Homeबॉलीवुडइरफान खान के बेटे को मिली यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिनिस्टर से बैचलर डिग्री

इरफान खान के बेटे को मिली यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिनिस्टर से बैचलर डिग्री

Date:

इस साल जून में इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह अपने कॉलेज से ड्राप आउट कर रहे है एक्टिंग को अपना करियर बनाने के लिए। तब उन्होंने अपने सभी दोस्तों के लिए एक बहुत इमोशनल पोस्ट लिखा था। अब बाबिल को यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिनिस्टर से उनकी बैचलर डिग्री मिल गयी है।

अपना डिग्री सर्टिफिकेट शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, “किसी तरह मैंने कॉलेज ड्राप आउट करने के बाद भी अपनी डिग्री पा ली। “


इस फोटो में आप देख सकते है यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिनिस्टर के द्वारा एक डिग्री सर्टिफिकेट दिया गया है जिसमे बाबिल को उनकी बैचलर डिग्री से नवाजा गया है


जब से इरफ़ान खान यह दुनिया छोड़ कर गए है, बाबिल उनके फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया पर अपने अब्बू की पुरानी यादें, उनकी फोटो शेयर करते रहते है। यह इरफान के फैंस के लिए बहुत ख़ास होता है। उन तस्वीरों के माध्यम से सभी अपने चहेते एक्टर को याद कर लेते है।

वर्कफ्रंट पर, बाबिल जल्दी ही फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले है। वह अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस फिल्म कला में नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म को अन्विता दत्त ने डायरेक्ट किया है और इसमें तृप्ति डिमरी , स्वास्तिका मुखर्जी और बाबिल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक बेटी की है जो अपने माँ के प्यार को पाने के लिए तरसती है।


इसके साथ साथ अपनी पहली फिल्म के रिलीज से पहले ही उन्हें दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया है। वह शूजित सरकार की अगली फिल्म में नजर आने वाले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...