरूरी डाटा भी खो जाता है और उसके मिलने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो जाती है।

वैसे तो कौन ही चाहता है कि उसका फोन खोए लेकिन फिर कई बार हमारी अपनी गलतियों या लापरवाही के चलते फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है। स्थिति चाहे कोई भी क्यों न हो डाटा मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपका डाटा गलत हाथ में न लग जाए और और उसका कोई गलत इस्तेमाल न करें, इसके लिए हम आपको यह बता रहे हैं कि आप अपने खोए हुए फोन से डाटा को कैसे डिलीट कर सकते हैं।


जब भी हमारा फोन खोता है तो हम सबसे पहला काम करते हैं कि फोन पर कॉल करते हैं। लेकिन अगर फोन खो गया है तो फोन कौन ही उठाएगा। अगर किसी भले व्यक्ति के हाथ आपका फोन लग जाता है तो ही आपका फोन आप तक पहुंच सकता है। आप यह तरीका जरूर ट्राई कर सकते हैं। आप टेक्स्ट मैसेज के जरिए अपने फोन पर एक मैसेज भेज सकते हैं किसी और के नंबर से कि अगर आपका फोन किसी को मिलता है तो वो उसे आप तक पहुंचा दे।


फाइंड माई डिवाइस के बारे में सभी ने सुना होगा। यह फीचर फाइंड माई मोबाइल नाम से भी इन-बिल्ट फीचर होता है। अगर आपका फोन कभी चोरी हो जाता है तो इस स्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फीचर के जरिए आप अपने स्मार्टफोन को दूर से ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही फोन पर रिंग करना, लॉक करना और इरेज जैसे काम किए जा सकेंगे। इस फीचर को अगर आप एक्सेस करना चाहते हैं तो सेटिंग टैब पर जाकर कर सकते हैं। आपको इस फीचर को टॉगल ऑन करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related